*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label दोहा. Show all posts
Showing posts with label दोहा. Show all posts

Tuesday, 29 December 2020

किसान पर दोहे (दोहे ) -शिव कुमार 'दीपक'

 

किसान पर दोहे
(दोहे)          
जिसके श्रम बल से मिले, सबको रोटी-दाल ।
उसकी खाली थालियाँ , काटें  रोज  बबाल ।।-1

जिसके श्रम से भूख का, मिट जाता संत्रास ।
भूख, गरीबी, बेबसी,  हरदम  उसके  पास ।।-2

जिसके श्रम से खा रहा , खाना  हिन्दुस्तान ।
होगा उसकी भूख का, संसद को कब ज्ञान ।।-3

स्वेद, रक्त  से  सींचकर , खेती  करे  किसान ।
मिला नही श्रम का कभी,उसे उचित सम्मान ।।-4

गर्मी, पावस, शरद में , पाये  कष्ट  तमाम ।
दे न  सकीं ये नीतियां,हलधर को आराम ।।-5

कह आराम हराम है ,श्रम को पूजा मान ।
करे किसानी खेत में , आधा  हिंदुस्तान ।। -6

जब सोता सुख - चैन से, पूरा  हिंदुस्तान ।
तब सरहद पर घूमता , सारी रात जवान ।।-7

खा - पी  सोता  चैन  से , पूरा  हिन्दुस्तान ।
पेट देश का भर रहा,निर्धन आज किसान ।।-8

सजीं मेज पर थालियाँ, महक रहे पकवान ।
लगे अन्नदाता  बिना, घर-घर  में  रमजान ।।-9
-०-
शिव कुमार 'दीपक'
हाथरस (उत्तर प्रदेश)
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 17 December 2020

कोरोना कहर (दोहे) - मोती प्रसाद साहू

 

कोरोना कहर
(दोहे)
कोविड नाइंटीन से, अवगत हैं सब लोग।
दवा नहीं इसकी अभी, बढ़ता जाता रोग।।१।।

निकला चीन वुहान से, पहुंचा पश्चिम देश।
आते जाते लोग ही, हुए डाकिया भेष।।२।।

इटली स्पेन अमरीका, सर्वाधिक जन हानि।
त्राहि त्राहि सब कर रहे, कैसी विपदा आनि।।३।।

दस अरू आठ लाख हैं, निगरानी में आज।
एक लाख पर गिर चुकी, क्रूर मौत की गाज।।४।।

श्वसन तंत्र का संक्रमण, जाकर करे‌ विषाणु।
नाक चले ज्वर भी बढ़े, ये लक्षण पहचानु।।५।।

इसे मिले संजीवनी, भीड़ भाड़ में मेल।
आओ तोड़े श्रृंखला, बढ़े न आगे खेल।।६।।

बाहर से आएं तभी, धुल लें अपने‌ हस्त।
साबुन‌ सेनेटाइजर, बड़े सहायक शस्त्र।।७।।

संकट कहे पुकार के , बनो प्रकृति का भक्त।
भक्ष्याभक्ष्य विचार लो, शाकाहार सशक्त।।८।।

रेल रुकी बसयान भी, वायुमार्ग संक्षिप्त।
बने रहें घर‌ आपने, तनिक न‌ हों विक्षिप्त।।९।।

अखिल विश्व चर्चा यही, बंद हुआ व्यापार।
अर्थव्यवस्था के लिए, स्वस्थ नहीं आसार।।१०।।

निकलो घर से जब कभी, आवश्यक लख‌ काज।
दूरी हो दो व्यक्ति में , बहुत जरुरी आज।।११।।
-०-
मोती प्रसाद साहू 
अल्मोड़ा (उत्तराखंड)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ