*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label हिंदी दिन. Show all posts
Showing posts with label हिंदी दिन. Show all posts

Monday, 14 September 2020

हिन्दुस्तान में हिन्दी का हो रहा पतन (हिंदी) - अतुल पाठक 'धैर्य'


हिन्दुस्तान में हिन्दी का हो रहा पतन
(कविता)

जगह जगह अंग्रेजी मीडियम स्कूल की लग गई खूब कतार
हिन्द के देश में हिन्दी के संग हो रहा अत्याचार

जहाँ देखों नज़र वहीं आता अंग्रेजी संस्थान
पिछड़ रही है हिन्दी भाषा नहीं हो रहा उत्थान

क्या यह वही हिन्दुस्तान वतन है
जहाँ पर हिन्दी का हो रहा पतन है

आज अपने ही घर में हिन्दी हो रही पराई है
हिन्दुस्तान में रहने वालों को ही हिन्दी में लगती बुराई है

हिन्दी से हिन्दुस्तान में इस क़दर गर परहेज न होता
तो लाखों की तादाद में बच्चा हिन्दी में ही अनुत्तीर्ण न होता

आज हम लोगों की वजह से हिन्दी की ऐसी दुर्दशा हई है
कि मातृभाषा हिन्दी अपनी ही मातृभूमि पर शर्मिंदा हुई है

विनती करती है हिन्दी मुझको दिल से अपनाओ
हिन्दुस्तान की पहचान अपनी हिन्दी को बनाओ

वरना इक दिन ऐसा भी आएगा
हिन्दुस्तान में हिन्दी का भाव खो जाएगा
-०-
पता: 
अतुल पाठक  'धैर्य'
जनपद हाथरस (उत्तरप्रदेश)

-०-

अतुल पाठक  'धैर्य' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ