*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query रोशन कुमार झा. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query रोशन कुमार झा. Sort by date Show all posts

Wednesday, 29 July 2020

करो हम सभी पर उपकार (कविता) - रोशन कुमार झा

करो हम सभी पर उपकार

(कविता)
हटा दो कोरोना की दीवार  ,
कौन , आप ही नन्द, वसुदेव के लाल !
कोरोना से दूर करके दिखा दो अपनी चमत्कार ,
करो कान्हा फिर से एक बार हम मानव पर उपकार !!

तुम हो प्रेमियों के प्यार ,
कहां छिपे हो, गंगा की यमुना धार !
भेज रहा हूं, मीडिया आपकी वर्णन करेंगे अख़बार ,
तो आओ कृष्ण हम इंतजार करते-करते देख
रहे हैं कदम की डाल !

नहीं आओगे तो गिर जायेगा सरकार ,
कैसे गिरने दोगे ,प्रभु ये तो तुम्हीं बनाये हो संसार !
पता है हम मानव प्रकृति से किये है खिलवाड़ ,
आओ कान्हा तुम न करोगे तो कौन करेगा देखभाल !

अभी घर-घर का है एक ही सवाल ,
कोरोना.. कोरोना.. तो कोरोना से प्रभु करो उद्धार !
सुन लो प्रभु हम रोशन का पुकार ,
कोरोना से बचाकर करो कान्हा हम सब पर उपकार !
-०-
रोशन कुमार झा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 12 August 2020

मां तुमसे ही है मेरी उत्पत्ति (कविता) - रोशन कुमार झा

मां तुमसे ही है मेरी उत्पत्ति
(कविता)
मां तूने जन्म दी, पर गर्लफ्रेंड के बिना दिन कटी ,
हम रोशन हमें बनना है न किसी के पति !
बस इसी तरह बढ़ते रहे मेरी सफलता की गति ,
मां तूने मुझे उत्पन्न की और मैं तेरा पुत्र हर रोज़ करता
हूं एक कविता की उत्पत्ति !!

मां सुन लो मेरी कविता , अगले साल की कविता
पर लिखा हूं ये कविता ,
सुन लीजिए आप , पूजने योग्य है पिता !
लिखता हूं पूजा पाठ व करके योग कविता ,
हे ईश्वर,खुदा, मसीहा मत मेरे रोग मिटा ,
हे जिन्दगी तू हमें हरा , हमें न तू जीता !!

हार के आऊं हमें हार से है न आपत्ति ,
चाहे मुझ पर आये लाख विपत्ति !
रहें या न रहे मेरी आंख की गति ,
बस मां तुम्हारी दया बना रहे , जिससे मैं रोज़ करते
रहूं एक कविता की उत्पत्ति !!

सुख-दुख सबके जीवन में है सटी ,
कुछ बनना है , इसलिए सुनता हूं, करता हूं न
कभी किसी का बेइज्जती !
खुद को पहुंचता, पर पहुंचाता हूं न किसी को क्षति ,
हे माँ तुम्हारी दया बना रहे, मैं दुख में भी मुस्कुरा कर
करते रहूं हर रोज़ एक कविता की उत्पत्ति !!
-०-
रोशन कुमार झा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 29 August 2020

तू मेरी मैं तेरी थी (कविता) - रोशन कुमार झा

तू मेरी मैं तेरी थी
(कविता)
मैं रोशन यह ज़िन्दगी तेरी थी ,
तब ही अपना मानती थी , जब तू अकेली थी !
तू तो लुटी ही और तुम्हारी लुटने वाली सहेली थी ,
आज किसी और की हो गई यह तुम्हारी नहीं मेरी
क़िस्मत की फेरी थी !!

तब ही पूजा करने योग्य फूल तू चम्पा और चमेली थी ,
जब तू मेरी थी !
तुम्हारी जिन्दगी में किसी के आने की देरी थी ,
बदल गई तू , ऐसा कौन सा पहेली थी !!

तू मेरी मैं तेरी थी ,
कैसे भूलें वह दिन , जब तू मेरे साथ खेली थी !
सुन्दर रूप, सुन्दर चाल चलने वाली तुम्हारी एड़ी थी ,
छोड़कर चली गई, क्या इतने ही दिन की सफ़र मेरी थी !!

मेरी डांट फटकार सब झेली थी ,
कब ? जब तू अकेली थी !
छोड़कर जाना रहा ,यह सोच तेरी थी ,
तुम खुश हो न , फुटा क़िस्मत तो मेरी थी !!
-०-
रोशन कुमार झा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 1 January 2021

नव वर्ष हमारा पर्व नहीं (कविता) -रोशन कुमार झा

 नव वर्ष हमारा पर्व नहीं 

(कविता)
मैं रोशन मुझे अपने घर गर्व नहीं ,
मनाने की सब्र नहीं !
नव वर्ष पर मेरा कोई संदर्भ नहीं ,
क्योंकि ये अपना पर्व नहीं !!

चल रही है ठंडी-ठंडी है गर्म हवा नहीं ,
सूर्य बिना खिली हुई फूल सूर्यमुखी जवा नहीं !
मानव तो मानव जीव-जंतु भी दबे हैं , ठंड से
बचने के लिए कोई दवा नहीं ,
तब कैसे मनाऊं नव वर्ष, नया साल मनाने के लिए लगी
हुई कहीं सभा नहीं !!

पुरानी पत्ती ,अभी खिला सा वन नहीं ,
पौष माघ अभी बसंत और सावन नहीं !
आग नहीं तो बिस्तर, उसके बाहर मां बहन नहीं ,
क्यों मनाऊं, मनाने की मन नहीं ,
क्योंकि ये नव वर्ष अपना पावन नहीं !!

घर से निकलने वाली शाम नहीं ,
घर के अंदर कोई काम नहीं !
पेट के लिए निकलना ही होगा , ठंड से विश्राम नहीं ,
सच में नव वर्ष को मेरी ओर से प्रणाम नहीं !!

अभी जाने दो समय की गति ,
नव वर्ष मनाएंगे अभी नहीं , खिलने दो नव पत्ती !
आने दो बसंत , लेकर आ रही है मां सरस्वती ,
तब मनाएंगे नव वर्ष जलाकर दिया और मोमबत्ती !!

नव वर्ष मनाएंगे पहले चलें ,तो जाये ठंड की 
पकवान चौखा लिट्टी !!
केक नहीं बनाएंगे जलेबी वह भी मीठी-मीठी ,
है अपना ये हिन्दुस्तान ,विद्यापति, कबीर,दिनकर की मिट्टी,
उस पर नव वर्ष मनाएंगे, अभी नहीं, आने दो अपना तिथि !!

अभी काफी ठंड है , ठंड की कोई दण्ड नहीं ,
पूजा पाठ करने के लिए कैसे नहाऊ ,गर्म जल की प्रबंध नहीं !
बढ़ते ही जाते ठंड, ठंड की गति मंद नहीं ,
कैसे मनाऊं नव वर्ष, नव वर्ष मनाने की कोई सुगंध नहीं !!

ठंड में यानि आज नहीं ,
कोयल की मीठी आवाज नहीं !
शीत के कारण समय कैसे बीती अंदाज नहीं ,
तब कैसे मनाऊं नव वर्ष,ये हमारा रीति रिवाज नहीं !!

कुहासा में नया साल मनाना ,अपनी कर्त्तव्य नहीं ,
वह भी अब नहीं !
नव वर्ष पर हमें गर्व नहीं ,
है अपना ये पर्व नहीं !!
-०-
रोशन कुमार झा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 10 January 2021

हिन्दुस्तान हम सबका है (कविता) - रोशन कुमार झा

 

हिन्दुस्तान हम सबका है 

(कविता)
सब मामला खुदा मसीहा भगवान की है,
दो हजार उन्नीस से बीस हुए ये नया वर्ष हम इंसान की है !
पूजा पाठ कला और विज्ञान की है,
मंदिर गुरुद्वारे ,चर्च मस्जिद है जहां वह सर्वभूमि
हिन्दुस्तान की है !

अटल और कलाम की है,
रहीम और राम की है !
आर्यभट्ट विश्व को “शुन्य” इनाम की है,
हिन्दुस्तान भरत नाम की है,
सच में भारत भूमि पर गांधी, मोदी,योगी काम की है !

ये हिन्दी ये हिन्दुस्तान बलिया के साहित्यकार
डॉ हजारी प्रसाद की है,
आपस में क्यों हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई फसाद की है,
ये भूमि अकबर, नेहरू और राजेंद्र प्रसाद की है,
स्वतंत्र तो हूं पर अंग्रेज स्वतंत्रता लड़ने के बाद की है !
गर्व है चंन्द्रशेखर नेताजी सुभाष चंद्र पर जिन्होंने हमें आजाद की है !
ये भूमि तो कवि जयशंकर प्रसाद की है !
और ये प्यारा हिन्दुस्तान प्रतिभा पाटिल ,पीयूष गोयल और
लालू प्रसाद की है !

पुथ्वीराज,व महाकवि विद्यापति और नागार्जुन की है,
स्वतंत्र हिन्दुस्तान भगत और शहीदों की खून की है,
आज भी विश्व में प्रशंसा विवेकानन्द जी की गुण की है,
ये हिन्दुस्तान राहुल, नीतीश, ममता और
रक्षा मंत्री अरुण की है
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई की ही नहीं बल्कि ये हिन्दुस्तान
सम्पूर्ण की है !

कृपा माँ सरस्वती पिता शिव और महेश की है,
कलकत्ता के बि बि डि (B.B.D) बाग महान क्रांतिकारी
विनय बादल और दिनेश की है,
ये धरती महान नाटककार मोहन राकेश की है,
स्वर्ग से भी सुंदर हाल कश्मीर की परिवेश की है,
वह है देश हिन्दुस्तान जो एशिया महादेश की है !

जो विश्व को आनंद की है,
राधा कृष्ण माता यशोदा और नंद की है,
मिथिलांचल के आदर्श राजन जनक और कहानी के
बाप प्रेमचंद की है,
ये हिन्दुस्तान सुजान के वियोगी कवि घनानंद की है ।

बिरसा मुंडा और गुरु गोविंद की है,
दार्शनिक और महान महर्षी अरविंद की है !
गंगा यमुना और गति सिंध की है,
ये हिन्दुस्तान हर एक जनता के प्रिय राष्ट्रपति कोविंद की है !

महाराष्ट्र के कवि तुकाराम व साधु संत की है ,
ओम (ऊं) (786) सात सौ छियासी जैसी मंत्र की है !
कबीर, तुलसी सूर की कंठ की है,
ये भूमि महादेवी वर्मा ,मैथिलीशरण गुप्त और पंत की है !

भारत हम पंजाबी बंगाली और बिहारी की है,
सपना टैगोर, राष्ट्र गुरु सुरेन्द्रनाथ,और राष्ट्र कवि
रामधारी की है,
ईद दिवाली ये पूजन भूमि माँ दुर्गा और काली की है,
तब ही तो ये हिन्दुस्तान हर नर और नारी की है !

ये भूमि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की है,
पृथ्वीराज चौहान का दरवारी कवि चंदबरदाई की है !
पूजन यहां गाय की है,
नौकरी और व्यवसाय की है ,
ये धर्म भूमि साईं बाबा और गोसाईं की है !
भारत माँ की सेवा में हाथ
जल,थल, वायु भारतीय सेना तीनों भाई की है ,
सदियों से एक रहे अब न वक्त लड़ाई की है !

कवि हरिवंश राय बच्चन और
कौन बनेगा करोड़पति अमिताभ की है,
ये भूमि कुरान बाइबिल गीता रामायण और
महाभारत जैसी काव्य की है !
गौतम बुद्ध और महावीर जैसी उत्तम स्वभाव की है,
ये हिन्दुस्तान शहर और गांव की है !

टीपू सुल्तान की है ,
ये भूमि कवि व कृष्ण भक्त रसखान की है !
अभिनेता संजय दत्त, सनी देओल, शाहरुख और सलमान खान की है !
सानिया मिर्जा भी यही कि वह भी हिन्दुस्तान की है !

ये भूमि शंकराचार्य की है ,
हिन्दी साहित्य के रामचंद्र शुक्ल आचार्य की है !
हिन्दुस्तान गणितज्ञ और ज्योतिषाचार्य की है,
और ” सिध्दांत शिरोमणि की रचना भास्कराचार्य की है !

अब दिन साह अमित की है,
ये भारत के बंग भूमि अभिनेता प्रसनजीत की है !
प्रसिद्धि किशोर कुमार की गीत की है !
मिथिला पेंटिंग मधुबनी चित्रकला की व गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र की है,
तैयारी अब जीत की है,
ये हिन्दुस्तान हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई की ही नहीं
ये हिन्दुस्तान हम सभी मित्र की है !

ताजमहल शाहजहां के प्रेमिका मुगल
साम्राज्य के मुमताज की है,
प्रार्थना और नमाज की है !
अलाउद्दीन खिलजी की आवाज की है,
विदेश मंत्री सुक्षमा स्वराज की है,
गर्व है हमें कि हम हिन्दुस्तान राज्य की है !

सूर्य के प्रकाश चांद की शीतल की है, :
ये भूमि गंगा यमुना सरस्वती की निर्मल जल की है !
वीर कुंवर व दुष्यंत कुमार की ग़ज़ल की है !
और ये भारत “अकबरनामा” का रचयिता
अबुलफजल की है,
ये हिन्दुस्तान रहा है और लम्बी उम्र की है !

फल फूल माघ और पूस की है,
जन्मभूमि कर्ण लक्ष्मण लव और कुश की है ,
वीरता के प्रतीक विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछ की है ,
ये हिन्दुस्तान दानी और कजूंस की है !

मैथिली गायिकी पूनम भोजपुरी हीरो मनोज,निरहुआ
पवन और खेसारी की है,
और अभिनेत्री ऐश्वर्या रानू ,लता मंगेशकर जैसी नारी की है !
ये भारत सचिन, धोनी, विराट और सोरभ आदि क्रिकेट की
खिलाड़ी की है !
और ये हिन्दुस्तान मुख्य नाटककार भिखारी की है !

ग्रैंड ट्रक रोड यानि जी.टी रोड (G.T.Road)
भारत की लम्बी राह की है,
ये बना हुआ शेरशाह की है !
ब्रहमा विष्णु महेश और अल्लाह की है !
ब्राह्मण, क्षत्रिय , वैश्य , शूद्र और मल्लाह की है !
ये हिन्दुस्तान हर एक की चाह की है !

ये भारत द भारत स्काउट एण्ड गाईड,सेंट जाँन ऐम्बूलेंस
,एन.सी.सी(Ncc) ,एन.एस.एस,(Nss) और इग्नू (IGNOU) जैसी संस्था की पावर की है,
इंदिरा गांधी, रामकृष्ण परमहंस ,इब्राहीम लोदी
और बावर की है !
खुदीराम बोस और कुंवर की है ,
बाबा रामदेव की डाबर की है ,
ये हिन्दुस्तान मुकेश अंबानी की जिओ की टावर की है !

हिन्दुस्तान अशोक और चाणक्य के नीती की है,
विद्यासागर,दीन दयाल उपाध्याय भी इसी मिट्टी की है !
खुदी राम बोस और आचार्य जगदीश चंद्र बसु के विज्ञान की रीति की है ,
और ये हिन्दुस्तान रामवृक्ष बेनीपुरी की साहित्य
की वृत्ति की है !

चंद्रगुप्त और भीमराव अम्बेडकर के मति की है,
पदमावती की है ,
भारत अखिलेश और मायावती की है,
ये हिन्दुस्तान सत्यवादी राजा हरिशचंद्र और गौडवाना की शासक दुर्गावती की है !

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सर सैयद अहमद की है,
भारत गद्य और पद्य की है ,
हिन्दुस्तान बी.जे.पी, कांग्रेस,टी.एम.सी,आदि दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की है ! (ABVP)
भाईचारा और एकता के कारण कल भी और आज भी विश्व स्तर पर भारत हद की है ,

लाल बहादुर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की है,
और भारतीय रेल की है !
भाईचारा की मेल की है,
हिन्दुस्तान कभी भी किसी से भी दोस्ती करने में न
देर की है !

ये भूमि के.एम.करिअप्पा व एस.एच.एफ.मानेकंशा जैसे फील्ड मार्शल की है,
सेना प्रमुख बिपिन रावत व बाल गंगाधर की है !
मनमोहन सिंह भी यही की प्रधानमंत्री आज न कल की है
ये भारत राजा राम मोहन राय जैसे अक्ल की है !
ये हिन्दुस्तान स्वामी दयानंद,व छत्रपति
शिवाजी जैसे शक्ल की है !

भारत बंगाल के वकील,व स्वराज दल के संस्थापक
चितरंजन दास की है,
वाल्मीकि और वेदव्यास की है,
हिन्दुस्तान संस्कृति के कहे जाने वाले शेक्सपीयर
कालीदास की है !
भारतेंदु हरिश्चंद्र युग निर्माता की अभ्यास की है ,
राणा, मीराबाई और ये हिन्दुस्तान वैरागी और संन्यास की है,

दुर्योधन, द्रोणाचार्य और एकलव्य की है,
राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और पूर्व राष्ट्रपति व भारतरत्न से सम्मानित प्रणब की है !
मानों तो विद्यार्थी, सैनिक, डाक्टर, किसान आदि सबकी है ,
पुरानी और नव की है,
सच में हिन्दुस्तान सबकी साथी पता न ये दोस्ती कब की है !

हवा हूं हवा जो रचना अग्रवाल नाथ केदार की है,
जनता और सरकार की है !
हिन्दुस्तान भारत के हर एक लाल की है,
भूत, वर्तमान ये दोस्ती भविष्य काल की है !

द टाइम्स ऑफ इण्डिया, टेलीग्राफ न्युज पेपर और बंगाली पत्रिका आनंद बाजार की है,
ये भारत साईकिल,बस, घोड़ागाड़ी और कार की है !
प्रभात खबर, दैनिक जागरण, भारत एक नजर, समज्ञा
और सन्मार्ग जैसी अखबार की है ,
ये हिन्दुस्तान आधुनिक भारतीय प्रसिद्ध शायर
इकबाल की है !

राजतरंगिणी की रचयिता कल्हण की है
ये भूमि अहिल्या , और राम-सीता की मिलन की है !
यशोधरा कविता लिखा हुआ कवि मैथिलीशरण की है ,
यह रचना हम हमारी रोशन की है ,
ये धरती राष्ट्रकवि सुमित्रानंदन की है,
तब ये हिन्दुस्तान हम जन जन की है !

कमला कोसी गंगा की नीर की है,
कन्याकुमारी और कश्मीर की है !
अब फैसला दिमाग और दिल की है,
हिन्दुस्तान भारत के हर एक शरीर की है !
-०-
रोशन कुमार झा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 30 July 2020

युग-वेदना का उपचार (कविता) - अशोक गोयल

अशोक गोयल
(कविता)
रोग -ग्रसित मानवता को है  आज जरुरत प्यार की, 
तन से  ज्यादा  आवश्यकता    है मन के उपचार की l
          तन -मन दोनों स्वच्छ -स्वस्थ हों
          तभी    बात   बन    सकती   है,
          अंतर   की   प्रफुल्ल्ता   ही   तो
          अधरों   पर  आ   खिलती     है,

मुख -मुद्रा   कैसे प्रसन्न   होगी, मन  के बीमार की l  
रोग- ग्रसित मानवता को है आज जरूरत प्यार की l

          ज्ञान  और  विज्ञान   साथ   चल
          समाधान        दे     सकते     हैं,
          तन -मन  दोनों  स्वस्थ रह सकें,
          वह     विधान    दे    सकते   हैं,

आवश्यकता आज मनुज को दोनों को आधार की l
रोग- ग्रसित मानवता को है आज जरूरत प्यार की l

          विकृत   चिंतन   के  तनाव  से
          आज   मनुजता      पीड़ित  है
          अंदर   से, बाहर     से    सारा
          वातावरण        प्रदूषित      है,

लानी होगी क्रांति आचरण की, व्यवहार -विचार की l
रोग- ग्रसित मानवता को है आज जरूरत प्यार की l

          आज   आस्थाहीन  मनुज  को
          रस       संजीवन         चाहिए,
          ज्ञान   और   विज्ञान    साधकों
          का           संवेदन       चाहिए,

दोनों मिलकर करें साधना मानव के उद्धार   की l
रोग -ग्रसित मानवता को है आज जरूरत प्यार की l
          सदविचार  -सत्क्रम     विश्व   में
          स्वर्ग -सृष्टि     कर    सकते    हैं,
          सद्भावना    के बादल    जग में,
          स्नेह -वृष्टि     कर   सकते     हैं ,

बुद्धि-भावना मिलकर करते सृष्टि, सुखी संसार की l
रोग -ग्रसित मानवता को है आज जरूरत प्यार की l
-०-
अशोक गोयल
हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

-०-



रोशन कुमार झा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ