*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label दोहा महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label दोहा महोत्सव. Show all posts

Wednesday, 18 November 2020

दुमदार दोहे (दोहा) - सुनीता मिश्रा



दुमदार दोहे

(दोहा)

अमावस की रात रही, तारे लगते मीत
अँधेरे की हार हुई, गया उजाला जीत।।
खुशहाली हो चहुँओर,
नाचे छम छम भोर।।

अगले बरस आयेगा, खुशियों का त्योहार
सहालग फिर शुरु हुये, चलती जीवन धार।।
बजेगी अब शहनाई
द्वार पर दुलहिन आई।।

भारत भूमि की खातिर, वीर हुए बलिदान
उनके नाम का दीपक, ज्योतिमय दीपदान।।
अमर जवान,अमर देश
हो भारत का परिवेश।।

-०-
पता
सुनीता मिश्रा
कोलार, भोपाल (मध्यप्रदेश)

-०-



सुनीता मिश्रा जी का लेखन पढ़ने के लिए उनके शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 25 October 2020

विजयादशमी (दोहे) - प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे

 

विजयादशमी
(दोहे)
विजयादशमी पर्व है,अहंकार की हार।
 नीति,सत्य अरु धर्म से,पलता है उजियार।।

मर्यादा का आचरण,करे विजय-उदघोष।
कितना भी सामर्थ्य पर,खोना ना तुम होश।।

लंकापति मद में भरा,करता था अभिमान।
तभी हुआ सम्पूर्ण कुल,का देखो अवसान।।

विजयादशमी पर्व नित,देता यह संदेश।
विनत भाव से जो रहे,उसका सारा देश।।

निज गरिमा को त्यागकर,रावण बना असंत।
इसीलिए असमय हुआ,उस पापी का अंत।।

पुतला रावण का नहीं,जलता पाप-अधर्म।
समझ-बूझ लें आप सब,यही पर्व का मर्म।।

विजय राम की कह रही,सम्मानित हर नार।
नारी के सम्मान से,ही जग में उजियार।।

उजियारा सबने किया,हुई राम की जीत।
आओ हम गरिमा रखें,बनें सत्य के मीत।।

कहे दशहरा मारना,अंतर का अँधियार।
भीतर जो रावण रहे,उसको देना मार।।

अहंकार ना पोसना,वरना तय अवसान ।
निरभिमान की भावना,लाती है उत्थान।।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ