*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query शिवलाल गोयल 'शिवा'. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query शिवलाल गोयल 'शिवा'. Sort by date Show all posts

Thursday, 30 July 2020

वो माँ हिन्दी भाषा है (कविता) -शिवलाल गोयल 'शिवा'

वो माँ हिन्दी भाषा है
(कविता)
बहुत कवियों ने गुणगान किया है,
इसका इतिहास और गाथाएँ बहुत पुरानी है।
जिसके शब्दों की मिठास और ताकत किनसे  अनजानी है।
जिसको सुनते ही हर इक मानुष का हृदय तृप्त हो जाता है।।
वो माँ हिन्दी भाषा है, वो माँ हिन्दी भाषा है।
सहज,सरल,सुन्दर अक्षरों का मेल है हिन्दी,
पढने, पढाने और लिखने में अनमोल है     हिन्दी,
सहानुभूति व्यवहार, नैतिक आचरण है हिन्दी,
साहित्य की मुस्कान है,... (2)

शीत है हिन्दी, ग्रीष्म है हिन्दी।
वर्षा है हिन्दी, हर इक ॠतु है हिन्दी।।
उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम
भारतवर्ष की हर इक दिशा है हिन्दी।
भारत की भाग्य रेखा है हिन्दी।
वो माँ हिन्दी भाषा है,.... (2)

नदियों की कल्ल-कल्ल सी आवाज है हिन्दी।  
समन्दर की गहराई है हिन्दी।
हिन्द हिमालय से निकलती हुई रस धार है हिन्दी।
खेतों के खलिहानों में,
केसर के फसलों में है हिन्दी।
बाग-बगीचों की हरियाली है हिन्दी।
वो माँ हिन्दी भाषा है,.....(2)

सुबह की लालिमा है हिन्दी,
रात्रि की सितारों की सिम-सिमाती चांदनी है हिन्दी,
दुपहरी की तेज धुप है हिन्दी,
शाम-संवेरा है हिन्दी।
दीपक की जग-मग जलती ज्योति है हिन्दी।
अलग-अलग वर्ग, पंथ और जाति की एकजुटता बनाए रखती है हिन्दी,
वीरों के पराक्रम, अदम्य साहस और शौर्य है हिन्दी।
हर इक भारतवासी की आन-बान-शान है हिन्दी,
वो माँ हिन्दी भाषा है,....... (2)

पुष्प की सुगंध है हिन्दी।
हिन्दुस्तान की अंगराज है हिन्दी,
ज्ञान के मुकुट की ताज है हिन्दी।
शब्दों और संस्कृति का सिगार है हिन्दी।
भारत माता के आत्म-गौरव है हिन्दी।
संस्कृत से उदय हुई ये हिन्दी,
देवनागरी लिपि में
भारत की मान-सम्मान है हिन्दी।
मेरी कलम है हिन्दी, मेरा साहित्य है हिन्दी।
मेरा गुमान है हिन्दी, मेरी पहचान है हिन्दी।।
वो माँ हिन्दी भाषा है,....... (2)

बढते तकनिकी युग के दौर में,
क्युं है ये दुर्दशा हिन्दी भाषा की,
लोग आ रहें हैं अंग्रेजी के लुभाने में।
भारतीयों की जुबां पर होतें हुए भी हिन्दी,
क्यों अपना रहें हैं अंग्रेजी को।
मुझे है शिकवा ये,.....
हिन्दी राजभाषा है, राष्ट्रभाषा क्यों नहीं।
हम सब मिलकर के करेंगे हिन्दी का उत्थान...।।
-०-
शिवलाल गोयल 'शिवा'
बाड़मेर (राजस्थान)

-०-



शिवलाल गोयल 'शिवा' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 31 July 2020

शिक्षा, शिक्षक और शैक्षिक परिवेश (आलेख) - सूर्य प्रताप राठौर

शिक्षा, शिक्षक और शैक्षिक परिवेश
(आलेख)
            शिक्षा एक प्रगतिशील प्रक्रिया है और शिक्षा प्राप्ति के इस चक्रीय भ्रमण में प्रेरक तत्व शिक्षक ही होता है। क्योंकि ज्ञानार्जन हो या मूल्यांकन शिक्षक ही इस चक्रीय परिभ्रमण का केंद्र बिंदु होता है। जहां अधिगम में लगभग संपूर्ण क्रियाकलाप का केंद्र बिंदु स्वयं शिक्षक होता है जो ना सिर्फ आवश्यकता है बल्कि शिक्षा प्राप्ति की मूलभूत संरचना का मुख्य आधार भी है, वहीं शिक्षक ही बालक के कोमल हृदय पटल पर तमाम तरह की अपनी क्रियाकलापों के द्वारा वो धूमिल रेखाएं  भी खींचता है जिससे बालक आगे चलकर उन्हीं रेखाओं की सहायता से अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की आशाओं, इच्छाओं आकांक्षाओं के अनुरूप या यूं कहें कि अपने सर्वांगीण विकास रूपी पौधे का बीजारोपण भी करता है, जिसमें शिक्षक एक माली की भांति सदैव उसमें अपने अनुभव रूपी पोषण द्वारा उसे एक मजबूत, छायादार व फलदार वृक्ष बनाने में निरंतर अपना सार्थक योगदान भी देता है। शिक्षक द्वारा यही सार्थक प्रयास आगे चलकर बालक के ह्रदय में न सिर्फ परिवार बल्कि देश व समाज के प्रति प्रेम व त्याग का दीपक भी जलाता  है जिसे शिक्षक हमेशा प्रज्वलित रहने व उसे मोह,शोक मद व घृणा रूपी तूफानों से बचाता भी है ।शिक्षक आज भी अपने उसी कर्तव्य परायणता  का निर्वहन पूरी ईमानदारी वफादारी से करता आ रहा है और शायद आगे भी वह इसी प्रकार बिना किसी लोभ  व लालसा के करता रहेगा किंतु आज के इस दौर में शिक्षा व शिक्षक दोनों के चेहरों को आधुनिकता ने बदल कर रख दिया है आज न शिक्षा का ही रूप स्पष्ट है ना ही शिक्षक का । आज शिक्षा न  सिर्फ डिग्रियों के संग्रहण का एक मात्र साधन बन चुका है बल्कि समाज में अपने वर्चस्व व प्रतिष्ठा रूपी ध्वज को फहराने का उत्तम वह सहज संसाधन भी  बन चुका है । 
            शिक्षक अब न सिर्फ अपने कर्तव्य पथ बल्कि अपने व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की दौड़ में खुद को साबित करने के लिए मजबूर  भी हो चुका है। उन्हें हमेशा अपनी नौकरी के प्रति असुरक्षा के भाव ने मजबूर होकर अपने इस प्रतिष्ठित पहचान को लगातार बनाए रखने के लिए तनाव ग्रस्त जीवन जीने पर मजबूर कर दिया  है क्योंकि जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक का स्थान अब इन कंप्यूटर ,मोबाइल और लैपटॉप  जैसे अत्याधुनिक उपकरणों ने ले लिया है उसे शायद ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में शायद विद्यालय जैसे परंपरागत संस्थानों के केंद्र बिंदु माने जाने वाले शिक्षक का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा और इसकी शुरुआत व इसकी गहरी पैठ की झलकियां अब कोरोना काल में शायद दिखने भी लगी हैं जहां शिक्षक तो ऑनलाइन अपनी सेवाएं देकर छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने की भरसक कोशिश में लगे हैं किंतु अब बहुत सारे ऐसे संगठन भी अब ऑनलाइन पाठ्यक्रम जिसमें खासकर शिक्षकों के रिकॉर्डेड व्याख्यान को छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराने के व्यवसाय में लग चुके हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि निश्चय ही इस तरह के नए प्रयासों से सभी बच्चों को एक समान सीखने व आगे बढ़ने में आसानी होगी किंतु शिक्षकों के नजरिए से देखें तो यह एकतरफा निरर्थक प्रयास ही माना जाएगा क्योंकि अगर सिर्फ घर बैठे चलचित्रों के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता तो शायद विद्यालय जैसे परंपरागत व प्रतिष्ठित संस्थान बहुत पहले ही विलुप्त हो चुका होता।  
            यहां यह बात समझना अति आवश्यक है कि विद्यालय न  सिर्फ शिक्षा प्रदान करने का भवन मात्र है बल्कि यह बच्चों के मानसिक पटल पर शिष्टाचार ,अनुशासन ,संयम विवेक ,धैर्य मानवता व सहनशीलता जैसे आवश्यक गुणों को अंकित करने का एक परंपरागत व अग्रणी संस्थान भी है ।शिक्षा के रूप में शिक्षक न सिर्फ उन्हें पाठ्यक्रमागत  विषयों का ज्ञान कराता है बल्कि उनमें बौद्धिक, शारीरिक व सामाजिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों व और क्रियाकलापों से परिचित भी कराता है जो आगे चलकर उनमें सामाजिक प्रतिबद्धता, देश प्रेम व कर्तव्य परायणता की भावना को भी जागृत करता है।
            इस वैश्विक महामारी ने न सिर्फ हमें शारीरिक ,मानसिक व सामाजिक चोट पहुंचाई है बल्कि हमारे सदियों से चली आ रही कुछ संस्कृतियों व  परंपराओं का खात्मा भी करना शुरू कर दिया है। संभव है कि यह मेरी कल्पना मात्र हो किंतु अगर ऐसा ही रहा तो निश्चित तौर पर शिक्षा ,शिक्षक व शैक्षिक परिवेश के मायने भी बदल जाएंगे क्योंकि इस महामारी के दौर में न सिर्फ शिक्षा और शिक्षक बल्कि शैक्षिक परिवेश भी बदलता हुआ नजर आ रहा है बीते कुछ महीनों में जिस तरह के वातावरण में हम और हमारे भावी कर्णधार जी रहे हैं उसमें अब ना तो विद्यालय जाने का उत्साह ही है ना ही दोस्तों से मिलने की चाह। ना ही  अब अपने द्वारा किए गए घरेलू आविष्कारों को शिक्षकों के साथ साझा करने की चाह बची है, ना ही उनसे आत्मीयता के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा। छात्र-छात्राओं की दैनिक क्रियाओं की शुरुआत से उनमें शिक्षा व शिक्षक के द्वारा ग्रहण किए गए संपूर्ण अधिगम की स्पष्ट झलक दिखती है ।किंतु अब यह सब स्वप्न मात्र ही प्रतीत होता है अधिगम की प्रक्रिया में जिस माहौल की आवश्यकता होती है अब अभिभावकों के लिए भी मुश्किल है उस परिवेश को नौनिहालों को उपलब्ध करा पाना। इस वैश्विक महामारी ने न सिर्फ  शिक्षक, शिक्षा व शैक्षिक परिवेश इन महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित किया है बल्कि उन को ध्वस्त करने की ओर कदम भी  बढ़ा दिया है ।
            अगर इसे मैं मात्र कल्पना समझूं  तो शायद वर्तमान  परिस्थितियों में सुधार के पश्चात  शिक्षा, शिक्षक व शैक्षिक परिवेश के बदलते मायने को हम न सिर्फ पूरी सजगता के साथ समझेंगे बल्कि उसमें सुधार हेतु कुछ आवश्यक व ठोस कदम की पहल भी कर पाएंगे जिससे कि इसमें सूक्ष्म बदलाव के बाद भी इनकी मौलिक संरचना में कोई परिवर्तन ना हो।
-०-
सूर्य प्रताप राठौर
सांगली (महाराष्ट्र)

-०-



शिवलाल गोयल 'शिवा' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ