*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label ग़ज़ल महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल महोत्सव. Show all posts

Monday, 18 January 2021

रूठकर उदास (ग़ज़ल) - अलका मित्तल


रूठकर उदास 
(ग़ज़ल)
रूठकर उदास बैठी हैं ख़ुशियों इक ज़माने से
पर ग़म चले आते हैं किसी न किसी बहाने से

ओढ़ने से चादर ग़मों की हासिल कुछ भी नहीं
ज़िन्दगी के कुछ दर्द चले जाते हैं मुस्कुराने से

कभी पा लूँ उसे ये तो शायद मुमकिन ही नहीं
तबियत बहल जाती है ख़्याल उसका आने से

ख़्वाहिश न हो जब तलक रिश्ते नहीं बनते
गर चाहो दिल से बात बन जाती है बनाने से।

तुम कभी दिल की गहराइयों से अपनी पूछना
कितना सुकूँ मिलता है ओरो के काम आने से

खामोशियाँ सी छा गईं उसके मिरे दरमियाँ
नहीं भूलती वो यादें”अलका”लाख भुलाने
-०-

पता:
अलका मित्तल
मेरठ (उत्तरप्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

प्यार उनसे... (ग़ज़ल) - नरेन्द्र श्रीवास्तव

 

प्यार उनसे...
(ग़ज़ल)
प्यार उनसे जो कर लिया हमने।
क्या बतायें क्या कर लिया हमने।।

उनके पहलू में हम जब आये।
सौ जनम जैसे जी लिया हमने।।

उनके जितने करीब आये हम।
दूर जमाने को कर लिया हमने।।

कौन है वो कि कभी जाना नहीं।
लुटा दिल अपना कर लिया हमने।।

आरजू कोई बाकी ना रही।
वो मिले तो सब पा लिया हमने।।
-०-
संपर्क 
नरेन्द्र श्रीवास्तव
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)  
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 24 November 2020

फरियाद कर लिया (ग़ज़ल) - मोहम्मद मुमताज़ हसन

फरियाद कर लिया
(ग़ज़ल)
दिल ही दिल में याद कर लिया,
दुआ में तुझे फरियाद कर लिया!

ये चाहत भी क्या शै है या रब,
ख़ुद को भी बर्बाद कर लिया!

रास न आई मुझे मुहब्बत तूने,
नई दुनिया आबाद कर लिया!

इक आरज़ू  मेरे  सीने में रख कर,
हसींख़्वाब की बुनियाद कर लिया!

शिकार मेरा करने की चाहत में,
ख़ुद को उसने सैयाद कर लिया!
-0-
पता:
मोहम्मद मुमताज़ हसन
गया (बिहार)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 21 November 2020

जीना सिखाता है (ग़ज़ल) - डॉ० अशोक ‘गुलशन’

 

जीना सिखाता है
(ग़ज़ल)
हमारी गलतियों को वो सही होने नहीं देता,
हमें  वह आदमी से आदमी होने नहीं देता।

सताता है मग़र हमको दुःखी होने नहीं देता,
हमारे  दर्द  में  कोई  कमी  होने  नहीं  देता।

जहाँ  हम  चाहते  होना वहीं होने नहीं देता,
हमें वो अब कहीं से भी कहीं होने नहीं देता।

आसमां हूँ मगर हमको जमीं होने नहीं देता,
हमारी  ज़िन्दगी को ज़िन्दगी होने नहीं देता। 

जिसे अपना समझते हम वही दिल को दुःखाता है,
याद  में  वो  कभी  कोई  कमी  होने  नहीं  देता।

रुलाता है हमें इतना कि आँसू सूख जाते हैं,
हमारी  आँख में थोड़ी नमी होने नहीं देता।

मुहब्बत में हमें अपनी तरह जीना सिखाता है,
हमारी ही  तरह हमको  कभी होने नहीं देता।
-०-
संपर्क 
डॉ० अशोक ‘गुलशन’
बहराइच (उत्तरप्रदेश)
-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 17 November 2020

इंसान हो तो ईमान की बात कर (ग़ज़ल) - नरेन्द्र श्रीवास्तव

इंसान हो तो ईमान की बात कर
(ग़ज़ल)
इंसान हो तो ईमान की बात कर।
बेवजह इंसान पर यूँ ना घात कर।।

छल,कपट,छीना,झपटी, ये लूटमार।
चैन से सोने देते क्या रातभर ?
 
प्रेम की दौलत से बढ़कर कुछ नहीं।
लो लगी शर्त मेरी इसी बात पर।।

भेद क्या जब खून सब में है एक-सा।
फिर पाल न यूँ मैल दिल को साफ कर।। 

दें वतन को जिन्दगी एकता के नाम पर।
मैं बढ़ाता हाथ तू भी अपना हाथ कर।।
-०-
संपर्क 
नरेन्द्र श्रीवास्तव
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)  
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 7 November 2020

वो चांदी की दीवार (ग़ज़ल) - गोविंद भारद्वाज

 

वो चांदी   की  दीवार
(ग़ज़ल)
वो चांदी   की  दीवार  ‌गिराना भूल गये,
वादा करके भी प्यार  निभाना भूल गये।

गैरों   की  बस्ती  में  आग  लगाने  वाले,
अपने ही घर में  आग बुझाना भूल गये।

औरों  का  दामन धोते - धोते अक्सर वो,
अपना  ही  गहरा दाग़ मिटाना भूल गये।

एक उम्र कर्ज़ चुकाते  गुजरी हो जिनकी,
वो  बेटे घर  का  बोझ  उठाना  भूल गये।

जिसने दी निज कुर्बानी सीमा की खातिर,
वंश  उसी के अब  जान  लुटाना भूल गये।
-0-
पता:
गोविंद भारद्वाज
अजमेर राजस्थान


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 14 October 2020

अंधेरे शहर में (ग़ज़ल) - नदीम हसन चमन

अंधेरे शहर में
(ग़ज़ल) 
अंधेरे शहर में रौशनी की दुकान है
ग़म की किताब में ख़ुशी दास्तान है

फरिश्तों को शिकायत नहीं ख़ुदा से
किस क़दर दुनिया में गुम इंसान है

ज़मीन की प्यास का करे अंदाज़ा वो
जिसके हाथों में सबका आसमान है

किस तरह क़रीब आये तुम्हारे दिल
कुछ नहीं मेरे पास इक मेरी जान है

हवेली महल हीरे जवाहरात कल भी थे
मगर बाक़ी रही किसकी पहचान है

नहीं मयस्सर पानी हर आदमी को
बस बिक रहा सस्ता  यहाँ ईमान है

घर तो काग़ज़ पर नज़र आता है
जिधर देखता हूँ उधर मकान है

वफ़ा दिल में लब पे सदाक़त आज भी
शख़्स ऐसा नदीम बहुत नादान है
-०-
पता
नदीम हसन चमन
गया (बिहार) 
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 8 October 2020

बताने निकले (ग़ज़ल) - राम लाल साहू 'बेकस'

बताने निकले
(ग़ज़ल)
मेरी हर बात को, वह भी तो दबाने निकले
बात आई तो, कई राज पुराने निकले.

हर्फ़ जब लव पे मेरे, आए थे कुछ कहने को
फिर नई बात मुझे, वह भी बताने निकले.

दर्द जब दिल में उठा, सोच न पाए कुछ हम
उनका हर दर्द, जमाने से छिपाने निकले.

हम भी मज़बूर थे, कुछ वह भी नहीं कर पाए
दर्द को देख के, हम आंँसू बहाने निकले.

देख दुनिया का चलन, चुप ही रहे हैं हम अब 
वह मगर अपनी, मोहब्बत को जलाने निकले,
-०-
पता- 
राम लाल साहू 'बेकस'
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

-०-

राम लाल साहू 'बेकस' जी की अन्य रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 
Eia

Wednesday, 9 September 2020

हो रहा आजकल (ग़ज़ल) - मोहम्मद मुमताज़ हसन


हो रहा आजकल
(ग़ज़ल)
हो रहा आजकल इंसान का सौदा
हक - हक़ूक़ और ईमान का सौदा

जंग इंसाफ़ की हम रह गए लड़ते
कर लिया उसने हुक्मरान का सौदा

खूब सियासत चमका रहा था अपनी
करके वो अम्नो- अमान का सौदा

आदतन उसने तो झुठ बोला था
वो कर गया उसकी ज़ुबान का सौदा

हो रहा है आजकल इंसान का सौदा
हक़ - हक़ूक और ईमान का सौदा_
-0-
पता:
मोहम्मद मुमताज़ हसन
गया (बिहार)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Sunday, 6 September 2020

कोरोना वायरस (ग़ज़ल) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

कोरोना वायरस
(ग़ज़ल)
कहाँ से आया कोरोना वायरस ।
तुमने तो छीना जीवन का रस ।।

खेल-पढाई - स्कूलें हो गई बन्द ।
जब से येआया कोरोना वायरस ।।

घर में हो गये सारे के सारे कैद ।
बच्चे - बूढ़ों को डराए वायरस ।।

टी वी-मोबाईल अब हमारे साथी ।
नानी - दादी के घर को गए तरस ।।

दोस्त-सखा सब मिलने को तरसे ।
बार - बार डराए कोरोना वायरस ।।

मन्दिर-मस्जिद पूजागृह हुए लॉक ।
गरीब - मजदूर हो गये सारे बेबस ।।

कब स्वछन्द होके हम खेलेंगे खेल ।
जहाँ से आए वहाँ जाओ वायरस ।।

ब्याव-शादी-मौत में भी लुक - छुप ।
कब तक हमें यूँ तड़पाएगा वायरस ।।

हमारी पढाई हो गई अब ऑनलाईन ।
हम कैसे पढेंगेअब थक चुके वायरस ।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 29 August 2020

धोखे पे धोखा (ग़ज़ल) - प्रशान्त 'प्रभंजन'

       

       धोखे पे धोखा
       (ग़ज़ल)
       किस्तों में खोता रहा
       जिंदगी   ढोता   रहा

       क़त्ल    हुए   अरमां
       रूह  भी  रोता  रहा

       मर  गई  जमीं  औ'
       फसल  बोता   रहा

       जल    रहा   आंगन
       घर  भी  सोता  रहा

       रोशनी  जाती   रही
       ख्वाब  संजोता रहा

       खुदी  मार  गंगा  को
       गुनाह   धोता     रहा

       धोखे पे धोखा मिला
       जुस्तजू  होता   रहा
       -०-
       पता:
       प्रशान्त 'प्रभंजन'
       कुशीनगर (उत्तरप्रदेश)
       
       -०-



       प्रशान्त 'प्रभंजन' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ