*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Sunday 11 October 2020

नजर अस्थि पंजर पे है (कविता) - आशीष तिवारी 'निर्मल'

 

नजर अस्थि पंजर पे है
(कविता)
मेरे साथ मेरी जिम्मेदारियां सफर पे है,
ध्यान मेरा माता - पिता और घर पे है।

हो लाख किताबी ज्ञान मगर याद रहे ये
दुनिया तो चलती सिर्फ ढाई अक्षर पे है।

बेशक अनदेखा कर देते अच्छी बातों को,
आनंद लेते लोग यहाँ हर बुरी खबर पे है।

सदियों तक याद रखे जाते वो लोग यहाँ,
कर्तव्य निभाते जो अपनी हर उमर पे है।

मजलूमों का खून पिएँ खटमल की तरह,
अब नजर किसानों की अस्थि पंजर पे है।

कुछ तो चाल तेरी बदचलन है सियासत,
यूँ ही नहीं यह हाय तौबा हर अधर पे है।

मैं कलमकार हूँ ना किसी से दोस्ती ना बैर,
आस और विश्वास माँ शारदा के दर पे है।
-०-
आशीष तिवारी 'निर्मल'
रीवा (मध्यप्रदेश)

-०-



आशीष तिवारी 'निर्मल'  जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ