*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Thursday 14 November 2019

देखिए (कविता) - शशांक मिश्र 'भारती'

देखिए
(कविता)
पैसे का कमाल देखिये
गरीब का बुरा हाल देखिये।
चीर स्वंय जो उतारे
उस द्रोपदी को देखिये।
खड़ -खड़ पत्तों से होती
धूल -आंधियों की देखिये।
सो रहे क्यों चादर तान
हलाहल प्रदूषण का देखिये।
भागम भाग जीवन में जन
लक्ष्य को बही नदी देखिये।
भाप और विज्ञान से अंधे
घुड़-दौडी विश्व को देखिये।
-०-
शशांक मिश्र 'भारती'
संपादक
देवसुधा हिन्दी सदन बड़ागांव,
शाहजहांपुर (उत्तरप्रदेश)

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ