*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label कहानी महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label कहानी महोत्सव. Show all posts

Sunday, 17 January 2021

छुटकी (कहानी) - सुधीर श्रीवास्तव

 

छुटकी

(कहानी)
    .दिसंबर'2020 के आखिरी दिनों की बात है।सुबह सुबह एक फोन काल आता है।नाम से थोड़ा परिचित जरूर  लगा,परंतु कभी बातचीत नहीं हुई था, क्योंकि ऐसा संयोग बना ही नहीं ।
     उधर से जो आवाज सुनाई दी कि मन भावुक सा हो गया।उस आवाज में गजब का आत्मविश्वास ही नहीं, बल्कि अपनत्व का ऐसा पुट था कि सहसा विश्वास कर पाना कठिन था कि वो मुझे जानती न हो। जिस अधिकार से उसनें अपनी बात रखी,उससे उसका हर शब्द यह सोचने को विवश कर रहा था कि किसी न किसी रुप में हमारा आत्मिक /पारिवारिक संबंध जरूर रहा होगा, भले ही वह पिछले जन्म का ही रहा हो।
   उससे बात करने के बाद मन इस बात को मानने को तैयार नहीं था कि उससे किसी न किसी रुप में मेरे साथ माँ,बहन या बेटी जैसा रिश्ता नहीं रहा होगा।अब तो मेले में बिछुड़े भाई बहन सरीखे किस्से कहानियों की तरह लगता है कि पूर्व जन्म में खो गई मेरी बड़की इस जन्म में इतने लम्बे समय के बाद मेरी छुटकी के रुप में अचानक ही मिल गई। उस पर विडंबना यह कि हम कभी मिले नहीं,कभी एक दूसरे को देखा तो क्या नाम तक नहीं सुना।
     अब इसे ईश्वर की लीला ही कहा जा सकता है कि अब तो उसके विश्वास और भरोसे को तोड़ने की हिम्मत तक नहीं हो पा रही है। क्योंकि उसके मन में जो सम्मान है उसका अपमान करना खुद की ही नजरों में गिर जाने जैसा है।
      ऊपर से ताज्जुब तो यह है कि इतनी कम उम्र में उसकी सोच बहुत ऊँची है।उससे बात करते हुए मै इतने दिनों में यही समझ पाया कि वह आम महिला नहीं है।उसका जन्म ही इतिहास गढ़ने के लिए हुआ,जिसमें उसका साथ देने और उसकी ढाल बन रहे लोगों का ये सौभाग्य है ,जिसे उसने अपने स्नेह में समेटकर न केवल बड़ा और अच्छा सोचने के लिए प्रेरित करती है,बल्कि उसकी सोच, विचारधारा,व्यक्तिव का प्रभाव कुछ अलग,असंभव सा करने को स्वतः ही उद्वेलित भी करने लगता है।
    आश्चर्य जनक यह भी है कि असंभव शब्द उसके शब्दकोश में ही नहीं है। उसे हर व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र ,समाज, संसार में भी उसे अच्छाइयां ही दिखती है।उसका चिंतन चीथड़ों में लिपटे बेबस इंसान से लेकर मजदूर, किसान, छोटे, बड़े,अमीर, गरीब ही नहीं समूचे संसार से आगे ब्रह्मांड तक के लिए है।
    उसका विश्वास ही उसकी पूँजी है,जिसकी बदौलत उसका हर कदम उसके हौसले को और बढ़ाता है। इतने अल्प समय में ही उसके व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका और आज उसके हर सपने के लिए आधार बनाने की दिशा तय कर रहा हूँ ।ऐसा लगता है उसके साथ जुड़कर,उसके विचारों को महत्व देकर,उसके सपने को अपनी छोटी बहन का सपना मानकर उसकी ढाल बने रहने मात्र से जीवन में कुछ अप्रत्याशित सा कुछ अलग और बड़ा होने का अहसास सा हो रहा है।
इन सबसे अलग यदि मैं यह कहूँ तो गलत नहीं होगा कि एक और उसके भाव माँ जैसा दिखता है जिसमें प्यार, दुलार, अपनापन और भविष्य की चिंता भी दिखती है,तो बहन जैसा अधिकार, लड़ना, झगड़ना और जिद करके सब कुछ अपने ही हिसाब से करने /कराने और छोटी होने का अहम भरा रुप दिखता है,वहीं बड़ी बहन जैसा दुलार और भाई के लिए परिलक्षित होती उसकी चिंता भी दिखती है तो बेटी जैसा लाड़ ,प्यार भी प्रकट हो ही जाता है।
        जब वह वैचारिक और सामाजिक और अपने चिंतन पर बोलती है तो यह समझना कठिन हो जाता है उसे क्या कहूँ/समझूँ?
    उस समय उसके माँ ,बहन,बेटी के अलावा उसके अलग रुप के दर्शन होते हैं।तब यह समझना कठिन है कि मैं अपनी इस छुटकी को सामाजिक कार्यकर्ता समझूँ या चिंतक , विचारक, मार्गदर्शक या आज के युग के लिए एक ऐसा प्राणी जो गल्ती से मानवरूपी शरीर के साथ इस धरती पर आ गई हो।
    अब इसे विडंबना ही कहूंगा कि जिसको डाँटने तक में उसे कभी विचलित होते नहीं देखा, उसके चिंतन उद्देश्य, मार्गदर्शन को चुपचाप सिर्फ़ सुनने को बाध्य हो जाना पड़ता है,क्योंकि उसका कोई जवाब जो नहीं सूझता।
       कभी कभी तो समझ में ही नहीं आता, अपने प्रति उसके निश्छल स्नेह, अपने लिए उसकी फिक्र से भावुक हो जाना पड़ता है,उसे छिपाना भी बड़ी चुनौती लगती है,फिर भी खुद को कैसे भी संभालना ही पड़ता है।उस समय तो बस यही सोचता  हूँ कि काश वो मेरे सामने होती और मैं उसके पैरों में अपना सिर रख देता।
    माना कि वो हमसे बहुत छोटी है,फिर भी उसका स्थान बहुत बड़ा है ,इसलिए उससे आशीर्वाद की चाह भी रखता हूँ।जिसे वह भले ही दूर हो पर मानसिक रुप से पूरा भी करती है। तब उसकी  महानता को नमन करना ही पड़ता है।
   अंत में सिर्फ इतना ही कह सकता हूँ कि छुटकी तेरे कितने रुप।तुझे पाया तो जैसे संसार फिर से महक उठा।परंतु दु:ख भी है कि मिली भी तो बहुत देर से।
फिर भी तेरे प्रति मेरी श्रृद्धा है,तो तेरी चिंता भी।फिर भी गर्व है कि तूने अपने इस अनदेखे भाई को अपने व्यक्तित्व/कृतित्व से अचानक बहुत ऊपर पहुंचा दिया है।
बहुत स्नेहाशीष छुटकी, सदा खुश रहो,तुम्हारे हर सपने के साथ तुम्हारा भाई हर समय तुम्हारे साथ खड़ा है।
अपनी छूटकी के लिए मेरा अशेष आशीर्वाद।
-०-
पता: 
सुधीर श्रीवास्तव
गोंडा (उत्तरप्रदेश)

-०-

सुधीर श्रीवास्तव' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें!

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 26 December 2020

पलभर की दुल्हन (कहानी) - कुशलेन्द्र श्रीवास्तव

  

पलभर की दुल्हन
(कहानी)

छुटकी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा था । उसे उधार खरीदकर लाई गई सस्ती लाल साड़ी पहना दी गई थी, जो लोग, मिहिलाल के लिए कफन लेकर आये थे वे ही साथ में लाल साड़ी भी ले आये थे और लाल चूड़ियां भीं । हाथों में चूड़ियां और माथे पर बड़ी बिन्दी लगा दी गई थी । छुटकी की आज शादी होने वाली थी एक लाश के साथ । छुटकी समझ नहीं पा रही थी कि वह हॅसे या रोये । उसे दोनों काम करने थे । पहले उसे खुष होना था कि उसकी लंबी प्रतीक्षा के बाद उसकी शादी हो रही है वो भी उससे जिससे वह प्रेम करती है फिर उसे रोना भी था, क्योंकि वह जिससे प्रेम करती है उसका निर्जीव शरीर उसकी आंखों के सामने पड़ा था ।
              एक छोटी सी झोपड़ी के अंदर छुटकी को दुल्हन बनाने का कार्य चल रहा था । झोपड़ी के बाहर एक लाष पड़ी थी जिसके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं । पहले शादी होगी फिर अंतिम संस्कार ।  गांव की औरतों ने जोड़-तंगोड़ कर उसे दुल्हन बना दिया था । छुटकी लाष से ज्यादा निःश्चेत नजर आ रही थी । उसकी आंखों के सामने अपने जीवन के पल-पल चित्र की भांति घूम रहे थे ।
             छुटकी एक आदिवासीे गांव की अल्हड़ युवती । मां बाप की प्यारी संतान । दिन भर जंगल में हिरनी जैसी कुलांचे भरना जंगल से उसे प्यार था वह उसके एक-एक रास्ते से वाकिफ थी । रात में मां-बाप के सीने से लग कर सो जाना । उसकी दिनचर्या थी । इस दिनचर्या में बदलाव तब आया जब उसकी दोस्ती मिहि से हो गई । मिहि भी उसके जैसे सामान्य परिवार का इकलौता पुत्र था । बलिष्ठ शरीर और गोरा रंग, छुटकी उस पर लट्टू हो गई । भगोरिया मेला में जब उसे मिहि ने पान खिलाया तो उसका तन-मन लालिमा से रंगा गया था । इस पान खिलाने का मतलब वह अच्छी तरह से जानती थी । अब उसकी दुनिया बदल चुकी थी । धने जंगल के किसी घने पेड़ की छांव में दोनों दिन भर भविष्य की कल्पनाओं में डूबे रहते । यकायक मिहि के परिवार  पर गाज गिरी और उसके मां-बाप दोनों असमय कालकवलित हो गये । मिहि दुःख में पागल हुआ जा रहा था । छुटकी उसको ढाढ़स तो बंधाती पर यह जानती थी कि जिन परिस्थितयां में मिहि रह रहा है, उसमें उसका उसके साथ रहना जरूरी है पर शादी हुए बिना या पचायत की इजाजत के बिना यह संभव नहीं था ।
                    पंचायत ने साफ कह दिया था कि जब तक सारे समाज को भोज नहीं दिया जाता तब तक वे शादी-षुदा नहीं माने जा सकते । पंचायत की यह घोषणा मिहिलाल के लिये किसी वज्रपात से कम नहीं थी । आज उसकी उतनी माली हालत थी भी नहीं कि वह सारे सामाज को भोज दे सके । उसने समाज के लोगों से बहुत अनुनय-विनय किया पर समाज के लोग मानने तैयार ही नहीं हुए, इतना अवष्य हुआ कि पंचायत ने उन्हें बगैर शादी किये साथ-साथ रहने की इजाजत दे दी इस चेतावनी के साथ कि वो जल्दी ही पंचायत को भोज देगा ।
             छुटकी और मिहिलाल साथ-साथ रहने लगे थे । पर उनके आर्थिक हालात नहीं सुधर पा रहे थे । दोनों दिन भर की कड़ी मेहनत करते पर पेट भूखा और तन कम कपड़ों का बना रहता छुटकी ने भोज के लिए कुछ पैसे जोड़े अवष्य थे पर जैसे ही पहली संतान हुई उसमें वे पैसे खर्च हो गए । घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि छुटकी जचकी के बाद आराम कर पाती । दो-तीन दिन में ही उसने फिर काम पर जाना शुरू कर दिया । मिहिलाल उसे रोकता भी पर वह मानती कैसे, वह जानती थी कि पेट में दो दानें तब ही आयेगें जब वह भी मजदूरी करने जाएगी । पहली संतान हो जाने के बाद पंचायत ने उन्हें चेताया था ‘‘ जल्दी से भोज दे दो वरना जाति से बाहर कर दिये जाओगे’’ । दोनो महिनों तक चिंतित बने भी रहे पर उनकी चिंता से कोई हल नहीं निकल पाया । पहली संतान के बाद उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ती जा रही थी। कई बार तो उन्हें एक टाइम खा कर सो जाना पड़ता था  । छुटकी जंगल से लकड़ी बीन कर लाती और जंगल वाले साहब उसे छुड़ा लेते वह रोती रहती पर किसी को उन पर दया नहीं आती । उस दिन छुटकी और मिहिलाल को भूखा ही सोना पड़ता । इस बीच छुटकी ने एक और संतान को जन्म दे दिया था । अबकी पंचायत ने उन्हें साफ चेता दिया था कि यदि उन्होने समाज को भोज नहीं दिया तो तो वे जाति से बाहर कर ही देगें ।
                  छुटकी और मिहिलाल के सामने भरपेट भोजन की समस्या तो थी ही पंचायत को भोजन कराने की चिंता भी उसे खाये जा रही थी । वह जानती थी जब तक पंचायत को भोज नहीं कराया जाएगा तब तक वे पति-पत्नी नहीं माने जाएंगे ऐसे में उनकी संतानों को क्या नाम दिया जाएगा ।
                   जंगल में काम मिलना मुश्किल होता जा रहा  था ।  छुटकी और मिहिलाल के उपर दो-दो संतानों की जिम्मेदारी आ पड़ी थी फिर भी वे पंचायत की धमकी को भुला नहीं पा रहे थे । हताषा और निराषा के दौर में मिहिलाल ने जंगल में एक कोयला खदान में काम करना शुरू कर दिया था । छुटकी कोयला खदानो में रोज  होने वाली  घटनाओं को  जानती थी  इसलिए  वह नहीं चाहती थी कि मिहिलाल खदान में काम करे  । जगंल में काम मिल नहीं रहा था जंगल के अफसर सारा काम मषीनों से करा लेते थे । काम नहीं मिलेगा तो बच्चों का पेट कैसे भरेगा । उनका पेट तो फिर भी जैसे-तैसे भरा जाये पर पंचायत को भोज तो देना ही था । अब जब उसके सामने कोई विकल्प नहीं रहा तब उसे यह स्वीकार करना ही पड़ा । जब तक मिहिलाल खदान से लौट कर नहीं आ जाता तब तक वह बैचेन बनी रहती । खदान का काम अधिक श्रम वाला था । उसे दिन भर कात करते रहना पड़ता था । लगातार की भुखमरी और पारिवारिक हालातों ने उसकी षारीरिक क्षमताओं को कम कर दिया था । वह थकाहारा लौटता और रात भर दर्द और बैचेनी के चलते करवटें बदलता रहता । छुटकी इस हालत को देख रो पड़ती । उसने कई बार उसे खदान का काम छोड़ देने को बोला था पर वह मानने को तैयार नहीं था । मिहिलाल के सामने पंचायत को भोज देने का मुखिया का फरमान सामने आ जाता और वह अपनी सारी पीड़ा भूलकर काम पर चला जाता ।
मिहिलाल का शरीर कब तक ज्यादती सहता । एक दिन मिहिलाल खदान में ही चक्कर खाकर गिर गया । खदान के लोग उसे घर में पटक कर चले गए । छुटकी को काटो तो खून नहंीं । उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे । गांव में उसकी मदद करने वाला सिवाय उसके बाप के और कोई नहीं था । अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ वह कहां जाए, वह पूरी तरह टूट चुकी थी । उसके पिता ने मिहिलाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया था । पर उसका इलाज दवा के अ्रभाव में  नहीं हो पा रहा था । असहाय छुटकी अस्पताल के सामने बैठी रो रही थी । उसे रोते हुए देख वहां से आने जाने वाले उसे पैसे दे रहे थे । छुटकी ने हिम्मत कर उन पैसों से मिहिलाल के लिए दवायें खरीदीं । वह जब तक वहां पहुंचती मिहिलाल के प्रान पखेरू उड़ चुके थे ।
            अस्पताल के कर्मचारियों ने पूरी बेर्ददी के साथ उसकी लाश को अस्पातल के सामने रख दिया था । उस लाश से लिपट कर छुटकी रो रही थी । उसे रोता देख उसके दोनों बच्चे उससे लिपट कर रो रहे थे ‘‘ मां......म....त......रोओ.........मां  ।’’ नन्हीं आवाज उसकी रूलाई को बंद नहीं करा पा रही थी । उसका पिता अपने आपको जैसे तैसे सम्हाले हुए लाष को गांव ले जाने की जुगत भिड़ा रहा था । उनकी बदकिस्मती यह थी कि उनके पास पैसे नहीं थे, इस कारण न तो सरकारी एम्बुलेंस उसको ले जाने को तैयार थी और न ही कोई अन्य गाड़ी । छुटकी और उसके बच्चे रात भर मिहिलाल की लाश के गले लगकर रोते रहे । दिन निकलने के पहले उसके पिता ने लाश को अपने कंधे पर डाला और छुटकी ने अपने दोनों बच्चों की उंगलियां पकड़ी और चल दिये अपने गांव की ओर । गांव वैसे भी दूर था और उसके पिता के कंधे बुढ़ापे के कारण कमजोर । वे ज्यादा दूर नहीं चल पाते वे रूक जाते सुस्ताते और फिर चल पड़ते । दोनों को गांव तक पहुंचने में दोपहर हो गई थी । भूखे बच्चे, असहाय छुटकी और  बूढ़े बाप, लंबा सफर आंखों से न थमने वाले आंसू । मिहिलाल तो लाश बन चुका था उसका निर्जीव शरीर हर कदम के साथ डोलता चल रहा था । रास्ते भर उन्हें ऐसा कोई नहीं मिला जो उनकी मदद करता ।
  घर के सामने लाष को रख दिया गया था । गांव में मिहिलाल की मौत की खबर जैसे-जैसे फैलती जा रही थी वैसे-वैसे गांव के लोगों का आना प्रारंभ हो चुका था । पंचायत के लोग जमा हो चुके थे । सभी के सामने एक ही प्रश्न था कि उनके भोज का क्या होगा । जब तक भोज नहीं तब तक छुटकी, मिहिलाल की पत्नी नहीं मानी जा सकती और न ही वे बच्चे मिहिलाल की संतान माने जा सकते । फिर लाष को आग कौन लगायेगा । छुटकी का बाप हाथ जोड़े पंचायत के सामने खड़ा था । पंचायत को फिलहाल इस बात की
चिंता नहीं थी की मिहिलाल की मौत हो गई है और न ही इस बात की चिंता थी कि उसके बच्चे भूखे प्यासे हैं ।
‘‘ मेरी बेटी के पास क्रियाकर्म करने पैसे नहीं हैं, वो आप सब को भोज कैसे करायेगी आप हम पर रहम करें । ’’
           छुटकी का बाप गिड़गिड़ा रहा था । पंचायत के लोग बेषर्म हो चुके थे ।  ‘‘ नहीं उसे भोज कराना ही पड़ेगा, पंचायत को भोज कराये बगैर हम उसे मिहिलाल की पत्नी नहीं मान सकते ।’’
पंचायत के मुखिया ने साफ कह दिया था ।
‘‘ पर.....उसके पास पैसे नहीं ....हैं .......तो हमें कुछ तो मोहलत .....देनी चाहिए’’ पंचायत के सदस्य ने डरते हुए यह कहा । पंचायत खामोष हो गई । वे अपने सदस्य की बात को नहीं काट पा रहे थे । आपस में खुसर-पुसर प्रारंभ हो गई । सभी एक मत नहीं थे । कुछ लोगों का साफ कहना था कि पंचायत ने इन्हें पर्याप्त अवसर दे दिया । इसी के कारण दो-दो बच्चे पैदा हो गये अब फिर समय दे भी दिया गया तो क्या गारंटी है कि छुटकी भोज करा ही देगी । फिर मिहिलाल का श्राद्ध भी तो किया जाना है वह श्राद्ध करायेगी या भोज करायेगी । श्राद्ध का नाम आते ही पंचायत में फिर खुसर-पुसर होनी शुरू हो गई । अंत में यह तय किया गया कि छुटकी को श्राद्ध करने तक की मोहलत और दी जाए वह श्राद्ध कराये और उसी को भोज मान लिया जाए । सभी ने इसका समर्थन कर दिया । अब समस्या छुटकी के विधि विधान से ब्याह की थी । मिहिलाल तो जीवित नहीं था फिर उसकी मांग कैसे भरी जाए । जब तक मांग नहीं भरी जाएगी तब तक उसे ब्याहता कैसे माना जाएगा । पंचायत ने फैसला किया कि लाष से छुटकी की मांग भर दी जाए । मिहिलाल के अंतिम संस्कार के पहले छुटकी को दुल्हन बनाया जाए, उसकी मांग भरी जाए फिर उसकी मांग पौछ दी जाए और उसे मिहिलाल की विधवा बना दिया जाए । पंचायत के फैसले को सभी ने मौन रह कर सुना ।
                 छुटकी पंचायत के इसी फैसले के चलते महिलाल की लाश घर के सामने पड़ी होने के बाबजूद दुल्हन बन रही थी । उसे अपने बच्चों को बाप का नाम दिलाना था । छुटकी को गांव की औरतों ने मिलकर दुल्हन बना दिया था । दुल्हन बनी छुटकी को लगभग खींचकर बाहर लाया गया । दो लोगों ने मिहिलाल के निर्जीव पड़े शरीर से बांये हाथ को पकड़ा और सिंदूर की डिब्बी में उसकी उंगलियां डुबाकर छुटकी की मांग को भर दिया गया । लोगों ने तालियां बजाईं । छुटकी आज मिहिलाल की पत्नी बन गई थी । उसकी मांग को सजे पल भर भी नहीं हुआ था कि गांव की औरतों ने छुटकी की मांग से सिंदूर पौछ दिया और उसकी चूड़ियों को तोड़ दिया गया । छुटकी की आंखों का बांध टूट चुका था । छुटकी रो रही थी । रोते-रोते उसकी हिचकी बंध जाती थी पर कोई नहीं था जो उसको सान्तवना दे सके ।
                   मिहिलाल का क्रियाकर्म हो चुका था, अब उसकी श्राद्ध होना था । छुटकी अपने भूखे बच्चों को अपने जिगर से चिपका कर भीख मांग रही थी । उसे श्राद्ध करना था उसे पंचायत को भोज कराना था, ताकि उसके बच्चों को अपने पिता नाम मिल जाये ।
-०-
पता:
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)
-०-
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 
 

Friday, 4 December 2020

एलएस स्ट्रोन की भारत यात्रा (कहानी) - ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’

 

एलएस स्ट्रोन की भारत यात्रा
(कहानी)
वुहान से हवाईजहाज में सवार हुआ एस स्ट्रोन कोरोना वायरस ने कहा, '' एल स्ट्रोन ! क्यों न भारत की सैर की जाए ?''

'' हां यार ! सही कहते हो. भारत एक खुबसूरत देश है,'' एस स्ट्रोन कोरोना वायरस ने कहा, '' उस व्यक्ति को देखो. वह व्यक्ति भारत जा रहा है. उसी पर सवार हो जाते हैं,'' कहते हुए एस स्ट्रोन हवा के झोंके के साथ उड़ा. सीधा उस के सिर के बाल पर सवार हो गया.

'' अरे ! इस का नाम तो बुहानू है,'' एल ने उस व्यक्ति का पासपोर्ट देखते हुए कहा.

'' हमें नाम से क्या लेनादेना है ? हमें तो इस के जरिए भारत की सैर करना हैं, '' एस स्ट्रोन ने हवाईजहाज के बाहर देखते हुए कहा. तब तक हवाईजहाज वुहान से उड़ चुका था.

एल और एस दोनों खुश थे. उन्हें भारत की सैर करने का सुख मिलने वाला था. इस कारण वे बुहानू के साथ भारत आ रहे थे. मगर बुहानू के सिर पर सवार होने से पहले ही वे पूरे हवाईजहाज में अपने बहुत सारे वायरस छोड़ चुके थे.

हवाईजहाज तेजी से उड़ रहा था. कुछ ही देर में भारत आ चुका था. बुहानू जल्दी में था. उस ने हवाईअड्डे पर जांच नहीं करवाई. वह सीधा अपने घर पहुंचा गया. मगर, वह सावधान था. घर पर पहुंच कर उस ने आवाज दी, '' अरे बेक्टो बेटा ! तुम कहां हो ?''

तभी घर के अंदर से आवाज आई, '' पापाजी ! दरवाजा खुला है. अंदर आ जाओ.''

इस पर बुहानू बोला, '' बेटा ! मैं अंदर नहीं आ सकता हूं. पहले तुम नहाने का पानी और साबुन दो. मैं बाहर बैठ कर नहाऊंगा. उस के बाद घर के अंदर आऊंगा.''

यह सुन कर एस स्ट्रोन चौंका. उस ने कहा, '' अरे एल! सावधान हो जाओ. यह व्यक्ति तो नहा कर अंदर जाएगा. साबुन लगते ही हम मर जाएंगे. इसलिए अपना बचाव का उपाय सोच लो.''

'' जी हां, तुम सही कहते हो एस,'' एल ने कहा,'' तब क्या करें ?''

'' करना क्या है ?'' एस बोला, '' वह सामने दरवाजे का हैंडल है. उस पर उड़ कर बैठ जाते हैं. कम से कम मरने से बच जाएंगे.''

'' मगर, कैसे ?'' एल ने कहा तो एस बोला, '' अभी बताता हूं.'' कहते हुए एस ने बुहानू के माथे पर जोर से कांट लिया.

बुहानू के माथे पर तेज दर्द हुआ. वहां खुजली चली. उस ने अपने हाथ से माथे पर खुजालना शुरू किया. तब एल व एस उस के हाथ पर चढ़ कर बैठ गए. इस के बाद बुहानू ने दरवाजे का हैंडल पकड़ा. वहां रखा पानी लिया. तब तक एस व एल हैंडल पर जा कर चिपक चुके थे.

'' ओह ! बच गए, '' एल ने लंबी सांस ले कर कहा तो एस बोला, '' हां भाई. यदि हम सावधान न रहते तो मर जाते. यह व्यक्ति तो बहुत ही सावधान रहता है. हमें घर के अंदर तक जाने नहीं देना चाहता है.

'' यदि हम घर के अंदर नहीं जाएंगे तब तक दूसरे के शरीर में नहीं फैलेंगे. जब तक दूसरे के शरीर में नहीं फैलेंगे तब तक हम भारत की सैर कैसे कर पाएंगे?''

''ठीक कहते हो भाई. यदि हम सैर नहीं करेंगे तो हम भारत कैसे घुमेंगे. वैसे तो हमारे फैलाएं हुए कण यहांवहां फैल चुके है. जो काम हम नहीं करेंगे वे हमारी फौज करेगी,'' एल ने कहा, '' तुम तो जानते हो कि इस व्यक्ति के शरीर में घुस कर हम ने कितने विषाणुओं की फौज पैदा कर ली है.''

'' मगर, उन की बात मत करो,'' एस ने कहा, '' हमें भारत की सैर करना है. इसलिए मौक ढूंढ कर घर में घुसने की तैयारी रखो.''

'' जी भाई, मौका मिलते ही मैं यही करता हूं,''कहते हुए एल ने सामने देखा.घर में से एक लड़का बाहर आ रहा था. उसे देख कर एल चिल्लाया, '' वह देखो. वह लड़का हमारा आसान शिकार हो सकता है. हम उस पर सवार हो कर हमारी तादाद बढ़ा सकते हैं.''

तभी बुहानू ने चिल्ला कर कहा, '' बेक्टो ! वही रूक जाओ. इस दरवाजे के कूंदे को मत छूना. इस पर वायरस हो सकते हैं,'' बुहानू ने दरवाजा खोलते हुए कहा.

बेक्टो अंदर ही रूक गया. बुहानू ने दरवाजा खोला, ''जरा अंदर से सैनेटाइजर की शीशी ले कर आना. इस से कूंदा साफ करना पड़ेगा. यहां पर वायरस हो सकते हैं.''

यह सुन कर बेक्टो अंदर से सैनेटाइजर की शीशी ले कर आ गया.

'' इसे जमीन पर रख दो.'' बुहानू ने कहा. फिर जमीन से शीशी उठाई. उस में से दवा ली. दवा से कूंदा साफ करने लगा. तभी एल चिल्लाया,'' भाई ! यहां से उछलों. बुहानू की शर्ट कूंदे पर अड़ चुकी है. उस पर लग जाओ. अन्यथा, हम मारे जाएंगे.'' कहते हुए एल बुशर्ट पर कूद गया.

एस भी तैयार था. उस ने भी बुहानू के बुशर्ट पर छलांग लगा दी.

'' ओह ! बच गए.''

'' अब हम इस के साथ इस के घर में प्रवेश कर जाएंगे,'' एल ने कहा और वह खुश हो कर उछलनेकूदने लगा.

बुहानू ने घर के अंदर प्रवेश किया. तब उस ने अपने हाथ सैनेटाइजर से साफ किए. फिर वह बेक्टो को शीशी दे कर बोला, '' अब तुम्हारे हाथ भी इस से साफ कर लो.'' कहने के साथ उस ने बेक्टो को शीशी दी. तब तक एल हवा के झोंके से उड़ कर बेक्टो के हाथ पर चिपक चुका था.

'' जी पापाजी,'' बेक्टो ने कहा,'' मैं तो साबुन से हाथ धोऊंगा, '' कहते हुए वह स्नानघर में चला गया. वहां जा कर उस ने साबुन से हाथ धोए. इधर एल सावधान नहीं था. वह नहीं जानता था कि साबुन से हाथ धोने से क्या हो सकता है ? वह हाथ पर बैठा रहा.

मगर, यह क्या ? वह हाथ पर बैठाबैठा घबराने लगा. साबुन का झाग उस के लिए जहर था. उस ने एल के प्रोटीन का कवच को टुकड़ेटुकड़े कर दिया.

'' अरे बाप रे! यह क्या हो रहा है ?''वह चींख कर उछला. तब तक उस ने कई विषाणु बेक्टो के हाथ में फैला दिए थे. मगर, वे साबुन के झाग में फंस कर मर गए. मगर एल तुरंत उछल कर बुशर्ट पर चढ़ चुका था इसलिए बच गए.

बेक्टो हाथ धो कर कमरे में आया. उसे भूख लग रही थी. उस ने पापाजी को आवाज दी. दोनों खाना खाने लगे. एल को लगा कि यह अच्छा समय है. इस के खाने में कूद कर इस के शरीर में पहुंच सकता हूं.

यह सोच कर वह रोटी पर कूद गया. मगर, यही उस की सब से बड़ी गलती थी. बेक्टो ने रोटी का टुकड़ा उठाया. सब्जी में डूबा कर मुंह में डाल लिया. सब्जी गरम थी. रोटी गरम थी. उस की गरमी से उस का कवच पिघल कर नष्ट हो गया. वह गरमी से बिखर कर मर गया.

एस यह देख कर बहुत दुखी हुआ. उस ने सोचा था कि वे दोनों साथसाथ में भारत का भ्रमण करेंगे, मगर उस का सपना अधुरा रह गया था. इसलिए वह निराश हो गया. इस समय उस ने चुपचाप बुहानू के शर्ट पर पड़े रहना उचित समझा.

जैसे ही उसे मौका मिला वैसे ही वह बुशर्ट से नाक में घुस गया. उस ने नाक में घुस कर अपनी संख्या बढ़ाना शुरू कर दी. इस से बुहानू संक्रमित हो गया. मगर, वह सावधान था. उसे जैसे ही खांसी आई वह अस्पताल चला गया.

अस्पताल के कोरोना वार्ड में उसे भरती कर लिया गया. मगर, एस होशियार था. वह बुहानू के शर्ट से उछल कर एक नर्स के शरीर में चला गया. इस तरह उस ने अकेले ही अपनी भारत यात्रा शुरू कर दी. मगर, नर्स की रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी थी उस के शरीर में स्थित श्वेत रक्त कणिकाओं ने उस का सफाया कर दिया.

एस ने नर्स में संक्रमण फैला दिया था. मगर, उस का अंत समय आ चुका था. वह धीरेधीरे कमजोर होने लगा. उस के भारत देखने का सपन अधुरा रह गया था. मगर, वह खुश था कि उस ने अपने विषाणुओं को भारत में फैलाना शुरू कर दिया था. मगर, उसे यही डर था कि यदि भारत वाले सावधानी रखेंगे तो उस की फौज भारत भ्रमण नहीं कर पाएंगी. वह चाहता था कि सभी भारतवासी घर से बाहर निकले ताकि वह फैल सकें. वे बारबार हाथ न धोएं ताकि सभी संक्रमण होते रहे.

यहां उलटा हो रहा था. सब भारतवासी घर में बंद है. वे बारबार हाथ धो रहे हैं. संक्रमित व्यक्ति से दूर रह रहे हैं. इसलिए उस की फौज परेशान थी.

इधर एक धीरेधीरे मर रहा था.''भले ही मेरा भाई एस ज्यादा खतरनाक है मगर, वह अपने वंशज को बढ़ा कर लोगों को संक्रमित करेगा तो सही,'' यह सोचते हुए एस की मौत हो गई. इस तरह एलएस की हवाईयात्रा भारत में आ कर पूरी हो गई. मगर, उन का सपना पूरे भारत घुमने का अधूरा रह गया.
-०-
ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश'

पता- *पोस्ट ऑफिस के पास , रतनगढ़ जिला-नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 23 November 2020

यादों के गलियारे से (कहानी) - रीता झा


यादों के गलियारे से
(कहानी)
मेरे कमरे की खिड़की से उसके घर के आंगन का दृश्य साफ - साफ दिखाई देता था । राजेश आज यादों के गलियारे में भटकने लगा था ,जब पंद्रह साल बाद आज वह अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल (मामा के गांव) पहुंचा था । राजेश का ननिहाल बहुत ही समृद्ध था तथा गांव में भी दो मंजिला इमारत थी और सुख-सुविधा के सारे सामान मौजूद थे उनके घर में । जरूरत से कुछ ज्यादा ही कमरे थे उस इमारत में ।

जब वह बारहवीं में पढ़ रहा था तभी मां बहुत बीमार हो गई थीं, डाक्टर ने उन्हें एक दो महीने पूरा आराम करने की सलाह दी थी । पिताजी ने मां को नानी के घर भेज दिया था, और घर पर सिर्फ़ मैं और पिताजी रह गए थे । हमें खाने- पीने का काफी दिक्कत हो गया था और इसी कारण जैसे ही मेरी गर्मी की छुट्टियां हुईं पिताजी ने मुझे भी नानी के घर भेज दिया था। मैं अपने साथ किताब कापी ले कर गया था कि वहां एक महीने रह कर पढ़ाई करूंगा और फिर छुट्टी खत्म होने पर मां के साथ वापस आ जाऊंगा । ननिहाल में मेरे लिए उपर का एक कमरा सजवा दिया गया जो कि चार खिड़कियों वाला सबसे हवादार कमरा था ,पर घर के बाकी लोग नीचे के कमरों में ही सोते थे , जिससे एकांत में रहकर मैं अच्छे से पढ़ पाऊंगा , यही बात कहा गया था मुझे ।

मैं भी खुशी खुशी वहां पढ़ाई करने लगा ।पांच दिन तक तो मैं अच्छे से पढ़ता रहा था, पर छठे दिन मुझे कुछ अधिक गर्मी महसूस हुई तो मैंने कमरे की तीसरी और चौथी खिड़की भी खोल दिया जो कि पिछले पांच दिन से बंद ही था । पूर्वी दिशा की चौथी खिड़की से सामने के एक छोटे से घर का आंगन दिखाई दे रहा था और वहां एक बहुत खूबसूरत सी लड़की बैठी थी और उसके सामने एक औरत बैठी थी जिनका पीठ मेरी तरफ था । मैं एकटक उस लड़की को देख रहा था, तभी वह किसी बात पर खिला कर हंसी और उसका यूं हंसाना देखकर तो मुझे कुछ कुछ होने लगा। मैं तब तक वहीं जड़वत खड़ा रहा जब तक वह उठकर अंदर नहीं चली गई थी ।

अब तो मेरा रोज़ का यही सिलसिला हो गया, उसकी एक झलक पाने को मैं घंटों खिड़की पर इंतजार करता रहता था और जैसे ही वह दिखाई देती मेरे दिल में मानो सितार बज उठते । मेरा पढ़ाई लिखाई तो उस खिड़की पर खड़े रहने की वजह से चौपट सा ही हो गया था । दो-तीन दिन में शायद वह भी मेरी मनोदशा भांप गई थी और इसी कारण वह बार-बार आंगन में आती थी और मुझे देख कर मुस्कुरा देती थी ।

इस तरह ही सिलसिला चलता रहा और अब मेरे वापस जाने में सिर्फ दो ही दिन बच गया था । मैंने अपनी ममेरी बहन को पास बिठाकर अपने दिल का हाल बयां कर दिया था तथा उससे गुजारिश की थी कि वह अपनी पड़ोसी सखी से मुझे एक बार मिलवा दे । "पर भैया वो तो ..", बस इतना ही कह पाई थी ममेरी बहन कि मैंने उसे झट से कहा" प्लीज़ एक बार मुलाकात करवा दो मेरी प्यारी बहना फिर परसों सुबह तो मैं चला ही जाऊंगा । प्लीज़ , प्लीज़ मेरी खातिर बस एक बार...."। 

उसने हामी भर दी तथा अपनी सहेली से बात करने चली गई और फिर थोड़ी देर बाद आकर उसने मुझसे कहा कि दोपहर के तीन बजे आम के बगीचे में जाना है क्योंकि उस वक्त सभी सोते रहते हैं और किसी को भी पता चल जाने का खतरा नहीं होगा । फिर उसने यह भी कहा कि वह भी हमारे साथ ही रहेगी ।

तय समय पर हम तीनों मिले और मैंने अपनी ममेरी बहन से थोड़ी दूर ले जा कर उससे अपना हालेदिल बयां कर दिया तथा बिना एक पल गंवाए यह भी कह दिया कि वो मेरा इंतजार कुछ वर्षों के लिए करे !!

इतना सुनते ही वह तो फफक- फफक कर रो पड़ी थी। मेरी बहन भी दौड़ी हमारे पास आई और बोली,"भैया मैं तो सुबह आपसे यही बात कहने जा रही थी कि उसकी (गरिमा की) सगाई हो चुकी है और अगले महीने की दस तारीख को उसकी शादी भी होने वाली है, पर आपने तो बात बीच में ही काट दिया था।" यह बात सुनते ही मेरी तो हालत ऐसी हो गई थी कि मानो काटो तो खून नहीं!

फिर कुछ देर बाद गरिमा मेरे पास आई और मेरा हाथ पकड़ कर बोली कि "मुझे माफ़ कर दीजियेगा, वैसे मुझे भी आपका उस तरह निहारना अच्छा लगता था । पर… मैं गांव की एक ऐसी लड़की हूं जिसके लिए उसके अपने अहसास मायने नहीं रखते हैं । मुझे शादी के लिए मना करके अपने पिताजी की बदनामी नहीं करवानी है, अतः मैं वहीं शादी करूंगी जहां उन्होंने तय कर दिया है, आप यह सब बातें और जज्बातों को भूल जाना बस.. ।"

मैं वापस घर आया और फिर नीचे के कमरे में ही यह कहकर रह गया कि "एक दिन तो सबके साथ बिता लूं पता नहीं फिर कब आना होगा।" उस दिन मैंने यह ठान लिया था कि अब जीवन में कभी भी उस कमरे में नहीं जाउंगा और उस खिड़की से वास्ता तो कभी भी नहीं रखूंगा ।

"राजेश तुम्हारा बिस्तर उपर के सबसे हवादार कमरा में लगवा दिया है ।" मामा जी का यह स्वर सुन राजेश अतीत के गहवर से वर्तमान में लौट आया । खाना पीना हो जाने के बाद राजेश आराम करने उपर के उस कमरे में गया और आराम करने की कोशिश करने लगा , कुछ देर बाद अचानक ही वह उठकर खिड़की को खोल सामने गरिमा के घर के आंगन को निहारने लगा था और पुरानी यादों के झरोखे से उन बीते दिनों को मानो फिर से जीने की एक कोशिश कर रहा था ।
-०- 

पता 
रीता झा
कटक (मध्यप्रदेश)
-०-



रीता झा जी का लेखन पढ़ने के लिए उनके शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 16 November 2020

जोकर अंकल (कहानी) - कुशलेन्द्र श्रीवास्तव

 
जोकर अंकल
(कहानी)

अब उसका नाम केवल ‘‘अबे बहरूपिए’’ ही होकर रह गया था । वैसे तो उसका सही नाम संदीप ही था जिसे उसकी माॅ ने बड़े प्यार से रखा था । पिताजी तो उसे छोटू कहकर ही बुलाते थे पर माॅ उसे संदीप ही कहा करती थी ‘‘देखों मेरे बेटे का नाम मत बिगाड़ो...’’ माथे पर काला ढिठोना लगाते हुए वे पिताजी से झगड़ पड़तीं । पिताजी अनसुना करके घर से चले जाते । माॅ उसे तैयार करती और स्कूल तक छोड़ने जाती ‘‘देखो बेटा अच्छे से पढ़ लिख लो अपने पिताजी की तरह बहरूपिया बनकर पेट नहीं पालना है तुम्हे साहब बनना समझे ’’ । संदीप को न तो माॅ की बात समझ आती और न ही अपने पिताजी के बहरूपिया बनने की बात समझ में आती । वह जब सुबह नींद से जागता तब तक पिताजी कुछ अजीब से पहनावा पहने घर से निकल रहे होते थे । घर से निकलने के पहिले वे उसके माथे को सहलाते अवश्य थे । माॅ उसे जगाती फिर तेयार करती और रोटी खिलाकर स्कूल तक छोड़ने जाती । वे उसे स्कूल लेने भी आतीं । संदीप जैसे-जैसे बड़ा होता गया उसे बहरूपिये का मतलब समझ में आता गया । घर में गंभीर रहने वाले पिताजी बहरूपिया बनते ही मसखरे हो जाते । वे भांति-भांति के स्वांग भरकर लोगों को हंसाते । ‘‘देखो लोग किसी मजबूरी पर कभी तरस नहीं खाते उन्हें मनोरंजन चाहिये मनोरंजन करोगे तों ही लोग पैसे देगें ’’ और लोग खुश होकर उन्हें पैसे देते भी। इन पैेसों से ही उनका घर चलता था । संदीप को पिताजी का यह मसखरापन अच्छा नहीं लगता था इसलिये ही तो सने सोच भी लिया था कि वो कभी अपने पिताजी की तरह बहरूपिया नहीं बनेगा । जिस साल संदीप ने बीए की डिग्री अपने हाथ में ली उसी साल उसके पिताजी एक दुर्घटना में चल बसे । घर तो पिताजी की कमाई से ही चल रहा था ने सो कुछ ही दिनों में रोटी के लाले पड़ने लगे । संदीप अपनी डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में यहां वहां भटका भी पर उसे कोई काम नहीं मिला । पिताजी की मौत का सदमा माॅ सहन नहीं कर पाई थीं वे बीमार होकर बिस्तर पर जा पड़ी थीं । संदीप हताश और निराश हो चुका था । फिर एक दिन संदीप ने पिताजी की संदूक को खोल ही लिया । उस संदूक में राजाओं वाली शेरवानी से लेकर साड़ी-ब्लाउज भी रखे थे साथ में ही अपने चेहरे को रंगने के लिये कई किस्म के रंग भी रखे थे ।
                पहली बार संदीप ने शंकर भगवान का वेश धारण किया था । सारे शरीर में नीला रंग लगाकर  मृगछाला टाइप की लंगोट पहनी । एक हाथ में चमकीली पनी से बना त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू लेकर वह घर से निकला था ।  वह चाहकर भी अपने पिता की तरह मसखरेपन की हरकतें नहीं कर पाया था । पर दिन बहुत अच्छा कटा । एक तो उसकी कदकाठी बहुत अच्छी थी दूसरे वह खूबसूरत भी था । वह समझ गया था कि मोबाइल हाथों में लिये लोगों को अब न तो भगवान के स्वांग के प्रति श्रद्धा है और न ही किसी का भूखा पेट दिखाई देता है इसलिये उसने गांवों की गलियों में अपने स्वांग का प्रदर्शन किया लोगों ने जो भी दिया उसे लेकर घर लौट आया । उसने अपनी पहिली कमाई को अपनी माॅ के बीमार हाथों में सौंप दिया । माॅ उसके पैसों को हाथों में लेकर रोती रहीं थी बहुत देर तक । वे भले ही जुबान से कुछ न बोली हों पर उनकी आंखों के आंसू उनकी वेदना का व्यक्त कर रहे थे । वह भी माॅ के पैरों पर गिरकर रोता रहा था । उसने तो कसम खाई थी कि वह अपने पिता की तरह बहरूपिये का काम कभी नहीं करेगा फिर भी उसे करना पड़ा था ‘‘माॅ मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा’’ बिलख पड़ा वह और माॅ केवल उसका सिर सहलाती रहीं थीं । माॅ बेटे दोनों रो रहे थे । कमरे की कच्ची दीवाल में टंगे कैलेंण्डर में भगवान मंद मंद मुस्कुरा रहे थे ‘‘हर एक भाग्य मैं ही तो लिखता हूॅ’’ ।
आज संदीप ने जोकर का स्वांग रखा था । उसकी जिन्दगी भी तो ऐसी ही होकर रह गई है। दिन भर लोगों को स्वांग कोई भरो जोकर जैसे ही हंसाने का प्रयास करना ही पड़ता है । लोग अब बहरूपिये को सम्मान की निगाह से देखते भी कहां हैं । पिताजी के समय की बात और थी अब तो उसे भी ताने और व्यंग्य सुनने पड़ते हैं । वह अपने मन को मार कर अपनी ही उम्र के लोगों की छींटाकशी को बरर्दाश्त कर लेता । कोई उसके कपड़े खींचता तो कोई अपशब्दों का प्रयोग करता वह चुप रहा आता । वह जाना था कि आज के दौर में हर आदमी उसकी ही जैसी वेदना को साथ लेकर दिन भर सड़कों पर घूमता है उसे उनसे हमदर्दी ही महसूस होती । वो उनके लिये क्षणिक आनंदित होने का अवसर उन्हें जो दे रहा था । बहरूपिये का स्वांग होता ही इसके लिये है । दूसरों को आनंद दो और अपनी वेदना को अपनी अंतरर्मन की गहराईयों में छिपा लो । उसने नाराज होना छोड़ दिया था । वह अपने घर में लगे कैलेण्डर में मुस्कुराते भगवान जी को देखकर उन्हें प्रणाम करता ‘‘प्रभु दूसरों के दुःखों को कम करने का जो कार्य आने मुझे दिया है उसके प्रति आभारी हूं’’ भगवान तब भी मुस्करुाते रहते । आज वह जोकर ही बनेगा । उसने गहरी सांस ली । जोकर बनने के लिये उसे कुछ खास तेयार नहीं होना पड़ा । घर से निकलने के पहिले वह माॅ के पास गया था । माॅ उसे एकटक देखती रहीं थीं बहुत देर तक । वह माॅ के पैर छूकर निकल पड़ा था धन कमाने ताकि दो जून की रोटी मिल सके ।
‘‘ मेरा बेटा बीमार हैं क्या तुम उन्हें थोड़ा सा आंनद दे सकते हो’’
एक बुजुर्ग महिला ने उसे रोककर पूछा था । वह चुप रहा । उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह उत्तर क्या दे । उसे तो पैसे चाहिये ताकि वह अपना और अपनी माॅ का पेट भर सके । उसे चुप देखकर उस औरत ने उससे फिर कहा
‘‘मैं जानती हूॅ कि तुम बहरूपिये हो । स्वांग भरकर मनोरंजन करते हो और पैसे कमाते हो......पर मेरा बच्चा अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर चल रहा हैं......यदि तुम उसके खत्म होते जीवन में कुछ रस भर सको तो अच्छा ही रहेगा....’’ ।
उस औरत ने कुछ देर तक उसके जबाब का इंतजार किया । उसे खामोश देखकर वह आगे बढ गई ‘‘सुनिये...............................मैं आपके साथ चल रहा हूॅ...’’ बरबस संदीप के मुख से निकल गया ।
संदीप बुजुर्ग महिला के साथ चल दिया था ।
         एक आलीशान मकान के सामने महिला जाकर रूक गई थी । ये मेरे बेटे का मकान है । भगवान ने उसको सबकुछ दिया है उसे एक बेटा भी दिया है पर वह इकलौता बेटा पिछले कुछ दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहा है । मेरे बेटे ने उसका मंहगे से मंहगा इलाज कराया बड़े से बड़े डाक्टर को दिखाया पर उसे कोई आराम नहीं लगा । डाक्टरों ने बोल दिया है कि वह कुछ ही दिनों का मेहमान है । ये जो घर में उदासी देख रहे हो न उसके कारण ही है ।’’
बुजुर्ग महिला एक ही सांस में बोलती चली गई थी । उसके चेहरे पर भी दर्द के भाव उभर आये थे । उसने अपनी माॅ के चेहरे पर अनेकों बार दर्द के भाव देखे थे पर उस बुजुर्ग महिला के चेहरे का दर्द उनके बल्किुल अलग था ।
‘‘लोग झूठ कहते हैं कि पैसों से सबकुछ खरीदा जा सकता है.......हम अपने इकलौते बेटे कों स्व्स्थ्य नहीं कर पाये और न ही उसके चहरे पर आनंद के भाव ला पाए.......नहीं... पैसों से केवल सुख सुविधायंे तो खरीदा जा सकती हैं इसके सिवाय कुछ नहीं............’’ ।
अबकी बार बुजुंर्ग महिला बिलख पड़ी थी । अपने पोते का कष्ट उनके आंसू के रूप में बाहर निकल रहा था । संदीप आवाक से खड़ा केवल देख रहा था ।
आलीशान कमरे में सुख सुविधाओं की सारी चीजें मौजूद थीं । बड़ा सा पलंग, पलंग में मोटा गद्दा, सुनहरी चादर । ढेर सारे खिलौने चारों और बिखरे थे । एक कोने में ढेर सारे फल रखे हुए थे । उसके पास ही जूस से भरे गिलास रखे थे ‘‘मालूम नहीं बेटा कब क्या खाने को मांग ले इसलिये सब कुछ यहीं रख दिया है’’ । चारों ओर गुलाब की खुशबू फैली हुई थी । बेटा माॅ की गोद में सुस्त पड़ा था । उसकी आंखें शून्य में कुछ तलाश रहीं थीं । डाक्टर कमरे उसका चेकअप कर निकले थे । बुजुर्ग महिला ने उनकी ओर आशा भरी निगाहों से देखा
‘‘शायद अब कुछ नहीं किया जा सकता...’’
‘‘नहीं..........डाक्टर........आप ऐसा नहीं कर सकते.........’’
आंसू बह निकले थे ।
‘‘साॅरी........मेम.........सोनू .केवल एक ..... दो दिन...........’’
डाक्टर तेज कदमों से चलते हुए निकल गए । सोनू उस बालक का ही नाम था ।
जोकर की वेशभूषा में संदीप को लेकर जब बुजुर्ग महिला ने कमरे में प्रवेश किया तो सभी की निगाहें प्रश्न बनकर उसकी ओर उठ गई थीं । बुजुर्ग महिला ने आंखों के इशारे से सभी को शांत रहने का कह दिया था । संदीप ने निगाह उठाकर माॅ की गोद में सोये हुए बालक को देखा था जो अब उस की ओर ही देख रहा था । उसकी आंखों में उत्सुकता भी थी । संदीप सारा तानाबाना बुन चुका था आज उसकी परीक्षा थी । उसे एक जीवन की ज्योति को कुछ और पलों के लिये बुझ जाने से रोकना था ।
             संदीप के जीवंत अभिनय ने बालक के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी । वह शायद लम्बे अरसे बाद हंसा था । उसके बुझे चेहरे पर मुस्कान लाने में संदीप सफल रहा था । दो घंटे बाद जब संदीप जाने को हुआ तो उस बालक ने ही हाथ पकड़ लिया था
‘‘जोकर अंकल......कुछ देर और नहीं रूक सकते.......’’
‘‘बहुत देर हो गई बेटा अब मैं जाऊंगा..........पर तुम हंसते रहना.......ओके......’’
‘‘मैं कैसे हंस सकता हूॅ......आप तो जा रहे हैं.........’’
‘‘अभी तो हंसे थे न.........वैसे ही.....अच्छे बच्चे रोते नहीं हैं......वे हमेशा हंसते रहते हैं......और तुम तो अच्छे बेटा हो........तो रोओगे नहीं...........हैं न.......’’
‘‘मैं अच्छा बेटा नहीं हूॅ...........यदि होता तो मैं बीमार कैसे पड़ता................’’
‘‘बीमार हो तो ठीक भी हो जाओगे..........’’
‘‘नहीं हो पाऊंगा.........डाक्टर अंकल कह रहे थे कि मैं कभी ठीक नहीं हो पाऊंगा......मैं तो जल्दी ही भगवान जी के पास जाने वाला हूॅं...........हैं न माॅ........’’
माॅ खामोश थी । वह अपनी आंखों के आंसू अपने आंचल से पौंछ रही थी ।
‘‘मैं भगवान जी पूछंूगा कि मुझे उन्होने जल्दी क्यों अपने पास बुला लिया.......मैं तो अभी खेलना चाहता था अंकल........बाहर बच्चे खेलते हैं न उनके साथ...........’’
खामोशी को तोड़ती हुई सिसकी की आवाज आनी शुरू हो गई थी ।
‘‘जोकर अंकल.........मैं एक दो दिन में भगवान जी के पास जाऊ्रंगा.......तब तक आप रोज मेरे पास आ सकते हैं............मुझे आपके साथ खेलना अच्छा लगा.............’’
संदीप की आंखों से भी आंसू बह रहे थे । संदीप ने अपने जीवन में कई बार आंसू बहाये हैं पर उसकी आंखों से आज बहने वाले आंसू अलग थे । वह उस बालक की दर्द भरी बातों से आहत हो रहा था ।
‘‘जोकर अंकल............आप भी रो रहे हैं...............माॅ भी तो ऐसे ही रोती है.............और दादी भी.....मैं भगवान जी से कहूंगा कि वो आप लोगों को कभी न रोने दे.........पर अंकल..........मैं अभी भगवान जी के पास नहीं जाना चाहता..............आप तो जोकर अंकल हैं......भगवान जी आपकी बात जरूर मानेगें........आप उनसे कहो न कि..........वो मुझे अपने पास न बुलायें.............’’
सिसकी की आवाज से सारा कमरा गूंज चुका था । माॅ ने अपने बालक को जोर से अपनी छाती से चिपका लिया था । संदीप भरे कदमों से अपने घर लौट आया था । रात भर उसके कानों में उस बालक की आवाजें गूंजती रहीं थीं.....‘‘अंकल आप भगवान जी से कहो न.......’’ । वह केवल करवटे बदलता रहा । सुबह वह नहा कर भगवान जी के मंदिर पहुंच चुका था
‘‘प्रभु........कैसे भी उस बालक की जान बचा लो ............’’
वह रोता रहा बहुत देर तक ।
             संदीप ने आज भी जोकर का रूप् धारण किया था । उसे सोनू से मिलने की बहुत उत्सुकता थी । सोनू शायद उसकी ही राह देख रहा था । उसे सामने देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान फैल गई थी ‘‘अंकल मैं तो बहुत देर से आपकी राह देख रहा था.......माॅ कह रहीं थीं कि आप नहीं आओगे.............और मैं कह रहा था कि आप आयेगें...........मैंने माॅ से शर्त भी लगाई है......मैं शर्त जीत गया...............अब तो माॅ आपको मुझे भगवान जी के पास जाने से रोकना ही पड़ेगा....’’
सारे लोग खामोश थे ।
‘‘जोकर अंकल अभी डाक्टर अंकल मुझे इंजेक्शन लगाकर गये हैं.......बहुत दर्द हो रहा है......मैं आपके साथ कैसे खेलूंगा.....’’ ।
‘‘आप केवल मेरे सामने हंसते रहें.............’’
‘‘जोकर अंकल.........आप बहरूपिये हैं.........दादी बता रहीं थीं........बहरूपिया क्या होता है......’’
‘‘आप जैसे बच्चों को हंसाता है......बेटा..........ताकि आप प्रसन्न हो जायें.............’’
‘‘आप तो बहुत अच्छा काम करते हैं अंकल.............आप कभी दुखी नहीं होते अंकल.......फिर आपको कौन हंसाता है...........’’
संदीप के सामने अपनी माॅ का चेहरा आ गया जब भी उसकी आंखों से आंसू बहने कोहाते माॅ कहती ‘‘बेटा रोते नहीं हैं............हंस दो.......हंसो..........मेरा राजा बेटा.........’’ । सोनू ने सावाल ऐसा पूछा था कि उसके सामने अपनी माॅ का चेहर घूम गया
‘‘माॅ.................मेरी माॅ............जैसे आपकी माॅ है न वैसे ही मेरी माॅ मुझे दुलारती है’’
‘‘अच्छा.............माॅ तो बहुत अच्छी होती हैं अंकल...........मेरी माॅ भी बहुत अच्छी हैं...........’’
संदीप  बहुत देर तक सोनू का मनोरंजन करता रहा ।
‘‘अच्छा अब मैं चलूं सोनू................कल फिर आऊंगा.............’’
‘‘अंकल कल आने के पहिले पता कर लेना....डाक्टर अंकल कह रहे थे कि कल मैं भगवान जी के पास चला जाऊंगा............तो शायद आपसे न मिल पाऊं..........पर मैं भगवान जी से आपके लिए जरूर बोलूंगा............बाय अंकल...........’’
संदीप  भारी कदमों से वहां से वापिस आया । वह बहुत देर तक भगवान जी के मंदिर के सामने बैठा प्रार्थना करता रहा पर उसकी प्रार्थना भगवान जी नहीं सुनी थी ।
          संदीप को पता करने की जरूरत नहीं पड़ी । उसे मालूम हो गया था कि सोनू अब इस दुनिया में नहीं रहा । संदीप बहुत देर तक अपनी माॅ का हाथ पकड़कर रोता रहा था । उसने फिर कभी जोकर का स्वांग भरने की हिम्मत नहीं की ।
-०-
पता:
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)

-०-
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 
 

Saturday, 7 November 2020

अधखुले ओठों से उभरते प्रश्न (कहानी) - मृत्युंजय प्रकाश


अधखुले ओठों से उभरते प्रश्न

(कहानी)

vHkh&vHkh 'kekZth ds ?kj ,d csVh us tUe fy;kA ukS eghus dh ,d ek¡ dh riL;k fl˜ gwbZA ij tSls gh jDr ls lus f'k'kq ds 'kjhj ij ek¡ dh utj iMh+] mldh fujk'kk Nqi u ik;hA cki Hkh fujk'k vkSj fj'rsnkjksa dks tSls lk¡i lwa?k x;k gksA

ß'kekZth! eqckjd gks ] csVh gqbZ gSÞ]

,d fj'rsnkj us dgkA mldh >wBh eqLdqjkgV ds ihNs lp fNi ugha ik jgk FkkA ekuks og dg jgk gks & ß'kekZth] dksbZ ckr ughaA vxyh ckj yM+dk t:j gksxkA

fdlh us dgk & eqckjd gks] ?kj esa y{eh vkbZ gSÞ] rks fdlh us dgk & ^dksbZ ckr ugha] yM+dh Hkh cqjh ughaA

larku dk tUe rks ekrk & firk ds fy,  lcls [kq'kh dk iy gksrk gS ij firk ds ekFks ij vkt ;s f'kdu D;w¡\ ;g firk [kq'k D;ksa ugha \ blh d'ked'k vkSj fparu es esjh vk¡[k yx xbZA

vxyh lqcg esjs tsgu esa ?kqeM+rs loky dk tokc lekpkji= us ns fn;kA i<+rs gq, vpkud eq[k i`"B ij izdkf'kr [kcj ij ut+j iM+h ftlesa Hkkjr ds fofHkUu jkT;ksa ds fyaxkuqikr ds vkadMs+ ns[kdj eS nax jg x;kA

gfj;k.kk & 861 efgyk,¡ izfr 1000 iq:"k

iatkc & 846 efgyk,¡ izfr 1000 iq:"k

neu & nho & 710 efgyk,¡ izfr 1000 iq:"k

;s vk¡dMs+ gfj;k.kk vkSj iatkc tSls jkT;ksa dh gS ftudh fxurh Hkkjr ds lcls fodflr jkT;ksa esa gksrh gSA eSus lkspk] vlyh y{eh dks [kksdj lksus pk¡nh ds cus flDdksa esa c<ksrjhA ;g dSlk fodkl \

tc Hkh izd`fr esa larqyu dh ckr vkrh gS rks yksxksa dk /;ku o`{k dkVus] Hkwe.Myh; Å"ehdj.k] HkwL[kyu vFkok lwukeh dh yidrh ygjksa ij tkrk gS] ij mlls Hkh cM+k [krjk gS & ?kVrh efgykvksa dh la[;kA bldk lcls cM+k dkj.k tkuk rks ik;k Hkzw.kgR;k ;k xHkZikrA eSa rks bls xHkZ vkardokn dg¡wxkA

eSa lkspus yxk fd xHkZ esa iyrh & iuirh ml csVh dh ekufldrk D;k gksxh ! oks uUgha lh tku ekuks ;g dg jgh gks & Þek¡ ! eSa rks lksprh Fkh fd rqEgkjk xHkkZ'k; esjs fy, lcls lqjkf{kr txg gSA ;gk¡ ckgjh nqfu;k dh xanh vkSj fgald utjsa eq> ij ugha iM+ ldrhaA ;gk¡ rks eSa fcu jksd & Vksd dwn & Qk¡n ldrh gw¡ ] vB[ksfy;k¡ dj ldrh gw¡ ] fdydkfj;k¡ ys ldrh gw¡A ;gha ij rks vkids vkSj esjs chp ,d vVwV~ fj'rk cusxkA ,d eeÙo dk ,slk Hkko ftlds vkxs lalkj dk gj lq[k vnuk lk yxrk gSA

ij ;s D;k ek¡ \ vHkh rks eSa dsoy nks ekl dh gh gw¡A ;g dkSu lk vkSatkj gS ftlus esjs 'kjhj dks tdM+ fy;k gSA vkSj eq>s ;gk¡ ls ckgj [khap jgk gSA eSa NViVk jgh gw¡ ] cpus ds fy, xHkkZ'k; dh nhokj dks idM+ ysrh gw¡A esjs dPps 'kjhj esa ftruk ne gS] eSa lc yxk ysrh gw¡ ------- ysfdu cpds tk¡Å Hkh rks dgk¡ \ ckgj ijk/ofud ;a= tks yxk gS tks esjh yxkrkj rLohjsa fn[kk jgk gSA vkf[kjdkj eq>s ckgj [khap fy;k tkrk gS vkSj esjs 'kjhj ds ph/kM+s & phFkMs+ dj dwM+snku esa Mky fn, tkrs gSaA ,slh dkSu lh etcwjh Fkh ek¡ fd rqEgsa viuh vtUeh cPph dh ph[ks lqukbZ ugha nh tc eSa /kkjnkj vkStkj }kjk VqdM+ks esa c¡V jgh FkhA crkvks uk ek¡ \

firk rks T;knk yxko csVh ls gh djrs gSa ] rks firk ls gh iwN ysrh gw¡aA

firkth ] tc eSa cM+h gksrh rks vkidk cgqr [;ky j[krhA vki Fkds gq, ?kj vkrs rks vkids Lokxr ds fy, viuh uUgha ckgsa QSyk nsrhA esjh ,d eqLdqjkgV ls vkids iwjs fnu dh Fkdku nwj gks tkrhA esjh rksryh cksyh lqudj vkids fny dh cfx;k esa cgkj vk tkrhA vius uUgsa gkFkksa ls [kkus dh dkSj tcjnLrh f[kykrhA ,d fnu dYiuk pkoyk cudj vkleku dks Nwrh vkSj vkidh dhfrZ flrkjksa ls Hkh ikj ys tkrhA D;w¡ vkius eq>ls ;g thou gh Nhu fy;k \

firk fujarj [kM+k ns[krk jgkA fQj vo:˜ daB ls cksyk & csVh! eSa rks {kek ds yk;d ugha ] flQZ detksj gw¡A psru vFkok vopsru eu esa dU;k dh lwjr ns[krs gh firk dks ;kn vkrk gS ngst dk [kpZ ] ;ksX; oj dh ryk'k dk 'kkjhfjd vkSj ekufld ruko ] csVh dh lqj{kk dh ftEesnkjh] D;k eq> tSlk lk/kkj.k vkneh ;s lc [kpZ mBk ik,xk \ vkSj oSls Hkh eSa bldk vdsyk nks"kh rks ughaA

xHkZikr djus okys fpdRldksa ds ckjs esa lkspk tk, rks T;knkrj izlwfr foHkkx esa efgyk,¡ gh ;s dk;Z laHkkyrh gSaA vxj mUgsa Hkh blh rjg nqfoZpkj dh HksaV p<+k fn;k x;k gksrk rks D;k vkt mudk ;g lEekutud vfLrRo gksrk \ D;k mUgksaus ,d ckj Hkh vfHkHkkodksa dks le>kuk ugha pkgk \ pan iSlksa ds fy, ,d vkSjr gh nwljh dks ekj jgha gSA le> esa ugha vkrk dh ;g ukjh dk cfynku gS ;k [kqn dks [kRe djus dh eqfge ! ;g ?k`f.kr dk;Z djds tc ;g fpfdRld ?kj tkdj viuh csfV;ksa dks xys yxkrs gksaxs ] mUgsa Fkkers ] nqykjrs ] iqpdkjrs gksaxs] ml le; bUgsa vius fd, ij 'kfeZnxh ugha gksrh gksxh \ vius vijk/k dk cks/k ugha gksrk gksxk \ dgus dks rks ljdkj us fyax tk¡p ij jksd yxk nh gS] ysfdu vkt Hkh ;g futh fpfdRlky;ksa esa fufoZjks/k py jgk gSA

ij loky ;g gS fd bl vekuqf"kd dk;Z dk ekuotkfr dks vijk/k cks/k dc gksxk \ tc vkusokys o"kksZ es ;s I;kjs & nqykjs csVs dq¡vkjs jg tk,axs rc ;k tc leySafxdrk vFkok cgqifr izFkk gh ,dek= mik; cpsxk rc \ ;k tc dgha ls Hkh] dSlh Hkh] v/ksM+ tks Hkh feys mls iSls nsdj vius ykMys dk fookg djk;k tk,xk rc \ t:jh gS bu iafDr;ksa dks le>us dh] bUgsa vey esa ykus dh & ÞcsfV;ksa ls Nhu fy;k x;k tUe vf/kdkjA tkxks] blls igys yqIr gks tk, ;s lalkjA

-०-
पता
मृत्युंजय प्रकाश
चंपारण (बिहार)


-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 5 November 2020

लाकडाउन (कहानी) - कुशलेन्द्र श्रीवास्तव


लाकडाउन
(कहानी)

      अप्रेल की भीषण गर्मी में चारों मरघट सी निस्तब्धता छाई थी । सड़के सूनीं थी जो आमतौर हुआ नहीं करती शहर की सड़कें बार महिनों और चैबीसों घंटों गुलजार रहती हैं। उसको गुलजार करने वालों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती हैं परंतु सड़कों से कोई गुजरे ही नहीं यह कभी नहीं होता शायद सड़का को कोई अभिशाप मिला ‘‘जा तू कभी भारहीन न रहे’’ । पर अब तो सड़कें भारहीन हो ही चुकीं हैं । दिन के उजाले में वो अकेली ही पड़ी सूरत के तेज ताप को झेल रही है और रात में पूनम की चांदनी में भी अमावश के से डरावने अंधियारे की साक्षी बन रही है । सारे लोग गमगीन से अपने-अपने घरों में दरवाजा बंद कर कैद हो चुके हैं या कैद कर दिए गए हैं । ऐसा सूनापन तो तब भी नहीं रहा जब शहर में र्कफ्यू लगा था । शहर का मुख्य बाजार जहां से आमतौर पर साईकिल से भी निकलना दुश्वार होता था वहां भी सन्नाटा पसरा था । दुकानें बंद थीं । वे व्यापारी जो बंद शटरों के अंदर से हजारों रूपयों का व्यापार कर लेते थे वे भी घरों में कैद होकर रह गए थे । सब कुछ बंद था । घरों के सामने बने वे आंगन जिन में दोपहरी में बच्चों की किलकारियां गूंजा करतीं थीं वे मौन पड़े अंगारे से दहक रहे थे । घरों के दरवाजे और उनमें लगीं खिड़कियां भी बंद थीं । किसी-किसी घर से कूलर चलने की आवाज जरूर आ रही थी । छोटे-छोटे जन्तु भी अपने बिलों में कैद होकर रह गए हैं । कभी-कभी पक्षियों के चहकने की आवाजें सुनाई दे जातीं पर वे आवाजें भी भयभीत ही कर रहीं थीं । सारे शहर में लाॅकडाउन लगा दिया गया था । लोगों ने डिक्शनरी खोजकर इसके मायने समझे पहलीबार यह शब्द सुना था पर इतना तो वे एनाउंामेन्ट के साथ ही समझ चुके थे कि लाॅकडाउन मतलब दुकानें बंद, आवाजाही बंद, चिड़ियों तक को को आसामान में उड़ने की परमीशन नहीं । कोरोना फैल रहा है ।
‘‘कौन कोरोना.......क्या यह पाकिस्तानी आतंकवादी है ’’ रम्मू ने चूड़ामन से पूछा । सारे देश में सालों से केवल पाकिस्तानी आतंकवादियों की ही खौफ सुनाई देता रहा है । जैसे ही ‘‘आतंकवादियों घुस गए हैं’’ का जानकारी प्रसारित होती सारे लोग खौफ से भर जाते । फिर इस खौफ को दूर करने सरकार कहती ‘‘हम कठोर कदम उठा रहे हैं’’ । लोग खौफ से बाहर आ जाते । कोरोना फैल रहा है सरकार ने ही बोला और यह भी बोला कि इसके कारण ‘‘लाॅकडाउन’’ किया जा रहा है । बहुत सारे लोगों को समझ में ही नहीं आया न तो कोरोना समझ में आया और न ही लाॅकडाउन । वे इंतजार करते रहे कि अब सरकार कहेगी कि ‘‘हम कठोर कदम उठाने वाले हैं’’ । किसी ने भी कभी सरकार को कठोर कदम उठाते हुए नहीं देखा न ही कभी उन कदमों की तस्वीर अखबार में छपी दिखी पर आम व्यक्ति यह तो समझ ही जाता था कि सरकार को उनकी चिन्ता है और अंगद जैसे अपने कठोर कदम उठाकर उनका नाश कर देगी । कोरोना का भी नाश सरकार कठोर कदम उठाकर कर देगी पर सरकार ने कठोर कदम उठाने की बात तो की ही नहीं । 
रात को जब लोग अपने-अपने बिस्तर पर सोने जा रहे थे तब ही बताया गया कि लाॅकडाउन लगा दिया गया है । ‘‘चलो सुबह उठकर समझेगें कि अब हमें करना क्या है’’ । अपने पुराने ब्लेक एंड व्हाइट वाले टी.व्ही में मुन्ना ने भी सुना था । मुन्ना तो सब्जी बेचता है एक बड़ी सी दुकान सब्जी बाजार में ले ली है । सुबह से गांव के सब्जी बेचने वाले आ जाते हैं वो उनकी सब्जी खरीद लेता है फिर दिन भी बेचता रहता है और दिन भर क्या हफ्तों बेचता है । आज ही उसने सब्जी खरीदी है कुछ ज्यादा ही खरीदी है कल गुरूवार है न हाट बाजार भरता है ग्र्राहक कुछ ज्यादा ही आते हैं दूसरे उसे भय बना रहता है कि ये गांव के लोगों की यदि सब्जी नहीं बिकी तो वे कहीं भी सड़क के किनारे दुकान लगाकर बैठ जायेगें और किसी भी भाव सब्जी बेच देगें फिर उसका रेट बिगड़ जायेगा लोग कहेंगें ‘‘अरे वहां तो टमाटर बीस रूपया किलो बिक रहा है और तुम तीस रूपया किलो दे रहे हो ठग रहे हो’’ । अब वो तो हर एक ग्राहक से कह नहीं सकता कि ‘‘भैया मेरे घर तो सब्जी पैदा नहीं होती मैंने भी बीस रूपया किलो ही टमाटर खरीदा है सो तीस रूपया किलो बेच रहा हूॅ......जो टमाटर खरीदे हैं न उनमें जाने कितने तो खराब निकल जायेगें और फिर एक दो दिन नहीं बिके तो उन्हें फेंकना भी पड़ेगी जानवर तक नहीं खाते...अब चार पैसे यदि न कमाऊंगा तो अपने बच्चों को खिलाऊंगा क्या’’ । पर वह नहीं कह पाता । उसे अपने ग्राहक को नाराज नहीं करना । रोज-रोज ग्राहक आयेगा तो कुछ न कुछ मुनाफा तो होता ही रहेगा वह तो वैसे भी सारे बाजार से कम दामों में सब्जी बेचता हेै इसलिये उसके पास ग्राहक आते भी ज्यादा है । ज्यादा ग्राहक आते हैं तो उसे सामान भी ज्यादा चाहिये इसलिये भी गांव से आने वाले लोगों की सारी की सारी सब्जी खरीद लेता है । उस दिन भी उसने बहुत सारी सब्जी खरीद ली थी ।  दिन में जितनी सब्जी बिक सकी उसके बाद भी बहुत सारी सब्जी बची हुई थी जिसे वह दूसरे दिन बेचेगा ।
                मुन्ना का बड़ा परंतु छोटा टाइप का परिवार था । चार बच्चे, एक पत्नी और बुजुर्ग माॅ । ‘‘अब  में इतने लोग तो रहने ही चाहिये........मेरे ही देख लो हम तो छैः भाई और चार बहिनें थीं......साथ में दादा दादी भी तो भी पिताजी ने पाल-पोषकर बड़ा किया कि नहीं......वे भी मजदूरी ही करते थे कोई धन्नासेठ तो थे नहीं....अरे भगवान सबको पाल देता है...’’ मुन्ना आसामन की ओर निहारता । आसमान में वह क्या देखता है कोई नहीं जानता । जो भी भगवान को आसामन में ढूंढ़ता है उसे कभी कुछ भी दिखाई नहीं देता पर भगवान का नाम आते ही सभी आसमान को देखने लगते हैं और ऐसे हावभाव बना लेते हैं कि माने उन्हें आसमान में अस्पष्ट भले ही पर कुछ तो दिख रहा है । मुन्ना के पिताजी भी ऐसा ही करते थे और मुन्ना भी ऐसा ही करता है । वैसे तो उसे अब आसमान में उड़ने वाले पक्षी तक दिखाई नहीं देते । पर उसे इस सब से कोई मतलब नहीं वह तो आसामान की ओर देखता है और अपने इस छोटे से परिवार के पालन पोषण हेतु जानवर सा जुट जाता है । उसके बच्चे तो अभी गिनती को और आगे बढ़ने वाले हैं ‘‘भगवान को देना होगा तो दो चार बच्चे और दे देगा’’ । वह आसमान को देखत मानो बच्चे आसमान से टपकने वाले हों । पर उसका जीवन खुशी-खुशी चल रहा था । पहिले तो वह भी मजदूरी ही करता था पर बिफर उसने सज्बी की दुकान खोल ली । छोटी दुकान देखते ही देखते बड़ी दुकान बन गई । चार पैसा ज्यादा आने लगा तो उसका रहन-सहन भी बेहतर हो गया । उसने अपने पुराने सब्जी के ठेले को अपने सीने से लगाये रखा ‘‘इसने हाथ ठेले ने बहुत बरक्कत दी है....इसी हाथठेले पर थोड़ी सी सब्जी रखकर घर-घर बेचने जाता था’’ वह उस हाथ ठेले की पूजन करता । उसकी पत्नी भी समझदार थी वह अपने पति के काम में हाथ बंटाती
।
‘‘अरे लक्ष्मी है लक्ष्मी.....जिस सब्जी को छू लेती है उसके भाव अपने आप बढ़ जाते हैं...’’ ।
‘‘हटो भी जबरदस्ती तारीफ मत किया करो...’’ । वह छिटक देती और शर्मा का पल्लू को दांतों के बीच फंसा लेती । वैसे मुन्ना सच ही कहता था । पत्नी कम पैसों में घर चला लेती और कभी मुन्ना को पैसे की जरूरत आ जाये तो अपनी पुरानी संदूक से निकाल कर पैसे भी दे देती ‘‘डबल पैसा लूंगी...समझ गए न.....ये आपके पैसे नहीं है....पैसे आते ही मुझे लौटा देना’’ । पत्नी एकाएक साहूकार बन जाती । मुन्ना भी जानता था कि ‘‘खी कहां गओ खिचड़ी में’’ आखिर उसकी पत्नी के पास जो पैसा जायेगा वह उसके या उसके परिवार के ही काम आयेगा इसलिये हर बार उसके पैसे ब्याज सहित उसे लौटा भी देता ‘‘यार कुछ ब्याज कम कर लो......’’
‘‘एक पैसा भी नहीं.....’’
‘‘अरे वो कल्लन तो मान भी जाता है पर तुम....’’
‘‘हाॅ तो उस कल्लन से ही पैसे ले लिया करो...’’ पत्नी मुंह बिचकाती
‘‘कुछ तो कम कर लो....’’ । मुन्ना को उसे छेड़ने में मजा आता ।
‘‘देखो अगली बार मुझसे पैसे नहीं मांगना और न ही मैं दूंगीं....समझ गए लाओ...जितना देना है दे दो...आखिरी बार है यह ’’ । उसके चेहरे पर पाराजगी के भाव दिखाई देने लगते ।
मुन्ना उसके हाथों में पैसे थमा देता । वह एक एक कर सारे नोट गिनती, दो बार गिनती......
‘‘अरे आपने तो बहुत ज्यादा पैसे दे दिये.....आपको गिनती नहीं आती......ऐसा ही आप गा्रहकों के साथ करते होगं किसी को दो सौ रूपये लौटाना है तो आप तीन सौ लौटा देते होगे....वही मैं कहूं कि इतना अच्छा काम-धंधा चल रहा है फिर आपको मुझसे पैसे लेने की जरूरत क्यों आन पड़ती है....आप तो गुडडू से ही कुछ पढ़ लिख लो......’’ । पत्नी को लगता कि मुन्ना ने उसे गल्ती से ज्यादा पैसे लौटा दिए हैं । मुन्ना उसका बड़बड़ाना सुनता रहता और चेहरे को दयनीय बनाये हुए अंदर ही अंदर हंसता रहता ।
‘‘अरे गल्ती हो गई चलो वापिस करो कितने पैसे मैंने ज्यादा दिए हैं....’’
‘‘अब नहीं लौटाती......वो तुमहारी कल्लन है न वो भी नहीं लौटता...’’ कहते हुए वह पैसों को संदूक में रख लेती । उसके चेहरे पर प्रसन्नता के भाव होते । मुन्ना ने उसे कभी जाहिर नहीं होने दिया कि ज्यादा पैसे उसने जानबूझकर उसे दिए हैं ‘‘अब भैया अपन बैंक में तो पैसा रख नहीं सकते जा समझ लो को मैंने अपनी पत्नी के पास ही पैसे जमा कर दिए हैं जो वक्त जरूरत पर काम आ जायेगें...’’ । वह आसमान की ओर देखता मानो भगवान को ऐसी पत्नी देने के लिए धन्यवाद दे रहा हो । आसमान में हमेशा की तरह किसी को कुछ दिखाई नहीं दिया ।
                रात को वह लेट लौटा । उसकी आदत थी कि वह आते ही टी.व्ही खोलकर बैठ जाता । पुराना टी.व्ही था उसमें घर-घर की आवाज आती रहती थी पर फिर भी सुनाई तो दे ही जाता था । ऐसा नहीं था कि उसे समाचार देखने की आदत थी । वह तो कोई भी चैनल खोलकर बैठ जाता या उसके परिवार के लोग तो देख रहे होते उसे देखने लगता । टी.व्ही में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं थी उसे यह सुकून अवश्य रहता था कि उसके घर पर भी टी.व्ही है । टी.व्ही को जब भी आून करो तो वह समाचारों पर आकर ही आॅन होती थी । इसलिये आज भी जब उसने टी.व्ही आॅन की तो समाचार आ रहे थे । प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे थे । वह प्रधानमंत्री को पहचानता है  उन्हें देखा तो उसने चैनल नहीं बदली । वह तब तक उसी चैनल को देखता रहा जब तक प्रधानमंत्री उसमें बोलते रहे  उसने सुना भी पर कुछ समझ में नहीं आया । प्रधानमंत्री कोई कोरोना के बारे में बता रहे थे ‘‘होगा कुछ बड़े लोगों की बातें हैं ।’’ वह न तो करोना के बारे में कुछ जानता था और न ही लाॅकडाउन के बारे में । उसकी कुछ भी समझ में नहीं आया । वह तो खाना खाकर सो गया । उसे कल जल्दी दुकान जाना था । रात भर उसकी आंखों के सामने अपनी दुकान पर रखी ढेर सारी सब्जी ही देखाई देती रही । उसके लिये उसकी वह सब्जी ही बहुत बड़ी दौलत थी ।
मुन्ना के घर सुबह जल्दी होती है । सूरज के उदित होने के पहिले ही उसकी पत्नी और वो दोनों उठ जाते । पत्नी घर का काम करती और वह नहाकर दुकान जाने की तैयारी करता । नहाकर वह आसमान की ओर देखकर भगवान को प्रणाम करता फिर कमरे की कच्ची दीवाल पर लगी भगवान जी की फोटो के सामने आकर हाथ जोड़ लेता । उसे कोई मंत्र बगैरह तो आते नहीं थे इसलिये केवल हाथ जोड़े खड़े रहता । वह कभी भगवान जी से कुछ नहीं मांगता ‘‘इतना तो दे दिया है भगवान जी....मेरी औकात से ज्यादा देखो हाथ ठेले में सब्जी बेचता था आज खुद की दुकान है उसमें ढेर सारी सब्जी हैं.....बहुत कृपा की है भगवान जी बस ऐसे ही दया बनाये रखना’’ । वह ध्यान लगाकर कुछ देर तक भगवान जी के चित्र को देखता । भगवान जी फोटो में मंद मंद मुस्करा रहे होते । उनकी मुस्कान को देखकर मुन्ना प्रसन्न हो जाता । भगवान जी से फुर्सत पाकर वह बच्चों को जगाता ‘‘अरे उठो....ऐसे ही पड़े रहोगे क्या.......’’ । बच्चे समझ जाते कि अब उसके पिताजी दुकान जाने वाले हैं फिर दिनभर उनका कोई पता नहीं रहेगा । वे अलसाये हुए उठ जाते और अपने बिस्तर में ही बैठ जाते । वे अपने पिताजी के निकलने का इंतजार करते । पिताजी जैसे ही घर के बाहर निकलते वे फिर से सो जाते । मुन्ना बाहर आता और अपनी माॅ के पैर पड़ता तब उसकी पत्नी उसके हाथों में पोटली थमा देती । मुन्ना जानता था कि इस पोटली में दो रोटी और थोड़ी सी सब्जी होगी । यह उसका दोपहर का खाना था जिसे वह जब भी फुरसत मिलती खा लेता । कई बार तो देापहर के बाद ही वह खा पाता पर जब खाता  उसे बेहद स्वादिष्ट लगता ‘‘कितना अच्छा खाना बनाती है मेरी घरवाली’’ वह मन ही मन अपनी पत्नी की तारीफ करता और आसमान की ओर देखता हांलाकि उसकी दुकान के उपर छत होने के कारण उसे आसामन दिखाई नहीं देता पर वह छत को ही आसमान मानकर भगवान जी के प्रति आभार प्रकट कर देता ‘‘अब वैसे भी अरसमान से ही कौन भगवान जी दिखाई देते हें वैसे ही छत से भी दिखाई नहीं दे रहे हैं ’’ । भगवान के प्रति उसकी श्रद्धा प्रकट करने का दूसरा भाग प्रारंभ हो चुका होता अब दिन में अनेक बार वह ऐसे ही आसमान की ओर देखेगा और श्रद्धा व्यक्त करता रहेगा । खाने की पोटली को अपने हाथ में दबाकर माॅ के पैर पड़कर वह उसे घर से निकल जाता । घर के बाहर कदम रखते ही उसके सिर अपने आप आसमान की ओर उठ जाता ।
                 मुन्ना को कुछ मालूम नहीं था । उसने टी.व्ही देखी थी प्रधानमंत्री को भी देखा था और कोरोना को भी सुना था पर इसके मायने क्या है वह कुछ नहीं जानता था । वह तो रोज की तरह सुबह-सुबह जल्दी से तैयार होकर दुकान की ओर निकल पड़ा था । उसे अजीब सा जरूर लग रहा था कि जब वह घर से निकलता था तो धनराज की चाय की दुकान खुल चुकी होती थी जो आज अभी तक नहीं खुली आगे चक्कू की छोटी सी किराना दुकान भी खुल जाती थी वह भी आज नहीं ख्ुाली थी । आगे देवी जी का मंदिर था उसमें पंडितजी पूजा करते मिलते थे वह मंदिर के बाहर से ही देवी जी की मूर्तिे के सिर रखकर पैर पड़ लिया करता था और पंडितजी को ‘‘पायलागू’’ बोल दिया करता था वो भी आज अभी तक बंद था । उसका माथा ठनका ‘‘कहीं कोई बड़ा नेता गुजर तो नहीं गया.......हे भगवान मेंरी सब्जी का क्या होगा.’’ मुन्ना को याद है कि एक बार प्रधानमंत्री जी गुजर गए थे तो सारे शहर में लगभग सारी दुकानें ऐसी ही बंद रहीं आई थीं । पर प्रधानमंत्री जी तो कल ही टी.व्ही में दिख रहे थे.....अच्छे भले थे चेहरे पर चमक थी और बहुत देर तक कुछ-कुछ बालते भी रहे थे नहीं...नहीं.....फिर......’’ उसकी उत्सुकता बढ़ती जा रही थी । वह कुछ कदम और आगे बढ़ा मोहल्ले की सारी दुकानें बंद थीं । उसके कदम रूक गए ।
मुन्ना सहमा सा एक हाथ ठेले के बाजू में खड़ा था । आगे चैराहे पर बहुत सारे पुलिस के लोग खड़े थे । पूरा चैराहा सुनसान था । मार्च के महिने में सूरज के तेवर तो ऐन सुबह से ही तीखे हो जाते हैं इसलिये इन दिनों लोगों की दिनचर्या भी सुबह जल्दी ष्रुरू हो जाती है । वह जब दुकान जाता है तब चारों ओर हलचल रहती है । पर आज बिल्कूल नहीं है । मंदिर तक बंद है और चैराहे पर इतनी सारी पुलिस खड़ी है । मुन्ना के कदम रूक गए । वह एक हाथ ठेले के बाजू में आकर खड़ा हो गया था और सारे माजरे का समझने का प्रयास कर रहा था पर उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था । उसने अपनी आदत के अनुसार आसामान की ओर देखा । आसमान में एक कौआ ‘कांव....कांव’’ करता यहां से वहां उड़ रहा था । उसने कौआ के उपर भगवान जी को देखने का प्रयास किया जो हमेशा की तरह इस बार भी बेकार ही गया । उसने अपनी नजरों को फिर चैराहे पर लगा लिया । कोई मोटरसाईकिल वाले को पुलिस वालों ने रोका था । उनके बीच में कोई बातचीत चल रही थी । मुन्ना को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था । एक पुलिस वाले ने मोटरसाईकिल वाले की पीठ पर लाठी मारी थी । मुन्ना घबरा गया । मोटर साईकिल वाले ने अपनी गाड़ी को जोर से आगे बढ़ा दिया था । उसकी गाड़ी आगे बढ़ती देख उक दूसरे पुलिस वाले ने डंडा उसकी ओर उछाल दिया पर जब तक डंडा उस मोटरसाइकिल वाले तक पहुंचता वह दूर निकल गया था । पुलिस वालों का मूड अपसेट हो गया उनकी बोनी खराब हो गई थी । तभी एक पुलिस वाले की नजर मुन्ना पर पड़ गई
‘‘ये इधर आ......आ....’’ उसने शायद देशी गाली दी थी । मुन्ना घबरा गया । उसने मोटरसाईकिल वाले की पीठ पर लाठी पड़ते देख लिया था हांलाकि उसकी समझ में यह नहीं आया था कि पुलिस वालों ने उस बेचारे को मारा क्यों ‘‘हो सकता है उसके पास लायसेंस न हो...’’ मुन्ना ने अपने ही प्रश्न का उत्तर खुद ही दे दिया था । मुन्ना की यह आदत पहिले से ही रही है । उसके दिमाग में प्रश्न तो कई उठते पर उनका उत्तर वह अपनी ही समझ से खुद ही दे देता ।
                     पुलिस वालों को लाॅकडाउन की बोनी करनी थी । वो मोटर साईकिल वाला इस बोनी की चपेट में आने वाला था । चैराहे पर खड़े पुलिस वालों ने दूर से ही मोटरसाईकिल वाले को आते देख लिया था । उनके चेहरे पर प्रसन्नता के भाव परिलक्षित होने लगे थे उन्होने इसी प्रसन्नता क बलबूते पर उसे रोका भी और पहला ग्राहक हेै मानकर उसे सम्मान भी दिया । उन्होने उसे अपनी सफाई देने का अवसर दिया । पुलिस की भाषा में यह सम्मान देना ही होता है वरना पुलिस कभी किसी को सफाई देने का अवसर नहीं देती वह तो छूट चांटा या डंडा बरसाने लगती है जब तक व्यक्ति समझ पाता कि उसे क्यों मारा जा रहा है तब तक वह कई डंडे खा चुका होता ।  कुछ डंडे मार देने के बाद उसे केवल बताया जाता कि उसे क्यों मारा जा रहा है । उंडे खा लेने के बाद सामने वाला इतना भयभीत हो चुका होता कि वह खुद ही भूल जाता कि उसे उत्तर क्या देना है । उसे उत्तर न देते देख उसे और डंडे खाने पड़ते । पर मोटरसाईकिल वाले को सम्मान मिला और उससे प्रश्न किया गया जिसका उत्तर भी उसने दिया
‘‘कहां जा रहे हो......’’?
‘‘दूध लेने....’’
‘‘मालूम नहीं है कि लाॅकडाउन लगा है’’
‘‘मालूम है पर उसमें दूध लेने जाने की परमीशन है’’
जबान लड़ाता है । इसके बाद उसकी पीठ पर डंडा मारा गया और एक पुलिस वाले ने अपना शुभारंभ किया पर यह शुभारंभ भव्य नहीं हो पाया । पुलिस वाले जानते थे कि लाॅकडाउन में दूध लेने जाने की छूट है । मोटरसाईकिल वाला समझ गया था कि वह मुर्गा बनने जा रहा है भले ही दूध के लिये छूट हो पर पुलिस को यदि मुर्गा बनाना है तो वह बनाकर ही रहेगी। इसलिये उसने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा ली थी । बहुत दूर जाकर उसने बच जाने की प्रसन्नता को महसूस किया फिर वह दूसरे मार्ग से गलियों से होता हुआ अपने घर लौटा ।
                  पुलिस वाले चैराहे पर लाॅकडाउन के शुभारंभ का जश्न मनाने खड़े थे उसकी बोनी अच्छी  नहीं हुई थी । उनके चेहरे पर झुझलाहट के भाव दिखाई दे रहे थे । इसी आदर्श वातावरण में नहाया, तैयार हुआ मुन्ना उन्हें एक हाथ ठेले के पास खड़ा दिखाई दे गया । वैसे तो पुलिस वाले उस पर सीधे ही डंडा बरसाते पर वह उनसे दूर था और उन्हें भय था कि वो पुलिस वालों को अपनी ओर आता देख भाग न जाए इसलिये उन्होने दूर से पहिले उसे आवाज लगाई
‘‘ऐ.......इधर आ.......वहां कैसे खड़ा है....चल इधर आ....’’
पुलिस को भरोसा था कि मुन्ना उनकी दहाड़ सुनकर भागने की कोशिश करेगा इसलिये कुछ पुलिस के जवान दौड़ने की भी तैयारी कर चुके थे । मुन्ना ने मोटरसाइकिल वाले को मार खाते देख लिया था ये अलग बात है कि वह यह नहीं समझ पाया था कि मोटरसाईकिल वाले को आखिर मारा क्यों गया है और उनके बीच में क्या बात हुई । फिर उसने मोटरसाईकिल वाले को भागते हुए भी देखा और पुलिस वालों को उसके ऊपर डंडा फेंकते भी देखा । वह समझ गया था कि वो तो मोटरसाईकिल पर था इसलिये बच गया यदि वह भागने की कोशिश करेगा तो वह बच नहीं पायेगा । उसने जैसे ही पुलिस वालों को बुलाते सुना तो खुद ही उनकी ओर बढ़ गया । पुलिस वालों को इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी । मुन्ना उनके नजदीक पहुंच चुका था और इसके पहिले पुलिस वाले कुछ पूछते उसने ही पूछ लिया था
‘‘साहब जी......आज सब कुछ बंद क्यों है और आप लोग यहां क्यों खड़े हो...’’ मुन्ना हाथ जोडे था
‘‘तुझे पता नहीं.....लाॅकडाउन लग गया है.......सब कुछ बंद कर दिया गया है.....कोई भी घर से नहीं निकल सकता......जानता नहीं है तू......’’ । वैसे तो पुलिस वाले उसे मारना नहीं चाह रहे थे पर एक अति उत्साही पुलिस वाले ने उस पर डंडे का प्रहार कर ही दिया
।
‘‘साहब ....जी.....हम गरीब आदमी हैं हम तो कुछ पता ही नहीं.......’’
‘‘अच्छा ठीक है....तुम अपने घर लौट जाओ....जाओ जल्दी से....’’
मुन्ना ने पहिले आसमान की ओर देखा फिर अपने कदम घर की ओर बढ़ा लिये । हर कदम के साथ उसके सामने अपनी दुकान पर रखी सब्जी और चैराहे पर खड़ी पुलिस ही दिखाई दे रही थी । वह अभी तक न तो कोरोना को समझ पाया था और न ही लाॅकडाउन को । वह तो पुलिस वालों से पूछ लेना चाह रहा था कि वो कब तक अपनी दुकान पर नहीं जा सकता पर उसकी हिम्मत ही नहीं हुई थी । वह तो वैसे भी घबरा गया था । उसे ध्यान आया कि उसकी पीठ पर भी एक डंडा पड़ा है । ध्यान आते ही उसे पीठ पर दर्द महसूस होने लगा । पर इस डंडे के दर्द से ज्यादा दर्द उसे दुकान न खोल पाने के लिये हो रहा था । यदि सब्जी आज न बेची गई तो खराब हो जायेगी फिर तो उसे फेंकना ही पड़ेगा उसका कितना नुकसान हो जायेगा । वह मन ही मन नुकसान का गणित लगा रहा था । अब उसे पीठ में दर्द के साथ ही साथ नुकसान का दर्द भी महसूस होने लगा था । कुछ कदम चलकर उसने पलटकर एक बार फिर चैराहे की ओर देखा । पुलिस वालों को अपना शुभारंभ करने के लिये कोर्ठ मिल गया था और वे भव्य तैयारी कर रहे थे । उसके कदम खुद ब खुद गति पकड़ चुके थे ।
मुन्ना को सहमा सा वापिस आया देख माॅ डर गई वो बाहर ही बैठी थीं
‘‘काय काय लौट आओ........’’ उनको यह समझने की उत्सुकता थी कि आखिर मुन्ना लौटा क्यों वो भी डरा हुआ । माॅ की आवाज सुनकर मुन्ना की पत्नी भी अंदर से निकल आई थी । आश्चर्य उसे भी हो रहा था क्योंकि मुन्ना कभी इस तरह वापिस लौटता ही नहीं था । मुन्ना अभी भी घबराया हुआ था । उसके चेहरे पर चिन्ता की लकीरें थी । वह सारा कुछ बताकर बिस्तर पर लेट गया था । उसकी पत्नी ने उसकी पीठ पर हल्दी लगा दी थी । वह दिन भर यूं ही पड़ा रहा । सभी लोग सहमें से नजर आ रहे थे ।
                    लाॅकडाउन नहीं खुल रहा था । सब कुछ बंद था । दुकानें तो बंद थी ही लोगों का घर से निकलना भी बंद था । केवल पुलिस की गाड़ियां दौड़ती दिखाई दे जाती थी । मुन्ना अब कोरोना और लाॅकडाउन दोनों का मतलब समझ चुका था । उसकी जमापूंजी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही थी । दुकान पर रखा सामसान तो खराब हो ही गया होगा वह अंदाजा लगा चुका था । उसे अब चिन्ता उन लोगों की भी हो रही थी जिनकी उधारी उसे देना थी । यदि दुकान चल रही होती तो वह अब तक सभी की उधारी चुका दिया होता । दुकान बंद है पर खर्चा तो चालू है ही न । वह कहां से लाये खर्चा ।
‘‘माॅ क्यों न मैं फिर से हाथ ठेले पर सब्जी बेचने निकल जाऊं......कुछ तो पैसा आ ही जायेगा’’
‘‘और पुलिस वालों ने फिर से मारा तो......’’
मुन्ना ने अपनी पीठ पर फिर से दर्द महसूस किया हालाकि अब तक तो वहां से वह दर्द गायब हो चुका था । मुन्ना उस घटना को भूल नहीं पाया था । रह-रह कर उसे अपनी सब्जी और पुलिस का डंडा याद आ ही जाता । 
‘‘पर माॅ लाकडाउन का कोई ओर-छोर दिखाई दे नहीं रहा है कुछ तो करना ही पड़ेगा’’
मुन्ना अपने हाथ ठेले के पास आकर खड़ा हो गया और उस पर प्यार से हाथ फेरने लगा ।
ठस हाथ ठेले ने ही पहिले भी उसकी जिन्दगी संवारी है और अब भी वही संवारेगा । मुन्ना ने गहरी सांस ली ।
                  उसकी पत्नी ने पैसे निकालकर उसके हाथों में रखे थे
‘‘ ये लो सब्जी खरीद लाओ........’’
उसने प्यार से अपनी पत्नी की ओर देखा
‘‘सुनो.....इस बार न तो इस पर ब्याज लगेगा और न ही आपको लौटाना है केवल अपनी दुकान फिर से जमा लो....’’ । कहते हुए वह अपने काम पर लग गई थी । मुन्ना ने आसमान की ओर देखा ।
               इस साल अप्रेल में ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था । सभी लोग वैसे भी अपने घरों में कैद थे । बाहर सन्नाटा पसरा रहता था । सुबह-सुबह जरूर कुछ हलचल दिखाई देती थी । महिलायें दूध लेने घरों से बाहर निकलती थी । कुछ पुरूष भी यहां-वहां घूमते दिखाई दे जाते थे । जरूरतों की समाना भी इसी समय ले लिया जाता था हांलाकि इसकी परमीशन नहीं थी । पर आम आदमी बगैर खाये तो रह नहीं सकता । किसी के पास इतना सामान नहीं होता कि वह महिनों सामान लिये बगैर जीवन निर्वाह कर ले । पुलिस के जवानों की प्रारंभ अच्छा नहीं गया था इसलिये अब लोगों के पिटने की खबरें भी ज्यादा आने लगी थीं ं पुलिस बेवजह और वजह के साथ घर से निकलने वालों पर बेदर्दी से डंडा बरसा रही थी ं। कोरोना देश में तो फैल रहा था पर यह शहर अभी उससे बचा हुआ था । अधिकारियों को लगता कि उनकी कड़ाई के कारण कोरोना नहीं फैल पाया है वे इसके चलते ज्यादा सख्त बने हुए थे । मुन्ना भयभीत था । वह डरते हुए गाहेबेगाहे चैराहे की ओर चला जाता यह देखने की दुकानें खुल रहीं हैं की नहीं । वह चारों ओर नजरें घुमाता सब कुछ बंद दिखाई देता और चैराहे पर खड़ी पुलिस दिखाई देती तो वह वापिस आ जाता । उसने यह तो तय कर लिया था कि उसे हाथ ठेले पर सब्जी की दुकान सजा लेना चाहिये और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर सब्जी बेच लेनी चाहिये पर उसकी हिम्मत नहीं पड़ रही थी । पर आखिर कब तक घर पर बैठा रहा आता इसलिये एक दिन वह सुबह ही सब्जी का ठेला लेकर निकल पड़ा था ।
                मुन्ना गली-कूंचों से होकर मोहल्लों में जाता और धीमे आवाज लगाकर सब्जी बेचने की कोशिश करता । पहिले दिन तो उसकी सब्जी अच्छी बिक गई थी । उसका हौसला भी बढ़ गया था । वह दूसरे दिन भी हाथ ठेला लेकर निकल गया था । थोड़ी ही सब्जी बेच पाया था कि पुलिस की गाड़ी ने उसे पकड़ लिया
‘‘तू जानता नहीं है कि लाकडाउन लगा है ’’
‘‘जी साहब.......’’
‘‘ जानता है फिर भी तू सब्जी का ठेला लिये घूम रहा है’’ पुलिस वाले ने भद्दी गाली भी दी थी
‘‘हुजूर....बहुत दिनों से काम बंद है घर में बच्चे भूखे हैं.....थोड़ी सी सब्जी बिेक जायेगी तो ...’’
‘‘ये मुंह चलाता है...’’
‘‘नहीं......नहीं साहब जी.....सब्जी नहीं बेचेंगे तो हम खायेगें क्या...’’ । मुन्ना डर के मारे कांप रहा था
‘‘वो हम नहीं जानते सरकार से पूछो हमें तो यह देखना है कि कोई घर के बाहर न निकले’’
‘‘हमारे लिये तो आप ही सरकार है.......’’
‘‘साला मान नहीं रहा है और मुंह चला रहा है....इसके ठेले को जप्त कर लो......’’
वह कुछ समझ पाता तब तक कुछ पुलिस वाले गाड़ी से उतरकर उसकी ओर आने लगे थे ।
‘‘हम पर रहम करो माई-बाप...’’ मुन्ना रोने लगा ।
‘‘एक काम करो इसकी सारी सब्जी अपनी गाड़ी में डाल लो हमारे घर भी तो सब्जी की जरूरत हेै’’ हंसते हुए साहब ने बोला था । मुन्ना रोता रहा चिल्लाता रहा । पर किसी ने एक न सुनी उसके हाथ ठेले में रखी सारी सब्जी को समेट कर गाड़ी में डाल लिया गया था । गाड़ी जा चुकी थी । मुन्ना खाली हाथ ठेले पर बैठा रो रहा था । उसकी हिम्मत अपने घर जाने की नहीं हो रही थी । वह रह रह कर आसमान की ओर देख लेता पर उसके आंसू थम नहीं रहे थे ।
-०-
पता:
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)

-०-
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ