*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label कविता महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label कविता महोत्सव. Show all posts

Friday, 26 March 2021

कैसे खेलूँ होली (कविता) - पता: रीना गोयल

कैसे खेलूँ होली 
(कविता)
घटा घनी आतंकी छायी , खून भरी लगती होली ।
चिर निद्रा हैं वीर धरा के ,कैसे फिर खेलूँ होली ।

धूमिल होती सब आशाएं, सो गई हैं कामनाएं ।
रुद्र गीत ही धमनियों में ,गा रही हैं वेदनाएं ।
नाचूँ गाऊँ कैसे फिर.मैं ,कैसे फिर खेलूँ होली ।
चिर निद्रा हैं वीर धरा के ,कैसे फिर खेलूँ होली ।

धरा बहाती आँसू बूंदे , सुन विलाप विधवाओं का ।
पुँछना है सिन्दूर अभी तो , कितनी ही सधवाओं का।
धरा रंग जब लाल रक्त से ,कैसे फिर खेलूँ मैं होली ।
चिर निद्रा हैं वीर धरा के ,कैसे फिर खेलूँ होली ।

जलती शहीदों की चिताएं ,है ज्वाल भरती श्वास में ।
तब ही जलेगी होलिका जब ,दुश्मन हो मृत्यु पाश में ।
घायल अभी सम्वेदनाएँ , कैसे फिर खेलूँ होली ।
चिर निद्रा हैं वीर धरा के ,कैसे फिर खेलूँ होली ।
-०-
पता:
रीना गोयल
सरस्वती नगर (हरियाणा)




रीना गोयल जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 8 March 2021

मैं स्त्री (कविता) - श्रीमती कमलेश शर्मा


मैं स्त्री
(कविता)
मैं स्त्री हूँ......
कायनात की रचयिता,
सृष्टि का चक्र चलाती।
ममता,  धैर्य ,  भरोसे के साथ।
जो चाहती हूँ...कर सकती हूँ,
है विश्वास..।
मेरे पास हैं...कुछ ऐसी शक्तियाँ,
सम्भावनाएँ, मिसालें ,उपलब्धियाँ ।
उस पर भी...,
असंवेदनाए  पैर पसारती,
भ्रूण हत्या,ऐसिड अटैक,
अस्मिता पर हमलों से..
ख़ुद को बचाती।
समाज की निशानदेही पर रह कर भी,
ख़ुद को हारने ना देती।
झूझती रहती...।
सहती सब हँसके,
कभी ख़ामोशी से...,कभी विद्रोह  करके।
पार पा लेती हूँ..., मुश्किलों से।
चोबीस घंटो की ड्यूटी में,
ना छुट्टी लेती, ना ढिलाई बरतती ,
ना ही कोई काम टालती।
पगार के नाम पर...
बस थोड़ा सा प्यार चाहती।
बाहर की ज़िम्मेदारी से मुँह ना मोड़ती,
घरेलू दायित्वों को नहीं छोड़ती।
सृष्टि की कड़ियाँ जोड़ने की क्षमता समेटे,
तनाव जीतने की ख़ुशी लपेटे,
प्रकृति द्वारा असाधारण गुनो से नवाजी ,
ख़ुद पर भरोसा करती गई....,चलती गई।
अंतर्मन के आइने में झाँकती,
अपने को आँकती...,
मैं सृष्टि की रचयिता ,
नव निर्माण की शक्ति ,
मैं हूँ तो ये कायनात है।
चाहती हूँ....
चलती रहे ये कायनात,
क्योंकि चला सकती हूँ।
मैं धरा स्वरूपा...,जानती हूँ,
बादलों में बीज नहीं बोए जाते।
डरती नहीं किसी बात से,
देखती हूँ दुनिया,विश्वास से।
मैं....स्त्री....।

-०-
पता
श्रीमती कमलेश शर्मा
जयपुर (राजस्थान)
-०-



श्रीमती कमलेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 5 February 2021

लाल हँसिया की धार (कविता) - आदित्य अभिनव

 

लाल हँसिया की धार 
(कविता)
    मैंने देखा 
    कुछ लोग लाल गुलाब को 
    मसल रहे हैं, 
   लाल हँसिया की धार 
   इतनी भोथरी
   हो गई है कि 
   गेहूँ की बालियाँ 
   नहीं कट रही हैं अब।
   मीठी धीमी जहर वाला
   किंगकोबरा 
   अपना फन बढ़ाकर 
   इतना विस्तृत कर लिया है 
   कि उसके छाया तले 
   सारी दुनिया 
   धीरे-धीरे
   मर रही है 
   लेकिन 
   किसी को  अपने मरने का 
   न अहसास है 
   न पछतावा।         
-०-
पता: 
आदित्य अभिनव उर्फ डॉ.  चुम्मन प्रसाद श्रीवास्तव 
कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)

-०-

आदित्य  अभिनव' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 31 January 2021

*दुख दर्द की आवाज* (कविता) - डॉ. अरविंद श्रीवास्तव 'असीम'

 

 *दुख दर्द की आवाज*

(कविता)

गांव की कच्ची गली से

 जब निकलता हूँ 

 हर समय दुख दर्द की 

आवाज सुनता हूं ।

            यह शिकायत खेत की

             फिर मेघ ने धोखा दिया

               उग सके कुछ खेत में 

               यह हौसला कम कर दिया 

                 मेढ से नजरें चुराकर

                   मैं खिसकता हूं 

               गांव की कच्ची गली से •••

चरमराती चारपाई 

रात भर रोती रही 

और टूटी जूतियां

 कोने में  चुप सोती रही

 देख कर भूखा बुढ़ापा 

मैं तड़पता हूं ।

गांव की कच्ची गली से      •••••

                हो गई है सांझ

                 बापू लौट कर कब आएंगे 

                  दर्द की पीड़ा बहुत है 

                   कब दवाई लाएंगे 

                   इन दुखद अनुभूतियों से 

                   मै नित गुजरता हूं 

             गांव की कच्ची गली से •••••

-०-

पता 
डॉ. अरविंद श्रीवास्तव 'असीम' 
दतिया (मध्य प्रदेश)


-०-

डॉ. अरविंद श्रीवास्तव 'असीम'  जी का लेखन इस ब्लॉग पर पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 18 January 2021

मेरा भारत महान है (कविता) - प्रीति चौधरी 'मनोरमा'

  

मेरा भारत महान है
(कविता) 
मेरे देश को नमन करता यह जहान है,
हृदय गाता रहे मेरा भारत महान है।

जहाँ कल - कल बहती है गंगा पावन 
जहाँ  प्रतिक्षण बरसता है प्रेम का सावन,
जहाँ विवाह होता है सात जन्मों का बंधन
उस देश की भूमि को शत- शत वंदन,
पूण्य भारत भारती पर प्राण कुर्बान है।
हृदय गाता रहे मेरा भारत महान है...

जहाँ अहिंसा ही होती परम् धर्म है
जहाँ व्यक्ति जानते वेद,पुराणों का मर्म है,
जहाँ भाग्य से बड़ा होता सत्कर्म है,
जहाँ पिता नारियल का जैसा सख़्त और नर्म है,
मेरे देश में हिंदी भाषा का सम्मान है।
हृदय गाता रहे मेरा भारत महान है...

जहाँ प्रस्तर का भी पूजन होता है,
रूप तुलना में गुणों का नमन होता है,
त्योहारों पर आत्मीयता से आलिंगन होता है,
बुजुर्गों की सेवा का प्रचलन होता है,
भारत में माँ- बाप भगवान के समान हैं।
हृदय गाता रहे मेरा भारत महान है  ..
-०-
पता
प्रीति चौधरी 'मनोरमा'
बुलन्दशहर (उत्तरप्रदेश)

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

गाऊंगी (कविता) - होशियार सिंह यादव

 

गाऊंगी
(कविता)
तुम बन जाओ गीत मेरे,
मैं नृत्य बनकर गाऊंगी,
तुम बन जाओ भ्रमर तो,
तो फूल बनके आऊंगी।

तुम बन जाओ चितचोर,
मैं प्रेमिका बन लुभाऊंगी,
तुम बनोगे ढोलक अगर,
मैं सारंगी बनके आऊंगी।

तुम मेरे दिल की धउ़कन,
मैं दिल का रूप बनाऊंगी,
तुम बनाकर आओ हँसी,
मैं होठों पर मुस्कराऊंगी।

तुम आग का रूप बनोगे,
मैं पानी बन प्यास बुझाऊं,
जब जब तुम मुझे पुकारो,
मैं संगिनी बन कर आऊंगी।

तुम होठों का रूप धरोगे,
मैं बंशी तेरी बन जाऊंगी।,
तुम प्रेम से याद करो तो,
गीत बनकर ही गाऊंगी।।
-०-
पता: 
होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

-०-

होशियार सिंह यादव' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 17 January 2021

*क्या कमाया...?* (कविता) - दुर्गेश कुमार मेघवाल 'अजस्र'

 

  *क्या कमाया...?*
(कविता)
संसार-सागर
सिर्फ समय-सराय , 
परमात्मा से बिछड़,
आत्मा यहां आय।

पार्थिव तत्वों को 
उसने ही गूँथकर,
घररूपी नश्वर 
शरीर बनाया ।
हाथ खुले 
रखकर है जाना ,
फिर क्यों सोचे..?
कि क्या 
तूने कमाया ..?

पाने से ज्यादा तू
खोकर है जाता ।
मोहमाया के जाल में
उलझ-उलझ रह जाता ।

यहीं पे पाता ,
यहीं पे खोता ।
बस मूर्ख बन ,
जाने क्यों रोता ।

आमदनी तेरी बस
' समय फेर का '।
और कमाई 
' हृदय भरा प्रेम का ' ।

जितना समय-चक्र 
तेरा धरती पर ।
केवल यहाँ बस
' प्रेम-कमाई ' तू कर ।

यही प्रेम 
तेरे साथ है जाना ।
नहीं तो दुनियां ,
जाने भुलाना ।

बंद मुट्टी तू 
लेकर है आया ,
मुट्टी बन्द ,
न जा पाएगा ।
मोह के फेर में 
पड़कर तू बस, 
अंत समय 
पछताएगा ।

प्रेम कमाई से 
गठरी खाली गर ,
मुँह क्या तू ,
उसको दिखाएगा ।
समय फेर के 
चक्कर में बस ,
खाली हाथ आया ,
खाली ही जाएगा ।
-०-
पता:
दुर्गेश कुमार मेघवाल 'अजस्र' 
बूंदी (राजस्थान)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

** मैं मुस्कुराता हूँ ** (कविता) - अलका 'सोनी'

   

** मैं मुस्कुराता हूँ **
(कविता)
मैं कहां मूर्तियों में 
मुस्कुराता हूँ
न दूध की बहती हुई 
नदियों में नहाता हूं 

अपने ऊपर चढ़ाई 
मखमली चादरों में भी
मैं कहाँ लिपटाता हूं 
न ही कैंडिलों की लौ में
झिलमिलाता हूं 

एक पिता जब कांधे पर 
बच्चे को बिठाकर 
घुमाने ले जाता है
तब मैं वहां खड़ा  
खिलखिलाता हूं 

बनकर शिशु मैं
माँ के हाथों से 
अब भी नहाता हूं 
धूप से बचने को 
आज भी आंचल में 
उसके कहीं 

छिप जाता हूं और 
झुर्रियों वाले हाथों में 
आशीष बन 
बरस जाता हूँ
मैं कहां मूर्तियों में 
मुस्कुराता हूं…...
-०-
अलका 'सोनी'
बर्नपुर- मधुपुर (झारखंड)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 16 January 2021

जो हंसकर साथ निभायेगा (कविता) - अजय कुमार व्दिवेदी

 

जो हंसकर साथ निभायेगा
(कविता)
मानवता को खो देते हैं, जो खुद को मानव कहते हैं।
चन्द रूपयों की गर्मी पाकर, जानें किस मद में रहते हैं।

भूल जाते है सच जीवन का, श्वप्न में जीते रहते हैं।
भूला के जीवन जीना अपना, मद में डूबे रहते हैं।

नहीं जानते दुनियादारी, ना ही रिश्तेदारी को।
सुखी जीवन मे अपने, परिवार की हिस्सेदारी को।

भूल गए हैं जीवन में, एक ऐसा समय भी आयेगा।
जब विधाता आसमान से, उनकों जमीं पे लाएगा।

तब घुटनों पर बैठेगा, कोई मार्ग नजर नहीं आयेगा।
हाथ पांव जब साथ न देगें, और बुढ़ापा आयेगा।

पैसा कितना भी होगा पर, काम किसी ना आयेगा।
केवल अपना परिवार ही होगा, जो हंसकर साथ निभायेगा।
-०-
अजय कुमार व्दिवेदी
दिल्ली
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 15 January 2021

हरियाली फिर से छाएंगी (कविता) - डॉ.राजेश्वर बुंदेले 'प्रयास'

   

हरियाली फिर से छाएंगी
(लघु एकांकी)
सूखे पत्तें, सूनी-सी डाली
गुम हो रही , है हरियाली।

घांस सूख कर हुईं उदास 
प्राणी कोई न आएं पास।

टहनी ने अपना रंग है बदला
गिरगिट नहीं, रहा अब पहला।

पंछी सारे घुम रहें हैं 
एक-एक दाना ढूंढ रहें हैं। 

पेड - पत्ते छलनी हुएं हैं 
 पत्थर, पर्वत दिख-छुप रहें हैं। 

राह में जंगल,अब सूख चुका है 
पता वर्षा का पूछ रहा है। 

उम्मीद है बनीं, 
बरखा फिर आएगी।
हरियाली इस जंगल में,
फिर से छाएगी।
-०-
डॉ.राजेश्वर बुंदेले 'प्रयास'
अकोला (महाराष्ट्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

*मेरा गांव* (कविता) - डॉ. अरविंद श्रीवास्तव 'असीम'


*मेरा गांव* 

(कविता)

                सड़क किनारे गांव मेरा है

                  उसकी याद सताती है ।

भीड़ -भाड़ है सदा वहां 

एक लगता सुंदर मेला है ।

छोटी- मोटी कई दुकानें 

और पान का ठेला है।

 कटती फसल अन्न घर आता

 हर घर खुशियां आती है ।

सड़क किनारे गांव ••••••

उसकी याद•••••••।

          अपनापन है सदा वहां 

           सब मेल -जोल से रहते हैं।

           बड़ों का करते मान सभी

          दुःख-दर्द साथ में  सहते हैं ।

          काकी- दादी शुभ पर्वों पर

           मधुर स्वरों में गाती है।

          सड़क किनारे गांव •••••

          उसकी याद•••••।

 

गांव को किसकी नजर लगी है 

राजनीति की हवा चली ।

नेता गीरी, नारे  बाजी 

गूंज उठी हर गली गली।

 जिन गलियों में खेला -कूदा 

वे मुंह मुझे  चिढाती है 

सडक  किनारे गांव •••••

उसकी याद ••••••••।

-०-

पता 
डॉ. अरविंद श्रीवास्तव 'असीम' 
दतिया (मध्य प्रदेश)


-०-

डॉ. अरविंद श्रीवास्तव 'असीम'  जी का लेखन इस ब्लॉग पर पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

जनता की मूल प्रवृत्ति (आलेख) - श्रीहरि वाणी

जनता की मूल प्रवृत्ति 

(आलेख)

       मनुष्यों का समूह आज जनता के रूप में दिखता हैं,  मूल रूप से तो मनुष्य स्वच्छंद ही होता हैं, यह तो हम उसे अपनी सामाजिक,  धार्मिक, देशज परम्परा, अनुशासन, व्यवस्था के नाम पर विभिन्न तरीकों से बाँधने का प्रयत्न करते रहते हैं, लेकिन वर्जित फल का आकर्षण शनैः शनैः बढ़ता ही रहता हैं.. परिणाम में हमें दिखता हैं विभिन्न कारणों के बहाने होने वाले दंगे.. उन्माद.. अराजकता.. अनैतिकता.. आये दिन होती बलात्कार.. हत्या.. लूटपाट.. दबंगई और बढ़ता भ्रष्टाचार.. जिसकी पराकाष्टा हैं की हमें ट्रेन के उच्चतर दर्जे के शौचालय में भी शौच के डिब्बे जंजीर से बाँध कर रखने पड़ते हैं फिर भी वे गायब होते रहते हैं.. सार्वजनिक प्याऊ पर भी प्लास्टिक के मग रस्सी से बांधे जाने पर भी लोग रस्सी काट इन्हें भी ले जाते हैं.. मन्दिर.. धर्मस्थान.. प्रवचन स्थल जहाँ विशाल जनसमूह नैतिकता.. धार्मिकता.. मानवता के विचार ग्रहण करने... सुनने.. जाता हैं वहाँ भी जूते तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था करनी पडती हैं.. लोगों की चेन.. आभूषण चोरी हों जाते या छीन लिए जाते हैं... जहाँ राम ने पिता की आज्ञा पालन में राजपाट छोड़ने में एक क्षण नहीं लगाया.. भरत ने अवसर.. आग्रह के बाद भी भाई की चरण पादुका सिंघासन पर प्रतिष्ठित कर प्रतिनिधि रूप में राज संभाला और वापस लौटते ही उन्हें सहर्ष सौंप दिया उसी राम के देश में पिता की हत्या तक संपत्ति हेतु करने.. भाइयों से संपत्ति विवाद का मुकदमा जीतने पर उसी राम का आराधन करते अखण्ड रामायण पाठ आयोजित कर उल्लास पूर्वक मित्रों.. परिचितों को भोज कराने की घटनाएँ भी सामने आती रहती हैं.. कितना सीख सके कृष्ण से हम..? नीतिशतक यहाँ लिखा तो गया माना नहीं गया.. राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने की कहानियाँ खूब सुनी सुनाई गयीं लेकिन सवर्ण /अछूत का, जात पांत का भेद हमें खूब रुचता रहा इसमें राम की बात हम भूल गये..राम ने तो वनवासी.. जंगली.. निषाद वानर ऋक्ष सवर्ण.. अवर्ण सभी से मित्रता की सम्मान दिया.. कृष्ण भी सवर्ण अवर्ण का भेद किये बगैर सभी से हिले मिले, मित्र बनाया उनके यहाँ खाया पिया कितना माने हम उन्हें?  सिर्फ ताली पीट खड़ताल बजाते नाचते कूदते हम स्वयं को राम कृष्ण का अनुयायी मान बैठे.. यह सब ढ़ोंग नहीं तो क्या हैं?नारी को भी हमने देवी बना दिया.. खूब कन्या पूजन लगातार कर रहे हैं, वर्ष में दो बार नवरात्र भी मना लेते हैं.. शक्ति की आराधना भी करते हैं.. दूसरी ओर सड़कों पर बेटियां सुरक्षित भी नहीं हैं, आये दिन उनके साथ अनाचार रुक नहीं रहे हैं.. कैसी देवी..? कैसी पूजा कर रहे हैं हम..? घरों में माँ - पिता असहाय उपेक्षित टुकड़ों की आस लगाए जीवन के शेष दिन काटते तिल तिल मर रहे हैं, समाज में सदैव सम्मान पाने वाले वृद्ध जनों के वृद्धाश्रमों की सँख्या बढ़ रही हैं, उनके लिए दान एकत्र करने अनेक एन. जी. ओ. निकल पड़े हैं इसे भी कमाई का साधन बना लिया, दरअसल चतुर लोग मनुष्य की प्रत्येक कोमल सम्वेदना का शोषण बखूबी करने की कला में पारंगत हैं..  शासन -सत्ता भी धार्मिक.. जातीय.. भाषाई.. क्षेत्रीय भावनाएं उभार कर जनता को उन्माद में झोंक कर अपना हित साधने का प्रयास यदाकदा करती रहती हैं.. बुद्धिजीवी.. चिन्तक.. सुविधाभोगी हों चले हैं.. आदर्शवाद.. नैतिकता सिर्फ भाषणों और पुस्तकों में सिमट चुके हैं... व्यवहार में इनका अस्तित्व नगण्य ही हैं.. हम सब पता नहीं कितने मुखौटे लगाए घूम रहे हैं.. सोचते हैं सिर्फ हम बुद्धिमान हैं मुखौटों से दूसरों को बेवकूफ बना लेंगे.. जबकि असलियत यह हैं की दूसरे भी मुखौटे लगाए हैं.. सब एक दूसरे को उपदेश देते अपनी अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगे हैं.. जो तुलनात्मक रूप में जितना चतुर हैं वह उतने ही लोगों से अपना मतलब निकाल लेता हैं.. अंधी दौड़ में सब भाग रहे हैं.. 

     विडंबना हैं यह सब उस देश के हाल हैं जो आज भी अपने गौरवशाली अतीत के दम्भ से फूला नहीं समाता.. कल तक जिसे विश्व गुरु कहा जाता था.. हम अक्षम.. अकर्मण्य.. कपूत रहे जो अपने पूर्वजों की प्रतिष्ठा भी न बचा सके.. बढ़ाने की तो बात ही छोड़िये.. अपने निहित स्वार्थों से जो था उसे भी गँवा दिया.. फिर भी हमें जरा भी संकोच.. लाज.. नहीं.. कुछ सोचने की जरूरत नहीं.. संसार के सर्वाधिक प्रवचनकर्ता.. यहीं हुए,  उन्होंने संसार को प्रभावित किया होगा लेकिन यहाँ अपनी जमीन पर मनुजता.. नैतिकता की फसल नहीं उगा सके.. 

   अब और कब तक कितनी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी.. अथवा यह सब ऐसा ही चलता रहेगा और हम सब तटस्थ.. मूक दर्शक बन अपने अतीत का भजन कीर्तन करते रहेंगे.. ❓❓❓

-०-

पता 
श्रीहरि वाणी
कानपुर (उत्तर प्रदेश)


-०-

श्रीहरि वाणी जी का लेखन इस ब्लॉग पर पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 12 January 2021

नमन विवेकानंद जी (कविता) - विक्रम कुमार


नमन विवेकानंद जी
(कविता)

आदर्श उनके हैं बसे ब्रह्मांड के आधार में

जीवन लगाया अपना बस युवाओं के उद्धार में

दुनिया में सुधारक तो लाखों आए थे मगर

विवेकानंद जी सा ना हुआ कोई संसार में


आपको है हिंद का वंदन विवेकानंद जी

युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी


थे बहुत कुशाग्र और क्षमताओं में अनंत थे

उत्थान उजालों के थे, और तम का अंत थे

राह एक नयी जमाने को दिखा गए सफल

अद्वितीय संसार में थे, क्रांतिकारी संत थे


मां भारती के कीमती रतन विवेकानंद जी

युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी


ज्ञान की घुट्टी नई दुनिया को था पिला दिया

सीमाएं न बचीं कोई सबको था मिला दिया

बोलने की आई जो बारी तब विदेश में

ऐसा बोलने लगे कि दुनिया को हिला दिया


जीता तब संसार का था मन विवेकानंद जी

युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी


गुरुशरण में शिष्य के सब धर्म निभाते रहे

आध्यात्म की लौ हरेक दिल में जलाते रहे

गंगा, गीता, गाय और गायत्री में रख आस्था 

हिंदुत्व का सदा ही वो मान बढा़ते रहे


बता गए क्या होता है सनातन विवेकानंद जी

युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी


आप के हीं गुणों को गा रहा है ये गगन

आपकी ही याद में है गंगा और गीता मगन

हिंद के पुरोधा स्वामी विवेकानंद जी

देश पूरा कर रहा है आपको दिल से नमन


आभारी आपका सदा वतन विवेकानंद जी

युवा दिवस पे आपको नमन विवेकानंद जी

-०-

पता 
विक्रम कुमार
वैशाली (बिहार)


-०-

विक्रम कुमार जी का लेखन इस ब्लॉग पर पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 11 January 2021

*खामोशियाँ* (कविता) - लक्ष्मी बाकेलाल यादव

  

*खामोशियाँ* 
(कविता)
  इक अलग ही चुभन 
  इक अलग ही एहसास
  कभी सुकून तो
  कभी छटपटाहट
  अपनी ही चुप्पी में
  काफी कुछ कहती
  समझो तो परिचित सी
  ना समझो तो अनजानी
  गुमसुम सी रहती
  कलेजे को चीरती
  मानो या ना मानो
  देती दर्दभरी ये निशानी
  हर इक इन्सान के भीतर
  मिलती इनकी कहानी ।
***
पता:
लक्ष्मी बाकेलाल यादव
सांगली (महाराष्ट्र)

-०-



लक्ष्मी बाकेलाल यादव जी की रचनाएँ पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

*स्वागतम* (कविता) - डॉ. सिम्मी सिंह


*स्वागतम* 

 (कविता)

स्वागतम स्वागतम नव वर्ष की 

नई भोर का स्वागतम स्वागतम


घने कोहरे की जद में है ये जहां

सूर्य के ताप से सुखद हो आबोहवा

 प्रकृति के मनोहर रमणीय रूपका 

     स्वागतम स्वागतम


स्याह रात की बिखरी कालिमा 

लपेटती स्वयं को चहु ओर से

डूबते तारोंसंग उगती उषाकिरण का

  स्वागतम स्वागतम  


हौले हौले अन्धकार मिट रहा 

खिल रही प्रकाश की किरण

ओस की बूंदों से धुली प्रात का              

  स्वागतम स्वागतम


अलसित पलकेंमूंदती खोलती

खग कुल की कलरव से गुंजित

मनको हर्षित करती प्रभात का

 स्वागतम स्वागतम*

-०-

पता 
डॉ. सिम्मी सिंह
उदयपुर (राजस्थान) 


-०-

डॉ. सिम्मी सिंह जी का लेखन इस ब्लॉग पर पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 10 January 2021

हिन्दुस्तान हम सबका है (कविता) - रोशन कुमार झा

 

हिन्दुस्तान हम सबका है 

(कविता)
सब मामला खुदा मसीहा भगवान की है,
दो हजार उन्नीस से बीस हुए ये नया वर्ष हम इंसान की है !
पूजा पाठ कला और विज्ञान की है,
मंदिर गुरुद्वारे ,चर्च मस्जिद है जहां वह सर्वभूमि
हिन्दुस्तान की है !

अटल और कलाम की है,
रहीम और राम की है !
आर्यभट्ट विश्व को “शुन्य” इनाम की है,
हिन्दुस्तान भरत नाम की है,
सच में भारत भूमि पर गांधी, मोदी,योगी काम की है !

ये हिन्दी ये हिन्दुस्तान बलिया के साहित्यकार
डॉ हजारी प्रसाद की है,
आपस में क्यों हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई फसाद की है,
ये भूमि अकबर, नेहरू और राजेंद्र प्रसाद की है,
स्वतंत्र तो हूं पर अंग्रेज स्वतंत्रता लड़ने के बाद की है !
गर्व है चंन्द्रशेखर नेताजी सुभाष चंद्र पर जिन्होंने हमें आजाद की है !
ये भूमि तो कवि जयशंकर प्रसाद की है !
और ये प्यारा हिन्दुस्तान प्रतिभा पाटिल ,पीयूष गोयल और
लालू प्रसाद की है !

पुथ्वीराज,व महाकवि विद्यापति और नागार्जुन की है,
स्वतंत्र हिन्दुस्तान भगत और शहीदों की खून की है,
आज भी विश्व में प्रशंसा विवेकानन्द जी की गुण की है,
ये हिन्दुस्तान राहुल, नीतीश, ममता और
रक्षा मंत्री अरुण की है
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई की ही नहीं बल्कि ये हिन्दुस्तान
सम्पूर्ण की है !

कृपा माँ सरस्वती पिता शिव और महेश की है,
कलकत्ता के बि बि डि (B.B.D) बाग महान क्रांतिकारी
विनय बादल और दिनेश की है,
ये धरती महान नाटककार मोहन राकेश की है,
स्वर्ग से भी सुंदर हाल कश्मीर की परिवेश की है,
वह है देश हिन्दुस्तान जो एशिया महादेश की है !

जो विश्व को आनंद की है,
राधा कृष्ण माता यशोदा और नंद की है,
मिथिलांचल के आदर्श राजन जनक और कहानी के
बाप प्रेमचंद की है,
ये हिन्दुस्तान सुजान के वियोगी कवि घनानंद की है ।

बिरसा मुंडा और गुरु गोविंद की है,
दार्शनिक और महान महर्षी अरविंद की है !
गंगा यमुना और गति सिंध की है,
ये हिन्दुस्तान हर एक जनता के प्रिय राष्ट्रपति कोविंद की है !

महाराष्ट्र के कवि तुकाराम व साधु संत की है ,
ओम (ऊं) (786) सात सौ छियासी जैसी मंत्र की है !
कबीर, तुलसी सूर की कंठ की है,
ये भूमि महादेवी वर्मा ,मैथिलीशरण गुप्त और पंत की है !

भारत हम पंजाबी बंगाली और बिहारी की है,
सपना टैगोर, राष्ट्र गुरु सुरेन्द्रनाथ,और राष्ट्र कवि
रामधारी की है,
ईद दिवाली ये पूजन भूमि माँ दुर्गा और काली की है,
तब ही तो ये हिन्दुस्तान हर नर और नारी की है !

ये भूमि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की है,
पृथ्वीराज चौहान का दरवारी कवि चंदबरदाई की है !
पूजन यहां गाय की है,
नौकरी और व्यवसाय की है ,
ये धर्म भूमि साईं बाबा और गोसाईं की है !
भारत माँ की सेवा में हाथ
जल,थल, वायु भारतीय सेना तीनों भाई की है ,
सदियों से एक रहे अब न वक्त लड़ाई की है !

कवि हरिवंश राय बच्चन और
कौन बनेगा करोड़पति अमिताभ की है,
ये भूमि कुरान बाइबिल गीता रामायण और
महाभारत जैसी काव्य की है !
गौतम बुद्ध और महावीर जैसी उत्तम स्वभाव की है,
ये हिन्दुस्तान शहर और गांव की है !

टीपू सुल्तान की है ,
ये भूमि कवि व कृष्ण भक्त रसखान की है !
अभिनेता संजय दत्त, सनी देओल, शाहरुख और सलमान खान की है !
सानिया मिर्जा भी यही कि वह भी हिन्दुस्तान की है !

ये भूमि शंकराचार्य की है ,
हिन्दी साहित्य के रामचंद्र शुक्ल आचार्य की है !
हिन्दुस्तान गणितज्ञ और ज्योतिषाचार्य की है,
और ” सिध्दांत शिरोमणि की रचना भास्कराचार्य की है !

अब दिन साह अमित की है,
ये भारत के बंग भूमि अभिनेता प्रसनजीत की है !
प्रसिद्धि किशोर कुमार की गीत की है !
मिथिला पेंटिंग मधुबनी चित्रकला की व गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र की है,
तैयारी अब जीत की है,
ये हिन्दुस्तान हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई की ही नहीं
ये हिन्दुस्तान हम सभी मित्र की है !

ताजमहल शाहजहां के प्रेमिका मुगल
साम्राज्य के मुमताज की है,
प्रार्थना और नमाज की है !
अलाउद्दीन खिलजी की आवाज की है,
विदेश मंत्री सुक्षमा स्वराज की है,
गर्व है हमें कि हम हिन्दुस्तान राज्य की है !

सूर्य के प्रकाश चांद की शीतल की है, :
ये भूमि गंगा यमुना सरस्वती की निर्मल जल की है !
वीर कुंवर व दुष्यंत कुमार की ग़ज़ल की है !
और ये भारत “अकबरनामा” का रचयिता
अबुलफजल की है,
ये हिन्दुस्तान रहा है और लम्बी उम्र की है !

फल फूल माघ और पूस की है,
जन्मभूमि कर्ण लक्ष्मण लव और कुश की है ,
वीरता के प्रतीक विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछ की है ,
ये हिन्दुस्तान दानी और कजूंस की है !

मैथिली गायिकी पूनम भोजपुरी हीरो मनोज,निरहुआ
पवन और खेसारी की है,
और अभिनेत्री ऐश्वर्या रानू ,लता मंगेशकर जैसी नारी की है !
ये भारत सचिन, धोनी, विराट और सोरभ आदि क्रिकेट की
खिलाड़ी की है !
और ये हिन्दुस्तान मुख्य नाटककार भिखारी की है !

ग्रैंड ट्रक रोड यानि जी.टी रोड (G.T.Road)
भारत की लम्बी राह की है,
ये बना हुआ शेरशाह की है !
ब्रहमा विष्णु महेश और अल्लाह की है !
ब्राह्मण, क्षत्रिय , वैश्य , शूद्र और मल्लाह की है !
ये हिन्दुस्तान हर एक की चाह की है !

ये भारत द भारत स्काउट एण्ड गाईड,सेंट जाँन ऐम्बूलेंस
,एन.सी.सी(Ncc) ,एन.एस.एस,(Nss) और इग्नू (IGNOU) जैसी संस्था की पावर की है,
इंदिरा गांधी, रामकृष्ण परमहंस ,इब्राहीम लोदी
और बावर की है !
खुदीराम बोस और कुंवर की है ,
बाबा रामदेव की डाबर की है ,
ये हिन्दुस्तान मुकेश अंबानी की जिओ की टावर की है !

हिन्दुस्तान अशोक और चाणक्य के नीती की है,
विद्यासागर,दीन दयाल उपाध्याय भी इसी मिट्टी की है !
खुदी राम बोस और आचार्य जगदीश चंद्र बसु के विज्ञान की रीति की है ,
और ये हिन्दुस्तान रामवृक्ष बेनीपुरी की साहित्य
की वृत्ति की है !

चंद्रगुप्त और भीमराव अम्बेडकर के मति की है,
पदमावती की है ,
भारत अखिलेश और मायावती की है,
ये हिन्दुस्तान सत्यवादी राजा हरिशचंद्र और गौडवाना की शासक दुर्गावती की है !

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सर सैयद अहमद की है,
भारत गद्य और पद्य की है ,
हिन्दुस्तान बी.जे.पी, कांग्रेस,टी.एम.सी,आदि दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की है ! (ABVP)
भाईचारा और एकता के कारण कल भी और आज भी विश्व स्तर पर भारत हद की है ,

लाल बहादुर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की है,
और भारतीय रेल की है !
भाईचारा की मेल की है,
हिन्दुस्तान कभी भी किसी से भी दोस्ती करने में न
देर की है !

ये भूमि के.एम.करिअप्पा व एस.एच.एफ.मानेकंशा जैसे फील्ड मार्शल की है,
सेना प्रमुख बिपिन रावत व बाल गंगाधर की है !
मनमोहन सिंह भी यही की प्रधानमंत्री आज न कल की है
ये भारत राजा राम मोहन राय जैसे अक्ल की है !
ये हिन्दुस्तान स्वामी दयानंद,व छत्रपति
शिवाजी जैसे शक्ल की है !

भारत बंगाल के वकील,व स्वराज दल के संस्थापक
चितरंजन दास की है,
वाल्मीकि और वेदव्यास की है,
हिन्दुस्तान संस्कृति के कहे जाने वाले शेक्सपीयर
कालीदास की है !
भारतेंदु हरिश्चंद्र युग निर्माता की अभ्यास की है ,
राणा, मीराबाई और ये हिन्दुस्तान वैरागी और संन्यास की है,

दुर्योधन, द्रोणाचार्य और एकलव्य की है,
राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और पूर्व राष्ट्रपति व भारतरत्न से सम्मानित प्रणब की है !
मानों तो विद्यार्थी, सैनिक, डाक्टर, किसान आदि सबकी है ,
पुरानी और नव की है,
सच में हिन्दुस्तान सबकी साथी पता न ये दोस्ती कब की है !

हवा हूं हवा जो रचना अग्रवाल नाथ केदार की है,
जनता और सरकार की है !
हिन्दुस्तान भारत के हर एक लाल की है,
भूत, वर्तमान ये दोस्ती भविष्य काल की है !

द टाइम्स ऑफ इण्डिया, टेलीग्राफ न्युज पेपर और बंगाली पत्रिका आनंद बाजार की है,
ये भारत साईकिल,बस, घोड़ागाड़ी और कार की है !
प्रभात खबर, दैनिक जागरण, भारत एक नजर, समज्ञा
और सन्मार्ग जैसी अखबार की है ,
ये हिन्दुस्तान आधुनिक भारतीय प्रसिद्ध शायर
इकबाल की है !

राजतरंगिणी की रचयिता कल्हण की है
ये भूमि अहिल्या , और राम-सीता की मिलन की है !
यशोधरा कविता लिखा हुआ कवि मैथिलीशरण की है ,
यह रचना हम हमारी रोशन की है ,
ये धरती राष्ट्रकवि सुमित्रानंदन की है,
तब ये हिन्दुस्तान हम जन जन की है !

कमला कोसी गंगा की नीर की है,
कन्याकुमारी और कश्मीर की है !
अब फैसला दिमाग और दिल की है,
हिन्दुस्तान भारत के हर एक शरीर की है !
-०-
रोशन कुमार झा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

दिन आया अति पावन (कविता) - मुकेश कुमार 'ऋषि वर्मा'

  

दिन आया अति पावन
(मुक्तक)
दिन आया अति पावन पवित्र 
मकर संक्रांति की खुशियां फैलीं सर्वत्र 
उड़ेगीं आकाश में नीली -पीली पतंग 
सब जन मिलकर पढ़ो मानवता का मंत्र

 नहाओ भोर-भोर, कमाओ पुण्य-धर्म 
करो गंगा, यमुना, कावेरी से पावन कर्म 
खाकर तिल - लड्डू ,मूँगफली - गजक 
सब जन समझो त्योहारों का मर्म 

दान-धर्म कर जीवन सफल बनाओ 
चलो - चलो साथी गंगा में डुबकी लगाओ 
हाथ जोड़ ईश्वर से करो प्रार्थना
 सबका हो कल्याण, हमारा भी बेडा पार लगाओ
-०-
मुकेश कुमार 'ऋषि वर्मा'
फतेहाबाद-आगरा. 
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ