*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query जयसिंह आशावत. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query जयसिंह आशावत. Sort by date Show all posts

Saturday, 1 August 2020

पुस्तक मेला (बाल गीत) - जयसिंह आशावत


पुस्तक मेला
(बाल गीत)
पुस्तक मेला लगा शहर में,
अखबारों में आया ।
मैं भी चाहूं उसे देखना,
मेरा मन ललचाया।
बच्चों खातिर लिखी पुस्तकें,
नाटक गीत कहानी।
जिन्हें सुनाते हैं गाँव में ,
दादा दादी नानी।
सजी अनेकों बुक्स स्टॉल्स पर
गोलू ने बतलाया।
पुस्तक मेला लगा शहर में
अखबारों में आया ।
पापा कल ऑफिस से जल्दी,
आकर , मेले चलना।
मुझको भी अच्छा लगता है ,
बाल किताबें पढ़ना।
इन से मिलती हैं  शिक्षाएं ,
वक्त करें क्यों जाया ।
पुस्तक मेला लगा शहर में,
अखबारों में आया।
पापा आएँ अगर देर से ,
मम्मी तुम ले चलना ।
मेले में है और अनेकों,
आकर्षण क्या कहना।
करती थी तारीफ वहां की,
कल भी दीदी छाया ।
पुस्तक मेला लगा शहर में
अखबारों में आया ।
-०-
पता:
जयसिंह आशावत
बूंदी (राजस्थान)

-०-



जयसिंह आशावत जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ