*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Thursday, 9 January 2020

●साहित्यकार राजकुमार जैन राजन जी सम्मानित●

काव्य संग्रह
"खोजना होगा अमृत कलश" के लिए
राजकुमार जैन 'राजन' सम्मानित

बारां : राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के सौजन्य से युवा मंडल संस्थान, बारां की ओर से 4 - 5 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय साहित्यकार समारोह में उत्कृष्ठ साहित्यिक कृतियों के रचनाकारों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर आकोला ( राजस्थान ) के ख्यातनाम साहित्यकार राजकुमार जैन राजन को उनके कविता संग्रह " खोजना होगा अमृत कलश" के लिए मंचस्थ अतिथियों द्वारा "श्रीमती कमलादेवी स्मृति सम्मान" से विभूषित किया गया । सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवम नगद राशि प्रदान की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार, चिंतक वृंदावन से पधारे डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने की। प्रसिद्ध शिक्षाविद व साहित्यकार श्री नरेन्द्रनाथ चतुर्वेदी RAS एवम वरिष्ठ साहित्यकार श्री जितेंद्र निर्मोही, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दिलीप शाह आदि विशिष्ट अतिथियों के रूप के उपस्थित थे। संयोजन जितेंद्र शर्मा पम्मी ने किया।
"खोजना होगा अमृत कलश" पंजाबी, गुजराती, असमिया, मराठी सहित नेपाल से नेपाली, श्रीलंका से "सिंहली" एवम चीन से "चीनी" भाषा मे भी अनुदित होकर प्रकाशित हो चुकी है। इस कविता संग्रह ने राजकुमार जैन राजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाई है। इस कृति पर राजन को यह पांचवा सम्मान मिला है।ज्ञातव्य है कि राजकुमार जैन राजन की बाल साहित्य की 36 पुस्तकों सहित तक 40 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी है और कई पुस्तकों का विभिन्न भाषाओं में देश - विदेश में अनुदित संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। आप कई पत्रिकाओं के संपादन से जुड़े हुए हैं और नए हिंदी लेखकों को पूरा प्रोत्साहन दे रहे हैं। उत्कृष्ट लेखन करने वाले रचनाकारों को प्रतिवर्ष आप द्वारा भव्य आयोजन कर सम्मानित किया जाता है। बालकों में पठन - पाठन की रुचि जागृत करने के लिए निःशुल्क बाल साहित्य वितरण राजकुमार जी द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत अब तक आठ लाख रुपये मूल्य का हिन्दी बाल साहित्य वितरित किया जा चुका है।
इस आयोजन में कुंजबिहारी नागर, डॉ. कृपाशंकर शर्मा 'अचूक', जितेंद्र निर्मोही, रामनारायण हलधर, डॉ.सुरेंद्र यादवेंद्र, बाबू बंजारा, गौरिकान्त शर्मा, विनय जोशी, डॉ चेतना उपाध्याय, डॉ क्षमा चतुर्वेदी, विश्वामित्र दाधीच, जितेंद्र शर्मा पम्मी जैसी ख्यातनाम शख़्शियतें उपस्थित थी। अंतिम सत्र के अध्यक्ष मण्डल में राजकुमार को मंचस्थ अतिथि के रूप में भी सम्मानित किया गया।
राजन को "श्रीमती कमलादेवी स्मृति सम्मान" से सम्मानित किए जाने पर साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों व मित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
-०-

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

‘मुझे प्यार की ज़िन्दगी’ (ग़ज़ल) - टेकनारायण रिमाल 'कौशिक'

‘मुझे प्यार की ज़िन्दगी’
(ग़ज़ल)
‘मुझे प्यार की ज़िन्दगी’चाहिए जी!
लिए प्यार का तोहफ़ा आइए जी!

कि मैं आप के राज़ को जानता हूँ
मिलेंगे जभी भाव ना खाइए जी!

कभी हुस्न तो ये उड़ेगी हवा में
वफ़ा से मिलाने वफ़ा लाइए जी!

मुझे आप अच्छी लगीं क्या करूँ मैं?
लबों को जरा खोल मुस्काइए जी!

अरे वाह! ऐसी गरूरी कहाँ की
नहीं बोलनी है चले जाइए जी!
-०-
पता:
टेकनारायण रिमाल 'कौशिक'
यांगून(बर्मा)
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

कौन हो तुम (कविता) - समर नाथ मिश्र

कौन हो तुम
(कविता)
शिलालेख सी अबुझ पहेली
सन्मुख , किन्तु मौन हो तुम
व्याधि सी मन की आतुरता
सच बतलाना , कौन हो तुम

तुम प्रभव , प्रात की अंगड़ाई
या सरस सांझ का यौवन हो
दिवस की चढ़ती धूप धवल
या निविड़ निशा मनभावन हो

स्वप्नों के विलगित प्राङ्गण की
तुम कोरी कल्पना कौमारी
या असित सत्य के अर्णव की
आरुण्य आविका अवतारी

नीरव नयनों की नवल न्यास
ढलती पलकों पर जगती सी
या तिमिरकोष की रश्मिसुधा
विधु वल्लभ व्रत ठगती सी

मन मुकुर में मेरे मुर्त मुखर
लेकिन यथार्थ में गौण हो तुम
‍पूछ रही हृद की उत्कण्ठा
सच बतलाना , कौन हो तुम
पता - 
समर नाथ मिश्र
बीरगांव , रायपुर (छत्तीसगढ़)

-०-
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

शुभकामना (कविता) - श्रीमती दीपा परिहार

शुभकामना
(कविता)
हमसे जब भी हुआ है अच्छा काम
तब हमें मिली शुभकामना 
हर बार लगता रहता पूरा वातायन प्यारा
मन की अनुभूति को लगता न्‍यारा
सबकी मिली आशीष अपने कर्म को
सुख के पल में भूल जाती अपने मर्म को
अपनत्‍व सा दिखता शुभकामना के भावों में
मरहम लग जाता है गहरे पड़े घावों में
तन मन सिहर उठता सुनने को ऐसे शब्द
तब कुछ करने को नया भाव जग जाता
उतावलापन छाने लगता तन पर
सब कुछ सह कर करने को 
लालायित रहती व्यक्ति की उम्मीद
वो करता है और भी अनगिनत नव सृजन
जिसमें शुभकामना साथ देती उसका
वर्चस्व बढाने में
कुछ करने में
शुभकामना से अंतस तेज प्रबल होता
और नया करने की उत्कंठा पैदा होती
एक आशा का संचार
कर देती शुभकामना आप मै और सभी
इसके चिर से परिचित है
इसलिए तो साथ चलती है शुभकामना
कर्मी के हर अच्छे कर्म तक।-०-
पता
श्रीमती दीपा परिहार
जोधपुर (राजस्थान)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

हम बातें करें (ग़ज़ल) - डॉ० भावना कुँअर (ऑस्ट्रेलिया)

हम बातें करें
(ग़ज़ल)
फिर नये मौसम की हम बातें करें
साथ खुशियों, ग़म की हम बातें करें

जगमगाते,थे दिए भी साथ में
फिर भला क्यूँ,तम की हम बातें करें

जो दिया,उसने,खुशी से लें उसे
फिर ना ज़्यादा,कम की हम बातें करें

जो खुशी,में भी छलक जाएँ कभी
ऐसे,चश्म-ए-नम की हम बातें करें

घाव देने का,ना हम,सोचें कभी
घाव पे,मरहम की हम बातें करें

गम के छाए,बादलों के बीच में
खुशनुमा,आलम की हम बातें करें

जो दुःखी हैं,उनकी भी सोचें जरा
बस ना,पेंच-ओ-ख़म की हम बातें करें

हो रही हो,बात गंगाजल की गर
साथ में,ज़म-ज़म की हम बातें करें
-०-
डॉ० भावना कुँअर 
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ