*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query प्रेम बजाज. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query प्रेम बजाज. Sort by date Show all posts

Sunday, 15 November 2020

भाई - दूज (आलेख) - प्रेम बजाज


भाई - दूज 

(आलेख)
हिन्दुओं का सबसे बड़ा पांच दिवसीय त्योहार- धनतेरस , रूपचौदस,दिवाली, गोवर्धन या अन्न कूट और पांचवें दिन मनियां जाने वाला भाई - दूज का त्योहार। इसी के साथ दिपावली की समाप्ति ।
कार्तिक शुक्ल द्वितिया को पूरे भारत वर्ष में पर्व मनाया जाता है।
रक्षाबंधन के बाद भाई - दूज ही ऐसा पर्व है जो भाई - बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है , उनके अमर प्रेम को दर्शाता है। विवाहित बहने भाई को अपने घर बुला कर तिलक करती हैं और भोजन कराती हैं, और उनके उज्जवल भविष्य तथा लम्बी उम्र की कामना करती है, एंव भाई भी बहन को उपहार देता है।
ऐसी मान्यता है भगवान् सुर्य एंव छाया के पुत्र यमराज को उनकी बहन यमुना भाई से स्नेह वश अपने घर आने और भोजन करने का निवेदन किया करती थी। लेकिन यमराज वयस्त होने के कारण जा नहीं पाते थे।
कार्तिक शुक्ल द्वितिय के दिन यमराज को ‌अपने घर देखकर हर्ष विभोर हो गई, भाई का स्वागत- सत्कार किया,भोजन कराया।
भाई ने प्रसन्न होकर बहन से वर मांगने को कहा तो यमुना ने कहा कि वो हर साल आज ही के उसके घर आए और भोजन भी करें और आज ही के दिन जो विवाहिता बहन भाई को अपने  घर बुला कर तिलक और भोजन कराए भाई उसका आतिथ्य स्वीकार करे, उस भाई को कम भी आप से भय ना हो।
 यमराज ने त्थास्तु कहा और यमुना से वादा किया कि जो भाई बहन के घर तिलक कराएगा उसे स्वस्थ और समृद्ध जीवन की प्राप्ति होगी, तब से बहन भाई का ये पर्व मनाया जाने लगा ‌।
-०-

पता 

प्रेम बजाज
जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)


-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 14 November 2020

दिवाली आई (कविता) - प्रेम बजाज

 


दिवाली आई

(कविता)
दिवाली आई- दिवाली आई , खुशियों भरी दिवाली आई ।
जगमग - जगमग दीप जले हैं , कितनी सुन्दर, कितनी प्यारी ,लगती ये रात सुहानी ।
झिलमिल- झिलमिल करती देखो अमावस की रात लगे प्यारी ।
बुढ़ा- बच्चा हर कोई देखो , सब को है आज खुशी निराली ।
देख धरा का प्रजवल्लित नज़ारा , चांदनी भी हो गई पानी - पानी ।
हर सु पटाखे और मिठाई , मिल रहे गले सब ग़ैर और भाई - भाई ।
दियों की सुन्दर पंक्तियों ने कैसी प्यारी धरा सजाई , खुशियों की बौछार लाई , जीवन में उपहार लाई ।
रंग- बिरंगे रंगों से सजी देखो हर सु  रंगोली लाई , छत - मुंडेर, आंगन देखो सब ओर है ज्योति जगमगाई ।
नील- गगन के तारे सारे , धरती पर हो जैसे बिछे प्यारे ।
दिवाली तो है त्योहार रईसों  का , गरीब की कहां मनती दिवाली , जिस रोज़ भूखे पेट ना सोना पड़े , उस रोज़ ही हो जाती ग़रीब की दिवाली ।
काश एक चिराग़ हर घर की देहरी पर जलता रहे , इस - उम्मीद की रोशनी करता रहे , अपनी चमक से निराशा के तम को भरता रहे ।
मां लक्ष्मी से सब अरदास करें , सब के भरपूर वो भंडार भरे ।
हर गांव और हर नगर में कैसी देखो खुशहाली छाई ।
दिवाली आई - दिवाली आई , खुशियों भरी दिवाली आई ।
-०-

पता 

प्रेम बजाज
जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)


-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ