*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Wednesday, 27 November 2019

हिन्दी वर्णमाला के स्वरों की ग़ज़ल (ग़ज़ल) - डॉ० अशोक ‘गुलशन’


हिन्दी वर्णमाला के स्वरों की गज़ल
(ग़ज़ल)

अमन-चैन से रहें सभी का हम सम्मान करें,
आओ तम में दीप जलाकर जग उजियार करें|

इस धरती के रावण का सब मिलकर नाश करें,
ईश वन्दना कर असुरों का हम संहार करें | 

उनको अपना मीत बना लें जो हैं दूर खड़े,
ऊँच-नीच का बन्धन तोड़ें सबसे प्यार करें|

एक रहें हम नेक बनें हम नारा यही रहे,
ऐब मिटाकर हृदय-हृदय से मन को साफ़ करें|

ओज-शौर्य हो प्रभा-कान्ति हो ऐसा रूप दिखे,
औरों के हित जियें सभी हम यह अरदास करें |

अंग लगाकर दीन-दुखी के दुःख को दूर करें,
अः से आह मिटाकर सबका हम कल्याण करें|

ऋ से मतलब रखें और हम सारे अक्षर जानें,
ॠ से भी कुछ रहे वास्ता सबका पाठ करें|

ऌ एक स्वर है इसको भी आओ पढ़ें-पढ़ायें,
ॡ में भी है मन्त्र छुपा इसका भी मान करें|
-०-
संपर्क 
डॉ० अशोक ‘गुलशन’
बहराइच (उत्तरप्रदेश)
-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

1 comment:

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ