*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label व्यंग्य व्महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label व्यंग्य व्महोत्सव. Show all posts

Monday, 14 September 2020

हिंदी दिवस पर विशेष (व्यंग्य) - सपना परिहार

हिंदी दिवस पर विशेष
(कविता)
हम कक्षा पहली में पढ़ते थे
अनार,आम सीखते थे।
स्वर, व्यंजन और बारहखड़ी
बड़े मजे से पढ़ते थे।
जैसे-जैसे बड़े हुए
हुआ शिक्षा का ज्ञान
हिंदी भाषा प्रिय लगी
किया उसका सम्मान।
संज्ञा,सर्वनाम,सन्धि ,समास
दिन भर रटते रहते थे
हिंदी विषय में जान लगाते
फिर भी पूरे नम्बर न मिलते थे।
आज के बच्चे अब हमसे
ज्यादा  नम्बर पाते है
क्या पता हिंदी जैसे कठिन
विषय में
सौ में से सौ नम्बर कैसे आते हैं?
कम्प्यूटर के इस युग की
कुछ बात मुझे समझ नहीं आती है?
हमारे समय मे हिंदी की उत्तर पुस्तिका
जाँचते समय पूरी लाल हो जाती थी
आज के बच्चों की पुस्तिका में 
शिक्षक को कोई त्रुटि नजर नहीं आती है।
कहने को तो मातृभाषा है हिंदी
पर लिखना,पढ़ना,भूल रहे सब
अंग्रेजी इतनीं हावी हो गयी
हिंदी बोलना भूल रहे हैं।
अध्ययन तक ही सीमित हिंदी
पाठ्यक्रम से बाहर नहीं
पाठ पढ़ाये रटे-रटाये
ऐसे शिक्षकों की भी कमी नहीं।
अभिवादन के नाम पर
अंग्रेजी का बोलबाला है
हस्ताक्षर के नाम पर आज
हर कोई सिग्नेचर करने वाला है।
मेरे देश की ये कैसी विडंबना हो गयी है
हिंदी बोलने वालों की पहचान
गवाँर की श्रेणी में हो गयी है।
जिसे आज के समय मे अंग्रेजी नहीं आती
उसकी समाज मे पूछ परख नहीं की जाती।
-०-
पता:
सपना परिहार 
उज्जैन (मध्यप्रदेश)


-०-
सपना परिहार जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ