*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Sunday 19 April 2020

★ सब कुछ ठीक हो जाएगा★ (कविता) - अमन न्याती

★ सब कुछ ठीक हो जाएगा★
(कविता)
चार दिवारी घर की तुम्हारी,
हाथो पर थोड़ा साबुन और पानी,
मुँह पर कपड़े की रखवाली,
वरदान ज़िंदगी का दे जाएगा,
तुम निश्चिंत रहो, तुम सतर्क रहो,
सब कुछ ठीक हो जाएगा।।
अकेलेपन को गले लगा लेना,
अपनों से दूरी बना लेना,
हाथ मिलाना नही किसी से,
बस खुद को गले लगा लेना,
फिर तुम्हे ना वो छू पाएगा ,
तुम निश्चिंत रहो, तुम सतर्क रहो,
सब कुछ ठीक हो जाएगा।।
कुछ समय की बात है बस,
सफर दुनिया का टाल देना,
फिर भी जरूरी लगता है कुछ,
अपने अंदर ही झांक लेना,
रास्ता मंजिल का मिल ही जाएगा,
तुम निश्चिंत रहो, तुम सतर्क रहो,
सब कुछ ठीक हो जाएगा।।
इम्तिहाँ है ये हम इंसानो की,
इंसानियत थोड़ी दिखा देना,
पका रहे हो पकवान घरो में,
दो रोटी ज्यादा पका लेना,
गर लगा रहा कोई गुहार मदद की,
दुआए उसकी पा लेना,
इतना भी ना कर सको तो ,
कर्तव्य इतना निभा देना,
ढाल बन कर बचा रहे जो,
दिल पर रखकर हाथो को अपने,
बस बात उनकी मान लेना,
फीकी पड़ी ये दुनिया में रंग फिर से भर जाएगा,
तुम निश्चिंत रहो, तुम सतर्क रहो,
सब कुछ ठीक हो जाएगा।।
-०-
पता :
अमन न्याती
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

7 comments:

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ