*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल. Show all posts

Monday, 18 January 2021

सबकी ख़ातिर (ग़ज़ल) - डॉ० अशोक ‘गुलशन’

   

सबकी ख़ातिर
(ग़ज़ल)
सबको  हम अपने  ही जैसा माने बैठे हैं,
सबकी ख़ातिर अच्छा-अच्छा सोचे बैठे हैं।
00
दिल में दुनिया भर की पीड़ा दाबे बैठे हैं,
दर्द सभी का सबका दुखड़ा ढोये बैठे हैं।
00
दादा-बाबा ने जितना हमको सिखलाया था,
हम अब तक बस केवल उतना सीखे बैठे हैं।
00
जो रहते थे साथ हमारे अपना कहते थे,
उन अपनों से ही हम धोखा खाये बैठे हैं।
00
दुःख की बदली छँट जायेगी है विश्वास हमें,
कल  सुन्दर  होगा  यह  सपना देखे बैठे हैं।
00
याद तुम्हारी आते 'गुलशन' सबकुछ भूल गये,
बिना  ताल-लय-सुर  के गाना   गाये  बैठे हैं।
-०-
संपर्क 
डॉ० अशोक ‘गुलशन’
बहराइच (उत्तरप्रदेश)
-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 8 January 2021

ग़मों का ज़िन्दगी (ग़ज़ल) - अलका मित्तल

   

ग़मों का ज़िन्दगी
(ग़ज़ल)
ग़मों का ज़िन्दगी में आना भी लाज़मी है,
मगर हर हाल में मुस्कुराना भी लाज़मी है।

मिले मंज़िल और सफ़र आसां हो जाये।
किसी को अपना बनाना भी लाज़मी है,

ग़र चाहत है हो जाएँ ख़्वाब सभी पूरे अपने,
दिल में ख़्वाहिशों को जगाना भी लाज़मी है।

छा जाए जब घटा दिल पर ग़मों की भारी,
दर्दे-दिल शायरी में बहाना भी लाज़मी है।

महसूस हो सहरा में भी चमन की ख़ुशबू ,
तो फिर कहीं दिल लगाना भी लाज़मी है।
-०-

पता:
अलका मित्तल
मेरठ (उत्तरप्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 23 December 2020

तेरा मुस्कराना (ग़ज़ल) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

 

तेरा मुस्कराना
(ग़ज़ल)
गिराता है बिजली,तेरा मुस्कराना,
करे गत है दिल की,तेरा मुस्कराना।

क़यामत है आती,तेरा देखना यूँ,
ज़रूरत न छल की,तेरा मुस्कराना।

गुलाबों की खुशबूू,लगे रातरानी,
दिल की कसक की,तेरा मुस्कराना।

है यमुना की नहरें,है गंगा की कल-कल,
है निर्मलता जल की,तेरा मुस्कराना।

है सुलझी पहेली,किंचिंत जटिल ना,
ज़रूरत ना हल की,तेरा मुस्काराना।

है मंगल,मधुरता,मानस-चौपाई,
घड़ी है सुफल की,तेरा मुस्कराना

तूफान ला दे,ला दे जलजला जो,
ख़बर ना है कल की,तेरा मुस्कराना।

मीरा की भक्ति,कबिरा की वाणी,
यादें भजन की,तेरा मुस्कराना।

मुहब्बत की बातें करता है मानो,
दावत पहल की,तेरा मुस्कराना।

लूटे 'शरद' को बिना कट्टा,चाकू,
ज़रूरत क्या बल की,तेरा मुस्कराना।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 19 December 2020

हमें मोहब्बत सिखा रहे हैं (ग़ज़ल) - आशीष तिवारी 'निर्मल'

  

नजर अस्थि पंजर पे है
(कविता)

पानी में कागज का घर बना रहे हैं लोग 
सूरज को ही अब रोशनी दिखा रहे हैं लोग।

हमीं से सीखकर मोहब्बत का ककहरा
आज हमें ही मोहब्बत सिखा रहे हैं लोग।

है पता जबकि की टांग की टूटेंगी हड्डियां
फिर भी हर बात पर टांग अड़ा रहे हैं लोग।

थी मांगी दुआएं जिनके लिए मैंने कभी
बददुवावों से मुझको नवाजे जा रहे हैं लोग।

जग हंसाई की चिंता को कर दरकिनार
खून के रिश्ते से ही सींग लड़ा रहे हैं लोग।

सियासी शैतान हवाओं को बिना समझे ही
मजहब के नाम पे खून बहा रहे हैं लोग।

कलम से कायम,दिलों पे बादशाहत अपनी
पर जानबूझ के मेरा दिल दुखा रहे हैं लोग।
-०-
आशीष तिवारी 'निर्मल'
रीवा (मध्यप्रदेश)
 
-०-



आशीष तिवारी 'निर्मल'  जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 16 December 2020

वादा-ए-वफ़ा (ग़ज़ल) - अलका मित्तल

  

वादा-ए-वफ़ा
(ग़ज़ल)
वादा-ए-वफ़ा निभाने का जमाना नहीं रहा,
चाँद तारे तोड़कर लाने का जमाना नहीं रहा।

सिमटकर वक्त की चादर भी छोटी हो गई,
अब मिलने और मिलाने का जमाना नहीं रहा।

दोस्ती के मायने भी अब पहले से कहाँ रहे?
इक दूजे पे जाँ लुटाने का जमाना नहीं रहा।

कुछ मसअले हल हो जाते थे आपस में भी,
दूसरों के काम आने का अब जमाना नहीं रहा।

दूर कहाँ होते थे कभी जो दिल के क़रीब थे,
अब रूठे हुओ को मनाने का जमाना नहीं रहा।

हर कोई अब अपने में ही मशगूल हो गया,
अपनो का साथ पाने का जमाना नहीं रहा।

रूह तक जुड़े होते थे कभी दिलों के अहसास,
अब दिलों में बस जाने का जमाना नहीं रहा।
-०-

पता:
अलका मित्तल
मेरठ (उत्तरप्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

मेरी भी चाहत (ग़ज़ल) - डॉ० अशोक ‘गुलशन’

  

मेरी  भी चाहत
(ग़ज़ल)
मेरी  भी चाहत थी देखूँ  कभी नज़ारा  ज़न्नत का,
बिखरीं यादें टूटे सपने हाल हुआ यह चाहत का।

जिस इज़्ज़त में बदनामी हो क्या करना उस इज़्ज़त का,
मजबूरी  में काम न दे  तो क्या मतलब उस बरक़त का।

जो माँगो वह मिले नहीं तो लाभ भला क्या मन्नत का,
गलती  करने पर  भी माफ़ी  ये है असर मुरव्वत का।

रोने    वाले   रोया  करते   हँसने   वाले   हँसते   हैं,
इस दुनिया में देखो कैसा खेल अजब है क़ुदरत का।

आँसू-  पीड़ा- ग़म- तन्हाई - उलझन- टूटन- बेताबी,
जिस रिश्ते में पेंच बहुत हो रिश्ता वही मुहब्बत का।

करने  पर  भी  मिले नहीं तो  समझो  किस्मत  खोटी है,
बिना किये ही दे दे सब यह काम है केवल किस्मत का।

प्यास  अनबुझी  भूख अधूरी  पेट-पीठ का पता नहीं,
कपड़े-लत्ते  फ़टे-पुराने  यही  नतीज़ा   ग़ुरबत  का।
-०-
संपर्क 
डॉ० अशोक ‘गुलशन’
बहराइच (उत्तरप्रदेश)
-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

जिंदगी की जंग (ग़ज़ल) - मृदुल कुमार सिंह

 

जिंदगी  की  जंग
(सजल)
जिंदगी  की  जंग है अब क्या कहूँ, 
कोन कितना संग है अब क्या कहूँ|

नफ़रते  यूँ   खेलकर   होली   गयी, 
जिंदगी  बे-रंग  है  अब  क्या  कहूँ|

हें  खड़े  अपने  सभी  मुंह फेर कर
हाल  थोड़ा  तंग है  अब  क्या कहूँ|

मजहबी   सारे   सियासी   हो  गये
पाठ  पूजा  भंग  हे  अब क्या कहूँ|

गुनगुनाया   गीत   जो   श्रंगार  का
हो गया  हुड़दंग है  अब  क्या कहूँ|

आदमी  तो  है  वही  उसका  मगर
आज  बदला ढंग है अब क्या कहूँ| 

संत भी पहुंचा  हुआ था जो 'मृदुल'
हो  गया सारंग  है  अब  क्या कहूँ|
-०-
पता:
मृदुल कुमार सिंह
अलीगढ़ (अलीगढ़) 

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 4 December 2020

जिंदगी की जंग (ग़ज़ल) - मृदुल कुमार सिंह

 

 जिंदगी  की  जंग
(ग़ज़ल )
जिंदगी  की  जंग है अब क्या कहूँ, 
कोन कितना संग है अब क्या कहूँ|

नफ़रते  यूँ   खेलकर   होली   गयी, 
जिंदगी  बे-रंग  है  अब  क्या  कहूँ|

हें  खड़े  अपने  सभी  मुंह फेर कर
हाल  थोड़ा  तंग है  अब  क्या कहूँ|

मजहबी   सारे   सियासी   हो  गये
पाठ  पूजा  भंग  हे  अब क्या कहूँ|

गुनगुनाया   गीत   जो   श्रंगार  का
हो गया  हुड़दंग है  अब  क्या कहूँ|

आदमी  तो  है  वही  उसका  मगर
आज  बदला ढंग है अब क्या कहूँ| 

संत भी पहुंचा  हुआ था जो 'मृदुल'
हो  गया सारंग  है  अब  क्या कहूँ|
-०-
पता:
मृदुल कुमार सिंह
अलीगढ़ (अलीगढ़) 

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 2 December 2020

बेघर मजदूर (ग़ज़ल) - डॉ० धाराबल्लभ पांडेय 'आलोक'

 

बेघर मजदूर
(ग़ज़ल)
आज बेघर है दु:खी मजदूर है।
भूख से कैसे बचे मजबूर है।।

कौन विपदा से बचाए भूख से। 
आज पैदल ही भटकता दूर है।।

घर कहीं बच्चे कहीं असहाय के।
भूख से व्याकुल मगर मजबूर है।।

दूर बच्चों से तड़पता आज है।
बेबसी में आज थक कर चूर है।।

दीन की हर साँस पर जो रो पड़े।
अब दयासागर कहाँ क्यों  क्रूर है।।

छोड़ सब दौड़े चले आता  कभी।
आज वह भी क्यों बना मद चूर है।।

हे दयामय! अब शरण में हैं सभी।
आज तू ही बस  उन्हें मंजूर है।।
-०-
डॉ० धाराबल्लभ पांडेय 'आलोक'
अध्यापक एवं लेखक
अल्मोड़ा (उत्तराखंड)


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 26 November 2020

किसी बहाने से (ग़ज़ल) - अलका मित्तल

 

किसी बहाने से
(ग़ज़ल)
रूठकर उदास बैठी हैं ख़ुशियों इक ज़माने से
पर ग़म चले आते हैं किसी न किसी बहाने से

ओढ़ने से चादर ग़मों की हासिल कुछ भी नहीं
ज़िन्दगी के कुछ दर्द चले जाते हैं मुस्कुराने से

कभी पा लूँ उसे ये तो शायद मुमकिन ही नहीं
तबियत बहल जाती है ख़्याल उसका आने से

ख़्वाहिश न हो जब तलक रिश्ते नहीं बनते
गर चाहो दिल से बात बन जाती है बनाने से।

तुम कभी दिल की गहराइयों से अपनी पूछना
कितना सुकूँ मिलता है ओरो के काम आने से

खामोशियाँ सी छा गईं उसके मिरे दरमियाँ
नहीं भूलती वो यादें”अलका”लाख भुलाने
-०-

पता:
अलका मित्तल
मेरठ (उत्तरप्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 22 September 2020

अग्रदूत (कविता) - अमित डोगरा

अग्रदूत
(कविता)
अनहद नाद  का दूत हूं मैं,
मेरा किसी से
कोई रिश्ता नाता नहीं ,
मैं केवल सत्य
और सच्चाई का दूत हूं,
जब-जब धर्म की हानि होती है ,
तब तब मैं पृथ्वी पर
अवतरित होता हूं ,
कभी मैं राम बनकर
रावण का वध करता हूं ,
तो कभी कृष्ण बनकर
कंस जैसे अत्याचारियों का दमन करता हूं,
कभी मैं मीरा बनकर
भक्ति रस में खो जाता हूं,
तो कभी मैं नानक बनकर
जगत में मानवता का संदेश देता हूं ,
तो कभी मैं गोविंद सिंह बनकर
शत्रुओं को खुदेड़ता हूं ,
तो कभी अल्लाह का बंदा बन कर
अल्लाई नूर बांटता हूं ,
फिर भी इस बुद्धिजीवी युग के लोग
मुझे मिथ कहते हैं,
मैं मिथ नही,
केवल मैं ही सत्य हूं ,
और मैं ही सत्य रहूंगा  
-०-
पता:
अमित डोगरा 
पी.एच डी -शोधकर्ता
अमृतसर

-०-

अमित डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 16 August 2020

दिल क्यूँ है (ग़ज़ल) - नदीम हसन चमन

दिल क्यूँ है
(ग़ज़ल) 
दिल क्यूँ है तिरा शिकार बोल
मैं कौन  हूँ  बोल  दीवार बोल

हो गयी है दुश्मन जान ही मेरी
रूह  कब  से  है बे क़रार बोल

दो  चार  रिश्ता  ख़रीद लेने दे
फिर मुहब्बत को बाज़ार बोल

कौन  किसका है नीलामी में
अपने नाम का इश्तेहार बोल

ये तन्हाई पहरे वीरानी अंधेरा
जिसको चाहे वफ़ादार बोल

आँसु आँखों से लिपट गये हैं
इश्क़  लिख  या  अंगार बोल

हर इक चीज़ तेरी अच्छी है
नदीम पसंद हो तो यार बोल
-०-
पता
नदीम हसन चमन
गया (बिहार) 
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ