*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query डा० महेन्द्र नारायण. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query डा० महेन्द्र नारायण. Sort by date Show all posts

Sunday, 2 August 2020

पत्थर पत्थर लिख रहा (दोहा गीत) डा० महेन्द्र नारायण

पत्थर पत्थर लिख रहा
(दोहा गीत)
पत्थर पत्थर लिख रहा
पानी का इतिहास
पर्वत से नदियाँ उतर
देती यह विश्वास

प्रेम सभी के हृदय में
सूखा कोई  सिक्त
द्रवित कोई होता अधिक
रहता कोई रिक्त
इस पर निर्भर भावना
खुश या रहे उदास

सिंचित मानस को करे
कर्म - धरा को बाँट
नर क्षमता के हाथ से
लेता उसको छाँट
फल की फसलें खोलती
भौतिक भरा विकास

जीवन में बनते सदा
वृक्ष प्राण के सेतु
पत्थर पानी मध्य में
जो मिट्टी के हेतु
पंच भूत की वाहिनी
 है सरिता आभास

मन को देती प्रेरणा
जन को देती सीख
बहो निरन्तर अन्त तक
दो,  माँगों ना भीख
हृदय प्रवाहित सभी का
दूर रखो या पास
-०-
पता:
डा० महेन्द्र नारायण
शामली (उत्तरप्रदेश)

-०-



डा० महेन्द्र नारायण जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ