*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Tuesday 25 February 2020

✍🏻 एक कबीरा आता है... (कविता) - गोविन्द सिंह चौहान

✍🏻 एक कबीरा आता है...
(कविता)
रामानंदी पारस छू के,
वो क्या कुछ कर जाता है...
जन्म जुलाहे के घर ले कर,
वो कबीर बन जाता है।

तपकर स्वर्ण बना वह लोहा,
जग को राह दिखाता है...
सामाजिक पाखण्ड वाद को,
शीशा वो दिखलाता है।

सब धर्मो को आदर देता,
परम ज्ञान बतलाता है...
ढोंगी हिन्दू हो या मुस्लिम,
सच्ची राह बताता है।

धर्म एक ही राह है निर्गुण,
ब्रह्म भाव बतलाता है...
गहन स्वरूप तत्वदर्शन का,
एकाकार बताता है।

मानवता का पाठ सिखाकर,
आत्म प्रेम दर्शाता है...
देश रहे खुशहाल हमेशा,
परम ज्ञान बतलाता है।

मंदिर-मस्जिद क्या है प्यारे,
प्रेम ज्ञान का भण्डारा...
एक रचा रब ने मानव तन,
रेजा बुनते गाता है।

शीलवंत ही शील चुराये,
ढोंगी धर्म बताता है..
ध्यानी ,कपटी,,लम्पट होकर,
सदाचार सिखलाता है।

गहरे में जो गोत लगाता,
हंसा मोती पाता है...
सद्कर्मो की वर्षा करने,

एक कबीरा आता है।
-०-
गोविन्द सिंह चौहान
राजसमन्द (राजस्थान)


-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

4 comments:

  1. बहुत शानदार,🙏👍

    ReplyDelete
  2. बहुत ही अच्छा भाई साहब सुपर

    ReplyDelete
  3. अंजलि गोयल25 February 2020 at 08:46

    बहुत सुन्दर रचना

    ReplyDelete

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ