*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query डाॅ० सिकन्दर लाल. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query डाॅ० सिकन्दर लाल. Sort by date Show all posts

Friday, 8 January 2021

*काम का न धाम का दुश्मन अनाज का* (आलेख) - डाॅ० सिकन्दर लाल

 

*काम का न धाम का दुश्मन अनाज का*
(आलेख)

    प्रकृति प्रदत्त उपहार-माँ गंगा इत्यादि महान् नदियों के पवित्र तटों को  कब्जा करने वाले और भोले-भाले मानव को झूठ-मूठ का  प्रवचन देकर उनकी मेहनत की कमाई का धन छीनकर अपना घर-परिवार सजाने वाले तथा उन्हीं भोले-भाले मानवों से नहाने-धोने के लिए कहकर पवित्र जल को दूषित करने वाले और धर्म के नाम पर जमीन आदि को कब्जा करने वाले भारत माता रूपी धाम में मौजूद ये कुछ पाखण्डी बाबाओं एवं भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ मूर्ख मनुष्य न तो किसी काम के हैं और जो भी ये राम-रहीम, आशाराम जैसे पाखण्डी बाबा लोग काम करते भी हैं उससे प्रकृति प्रदत्त उपहार-माँ गंगा इत्यादि महान् नदियों, और जल-जंगल-जमीन आदि का नुक़सान ही होता है  और तो और ये कुछ पाखण्डी, अंधविश्वासी बाबा एवं मूर्ख लोग धर्म के नाम पर माँ गंगा, यमुना, सरयू, मंदाकिनी, शिप्रा इत्यादि महान् नदियों के पवित्र तटों और जमीन  को कब्जा करने वाले, मेहनत से धरती माता में उगाये गये विभिन्न खाद्य पदार्थों (नारियल,लड्डू दूध, आरो का पानी) को धर्म के नाम पर चढ़वाते हैं जबकि भगवान् श्रीकृष्ण गीता में अर्जुन से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को किसी भूखे-प्यासे मानव एवं जीव को खिलाने-पिलाने की बात कही है जो कि भगवान् तक पहुंँचता है। लेकिन हमारे भारत माता रूपी धाम में मौजूद ये कुछ पाखण्डी बाबा लोग इस बात को भोले-भाले मानव को  न समझाकर अनावश्यक गलत बात बताकर एक तरफ ये कुछ पाखण्डी राम-रहीम ,आशाराम जैसे मूर्ख लोग जो कि अभी अधिकतर सरकार के पकड़ से दूर हैं, खाद्य पदार्थों की धर्म के नाम पर बर्बादी करवाते हैं और दूसरी तरफ भोले-भाले मानव एवं अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त और बेईमानी से कमाकर इकट्ठा किये हुए कुछ धनवान् लोगों से रुपए-पैसे, सोना-चाँदी और यहाँ तक कि जमीन-जायदाद भी ठगकर अपना घर-परिवार सजाने में लगे हुए हैं और जन-सामान्य घर-गृहस्थी चलाने में परेशान रहता है। तभी तो परमज्ञानी सन्त तुलसीदास जी लिखते हैं कि-

*बहु  दाम  सँवारहिं   धाम  जती।*

*विषया हरि लीन्हि न रही बिरती।।*

*तपसी  धनवंत  दरिद्र  गृही ।*

*कलि कौतुक तात न जात कही।।* 

- सन्त तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस उत्तरकाण्ड, छंद- 01, पृष्ठ संख्या- 870 , संवत- 2058 तिरसठवाँ संस्करण, पुस्तक कोड- 82 , गीताप्रेस गोरखपुर |

  -- इसीलिए उपर्युक्त कहे गए भारत माता रूपी धाम में विराजमान् मानव एवं जीव-जन्तु रूपी मूर्तियों को  खाने-पीने के लिए विद्यमान विभिन्न खाद्य-पेय पदार्थो को नुकसान पहुँचाने वाले पाखण्डियों के संदर्भ में यह  कहावत कही गई होगी कि-

  *काम का न धाम का दुश्मन अनाज का "*

   मानव एवं जीव-जन्तु रूपी मूर्तियों का आधार पावन भूमि से युक्त भारत माता की जय! 

-०-

पता: 
डाॅ० सिकन्दर लाल 
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

-०-
डाॅ० सिकन्दर लाल  की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 24 November 2020

भ्रष्टाचार एवं अन्धविश्वास का अन्त होना आवश्यक (आलेख) - डाॅ० सिकन्दर लाल

भ्रष्टाचार एवं अन्धविश्वास का अन्त होना आवश्यक
(आलेख)

कोरोना वायरस तो मानव एवं जीव-जन्तु के लिए खतरनाक है लेकिन इस वायरस से कहीं अधिक हमारे देश के लिए वो लोग भी खतरनाक हैं जो भारत देश रूपी पावन धाम में, जान - बूझकर लूट-घसोट एवं बेईमानी आदि करके, आय से अधिक धन- दौलत रखे हुए हैं| कुछ मूर्ख लोग विना अपने विद्यालय/महाविद्यालय आदि जैसे अन्य सरकारी संस्थानों में गये वेतन अर्थात् पैसा आदि ले रहे हैं, जिस संस्थान की कमाई खा रहे हैं उसी को,फर्जी बिल-बाउचर के माध्यम से तो कहीं अधिक बढ़ा कर , कम पैसे का सामान अधिक पैसों में दिखाकर, नोच रहे हैं या फिर फर्जी बिल- बाउचर लगाकर पूरा का पूरा सरकारी पैसा निकाल ले रहे हैं  |यहाँ तक कि सरकारी पैसे से कुछ मूर्ख लोग इतना अधिक कमजोर सामान खरीदते हैं जिससे कि वह बहुत दिन तक न चलकर शीघ्र ही टूट- फूट या खराब हो जाता है | इसी तरह अधिकतर भ्रष्टाचारी एवं बेईमान लोग अपने-अपने तरीके से अपने-अपने  विभागों में चोरी एवं घूसखोरी आदि करते हैं तभी तो ये मूर्ख लोग अपने सम्पूर्ण सम्पत्ति का ब्यौरा सरकार को नहीं देते हैं, दिया भी तो आधा- अधूरा|जिससे भारत देश में रहने वाले अधिकतर मानव एवं जीव-जन्तुओं  की समुचित व्यवस्था ( रोटी, कपड़ा, घर, मकान, उत्तम स्वास्थ्य, समुचित शिक्षा तथा जीवों की भी  रहने आदि का पर्याप्त रूप में जगह न मिलना) नहीं हो पा रही है| जहाँ कुछ मूर्ख लोग अपने ज्ञान,पद- प्रतिष्ठा आदि का दुरुपयोग कर भारत देश रूपी पावन धाम में विराजमान् मानव एवं जीव-जन्तु रूपी मूर्तियों का, शोषण करते हुए अपना घर-परिवार सजाने में लगा हुये हैं वहीं धर्म के नाम पर कुछ मूर्ख एवं पाखण्डी साधु दिनों- दिन जमीन को कब्जा करके,जमीन को कम करते जा रहे हैं तथा माँ गंगा जैसी महान् नदियों के पावन तट को भी कब्जा करके,जल को दूषित करने में लगे हुए हैं | किसान देवता कहाँ से अधिक अनाज पैदा करे और माँ गंगा जैसी महान् नदियों का जल कैसे स्वच्छ हो, यह हमारे पावन देश में विराजमान् कुछ बुद्धिजीवियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है| सरकार बुद्धिजीवी मानवों के सहयोग से समान दंड व्यवस्था और कठोर कानून बनाकर आय से अधिक सम्पत्ति रखने वाले भ्रष्टाचारी एवं बेईमान मनुष्यों से सम्पूर्ण पैसा तथा जमीन- जायदाद आदि जब्त कर ले तथा इस बचे हुए जमीन और पैसों को, पक्षपात रहित होकर, उन लोगों के विकास में लगाये जायें, जो भारत देश रूपी पावन धाम में रहने के बावजूद भी, अभी तक पर्याप्त शिक्षा, रोटी,कपड़ा तथा घर आदि से वंचित हैं| इसी तरह सरकार कठोर कानून से धर्म के नाम पर जमीन कब्जा करके झूठ- मूठ का प्रवचन देकर भोले-भाले मानव को ठग कर अपना घर-परिवार सजाने वाले पाखण्डी एवं मूर्ख साधु रूपी भस्मासुरों से भी जमीन को छीन ले और साथ ही माँ गंगा जैसी महान् नदियों के पावन तटों को खाली करा दे तो मुझें लगता है पुनः वेद सम्मति राज आ जायेगा अर्थात् अन्न पैदा करने के लिए जमीन निकल आयेगी और माँ गंगा जैसी महान् नदियों का जल कुछ हद तक स्वच्छ हो जायेगा जिससे भारत देश रूपी पावन धाम में विराजमान् मानव एवं जीव-जन्तु रूपी मूर्तियों के जीवन में कुछ और अधिक सुख-शान्ति की वृद्धि हो जायेगी| अत: स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ  बेईमान मनुष्यों तथा धर्म के नाम पर जमीन एवं माँ गंगा जैसी महान् नदियों के तट को कब्जा करने वाले कुछ मूर्ख  साधु कोरोना वायरस से लाखों गुना, हमारे भारत देश रूपी पावन धाम के लिए खतरनाक हैं, अत:  भारत भूमि  की रक्षा करने हेतु, मानवों द्वारा भ्रष्टाचार एवं अन्धविश्वास आदि जैसे कुरीतियों का निराकरण करना आवश्यक है|

-०-
पता: 
डाॅ० सिकन्दर लाल 
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

-०-
डाॅ० सिकन्दर लाल  की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 30 October 2020

माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान (कविता) - डाॅ० सिकन्दर लाल


माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान
(कविता)

माँ हमारी, माँ सरस्वती समान।
क्योंकि हमारी माँ, हमारा रखती हैं नित ध्यान।
इन्हीं की कृपा से व्यक्ति होता है महान्।
इन्होंने ही हमें संसार किया है प्रदान।
तभी तो हमें महाविद्यालय रूपी पावन
धाम में सेवा करने का मिला है काम।
अतएव हमारी माँ हैं विदुषी महान्।
माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।1।।

माँ हमारी अपनी क्षमतानुसार सबका रखती हैं नित ध्यान।
तभी हम मानते हैं अपनी माँ को माँ सरस्वती समान।
जैसे परमात्मा रखते हैं हम सबका नित ध्यान।
वैसे ही हमारी माँ हमें नित ध्यानपूर्वक सद्मार्ग करती हैं प्रदान।
अतएव माँ हमारी परमात्मा के समान।
माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।2।।

माँ ने हमको जीवन देकर , हमें धन्य कर दिया।
माँ को पाकर मानो हमने परमात्मा को पा लिया।
परमात्मा को पाकर हमने संसार के किसी भी मानव एवं
जीव-जन्तु से घृणा करना बन्द कर दिया, क्योंकि परमात्मा
ने ही सबको बनाकर, ईवर का रूप ले लिया।
संसार के किसी भी मानव एवं जीव-जन्तु से उसके
रूप, रंग, क्षेत्र, धर्म आदि से घृणा करने के बजाय हमने
अपनी क्षमतानुसार उनकी सेवा-सुरक्षा में जीवन को समर्पित कर दिया।
ऐसा करके मानो हमने परमानन्द को पा लिया।
परमानन्द को प्राप्त कर मानों हमने माँ सरस्वती का प्राप्त कर लिया|
माँ सरस्वती को पाने का सरल उपाय बतायीं हैं, हमारी माँ महान्।
इसलिए माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।3।।

माँ ने हमको संसार रूपी धाम में विराजमान् मानव एवं
जीव-जन्तु रूपी मूर्तियों की दर्शन करवायीं।
तभी तो हमने संसार रूपी पावन धाम एवं
जीव-जन्तु रूपी मूर्तियों का वास्तविक अर्थ समझ पाया।
इसीलिए हम अपनी क्षमतानुसार
इन मूर्तियों की सेवा-सुरक्षा में लगे रहते हैं।
सेवा-सुरक्षा में लगे रहने हेतु हम अपनी क्षमतानुसार लिखते-पढ़ते तथा
सत्कर्म करने की भरपूर कोशिश करते रहते हैं।
इसी सत्कर्म का परिणाम है कि हमने स्वचरित
छः किताब एवं 76 शोधपत्र को प्रकााित करवाया।
जो किताबें क्रमशः- वाल्मीकि रामायण एवं
तुबन्ध का तुलनात्मक - अध्ययन, स्पृय-अस्पृय कौन?,
ज्ञानदायिनी, गाँधी सर्वोदय दर्शन की वर्तमान समय में
उपयोगिता , ज्ञानानन्द एवं परमानन्द आदि ग्रन्थ कहलाया।
इन छः किताबों को लिखने में हमारी माँ एवं
माँ सरस्वती ने हमको दिया भरपूर ज्ञान।
इसलिए हम मानते हैं अपनी माँ को माँ सरस्वती समान।
माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।4।।

माँ हमारी जीवों पर दया करने की, सद्ज्ञान करती रहती हैं प्रदान।
इसलिए हम इस सद्ज्ञान को अपने अन्तरात्मा में करते हैं ध्यान।
अन्तर्ध्यान करके जान-बूझकर संसार के जीवों को न मारने का माँ से लेना हैं ज्ञान।
तभी हम इस संसार में बन पायेंगे एक अच्छे इंसान।
माँ की कृपा से ही हम जीव-जन्तु की सेवा- सुरक्षा हेतु बन पायेंगे एक इंसान महान्।
एक सच्चा इंसान बनाकर माँ ने जीव-जन्तु की
सेवा-सुरक्षा में लगाने का किया पुनीत काम।
इसलिए माँ हमारी हैं माँ सरस्वती समान।
माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।5।।

हमारी माँ हमें सात्विक ज्ञान देती हैं।
हमारी भावनाओं को भाप लेती हैं।
तभी तो माँ ने हमको जीवन दिया।
माँ ने हमको जीवन देकर मानों हमको सब कुछ दे दिया।
सब कुछ पाकर हम सब में देखने लगे ईवर को एक समान।
इसलिए अपने सदाचरण से सदा खुश रहती हैं, हमारी माँ महान्।
माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।6।।

पाकर हम अपनी माँ को सदा खुश रहते हैं।
खुश रहकर हम माँ के चरणों में सदा शीश झुकाया करते हैं।
शीश झुकाकर इनके अच्छे चिन्तन को
हम अपनी अन्तरात्मा में भरते हैं।
अन्तरात्मा में भरकर इनके बताये सद्मार्ग पर चलते रहते हैं।
जिससे हम सबका होता है कल्याण।
माँ हमारी हैं, माँ सरस्वती समान।।7।।

माँ ने हमें सद्ज्ञान दिया अरु सद्मार्ग दिखाया।
जिससे हमने ज्ञान की देवी माँ
सरस्वती के चरणों में आश्रय पाया।
माँ सरस्वती के चरणों को हमने अपने हृदय में बसाया।
तभी तो हमने, मानव एवं जीव-जन्तु की भलाई हेतु इस कविता को लिख पाया।
अतएव माँ हमारी हैं, हमारे लिए कृपानिधान।
माँ हमारी हैं , माँ सरस्वती समान।।8।।

-०-
पता:
डाॅ० सिकन्दर लाल
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

-०-
कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ