*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

लायक राम ‘मानव’

लायक राम ‘मानव’
परिचय
नाम - लायक राम ‘मानव’
पिता का नाम - स्व0 श्री विन्ध्यादीन
जन्मतिथि - 02.02.1956 (दो फरवरी, उन्नीस सौ छप्पन)
जन्म स्थान - ग्राम-छन्दरौली, पोस्ट-गढ़ी, जनपद-बाराबंकी
शिक्षा - एम0ए0 (हिन्दी)
प्रकाशित साहित्य
बाल नाटक -
1. विटपसिंह की करतूत 2. हीरा, कंचा और कचौरी 3. डा0 टनाटन, 4. बहना चलो चलें स्कूल 5. चतुरा की चतुराई, 6. बचो रे बचो भाई, 7. स्वास्थ्य के गुरुमंत्र 8. कठपुतली का खेल, 9. अँगूठे की करामात 10. भागो भैया हमार ऊँट कटहा 11. बादल रूठ गए 12. पढ़ो रे बहना, पढ़ो रे भइया 13. जनता की सेवा 14. अपना-अपना युद्ध 15. बाढ़ आई और गई।
बाल कहानी-
1. सेवा और मेवा, 2. अनमोल खजाना, 3. सोने का पिंजड़ा, 4. उल्टी गंगा, 5. बाजी उलट गई, 6. छोटी सी गलती, 7. चूहों की कामयाबी।
बाल गीत-
1. पोल खुल गई सारी, 2. बेदाग बंशी, 3. जन-जन के प्यारे, 4. भाँति-भाँति के फूल, 5. एकता जिन्दाबाद।
सामान्य पाठकों एवं प्रौढ़ों के लिए -
1. सरफरोशी की तमन्ना 2. पशु आहार, मुर्गीदाना 4. जैविक खेती 5. स्क्रीन प्रिंटिंग व्यवसाय 6. फोटो लैमिनेशन व्यवसाय 7. रामबाण नुस्खे 8. तुलसी से घरेलू उपचार 9. गो-मूत्र के चमत्कार 10. स्वस्थ तन, स्वस्थ मन 11. घाघ भड्डरी की बानी 12. कैसे करें जैविक खेती 13. खुशियों को लगे न आग 14. टूटते पहाड़ों का दर्द 15. बज्रपात 16. जड़ी-बूटियों की खेती ।
कार्य अनुभव:
  • - सितम्बर 1987 से फरवरी, 1996 तक पाठ्यक्रम एवं सामग्री निर्माण विभाग, राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0 साक्षरता निकेतन, लखनऊ में अनौपचारिक शिक्षा के बच्चों एवं प्रौढ़ों के लिए पठन-पाठन सामग्री, प्रौढ़ साहित्य का सृजन एवं सम्पादन।
  • - मार्च, 1996 से 13 जनवरी, 1997 तक जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ, राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0 में जनसंख्या शिक्षा सम्बन्धी साहित्य का सम्पादन एवं प्रकाशन।
  • - 14 जनवरी, 1997 से 6 अक्टूबर, 1999 तक स्वतंत्र-लेखन।
  • - 7 अक्टूबर, 1999 से 31 मई, 2006 तक पाठ्यक्रम एवं सामग्री निर्माण विभाग, राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0 में कार्यक्रम सहायक पद पर एवं 01 जनू , 2006 से 30 जून, 2008 तक कार्यक्रम समन्वयक के पद पर कार्य।
  • - 01 जुलाई, 2008 से इमेज मीडिया ग्रुप, लखनऊ में प्रधान सम्पादक के पद पर कार्यरत।
  • - दिसम्बर, 1990 से जनवरी 1994 तक गाँव के सामान्य लोगों के लिए राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0 साक्षरता निकेतन से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘उजाला का सम्पादन। पुनः अक्टूबर, 1999 से मई, 2008 तक ‘उजाला का सम्पादन। उसके बाद अगस्त, 2017 से उजाला का पुनः सम्पादन।
  • - 1994 से जनवरी 1997 तक एवं जनवरी 1999 से मार्च, 2006 तक जनसंख्या शिक्षा के संदेशों पर आधारित त्रैमासिक पत्रिका ‘घर-संसार का सम्पादन।
  • - राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0 साक्षरता निकेतन द्वारा आयोजित सरल लेखन प्रशिक्षण शिविरों की श्रृंखला में से 13 शिविरों में प्रशिक्षक रहे।
  • - राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0 द्वारा संचालित तीन पत्रकारिता प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षक रहे।
  • - साक्षरता निकेतन द्वारा चलाई गई अपनी बोली, अपनी बात योजना के अन्तर्गत ब्रज, बुन्देली, भोजपुरी तथा अवधी बोली में प्रचलित लोक गीतों एवं लोक कथाओं का संकलन और उनमें निहित विभिन्न जीवन मूल्यों का विश्लेषण।
  • - लेखन कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता शिविर, सम्मेलन एवं गोष्ठियाँ आदि आयोजित करने का 30 वर्षों का अनुभव।
  • - प्रौढ़ नवसाक्षरों, बच्चों एवं साधारण पढ़े-लिखे लोगों के लिए भारत वर्ष के समस्त प्रकाशकों द्वारा हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकों का मूल्यांकन कार्य।
  • - बालोपयोगी, नवसाक्षरोपयोगी, सामान्य साहित्य एवं पाठ्य पुस्तकों सहित लगभग 375 पुस्तकों का सम्पादन।
  • - विभिन्न प्रदेशों के राज्य संसाधन केन्द्रों, जन शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, नेशनल बुक ट्रस्ट, राज्य शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थान (शैक्षिक दूरदर्शन), सिफ्सा, यूनिसेफ, सर्व शिक्षा अभियान, एन0आई0ओ0एस0 तथा अन्य शीर्षस्थ स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर आयोजित लेखन कार्यशालाओं व विचार-गोष्ठियों में लेखक/ विशेषज्ञ के रूप में शामिल।
  • - वातावरण निर्माण, प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण, सहायक शिक्षण सामग्री एवं प्रेरक सामग्री के रूप में पोस्टर, चार्ट, फ्लैश कार्ड, फोल्डर, नारे, ट्रेनिंग माड्यूल व दृश्य-श्रव्य सामग्री तैयार करने/कराने में 30 वर्षों का अनुभव।
  • - उत्तर प्रदेश के आगरा, उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा एवं हरियाणा के करनाल जनपद के साक्षरता कार्यक्रम के मूल्यांकन कार्य का अनुभव।
  • - जुलाई, 2002 से अप्रैल, 2003 तक उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों में चलाई गई त्वरित महिला साक्षरता परियोजना में जनपद महाराजगंज एवं सिद्धार्थनगर के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य। 
  • - नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय व राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका। 
प्रौढ़ों के लिए पुस्तकें, जिनकी रचना में शामिल रहे-
1. नई किरन प्रवेशिका (मध्य उत्तर प्रदेश के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
2. दियाबाती प्रवेशिका (महिलाओं के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
3. कुमाऊँ प्रवेशिका (कुमाऊँ मण्डल के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
4. गढ़ प्रवेशिका (गढ़वाल मण्डल के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
5. हमारी ब्रज भारती (ब्रज मण्डल के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
6. बुन्देल भारती (बुन्देलखण्ड के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
7. पूर्वांचल प्रवेशिका (पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
8. आदि भारती प्रवेशिका (आदिवासी क्षेत्रों के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
9. दून ज्योति प्रवेशिका (देहरादनू जनपद के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
10. कुम्भ भारती प्रवेशिका (कुम्भ मेले के लिए विशेष)
11. श्रमिक भारती प्रवेशिका (श्रमिकों के लिए) भाग-एक, दो व तीन।
12. गढ़वाल प्रवेशिका (गढ़वाली भाषा में उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल हेतु)
13. ज्ञान गंगा-भाषा (प्रौढ़ शिक्षा में साक्षर होने के बाद औपचारिक शिक्षा की पाँचवी कक्षा की परीक्षा देने के ए।)
14. ज्ञान गंगा - सामाजिक अध्ययन।
15. ज्ञान गंगा - सामान्य विज्ञान।
16. ज्ञान गंगा - गणित।
17. एक कदम और - भाग एक (उत्तर साक्षरता के लिए)
18. जनसंख्या शिक्षा निर्देशिका, मास्टर ट्रेनर्स के लिए।
19. जनसंख्या शिक्षा निर्देशिका, स्वयं सेवक शिक्षकों के लिए।
20. सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य की देखभाल (कौशल विकास मार्गदर्शिका)।
21. पंचायती राज प्रशिक्षण मॉड्यूल ।
22. ट्रेनिंग मॉड्यूल (बी.आर.सी./एन.पी.आर.सी. एवं सी.आर.सी. के लिए)
23. जिन्दगी के खेल (कठपुतली नाटकों का संकलन)
24. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एन0 आई0 ओ0 एस0) में पाठ्य पुस्तकों के पाठों का लेखन तथा सम्पादन।
25. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आवासीय/गैर आवासीय ब्रिज कोर्स के लिए भाषा की पाठ्य पुस्तक।
26. प्रौढ़़ शिक्षा निदेशालय, भारत सरकार द्वारा तैयार की गई मॉडल प्रवेशिका- नया सवेरा।
27. ज्ञान ज्योति प्रवेशिका (वर्ल्ड लिटरेसी कनाडा, वाराणसी)
व्यावसायिक प्रवेशिकाएँ -
28. सिलाई।
29. बढ़ईगीरी।
30. प्लम्बिंग एवं सैनेटरी वर्क।
31. रेडियो/टी0वी0 रिपेयरिंग।
32. कढ़ाई।
33. ब्यूटी कल्चर एण्ड हेल्थ केयर।
अनौपचारिक शिक्षा के बच्चों के लिए पुस्तकें-
34. निकेतन भारती प्रवेशिका ।
35. निकेतन भारती, गणित भाग-एक, दो व तीन।
36. निकेतन भारती, भाषा भाग-एक, दो व तीन।
37. निकेतन भारती, सामाजिक अध्ययन भाग-एक, दो व तीन।
38. निकेतन भारती, विज्ञान भाग-एक, दो व तीन।
39. निकेतन भारती, समाजोपयोगी उत्पादक कार्य भाग-एक, दो व तीन।
प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण सामग्री -
40. दण्डहीन शिक्षण हेतु ट्रेनिंग माड्यूल ।
41. मूल्य परक शिक्षा- शिक्षक मार्गदर्शिका।
42. शैक्षिक गतिविधियाँ एवं खेल।
43. पढ़ो कहानी गाओ गीत।
44. प्राथमिक शिक्षा में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका (ट्रेनिंग माड्यूल)।
45. उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा कक्षा-4 हिन्दी की अभ्यास पुस्तिका।
46. डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजूकेशन) की पाठ्य पुस्तक- बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया।
वीडियो/डाक्यूमेन्ट्री स्क्रिप्ट लेखन-
1. उत्तराखण्ड में साक्षर भारत मिशन-2012
2. राज्य शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थान (शैक्षिक दूरदर्शन) के लिए दूरदर्शन पर कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों के लिए प्रसारित होने वाले दीक्षा कार्यक्रम हेतु लगभग बीस स्क्रिप्ट।
आलेख एवं निर्देशन -
1. कठपुतली: एक सशक्त माध्यम (लघु फिल्म)
2. साक्षरता संकल्प यात्रा (लघु फिल्म)
3. गाँव मेरा अलबेला (लघु फिल्म)
फिल्में, जिनके निर्माण एवं पाण्डुलिपि के सम्पादन में सहयोग दिया-
1. सोन चिरैया (वीडियो फिल्म)
2. एक किरन मुस्काई (टेली फिल्म)
फुटकर-
- विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लगभग चार सौ पचास रचनाएँ प्रकाशित।
- आकाशवाणी के लखनऊ केन्द्र से बच्चों के लिए बाल-गोपाल कार्यक्रम में कहानियों तथा कविताओं का समय-समय पर प्रसारण।
- आकाशवाणी के लखनऊ केन्द्र से मजदूर-मण्डल तथा लोकायतन कार्यक्रमों में अवधी बोली में कविताओं तथा कहानियों का प्रसारण।
- यूनिसेफ के लिए रेडियो धारावाहिक- ‘फैमिली नम्बर वन'' का लेखन।
- दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के लिए साक्षरता, स्वास्थ्य तथा बालिका शिक्षा पर गीत, स्पॉट एवं जिन्गल्स का लेखन।
- आईसेक्ट, भोपाल, राज्य संसाधन केन्द्र, देहरादून (उत्तराखण्ड), राज्य संसाधन केन्द्र, उ0प्र0, लखनऊ एवं प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा तैयार की गई कानूनी साक्षरता सामग्री में सहभागिता।
सम्मान-
- कन्हैयालाल, प्रयागदास स्मारक समिति द्वारा ‘श्री ज्ञान स्वरूप काव्य वैजयंती सम्मान’।
- राज्य संसाधन केन्द्र, भोपाल (म0प्र0) द्वारा साक्षरता मित्र सम्मान
- उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा बाल साहित्य में योगदान हेतु ‘डा0 राम कुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान-2015’।
- बाल साहित्य संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा ‘डा0 वीरेन्द्र कुमार मिश्रा स्मृति बाल साहित्य सम्मान-2017’।
- पंडित हर प्रसाद पाठक स्मृति बाल साहित्य सम्मान-2017 (मथुरा)।
- विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर, बिहार द्वारा विद्यावाचस्पति सारस्वत सम्मान-2019.
- सिद्धार्थ तथागत कला, साहित्य संस्थान, सिद्धार्थ नगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तथागत सृजन सम्मान-2019.
लेखन विधाएँ-
- कहानी, कविता, गीत, नाटक (रंगमंच, नुक्कड, रेडियो, कठपुतली), रेडियो/ टेलीवीजन/वीडियो स्क्रिप्ट, व्यंग्य, आर्टिकिल्स, बाल उपन्यास आदि।
सम्प्रति -
- सम्पादक, उजाला (हिन्दी मासिक), साक्षरता निकेतन, लखनऊ।
- संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राप्त सीनियर फेलोशिप, 2017-18 के अन्तर्गत कठपुतली कला: नए प्रयोग, नए मुकाम विषय पर शोध कार्य।
पता:
लायक राम 'मानव'
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ