*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’

शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’
नाम          : शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’
जन्म तिथि    : २ जुलाई १९५०
जन्म स्थान   : ग्राम- सुरजन छपरा, डाक- बैरिया, जनपद- बलिया-२७७२०१ (उ.प्र.)
शिक्षा         : विज्ञान स्नातक (इलाहबाद विश्वविद्यालय), शिक्षा स्नातक (टाउन डिग्री कालेज बलिया)
प्रकाशित कृतियाँ
०१. एक शून्य                  २००५ काव्य संग्रह      
०२. जीवन की हलचल            २००६ काव्य संग्रह
०३. गाँववाला घर                २००७ काव्य संग्रह      
०४. समय की फुँकार             २००८ काव्य संग्रह
०५. माँ जीत ही जायेगी          २००९ काव्य संग्रह      
०६. बिखरा आसमान            २०१० गजल संग्रह
०७. घर-मुंडेर की सोनचिरैया      २०११ गीत संग्रह        
०८. दुमदार दोहे                २०१२ दोहा संग्रह
०९. मेरे गीतों का पाथेय           २०१३ गीत संग्रह        
१०. यादों के पंछी               २०१४ गीत संग्रह
११. वही हमारा गाँव               २०१४ दुमदार दोहे        
१२. कुण्डलियों का गाँव           २०१४ कुण्डलिया संग्रह
१३. सूरज भी क्यों बन्धक            २०१५ नवगीत संग्रह
१४. कविता यात्रा-शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’ समीक्षात्मक अध्ययन २०१७ (संपादक-मनु स्वामी, परमेन्दर सिंह)
१५. रोटी का अनुलोम-विलोम      नवगीत संग्रह २०१७
१६. शब्द अपाहिज मौनीबाबा      नवगीत संग्रह २०१७
१७  भौचक शब्द अचंभित भाषा    नवगीत संग्रह २०१८
१८. नदी जो गीत गाती है         नवगीत संग्रह २०१८
१९. लोकोन्मुखी रुद्राक्ष            नवगीत संग्रह २०१९
२०. संज्ञा-सर्वनाम बोली संवाद      नवगीत संग्रह २०२० प्रकाशनाधीन
२१. बालगीत                    अक्कड़-बक्कड़ २०२० प्रकाशनाधीन  
२२. नवगीत संग्रह की एक पाण्डुलिपि तैयार और प्रकाशन की प्रक्रिया में.
रचना विधा:
गीत, नवगीत, नई कविता, गजल, दोहा, दुमदार दोहा, कहानी, लघुकथा, कुण्डलिया, समीक्षा आदि.
उपाधियाँ:
लेखक मित्र, प्रेरणा श्री, काव्य कौस्तुभ, काव्य भूषण, दोहा श्री, साहित्य महोपाध्याय, शब्द रत्न, साहित्य रत्नाकर, साहित्य गौरव, काव्य गौरव, गीत-गन्धर्व
साहित्यिक गतिविधियाँ:
 १. ’अभिनव प्रसंगवश’ त्रैमासिक पत्रिका अलीगढ़ का सरक्षक सदस्य
२. मुजफ्फरनगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘वाणी’ का आजीवन सदस्य
३. ‘शोध दिशा’ त्रैमासिक पत्रिका बिजनौर का आजीवन सदस्य
४. ’संयोग साहित्य’ त्रैमासिक पत्रिका मुम्बई का आजीवन सदस्य
५. ’मोमदीप’ त्रैमासिक पत्रिका जबलपुर का आजीवन सदस्य
६. ’संकल्प रथ’ मासिक पत्रिका भोपाल का आजीवन सदस्य
७. ’साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम’ परियावां प्रतापगढ़ का आजीवन सदस्य
८. ’अनन्तिम’ त्रैमासिक पत्रिका कानपुर का आजीवन सदस्य
९. ’अभिनव प्रयास’ त्रैमासिक पत्रिका अलीगढ़ का आजीवन सदस्य
१०. ’अविराम साहित्यिकी’ त्रैमासिक पत्रिका रुड़की का आजीवन सदस्य
११. ’समकालीन स्पंदन’ त्रैमासिक पत्रिका वाराणसी का आजीवन सदस्य
१२. ‘नये क्षितिज’ त्रैमासिक पत्रिका बिसौली बदायूँ का आजीवन सदस्य
१३. गीत, नवगीत, गजल, कविता, मुक्तक, दोहे, दुमदार दोहे, कुण्डलिया, क्षणिका, बालगीत एवं कहानी लेखन
१४. मंचों से गीतों / नवगीतों का सस्वर पाठ
१५ आकाशवाणी नजीबाबाद से नवगीतों एवं दुमदार दोहों का प्रसारण.
१६. समस्त भारत की सौ से ऊपर पत्रिकाओं में ४०० से अधिक रचनायें प्रकाशित. फेसबुक पर पाठकों की निरंतर बढ़ती सहभागिता.
ई-पत्रिकाएँ:
अविराम साहित्यिकी, काव्यसागर कवि, शिवम पूर्णा, अभिव्यक्ति-अनुभूति-हिंदी-संगठन, हिंदी साहित्यपेडिया, साहित्य कुञ्ज, इंदु संचेतना, हस्ताक्षर, हिंदी-भाषा.काम, नये पल्लव मंथन, पत्रिका काव्य स्पंदन, शब्द प्रवाह वेव पत्रिका आदि एवं फेसबुक और व्हात्सप समूह में नियमित लेखन.
संयोजकत्व एवं संपादकत्व :
संचार भारती (मेरठ), स्मृतियों के वातायन ( स्व. डा. कमल सिंह सुप्रसिद्ध भाषाविद अलीगढ़ के जीवन पर आधारित संस्मरण ), स्मृति समीक्षा एवं मूल्यांकन ( स्व. डा. कमल सिंह , अलीगढ़ , जिन्होंने यह सिद्ध किया था कि ‘बाबा गोरखनाथ ही हिंदी के प्रथम कवि हैं’’ की अप्रकाशित कृतियों का प्रकाशन कार्य सम्पन्न किया )
‘नये क्षितिज’ बिसौली, बदाऊँ के अंक ८ ( जनवरी-फरवरी-मार्च २०१७) के ‘नवगीत विशेषांक’ का ‘अतिथि सम्पादक’
पुरस्कार एवं सम्मान- 
५५ और उ.प्र. हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘नदी जो गीत गाती है’ के लिए ‘निराला पुरस्कार’ और ७५०००/- सम्मान राशि से ३०.१२.२०१९ को लखनऊ में डा. हृदय नारायण दीक्षित, उ.प्र. विधानसभा अध्यक्ष और डा. सदानंद प्रसाद गुप्त, उ.प्र.हिंदी संस्थान कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सम्मानित.
सम्प्रति :
भारत संचार निगम लिमिटेड, मेरठ, से मण्डल अभियंता के पद से सेवासंपन्न. अब पूर्णकालिक हिंदी साहित्य सेवा.
पता: 
शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’
मेरठ (उत्तरप्रदेश)
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ