*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label कविता. Show all posts
Showing posts with label कविता. Show all posts

Saturday, 3 July 2021

बारिश की रूमानी फुहार (कविता) - अतुल पाठक 'धैर्य'


बारिश की रूमानी फुहार
(कविता)
बारिश की आई रूमानी फुहार,
हुआ है मदहोश दिल बेकरार।

प्रेमी संग प्रेमिका गाए प्रेमगीत मल्हार,
आसमां भी हो रहा खूब गुलज़ार।

मौसम अंगड़ाई लेता आती बहार,
वो पगली मुस्कुराती बार बार।

प्रेमप्रसून खिल रहे हृदय में,
सावन में बरसे बेशुमार प्यार ही प्यार।

अरमान~ए~गुल खिले दिल लगा महकने
प्यार की रौनक है प्यार ही उपहार
-०-
पता: 
अतुल पाठक  'धैर्य'
जनपद हाथरस (उत्तरप्रदेश)

-०-

अतुल पाठक  'धैर्य' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 8 March 2021

नारी तुम्हें नमन (कविता) - रीना गोयल

नारी तुम्हें नमन
(कविता)
(कुकुभ छंद गीत)

जिसके  बिन जीवन मे तम है ,दीप वही  प्रकाशित नारी 
घर -आँगन जो सुरभित करती ,सुमन सुशोभित वह क्यारी।
त्याग ,समर्पण ,दया,शीलता ,सब मिल नारी बनती है।
कभी तोड़ने अहं दुष्ट का , चण्ड रूप भी धरती है ।
भिन्न -भिन्न रुपों को धारे , दुर्गा की है अवतारी  ।
घर -आँगन जो सुरभित करती ,सुमन सुशोभित वह क्यारी  ।

नारी है बहते पानी सम ,हर स्थिति में ढल जाती ।
पुत्र पले जब लाड़ चाव से ,पुत्री यूँ ही पल जाती  ।
जननी  भी है जग पालक भी ,नहीं किसी क्षण वह हारी ।
घर -आँगन जो सुरभित करती ,सुमन सुशोभित वह क्यारी ।

नमन करें इस महा शक्ति को ,नारी जग की मर्यादा ।
संस्कार की शाला नारी  , प्रेम लुटाती वह ज्यादा।
आदि काल से पूजित नारी , रहती हर नर पर भारी ।
घर -आँगन जो सुरभित करती ,सुमन सुशोभित वह क्यारी  ।
-०-
पता:
रीना गोयल
सरस्वती नगर (हरियाणा)




रीना गोयल जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 22 January 2021

कोख की तड़प (कविता) - अनामिका

कोख की तड़प
(कविता)
कुछ छोटे -छोटे पौधे जो
आंगन में उसने रोपें थे
जाने कब वो बन गये पेड़
हिलकर समीर के झोंके से,

उसकी ममता की छाया में
निज तन निहार इठलाते है
अब उसको छाया देते है
उस पर फल फूल लुटाते है,

सूरज क़ी भीषण गर्मी से
ज़ब भी मुरझा से जाते थे
उसका पाकर कोमल स्पर्श
नव जीवन से भर जाते थे,

नवजात शिशु की भांति ही वो
उन पर निज स्नेह लुटाती थी
निज रिक्त कोख की पीड़ा को
वो भूल उसी पल जाती थी,

जैसा रिश्ता माँ बच्चों का
वैसा था उसका पौधों से
पल -पल टूटी थी समाज में
सूनी कोख के विरोधों से।।
-०-

पता: 
अनामिका
खुर्जा (उत्तरप्रदेश) 

-०-

अनामिका' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 21 January 2021

महत्त्वाकांक्षा (कविता) - आदित्य अभिनव

 

महत्त्वाकांक्षा 
(कविता)
     मैं तीन पग से 
      पूरी दुनिया,
      मापना चाहता हूँ
      वामन की तरह।
      मैं चाहता हूं कि 
      मेरा पग 
      इतना बड़ा हो जाए कि 
     उसमें 
     सारी दुनिया समा जाए ;
     लेकिन 
     नहीं मिलता मुझे 
     राजा बलि का सिर ,
     जिस पर रख सकूँ 
     अपना पाँव ।
-०-
पता: 
आदित्य अभिनव उर्फ डॉ.  चुम्मन प्रसाद श्रीवास्तव 
कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)

-०-

आदित्य  अभिनव' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 16 January 2021

✍️किसान/अन्नदाता✍️ (कविता) - डॉ . भावना नानजीभाई सावलिया

  

✍️किसान/अन्नदाता✍️
(कविता)
धरती पुत्र संत-सा है किसान ,
अरु परिश्रम का पर्याय किसान ।
अवनी पर का उदार अन्नदाता ,
जीव मात्र का है जीवन दाता ।

खेत-खलिहान है जीवन तर्पण ,
फसल उपहार समाज को अर्पण ।
आठों प्रहर है प्रकृति का साथी ,
सुख-दुख में भी अपनों का साथी ।

आँधी-तूफान सीने में धरता ,
ठंड-धूप,बारिश से नित लडता ।
भाल का तिलक खेत की मिट्टी ,
रज-स्वेद से रिक्त तन की मिट्टी ।

स्वेद परिश्रम है देह की शोभा ,
अरु भाल पर की अनेरी आभा ।
दिल में थामे दीनता की हूक ,
कभी नहीं खोला है अपना मुख ।

बाहों में कर्म,मन में प्रभु प्रीत ,
किया संसार को जीवन समर्पित ।
सुख-समृद्धि का किया उसने त्याग ।
दान-पुण्य का अनूठा अनुराग ।

तप से श्रेष्ठ है उसका वो कर्म ,
साधु-संतों से है उमदा धर्म ।
जीयो व जीने दो के है संस्कार ।
अन्नदाता से ही जीवित संसार ।।
-०-
पता:
डॉ . भावना नानजीभाई सावलिया
सौराष्ट्र (गुजरात)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

कुछ लोग जो जीते हैं (कविता) - डॉ. सुधा गुप्ता 'अमृता'

 

कुछ लोग जो जीते हैं
(कविता)
कुछ लोग जो जीते हैं , खेतों पै रमा करते हैं
उगाते हैं फसल नेह की , ईमान जमा करते हैं 

भोर की किरण फूटी , लगी बजने बैलों की घंटी 
गैया लगी है रंभान , प्यासे खेत और खलिहान हैं 
सौंधी - सौंधी गंध को , माटी है अकुलानि 
कहे बार - बार बारे , वारि ही पुकारी है 
पुलक प्रफुल्ल कहे , धरती को अंग - अंग 
साँचो - साँचो वीर मेरो , याहि हलधारि है 
निज खून - पसीने से , दुनिया की दुआ करते हैं 

तपे जेठ की दुपहरी , तके साँझ और सकारी 
लौट आये श्रमहारी , पंखा झले घरवारी है 
झूठ लागे किलकारी , नैन लाडो भरे वारि 
रात करे जब ब्यारी , हिस्से आवे ना तरकारी है 
जिंदगी की आस लिये , साँस - साँस प्यास लिये 
सींचते सँवारते , जीवन की फुलवारी है 
गम सौ - सौ मिले फिर भी , खुश हो के जिया करते हैं 

खेत की मड़ैया में , गाँव की अमरैया में 
ठंडी पुरवैया में , स्वर्ग का सुख पाते हैं 
खेतों में बाल पके , हँसे मन थके - थके 
नई सरगम बनाते हैं 
वहीँ कहीं छाँव तले , पत्तों की बाँसुरी से ,
 नई राग छेड़ जाते हैं 

अमृतमय बोलों से , रसगान किया करते हैं 
कुछ लोग जो जीते हैं , खेतों पै रमा करते हैं 
उगाते हैं फसल नेह की , ईमान जमा करते हैं l 
-०-
डॉ. सुधा गुप्ता 'अमृता'
(राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित)
कटनी (म. प्र.)


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 15 January 2021

यादों की गठरी (कविता) - रानी प्रियंका वल्लरी

 

यादों की गठरी
(कविता)
यादों की गठरी है कुछ 
पीड़ बन दबी हृदय में 
तमाम यादें मुश्किलें 
अंतर्मन में सिकुड़ी हुई है।

सफ़ेद कोहरे की तरह 
हृदय पर छाई हुई है 
खिली धूप सी है यादें 
मुस्कुराना चाहती हैं 

स्मृति का अलाव जलाकर 
सेंकती हुई हाथे कंपकपाती
भावनाओं के अनंत लहर में 
डूब कर सहम जाती है।

व्यथा,निराश निंदा रस का 
हाला पीकर मदमस्त हृदय 
पहाड़ की खाई में लुप्त 
होकर विलीन हो जाती है 

रिश्ते नाते परखने लगे 
भावनाओं और विचार में 
प्रतिदिन जूझती ज़िंदगी 
अभिसार को आतुर है 

निर्वस्त्र हृदय की आकुलता 
व्यथा का घट पीकर सदा
आश्वस्त कर रहा यह  मन 
शीतल विराम  में अपना 
स्थिर अस्तित्व ढूँढ़ती है 
-०-
पता: 
रानी प्रियंका वल्लरी
बहादुरगढ (हरियाणा)

-०-

रानी प्रियंका वल्लरी जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 12 January 2021

'हिन्दी का गौरव गान करें' (कविता) - रजनीश मिश्र 'दीपक'

   

'हिन्दी का गौरव गान करें' 
(कविता)
आओ विश्व हिन्दी दिवस पर,हिन्दी का गौरव गान करें ।  
भारत माँ की इस बिंदी पर,हम थोड़ा सा अभिमान करें। 
 गीत कहानी कविताओं का,उपजा इससे संसार है ।      
हिंदुस्तानी ज्ञान गंगा  की,इसमें  बहती रसधार है ।      
यह सूर, कबीर, तुलसी, रसखान,                                 
मीरा, सुभद्रा, महादेवी की शान।                                  
गांधी, नेहरु, तिलक महान,                                    
दिनकर, निराला, पंत जी की पहचान ।                        
विदेशियों ने भी आकर यहाँ,गाया हिन्दी का गुण गान।    
हिन्दी में ही सब शोध किये,हिन्दी पढ़ाकर पाया मान ।    
ईसाई धर्म का प्रचार करने,                                
बेल्जियम से फादर कामिल बुल्के थे आये।                    
भारत की भाषा और हिन्दी भाषी लोग,                        
उनके मन को बहुत ही भाये ।                                      
कलकत्ता यूनिवर्सिटी से उन्होंने,संस्कृत में डिग्री ली ।      
सन उन्नीस सौ पचास में उन्होंने,                        
रामकथा पर पीएचडी की।                                         
 फिर रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में,                            
हिन्दी के प्राध्यापक बने।                                           
 प्रतिदिन नये शब्दों को खोज कर,                                 
हिन्दी शब्द कोश विस्तारक बने।                                
बुल्के जी का कहना था,कि संस्कृत भाषा महारानी है।    
हिन्दी अपनी रानी जैसी, और अंग्रेजी नौकरानी है।        
आओ हम भी नवल प्रयास करें।                          
अपनी रानी मां से सुभाष करें।                                    
अपनी इस हिन्दी मातृभाषा पर,                                  
गर्वोक्ति का अहसास करें।
-०-

पता 

रजनीश मिश्र 'दीपक'
शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश)

-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 11 January 2021

शायद तुमको पता नहीं (कविता) - अखिलेश चंद्र पाण्डेय 'अखिल'

   

शायद तुमको पता नहीं,,,
 (कविता)

आकर्षण बेघर कर देगा

शायद तुमको पता नहीं

कब ज़ख्मों को तर कर देगा।

शायद तुमको पता नहीं।।,,,


रोज़-रोज़ का सपना बुनते

नहीं किसी का कहना सुनते,

नये-नये सन्दर्भों को हम

चुनते जाते गुनते-धुनते।

जग सब तितर-बितर कर देगा,

शायद तुमको पता नहीं,,,


कोई मन का मीत न मिलता,

यौवन फिर सुपुनीत न मिलता,

तुम आते यदि नहीं जुबाँ पर,

शब्दों को संगीत न मिलता।

शाप कोई पत्थर कर देगा,

शायद तुमको पता नहीं,,,


तुम मेरा सब नेह छोड़कर,

दूर गए क्यों गेह छोड़कर,

अरमानो के मेह(बादल)मोड़कर

संकल्पों की देह तोड़कर।

-०-
पता 
अखिलेश चंद्र पाण्डेय 'अखिल'
गया (बिहार) 


-०-

अखिलेश चंद्र पाण्डेय 'अखिल' जी का लेखन इस ब्लॉग पर पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 5 January 2021

*इंद्रधनुषी रंग* (कविता) - राजेश कुमार शर्मा 'पुरोहित'

 

*इंद्रधनुषी रंग*
(कविता)
*इंद्रधनुषी रंग*
अंतर के दर्पण में नव मीत बनाना बाकी है।
नव सृजन कर छंदों का नवगीत सजाना बाकी है।।

दुनिया के मिथ्या झगड़ों से खुद को बचाना बाकी है।
रूढ़ियों और कुरीतियों से लड़ना अब भी बाकी  है।।

विश्वासों के भंवर जाल में जीना मरना बाकी है।
असली और नकली चेहरों में 
अंतर करना बाकी है।।

नफरत की दीवारों को घर मे गिराना बाकी है।
रिश्तों की बगिया को फिर महकाना बाकी है। 

आगत के स्वागत में अतीत भुलाना बाकी है।
कोरे कागज में इंद्रधनुषी रंग सजाना बाकी है।।
-०-
राजेश कुमार शर्मा 'पुरोहित'
कवि,साहित्यकार
झालावाड़ (राजस्थान)

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 2 January 2021

अमर शहीद जवान (कविता) - श्री. अमर वडे


अमर शहीद जवान
(कविता)

लोग कहते हैं कि मैं अमर हूँ ।
क्या ? मैं सचमुच अमर हूँ
नहीं! मैं अमर नाम से नहीं,
तो मैं अमर कर्म से पहचान पाऊँ ।
अमर तो वो शहीद जवान है। 
जिन्होनें मातृभूमि की रक्षा की है।
लोग कहते हैं , मैं अमर हूँ ।
क्या ? मैं सचमुच अमर हूँ 
नहीं! मैं अमर नाम से नहीं,
तो मैं अमर धर्म से पहचान पाऊँ ।
अमर तो वो शहीद जवान है  ।
जिन्होनें मानवता की सुरक्षा की है ।
लोग कहते हैं, मैं  अमर हूँ ।
क्या ? मैं सचमुच अमर हूँ ।
नहीं! मैं अमर नाम से नहीं,
तो मैं अमर अर्थ से पहचान पाऊँ ।
अमर तो वो शहीद जवान हैं ।
जिन्होनें दानशीलता की सेवा की हैं ।
लोग कहते हैं , मैं अमर हूँ ।
क्या? मैं सचमुच अमर हूँ 
नहीं! मैं अमर नाम से नहीं,
तो अमर मोक्ष से पहचान पाऊँ ।
अमर तो वो शहीद जवान हैं,
जिन्होनें नि:स्वार्थ कर्तव्य की रक्षा की हैं ।
-०-
पता: 
श्री. अमर वडे 
कांदिवली, मुंबई  (महाराष्ट्र)

-०-

श्री. अमर वडे ' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

बया (कविता) - होशियार सिंह यादव


बया
(कविता)
कुशल कारीगर बया होता,
बारिश व आंधी नहीं रोता,
सर्दी, गर्मी कभी पड़ती हो,
आराम से नींद बच्चा सोता।

टेलर बर्ड नाम होता इसका,
तिनका तिनका करे इकट्ठा,
छोटा सा यह सुंदर पक्षी हो,
ना मिले कभी हट्टा कट्टा।

सीख इसी ने दी बंदर कभी,
खोया डाला अपना इसने घर,
पर जो शिक्षा देते हैं जग को,
नहीं होना चाहिए कभी डर।

सदा सबक देता यह आया,
पक्षी  होकर यह इंसान को,
हजारों सालों से चला आया,
खोता नहीं निज पहचान को।

बया नाम का पक्षी जगत में,
छोटा,सुंदर,अजब निराला है,
उसको सदा  खुशी मिली है,
जो दे पक्षियों को निवाला है।
-०-
पता: 
होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

-०-

होशियार सिंह यादव' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 1 January 2021

नया साल (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'

 

नया साल
(कविता)
नई उम्मीद लेकर आया है।
छोड़ चुके हैं जो
उनका हिसाब लेने आया है।
नया साल मां रणचंडी को
साथ लाया है,
उठाए खड्ग खप्पर
शत्रु का संहार करने आये है।
बीते हुए वक्त में
जो बन गए थे पराये 
फिर से उनको
अपना बनाने आया है।
नया साल नई उम्मीद
नव उमंग नवीन उत्साह 
साथ लेकर आया है।
नया साल महामारी से उठकर
नवीन पुलकित जीवन
साथ लेकर आया है।

राजीव डोगरा 'विमल'
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

बीत गया जो (ग़ज़ल) - रूपेश कुमार

  

बीत गया जो
(ग़ज़ल)
बीत गया जो पल उसे भूल जाते है ,
आने वाले कल का जश्न मनाते है ,

अरमान है दिल मे पुड़ी और मीठाई का ,
पर सुखी रोटी पर संतोष कीए जाते है ,

मिले खुशबू बेली और चमेली का ,
पर रजनीगंधा की ओर बढे जाते है ,

हम जानते है प्रेम एक मर्ज हुआ करता है ,
फिर देवदास की तरह शराब पिये जाते है ,

कुछ गलतिया हम जानकर ही करते है ,
फिर भी गलतियो पे पश्चाप कीये जाते है ,

हम आशा और उम्मीद पर समाज बदलते है ,
पर देखते ही सबकुछ बदल जाते है ,

कल रो रहे थे 'रूपेश' गुजरे हूए ज़माने पर ,
आज नववर्ष पर उल्लास मनाये जाते है !
-०-
पता:
रूपेश कुमार
चैनपुर,सीवान बिहार
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

नया साल (कविता) - अतुल पाठक 'धैर्य'

  

नया साल
(कविता)
नया साल हो नया राग हो,
स्नेह खुशी और अनुराग हो।

सारी परेशानी रहें दूर अब,
कोरोना का काम तमाम हो।

हे ईश्वर सबको अच्छी सौगात दो,
नववर्ष पर खुशियों का प्रभात हो।

सबका जीवन में विकास हो,
नया जोश नया उल्लास हो।

नैतिकता का सदा साथ हो,
सबके सिर पर बड़ों का हाथ हो।

ऊँच नींच भेदभाव के अंतर को मिटा दो,
नई सोच रखकर जीवन में सबको गले लगा लो।

द्वेष ग्लानि और क्रोध को इस 2020 में त्याग दो,
इक्कीस हो सबसे इक्कीस अपनत्व भाव प्यार हो।
-०-
पता: 
अतुल पाठक  'धैर्य'
जनपद हाथरस (उत्तरप्रदेश)

-०-

अतुल पाठक  'धैर्य' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

ओ नये बर्ष (कविता) - अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'


ओ नये बर्ष
(कविता)

ओ नये बर्ष के प्रथम दिवस! 
स्वागत है अभिनंदन है। 

ले उषाकाल में रश्मि कलश। 
आ नूतनता लेकर वापस।
फिर जोड़ नया अध्याय कोई। 
इस सृष्टि चक्र के आवर्तन में, 
ओ नये बर्ष के प्रथम दिवस! 
स्वागत है अभिनंदन है। 

विगत हुआ धुँधला- धुँधला। 
आ नूतन मारुत से सहला।
है नीरस- सा ठहराव कोई। 
सुख छुपा सदा परिवर्तन में। 
ओ नये बर्ष के प्रथम दिवस! 
स्वागत है अभिनंदन है। 

नवता का लोलुप मानव मन। 
कुछ सँवरा दे प्रकृति का तन। 
हो रुष्ट नहीं गत बर्ष कोई, 
उन्नति आगत के संवर्तन में।
ओ नये बर्ष के प्रथम दिवस! 
स्वागत है अभिनंदन है। 
-०-
पता: 
अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'
मुरैना(म.प्र.)

-०-

अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 29 December 2020

भारत भाग्य विधाता' (कविता) - श्रीमती सरिता सुराणा

 

भारत भाग्य विधाता
(कविता)
वह असमंजस में था
चारों ओर छाए थे उसके 
निराशा के घनघोर काले बादल
दुविधा में पड़ गया था वह
उसके एक ओर कुंआ था
तो दूसरी ओर खाई
एक ओर कोरोना से मरने का डर
तो दूसरी ओर भूख का भय
वह करे तो क्या करे?
जाए तो कहां जाए?
अपने पैतृक गांव
जिसे वह छोड़ आया था
बरसों पहले
चला आया था शहर
रोजी-रोटी की तलाश में
बनाए थे उसने यहां लाखों आशियाने
अपने इन्हीं खुरदरे हाथों से
मगर उसे ही नसीब नहीं
एक टूटी-फूटी छत सिर छिपाने को
आज जब उसे सबसे ज्यादा जरूरत थी
इस शहर में एक सहारे की
तब दुत्कार रहा था वही
जिसे उसने ही सजाया-संवारा था
अपने खून-पसीने से
आज़ वही चक्की के दो पाटों के बीच 
पिस रहा था और सोच रहा था
वह आज भी असमंजस में था
जाए तो जाए कहां?
करे तो करे क्या?
इसी असमंजस में निकल पड़ा वह
पैदल ही अपने परिवार के साथ
अपना घर सिर पर उठाए
एक हाथ की अंगुली पकड़े बच्चा
दूसरे हाथ में टूटी-फूटी साइकिल
दो-चार एल्यूमीनियम के बर्तन और
कुछ फटे-पुराने चीथड़ेनुमा कपड़ों की 
पोटली उठाए उसकी पत्नी
बस यही तो थी उसकी जमा पूंजी
जिसे साथ लिए जा रहा था वह
वहीं, जहां से आया था
जैसे आया था, उससे भी बदतर हालत में
सहसा प्रश्न उठा कि
कौन था वह?
वह था भारत का भाग्य विधाता
सबके लिए रोटी, कपड़ा और मकान का निर्माता
बना नहीं पाया तो बस अपने लिए ही कुछ
दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर
नाम है उसका मजदूर!
-०-
श्रीमती सरिता सुराणा
हैदराबाद (तेलंगाना)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ