*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

डॉ० भावना कुँअर (ऑस्ट्रेलिया)

डॉ० भावना कुँअर 
नाम : डॉ० भावना कुँअर
जन्म : 12 फ़रवरी , मुज़फ्फ़रनगर
निवास स्थान : ऑस्ट्रेलिया (सिडनी)
शिक्षा : हिन्दी व संस्कृत में स्नातकोत्तर उपाधि, बी० एड०, पी-एच०डी० (हिन्दी) तीन विषयों में डिप्लोमा।
शोध-विषय : ' साठोत्तरी हिन्दी गज़लों में विद्रोह के स्वर व उसके विविध आयाम'।
प्रकाशित पुस्तकें : 
तारों की चूनर, धूप के खरगोश ( हाइकु संग्रह),जाग उठी चुभन( सेदोका-संग्रह), परिन्दे कब लौटे (चोका संग्रह),जरा रोशनी मैं लाऊँ (मुक्त छन्द),साठोत्तरी हिन्दी गज़ल में विद्रोह के स्वर (पी-एच०डी०का शोध प्रबन्ध),अक्षर सरिता,शब्द सरिता,स्वर सरिता, गीत सरिता (प्राथमिक कक्षाओं के लिए हिन्दी भाषा-शिक्षण की शृंखला),भाषा मंजूषा में कक्षा 7 के पाठ्यक्रम में एक यात्रा–संस्मरण।
संपादन :
चन्दनमन (हाइकु-संग्रह), भाव कलश (ताँका संग्रह), गीत सरिता (बालगीतों का संग्रह- तीन भाग),यादो के पाखी (हाइकु संग्रह),अलसाई चाँदनी (सेदोका संग्रह), उजास साथ रखना (चोका- संग्रह), डॉ०सुधा गुप्ता के हाइकु में प्रकृति (अनुशीलनग्रन्थ),हाइकु काव्यःशिल्प एवं अनुभूति (एक बहु आयामी अध्ययन) 'गीले आखर'(चोका संग्रह)।
फिल्म "One Less God" में संवादों का अनुवाद
अन्य संग्रहों में प्रकाशन: 
कुछ ऐसा हो, सच बोलते शब्द, सदी के प्रथम दशक का हिन्दी हाइकु काव्य ,आधी आबादी का आकाश, हाइकुव्योम -संग्रहों में हाइकु,कविता अनवरत-3( कविताएँ),दोहाकोश(490 दोहाकारों का 488 पृष्ठ का कोश), साहित्य गुंजन, संगिनी उत्तराखंड मिरर,शब्द प्रवाह,चौकसी, माही संदेश, गर्भनाल,कलासन दिनकर,दि मॉरल,माही संदेश,गोरखा संदेश,शब्द प्रवाह,रचनाकार,राष्ट्र समर्पण, ऑस्ट्रेलिया सिडनी से" दर्पण रेडियो "पर इन्टरव्यू।
अन्य प्रकाशन :
उदन्ती,वीणा,वस्त्र- परिधान,अविराम,अभिनव इमरोज,सादर इण्डिया,लोक गंगा, हरिगन्धा, आरोह-अवरोह,हिन्दी चेतना, संकल्प,सरस्वती सुमन, हाइफन,हिन्दी गौरव,(सिडनी) अप्रतिम, हाइकु लोक तारिका,नेवाःहाइकु (नेपाली)विज्ञापन की दुनिया,हिन्दी टाइम्स (कनाडा) हाइकु दर्पण, पाठक मंच बुलेटिन, ई-कल्पना पत्रिका तथा अनुभूति,अभिव्यक्ति, लघुकथा डॉट कॉम,स्वर्गविभा,साहित्य कुंज,लेखनी डॉट नेट,हिन्दी नेस्ट,कविताकोश,आखर कलश,समय,रचनाकार, सृजन गाथा, कर्मभूमि,हिन्दी-पुष्प (साउथ एशिया टाइम्स) द सन्डे इन्डियन,दिल्ली इंटरनेशनल फिल्मफेस्टेवल,(नेटपत्रिकाएँ), "हम लोग" आदि में नियमित प्रकाशन।
सम्मान : 
"हाइकु रत्न सम्मान" (2011) " काविता कोष सम्मान,हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान(2018), हिन्दी रत्न सम्मान" (2019) ऑस्ट्रेलिया(सिड़नी) अमेरिकन कॉलेज ब्रिसबेन "ईप्सा एवार्ड" (2019)
पुरस्कार : विश्व हिन्दी संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी कविता प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त
स्वनिर्मित जालघर (वेबसाइट) - http://dilkedarmiyan.blogspot.com पर अपनी नवीन-रचनाओं का नियमित प्रकाशन।
अपने स्वनिर्मित जालघर (वेबसाइट) - http://drbhawna.blogspot.com  पर कला का प्रकाशन
सदस्य : संपादक समिति सिडनी से प्रकाशित "हिन्दी गौरव" मासिक पत्रिका
संपादक कैनेडा से प्रकाशित -"हिन्दी चेतना" त्रैमासिक पत्रिका
संप्रति : स्वतन्त्र लेखन और सिडनी में सेवारत।
अभिरुचि : साहित्य लेखन, अध्ययन,चित्रकला एवं देश-विदेश की यात्रा करना।
कुछ विशेष :
डॉ० भावना कुँअर प्रथम प्रवासी सेदोका,चोका और हाइकुकार के नाम से जानी जाती हैं।ये भारत में "हाइकु रत्न सम्मान" (2011) कविता कोष सम्मान, हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान(2018)’हिन्दी रत्न’ सम्मान(2019) सिडनी से सम्मानित हो चुकी हैं।
इनकी अपनी लिखी 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।जिसमें हाइकु पर दो,चोका पर एक,सेदोका पर एक, शोधकार्य पर एक,बाल-साहित्य पर चार और मुक्त छन्द पर हाल में एक प्रकाशित पुस्तक"जरा रोशनी मैं लाऊँ" काफी चर्चा में रही है।
ये एम०ए०हिन्दी एवं संस्कृत बी० एड०,पी-एच० (हिन्दी) तीन विषयों में डिप्लोमा लिए हैं। इनका पी-एच०डी० का विषय गज़ल पर रहा है।
इनकी कविताएँ और लेख भारतीय हाईस्कूल पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित हैं। इन्होंने अनेकों रचनाकारों की रचनाओं का सह-संकलन भी किया है।उन पुस्तकों की संख्या अब तक नौ 9 चुकीं है। ऑस्ट्रेलिया में निर्मित फिल्म "One Less God" में संवादों का अनुवाद किया है। सैकड़ों स्तरीय पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ निरन्तर प्रकाशित होती रहतीं है।
हाइकु,सेदोका,चोका,ताँका,छन्द,कहानी,लेख,गीत,गज़ल,दोहे और लघुकथाओं आदि कई विधाओं में इन्होंने लेखन कार्य किया है।

ऑस्ट्रेलिया,कैनाडा और भारत की अनेकों साहित्यिक पत्रिकाओं एवं वेब पत्रिकाओं में संपादन एवं सह-संपादन का कार्य किया।
भारत,युंगाडा और सिडनी यूनिवर्सिटी में शिक्षण कार्य किया।अभी भी लोंग डिस्टेंस हिन्दी शिक्षण एवं अपनी चित्रकला का आर्ट गैलेरी में प्रदर्शन कार्य में व्यस्त रहती हैं।
-0-
डॉ० भावना कुँअर 
ऑस्ट्रेलिया (सिडनी)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

1 comment:

  1. विदेश से प्रकाशित हिन्दी ई पत्रिकाओं का भारत में भी प्रचार तथा जानकारी होनी चाहिए।

    ReplyDelete

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ