*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by date for query गजानन पाण्डेय. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query गजानन पाण्डेय. Sort by relevance Show all posts

Thursday, 24 December 2020

हिंदी साहित्य (कविता) - गजानन पाण्डेय

हिंदी साहित्य
(आलेख)

कहा जाता है ' साहित्य, समाज का दर्पण है।' वस्तुतः यह सच है , लेखक के सृजन में व्यक्ति, समाज व देश  तीनों होते हैं, इसलिए लेखक पर समाज को दिशा देने का गुरुतर भार होता है। 

 साहित्य- लेखन में, मानवीय संवेदना, स्मृतियाँ व समाज के विभिन्न वर्गों के नैतिक व सामाजिक मूल्यों का काफी प्रभाव पड़ता है। 

मुंशी प्रेमचंद ने अपने साहित्य में ' व्यक्ति, समाज व देश, तीनों की समस्याओं का बडी गहराई  से अध्ययन किया है। '

  इनके अलावा उस समय के साहित्यकार रेणु,शरतचंद्र, टैगोर,निराला , महादेवी वर्मा, पंत , प्रसाद आदि ने ऐसा साहित्य रचा है , जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। 

  गोस्वामी तुलसीदास जी की कृति ' श्रीरामचरितमानस ' आज भी घर - घर गाया व पढा जाता है।  वह तो ग्यान, भक्ति, वैराग्य व सदाचार की शिक्षा देनेवाला आदर्श ग्रंथ है। 

 तत्कालीन समाज में, बाल - विवाह, सती प्रथा,छुआछूत, जात - पांत  व धर्मान्धता जैसी  अनेक बुराइयाँ थीं। 

  भारतेन्दु युग के निबंधकार बालकृष्ण भट्ट द्वारा संपादित  ' हिन्दी प्रदीप ' नामक मासिक पत्र  के प्रकाशन का उद्देश्य व्यक्ति में, राष्ट्र- प्रेम  व भारतीयता की भावना  को जागृत करना रहा है। 

    इसी प्रकार, राष्ट्र कवि  मैथिलीशरण गुप्त की रचना ' भारत- भारती '  तो  ' स्वतंत्रता  - संग्राम का घोषणा पत्र बन गया था ।

   इसमें कवि ने भारतीय संस्कृति की  गौरव- गाथा का जहां गुणगान किया है वहीं आज के समाज  के पतन के कारणों का  खुलकर वर्णन किया है।  जनता में  ' नव- जागरण ' के  पुनीत कर्तव्य का कवि ने भली - भांति निर्वाह किया है। 

 वे लिखते हैं  - ' हम कौन थे , क्या हो गये हैं  और 

                   क्या होंगे अभी, आओ विचारे , आज मिलकर, यह         समस्याएं  सभी ।'

   भारत ने विश्व को युद्ध नहीं, बुद्ध दिये हैं।  भारतीय संस्कृति व हिन्दी साहित्य में देश को जोड़ने वाली बातें हैं ।

      भारत में  विभिन्न धर्म, भाषा व जाति के लोगों को अपने ढंग से जीने का समान अधिकार है ।यही ' अनेकता में एकता  ' ही हमारी संस्कृति की विशेषता है। 

        अतः आज के समय में, सभी को देश - निर्माण के यज्ञ में खुले दिल से सहभागी बनना होगा।  इस कार्य में साहित्यकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी, इसमें दो मत नहीं है। 

    हमारी समृध्द व गौरवशाली संस्कृति से सारा विश्व जुडना चाहता है  , इस कार्य में हिन्दी सेतु का कार्य कर रही है। 

     आइये हम  सभी भारतीय अपने कर्तव्य- पथ पर चलते हुए विश्व  के सामने मिसाल पेश करें। 

-०- 
पता 
गजानन पाण्डेय
हैदराबाद (तेलंगाना)

-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 24 October 2020

तू जीत जायेगा (कविता) - गजानन पाण्डेय


तू जीत जायेगा
(कविता)

आग में तपकर, सोना कुंदन का रूप लेता है
संघर्ष के बल पर ही सफलता हाथ लगती है।
दीवा - स्वप्न है बेकार
पुरुषार्थ को बनाए हथियार
लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर,
अपने  सपनों को हकीकत का रूप दे
न रुको, न थको , बस आगे बढ़ो
राह की विपत्तियों से न डरो
मन में दृढ़ संकल्प हो
ईश्वर पर भरोसा
व खुद  पर विश्वास
तू जंग जीत  जायेगा
आज की कोशिशों से,
तू कल को बनायेगा ।

-०-
पता
गजानन पाण्डेय
हैदराबाद (तेलंगाना)

-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ