*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Thursday, 2 January 2020

विदाई संग स्वागत (कविता) - व्यग्र पाण्डे



विदाई संग स्वागत
(कविता)
कहने को उन्नीस, इक्कीस से कम नहीं
जा रही हो पर, सदियों भूलेंगे हम नहीं
मान संग स्वाभिमान, हर्ष दिया उत्कर्ष
देश हमेशा ॠणी रहेंगा हे उन्नीसवीं वर्ष
धूमिल मस्तक किरीट को दमकाया तूने
किये अनेक प्रश्न हल जो पड़े थे जूने
हर हृदय में प्रेम की गंगा तूने खूब बहाई
कुछ-कुछ झेले ताने सदा रही मुस्काई
तुझे विदा करने को हमारा मन ना करता
तेरी प्रशंसा करें कितनी ही मन ना भरता
विदाई संग स्वागत की वेला आन पड़ी है
उन्नीस गयी, बीस द्वार पर आन खड़ी है
जाने वाला गया सबको कुछ यादें देकर
नव-वर्ष आये हमको बहुत मुरादें लेकर
देश-संस्कृति अक्षुण्ण रहे हम सब चाहते
स्वागत में दो हजार बीस हम शीश नवाते
-०-
व्यग्र पाण्डे
सिटी (राजस्थान)

-०-

मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

नया साल (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'



नया साल
(कविता)
आओ जशन मनाओ नया साल आ रहा है ।
ईमान की दौलत लेकर नया साल आ रहा है ।।

मुबारक हो वतन के हर खाश-ओ-आम को ।
ढेर सारी खुशियाँ लेकर नया साल आ रहा है ।।

मुल्क की तरक्की के लिए हम सब दुआ करें ।
अमन का पैग़ाम लेकर नया साल आ रहा है ।।

ज़लज़ले-हादसों से हो वतन की हिफाजत।
भाईचारे का पैकर बनकर नया सालआ रहा है।।

हुक्मरानो जरा सोचो ये मुल्क हम सब का है ।
नफरत के बादलों को छांटने नया सालआ रहा है।।

जन-जन को खुशहाली की ढेरों सौगात मिले।
आवाम की आवाज़ बन नया साल आ रहा है ।।

जमाने भर की बुराइयाँ मुल्क से हो रफा दफ़ा ।
इंसानियत का तौफा बन नया सालआ रहा है।।

मुल्क में जय-जयकार की सदाएं बुलन्द हो।
नूर का उजाला लेकर नया साल आ रहा है ।।

जन-जन नैतिक मूल्यों व् कर्तव्य का पालन करें।
"नाचीज़"हसीन जज्बात ले नया सालआ रहा है।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

नववर्ष (कविता) - प्रज्ञा गुप्ता


नववर्ष
(कविता)
स्वागत नव वर्ष ! स्वागत ! ,
अभिनंदन नववर्ष ! अभिनंदन !

इस दिव्य प्रभात में ,
सूर्य की प्रकीर्णित रश्मियों से ,
जाग्रत करो तुम समूची मानवजाति को ,
इस तरह कुछ , कि ज्ञान का विस्तार हो ,
संदेश मानवता का फैले , दिग-दिगंत ,
वीरानगी दूर हो दिलों से ,
इस तरह नववर्ष ! कि प्यार, नेह के फूल खिलें ,
और बसंत कूके ,
दिल गुलशन बने ,
अपनत्व से सिक्त हों
मन की डालियां ,
और फल लगे उन पर ,
सद्भाव और समता के ,
समृद्धि और खुशहाली की बेल बढ़े ,
मेरे देश में आओ नव-वर्ष ! इस तरह कुछ ,
कि बयार ऐसी बहे अबके ,
कि देश की धरती सोना उगले ,
अकाल की काली छाया हटे
रोज उत्सवों की धूम मचे ,
सजे रोज दिवाली के दिए ,
मन हो फाल्गुनी सबके ,
बुने रंगीन सपने ,
आओ नव-वर्ष !
इस तरह तुम होले-होले ,
कि सूखी पथराई आँखों में ,
जीवन की किरण जगे ,
आओ नववर्ष !
इस तरह तुम आओ नववर्ष !

-०-
प्रज्ञा गुप्ता
बाँसवाड़ा, (राजस्थान)

-०-
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

नई आशा (कविता) - रश्मि लता मिश्रा


नई आशा
(कविता)
नए साल के संकल्पों से,
शुभ नवजोत जलाएँ।
स्वागत बीस-बीस का करके
प्रेम ध्वजा लहराए।
गंगा-जमुनी अपनी संस्कृति
फिर क्यूँ तेरा-मेरा,
इंसा होकर इंसानियत न
करे रे मन मे फेरा।
चलो भेद यह दूर भगाएं,
नव संसार रचाएं।
नए साल के संकल्पों से,,,
नए तंत्र हों नईविधाएं,
नए दौर में नई फिजाएं
तू,मैं हम हो जाएं
वर्ग भेद और जाति भेद से,
खुद को दूर भगाएं
नए साल के संकल्पों से,,,,
नई समाज और नई हो शिक्षा
नया बनाए रस्ता
नए रास्तों पर चलकर
मंजिल पाएं आहिस्ता।
एक-एक फिर फूल को चुनकर
गुलदस्ता बनवाएं।
नये साल के संकल्पों से,,,,
-०-
पता:
रश्मि लता मिश्रा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

'नूतन वर्षाभिनन्दन' (कविता) -श्रीमती सरिता सुराणा



'नूतन वर्षाभिनन्दन'
(कविता)
नूतन- नूतन वर्षाभिनन्दन !
अभिनव काव्य का सृजन करें।
कोमल कुसुम काव्य कलियों से
मां शारदे का शृंगार करें।
गाएं गीत सदा प्रेम भाव के
राग-द्वैष का त्याग करें।
इंसानियत पर हावी होती
हैवानियत का नाश करें।
सांप्रदायिकता के विषैले उन्माद को
आपसी सद्भाव से दूर करें।
इंसान सबसे पहले है इंसान
इस सत्य को स्वीकार करें।
जगाएं अखण्ड शिक्षा की ज्योति
दुर्गुणों का हवन करें।
आतंकवाद की जड़ें काटकर
'भारतमाता' का संताप हरें।।
-०-
श्रीमती सरिता सुराणा
हैदराबाद (तेलंगाना)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ