*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query डॉ. त्रिलोकी सिंह. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query डॉ. त्रिलोकी सिंह. Sort by date Show all posts

Saturday, 10 October 2020

आओ, चलें गाँव की ओर (गीत) - डॉ. त्रिलोकी सिंह


आओ, चलें गाँव की ओर
(गीत)
धूल-धुएं से शहर प्रदूषित,
आओ!चलें गांव की ओर।

    जहां नीम की छांव तले हम,
    प्रतिदिन बैठ थकान मिटाते।
    जहां प्रदूषण-मुक्त वायु से,
    सचमुच हम नवजीवन पाते।

जहां हमें अतिशय प्रिय लगता,
नित नन्हीं चिड़ियों का शोर।
 धूल-धुएं से शहर प्रदूषित,
आओ! चलें गांव की ओर।
     जहां खेत की फसलों को हम,
     देख-देख हर्षित हो जाते।
     चना-मटर की मीठी फलियां,
     तोड़-तोड़ कर घर ले आते।

ईख चूसते, रस भी पीते,
जहां नहीं हम होते बोर।
धूल-धुएं से शहर प्रदूषित,
आओ! चलें गांव की ओर।

     जहां टहलने स्वजनों के संग,
     सुबह-सुबह बगिया हम जाते।
     आम और अमरूद तोड़ते,
     झउआ भर महुआ ले आते।

सचमुच तबियत खुश हो जाती,
करते नृत्य मगन जब मोर।
धूल-धुएं से शहर प्रदूषित,
आओ! चलें गांव की ओर।

    जहां नहर के बहते जल में,
    नित्य तैरने हम जाते थे।
    जहां पास के पोखर में हम,
    गाय-भैंस को नहलाते थे।

जामुन का था पेड़ पास में,
लाते जामुन खूब बटोर।
धूल-धुएं से शहर प्रदूषित,
आओ! चलें गांव की ओर।
-०-
पता:
डॉ. त्रिलोकी सिंह
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

 
डॉ. त्रिलोकी सिंह जी  की रचनाएँ पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ