*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Saturday, 9 May 2020

कौमी एकता (कविता) - प्रीति चौधरी 'मनोरमा'

कौमी एकता
(कविता) 
कौमी एकता का बीज अंकुरित करो जहान में,
सद्भाव की फसल उपजे,खेत और खलिहान में।

हिंदू, मुस्लिम,सिक्ख, ईसाई, आपस में सब भाई- भाई,
आखिर सच्चे रिश्तों पर क्यों शक की दीवार लगाई?
लहू सभी का जब है लाल,क्यों हो नफ़रतों से बदहाल?
नेहरू,कलाम,फर्नांडिस जैसे सुमन खिले उद्यान में।
कौमी एकता का बीज अंकुरित करो जहान में।

जब निर्मल बहती पवन करती है समान व्यवहार,
बिन भेदभाव के इंदु बांटे प्रकाश का उपहार,
क्यों धर्म के नाम पर हम करें नित्य तक़रार?
एकता के अखण्ड दीप जलाएं राष्ट्र के गुणगान में।
कौमी एकता का बीज अंकुरित हो जहान में।

मन वचन कर्म में शुचिता सभी धर्मों का मर्म है,
मज़हब का पर्यायवाची शब्द ही धर्म है,
मानवता की सेवा में निहित सर्वश्रेष्ठ कर्म है,
प्रत्येक धर्म साथ चले भारत के उत्थान में।
कौमी एकता का बीज अंकुरित करो जहान में।

बाइबिल, गीता , और कुरान एक ही हैं,
श्लोक,मन्त्र, आरती, अजान एक ही हैं,
धर्म, जाति, भिन्न हैं, हिन्दोस्तान एक ही है,
मतभेद की आंधियाँ न चलें वतन के मकान में,
कौमी एकता का बीज अंकुरित हो जहान में।
-०-
पता
प्रीति चौधरी 'मनोरमा'
बुलन्दशहर (उत्तरप्रदेश)

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

बेटियां प्यारी हैं (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


बेटियां प्यारी हैं 
(कविता)

दुराचारियों हत्यारों को ,
फांसी पे लटका दे हम ।
बोटी बोटी काट के चीलों,
कव्वो में बटवा दें हम।।
दंड देखकर देहशत में ,
अपराधी जिस दिन आएंगें।
मुक्ति मिलेगी कीचड़ से ,
जीवन निर्मल हो जाएंगें।।
****
जिसने चैन हमारा छीना,
नहीं चैना से रह पाएं।
ऐसी कर दो गति जहां,
जायें बस ठोकर ही खाएं।।
भले आसिफा हो या हो,
निर्भया बेटियां प्यारी हैं ।
एक सुरक्षित जीवन जी ,
पायें इसकी अधिकारी हैं ।।
******
यह समाज की जिम्मेदारी,
है उनको सम्मान मिले ।
उन्हें मिले जो आसपास में ,
अपने वो इंसान मिले ।।
बने जानवर जो समाज में,
रहते उनको दुत्कारो ।
जहां कहीं मिल जाए उन्हें,
नंगे करके जूते मारो।।
******
बेटी तभी बचेगी यह ,
अभियान सफल हो पाएगा।
उजले चेहरे होंगे अपने,
तभी सुकूं भी आएगा।।
इस मुरदार व्यवस्था को,
बदलें हम दिल से बागी हों।
वैचारिक इस महायज्ञ में ,
हम"अनन्त" सहभागी हों ।।-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 7 May 2020

‘कहो करोना काइसे बाटेया’ (कविता) - रेशमा त्रिपाठी

‘कहो करोना काइसे बाटेया’
(कविता)
“कहो करोना कैईसे बाटेया
हम सब तऊ घरहिं मा आहीं
सबेरे संझा रामायण देखत, राम– राम जपतऊ अहीं
औ मेहराऊ, लरिकन मा बिजी अहीं
केतना देश तू घूमबेया राजू
का तू तनिकऊ थकतैंया नाही
अरें घाम होई लाग बा चटकैय
तुहू का लूक लागी जाई
अरे जातेया भितरे राहतेया
का त्राहि– त्राहि मचाए बाटेया
नाउ तोहार होईगा बा
अब तू देशवा से कबहू न मर बेया
तोहरे नाउ पर डाक्टर होई,
आफिस होई,दवाई होई इंजेक्शन होई
अब तू काहे देशवा मा फैईलत बाटेया
जातेया अपने भितरे राजू
हमाय कहा तो ईहैय बाट्य
आउर बतावा काइसे बाटेया
पढ़ैय –लिखैय वाले लरिका सब परेशान अाहैय
दू जून कैय रोटी वाले मानई सब हैरान आहैय
बियाह करैय वाले लरिकन सब तड़पत बाटेन
बुढ़वन सब घरें मा माला फेरत थकगा बाटेन
अऊ मेहरारुअन क़ैय पलार, सीरियल,किट्टी पार्टी छूटत बा
तोहका पता आहय कोरोना केतना तू परेशान करें बाटेया
अरे अबहू न बताऊंबेया काईसे बाटेया ।।
-०-
रेशमा त्रिपाठी
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

टूटा हुआ दीया (कविता) - हेमराज सिंह

टूटा हुआ दीया
(कविता)
मैं टूटा हुआ दीया हूँ लेकिन, तेल नही गिरने दूगाँ।
आ जाए लाख आँधियां भी,मैं बाती न बुझनें दूगाँ।

मुझकों न जरूरत महलों की, वहाँ बड़ी बड़ी मशालें है।
मत मुझें जलाना मंदिर में,वहाँ मणि माणिक के उजालें है।

मुझें जला छोड़ना छप्पर में,मैं अँधियारा न रूकने दूगाँ।
आ जाए लाख आँधियां भी,मैं बाती न बुझनें दूगाँ।

सोने चाँदी से गढ़कर के,मत मढ़ना रूप सुहाना तुम।
न रंगों से रंगना मुझकों,न सौरभ से महकाना तुम।

कोरी माटी ले, रूप ढाल, मैं मोल नहीं घटने दूगाँ।
आ जाए लाख आँधियां भी,मैं बाती न बुझनें दूगाँ।

मैं दीन -हीन हूँ माना कि,तुम थोड़ा सा संबल दे दो।
मेरी अधजली वर्तिका को ,सूरज की एक किरण दे दो।

फिर आन खड़े हो झंझावत,निज कदम नहीं हटने दूगाँ।
आ जाए लाख आँधियां भी, मैं बाती न बुझनें दूगाँ।

मुझकों गरीब की खोली की, चिन्ता हरदम सताती है।
महलों की फिक्र नहीं मुझकों,वहाँ चाँद सजी जगराती है।

रख आस जलाना खोली में,मुस्कान नही मिटनें दूगाँ।
आ जाए लाख आँधियां भी, मैं बाती न बुझनें दूगाँ।-०-
पता:
हेमराज सिंह
कोटा (राजस्थान)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

वक्त का तकाजा (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


वक्त का तकाजा
(कविता)
बे वजह घर से न निकलो
वक्त का तकाजा है दोस्तों

अल्लाह की नेमत है जिंदगी
इसे सम्भाल कर रखो दोस्तों

अभी तो घर ही स्वर्ग समझे
कातिल कोरोना से बचें दोस्तों

गलियों में भटकने से अच्छा है
अपनों के संग घर मे रहो दोस्तों

सारी दुनियाँ अभी दहशत में है
अल्लाह से तौबा करो दोस्तो
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ