*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by date for query राजीव डोगरा. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query राजीव डोगरा. Sort by relevance Show all posts

Tuesday, 12 January 2021

युवा दिवस और युवाओं के लिए संदेश (आलेख) - राजीव डोगरा

युवा दिवस और युवाओं के लिए संदेश
(आलेख)
स्वामी विवेकानंद जी एक ऐसे शख्स है जिस पर सिर्फ भारत वासियों को नहीं समूची मानव जाति को उन पर गर्व है इन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से टूटी हुई भारतीय जनता को फिर से उठ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। वास्तव में किसी भी युग पुरुष की जयंती मनाने का मतलब उनको सिर्फ याद करना ही नहीं होता जयंती का मतलब है हम उनके उपदेशों को अपने जीवन में डाल कर अपने जीवन को सही ढंग से चला सकें। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने उनके बारे में कहा था- "यदि आप भारत को जानना चाहते हैं, तो विवेकानन्द को पढ़िये। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं।"युग-पुरुष 'स्वामी विवेकानंद' का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता (वर्तमान में कोलकाता) में हुआ।उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद जी ने अपने गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस जी के दिव्य ज्ञान और उनके बताएगें सन्मार्ग पर चल कर मानव जाति के लिए बड़े-बड़े कल्याणकारी कार्य किए। विवेकानन्द जी अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहते थे, "मनुष्य गाड़ना ही हमारे जीवन का एकमात्र उद्देश्य हो। हमारी एकमात्र साधना हो। वृथा विद्या का गर्व छोड़ दो।भले ही कोई मतवाद उत्कृष्टतम हो, हमें उस की आवश्यकता नहीं है।ईश्वर की अनुमति ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य है।श्री रामकृष्ण देव अपने जीवन में इन आदर्शों को दर्शा गए हैं हमें उनके आदर्श जीवन का ही अनुकरण करना है।"
स्वामी जी ने 11 सितंबर 1893 शिकागो में सर्वधर्म सम्मेलन में ऐसा जोरदार भाषण दिया कि जिसको सुनकर सारे विश्व में हिंदुत्व की गूंज सुनाई देने लगी और विवेकानंद जी को तूफानी हिंदू के नाम से सब जाने लगे। स्वामी जी ने शिकागो में हुई सर्व धर्म सम्मेलन में कहा था, "मनुष्य मनुष्य के बीच भेद पैदा करना धर्म का काम नहीं है।जो धर्म मनुष्य में टकराव पैदा करता है।वह कुछ सिरफिरे लोगों का निजी विचार अथवा मत हो सकता है।उसे धर्म की संज्ञा देना मनुष्य के धार्मिक विवेक का अपमान करना है।धर्म द्वंद से परे है धर्म का आधार है प्रेम,भाईचारा,सहानुभूति,दया,ममता, आत्मीयता तथा सह- अस्तित्व की भावना।"
स्वामी जी ने हमें धर्म की सही परिभाषा का ज्ञान करवाया है मगर हम उस ज्ञान को अनदेखा कर आज भी धर्म के नाम लड़ -झगड़ रहे। स्वामी जी ने भारत के मूल धर्म का परिचय देते हुए कहा है,"जिस धर्म के वह प्रतिनिधि है वह सनातन हिंदू धर्म है।समुंदर पार भारतवर्ष नाम किस धर्म की विशेषता है कि यह समूची मनुष्य जाति के लौकिक एवं अध्यात्मिक विकास का संकल्प लेकर चला है। इससे सोच की मूल भूमि मनुष्य मात्र का कल्याण है। समस्त बुराइयों का परित्याग कर समस्त अच्छाइयों की ओर पूर्वक बढ़ने का निर्देश देता है यह धर्म।विश्व के सभी धर्मों की तुलना में सनातन हिंदू धर्म सर्वाधिक प्राचीन उधार है इस धर्म में किसी तरह की संकीर्णता तथा नकारात्मकता के लिए कोई स्थान नहीं है।" जिस सनातन हिंदू धर्म को स्वामी जी ने सारे विश्व में गर्व का पात्र बनाया।उसी धर्म की आज हम खिल्ली उड़ा रहे क्योंकि जिस तरह उन्होंने धर्म की व्याख्या की उस तरह आज हम अपने धर्म को नहीं निभा रहे हैं। आज तो हम धर्म के नाम पर आपस में मार कटाई ही कर रहे।स्वामी जी को यु्वाओं से बड़ी उम्मीदें थीं।उन्होंने युवाओं की अहं की भावना को खत्म करने के उद्देश्य से कहा है 'यदि तुम स्वयं ही नेता के रूप में खड़े हो जाओगे, तो तुम्हें सहायता देने के लिए कोई भी आगे न बढ़ेगा। यदि सफल होना चाहते हो, तो पहले ‘अहं’ ही नाश कर डालो।' उन्होंने युवाओं को धैर्य, व्यवहारों में शुद्ध‍ता रखने, आपस में न लड़ने, पक्षपात न करने और हमेशा संघर्षरत् रहने का संदेश दिया। स्वामी जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से युवकों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया मगर आज हमारा युवा वर्ग स्वामी जी के उपदेशों को भूलकर अपने जीवन का अर्थ ही भूल गया है। आज युवा दिवस के अवसर पर मैं यही कहना चाहूंगा कि हमारे युवा वर्ग को जागने की जरूरत है क्योंकि जब वो जागेगा और स्वामी विवेकानंद जी के उपदेश पर चलेगा।उस दिन हमारे भारतवर्ष का स्वरूप बिल्कुल ही बदल जाएगा। क्योंकि युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। अंत में मैं स्वामी जी की सुप्रसिद्ध पंक्तियों से अपनी कलम को विराम देता हूं
"जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव के हृदय में भगवान हैं तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति में ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया। हर उस चीज से जो बंद रखती है, धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं।" 
-स्वामी विवेकानंद
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 1 January 2021

नया साल (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'

 

नया साल
(कविता)
नई उम्मीद लेकर आया है।
छोड़ चुके हैं जो
उनका हिसाब लेने आया है।
नया साल मां रणचंडी को
साथ लाया है,
उठाए खड्ग खप्पर
शत्रु का संहार करने आये है।
बीते हुए वक्त में
जो बन गए थे पराये 
फिर से उनको
अपना बनाने आया है।
नया साल नई उम्मीद
नव उमंग नवीन उत्साह 
साथ लेकर आया है।
नया साल महामारी से उठकर
नवीन पुलकित जीवन
साथ लेकर आया है।

राजीव डोगरा 'विमल'
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 18 November 2020

कुछ तो हो (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


कुछ तो हो
(कविता)
जीत नही तो
हार ही सही,
सुख नहीं तो
दुख ही सही,
अपने नहीं तो
पराए ही सही,
दोस्ती नहीं तो
दुश्मनी ही सही,
जीवन नहीं तो
मृत्यु ही सही,
आदि नहीं तो
अंत ही सही,
हमसफर नहीं तो
हमराही ही सही,
धरती नहीं तो
आसमां ही सही
जल नहीं तो
अग्नि ही सही,
नव नहीं तो
पुरातन ही सही,
ज्ञान नहीं तो
अज्ञान ही सही।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 19 October 2020

मेरा संगी (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


मेरा संगी 
(कविता)
कांपते हुए मेरे लफ्जों को
जरा पहचानो,
उनमें जो दर्द है
उसको जरा सँभालो।
तुम कहते हो न
तुम्हे क्या दर्द है ?
तो जरा देखो मेरे अंतर्मन में
हँसती मुस्काती मेरी पीड़ा को।
मैं फिर भी टूटता नहीं
कभी बिखरता नहीं,
मैं मुस्काता हूं
उस पीड़ा के साथ
भले वो दर्द दे मुझे लाख।
कभी-कभी मेरा दर्द भी
बेहद रोता है चीख़ता है
चिल्लाता है।
देखकर मुझको मुसकुराते।
बोलता है मेरा संगी दर्द
देकर दर्द खुदा ने तुझे नहीं
मुझको ही
तोड़ा है अरोड़ा है।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 4 October 2020

इसीलिए (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


इसीलिए
(कविता)
दर्द कम नहीं था
इसीलिए
बेदर्द होना पड़ा।
हमसफ़र कोई नहीं मिला
इसीलिए
हम राही होना पड़ा।
राज बहुत दफन थे
इस तड़फते दिल में
इसीलिए
हमराज होना पड़ा।
दिल बहुत दुखता था
अपनों के दिए गम से
इसीलिए
महाकाल की भक्ति में
चूर होकर
मुझे भी काल होना पड़ा।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 22 September 2020

काल (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


काल 
(कविता)
मैं तूफानों से निकला हूं
मुझे आंधियों से
अब कोई डर नहीं,
मैं महाकाल से मिला हूं
मुझे काल से
अब कोई डर नहीं ,
मैं अपने अस्तित्व को
मिटा चुका हूँ,
मुझे जीवन से अब
कोई मोह नहीं।
मैं माँ काली से प्रेम
पा चुका हुँ,
मुझे दुनिया वालों से
अब कोई स्नेह नहीं।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 14 September 2020

राष्ट्रीय भाषा हिंदी का महत्व और हिंदी दिवस (आलेख) - राजीव डोगरा 'विमल'

राष्ट्रीय भाषा हिंदी का महत्व और हिंदी दिवस
(कविता)\
"निज भाषा बोलहु लिखहु पढ़हु गनहु सब लोग।
करहु सकल विषयन विषै निज भाषा उपजोग।।"
                                        -श्रीधर पाठक

हिंदी मात्र एक भाषा की नहीं है यह हम हिंदुस्तानियों की एक पहचान और शान है। हिंदी हमारी देश की राष्ट्रीय भाषा भी है। हर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है आज हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बहुत सारे और देशों में भी बोली जाती है।भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया
कि हिन्दी की खड़ी बोली ही भारत की राजभाषा होगी। 

अगर हम हिंदी भाषा की उत्पत्ति  के संबंध में  बात करें तो हिंदी की आदि जननी संस्कृत है।संस्कृत, पाली, प्राकृत भाषा से होती हुई अपभ्रंश तक पहुंचती है फिर अपभ्रंश, अवहट्ठ से गुजरती हुई प्राचीन हिंदी का रूप लेती है।सामान्यता हिंदी भाषा के इतिहास का आरंभ अपभ्रंश से माना जाता है।

अगर हम हिंदी शब्द की उत्पत्ति के बारे में बात करें तो हिंदू से ही हिंदी बना है हिंदू शब्द फारसी है जो संस्कृत शब्द सिंधु का फारसी रूपांतरण है। संस्कृत की सिंधु का इरानी में हिंदू हो गया जो सिंधु नदी के आसपास के प्रदेश के अर्थ में उपयुक्त हुआ और वहां के रहने वाले लोगों को हिंदू कहा गया। और वहां के लोगों की भाषा को हिंदी कहा गया।डाँ.भोलेनाथ तिवारी के अनुसार,

" हिंदू शब्द का प्राचीनतम प्रयोग 7 वीं सदी के अंतिम चरण के ग्रंथ निशीथचूर्णि में प्रथम बार मिला है।"

 तैमूर लंग की पोती सरफुद्दीन यज्दी ने सन 1424 ई. में अपने ग्रंथ 'जफरनामा" ने विदेशों में हिंदी भाषा के अर्थ में हिंदी शब्द का प्रयोग किया। डॉक्टर धीरेंद्र वर्मा द्वारा संपादित हिंदी साहित्य कोश (भाग-1) के अनुसार 13-14 वी शती में देसी भाषा को हिंदी या हिंदकी या हिंदूई नाम देने वाले हसन या अमीर खुसरो का नाम सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

अगर हम हिंदी के आधुनिक काल की बात करें तो भी हिंदी को 20वीं सदी तक संघर्ष करना पड़ा क्योंकि 19 सदी तक ब्रजभाषा काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित थी।भारतेंदुयुग में भारतेंदु जी ने गद्य में हिंदी का प्रयोग आरंभ कर दिया था मगर 1900 ईसवी के बाद आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी ने जब सरस्वती पत्रिका का कार्य भार संभाला तो हिंदी गद्य के साथ-साथ पद्य में भी प्रतिष्ठित होने लग पड़ी।

भारत की स्वतंत्रता  के पहले  समाज सुधारक और धर्म सुधारक संस्थाओं का भी हिंदी को राष्ट्रीय भाषा  बनाने में  बेजोड़  सहयोग है। समाज सुधार की सभी संस्थाओं ने हिंदी भाषा को विशेष हिमायत भी और हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने पर जोर दिया ब्रह्म समाज के राजा राममोहन राय ने कहा कि,

" इस समग्र देश की एकता के लिए हिंदी अनिवार्य है।"

दूसरी तरफ आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती ने हिंदी के प्रयोग को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।वह कहते थे कि,

"मेरी आंखें उस दिन को देखना चाहती है जब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब भारतीय एक भाषा समझने और बोलने लग जाएं।"

भारत की स्वतंत्रता के बाद हिंदी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में गौरवान्वित किया गया। और भारतीय संविधान में अनुच्छेद 343 से 351 तक हिंदी भाषा के लिए प्रवाधान रखा गए। आज हिंदी हमारे देश की भाषा ही नहीं राष्ट्रीय भाषा के रूप में जाती है। भाषा की महत्व को बताती हुई गांधी जी बोलते हैं कि,

" मेरी मातृभाषा में कितनी खामियां क्यों ना हो मैं इसे इसी तरह चिपका रहूंगा जिस तरह एक बच्चा अपनी मां की छाती से जो जीवनदाई दूध दे सकती है अगर अंग्रेजी उस की जगह को हड़पना चाहती है जिसकी वह हकदार नहीं है तो मैं उसे सख्त नफरत करूंगा वह कुछ लोगों के सीखने की वस्तु हो सकती है लाखों करोड़ों कि नहीं।"

अंत में मैं अपनी कलम को विराम देते हुए यही कहूंगा हिंदी दिवस मात्र हिंदी का दिवस नहीं है हिंदी दिवस हमारी मातृभाषा का दिवस है जो लंबे समय से हमारा साथ निभा रही है भले ही बदलते समय के पारूप में इसमें बहुत बदलाव आए हैं मगर फिर भी यह एक मां की तरह हमारा हाथ थामे चलती रही है और आज भी क्या चल रही है। इसीलिए हमें भी एक अच्छे बच्चे की तरह अपनी मां का साथ निभाते रहना चाहिए ।।      "जय हिंद जय हिंदी"
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 4 September 2020

कालकूट (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


कालकूट
(कविता)
ओड़कर सनातन तन को
कहाँ तक जाओगे,
मिट जाए सब भ्रम तो
एक दिन तुमको भी पा जाएंगे।
रहा अगर जात-पात का
यह भ्रम मन में तो
जिंदा ही अपने बुरे कर्मों से
जल जाओगे।
और अपनी बुरी करतूतों को
कभी न मिट्टी में
दफन कर पाओगे।
सोच लो समझ लो
करना क्या है
आखिर तुम को।
असत्य के साथ जीना है या
सत्य के साथ मरना है।
मगर तुमको अब भी
कुछ नहीं पता तो
तुम कालकूट के विषभरे
सर्प के दांतो में
ऐसे फंसे रह जाओगे।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 19 August 2020

काश! (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


काश!
(कविता)
काश! मेरी जुबान की
कड़वाहट के पीछे
तुम मेरे हृदय की मिठास को
समझ पाते ।

काश! मेरे मुस्काते
चेहरे के पीछे
तुम मेरे हृदय में दहकती
पीड़ा को समझ पाते।

काश ! मेरे बहते हुए
अश्कों के पीछे
तुम मेरे हृदय में बसी
मेरी कोमल भावनाओं को
समझ पाते।

काश! मेरे खिलखिलाते
चेहरे के पीछे
तुम मेरे अंतर्मन की
चीखती चिल्लाहट को
समझ पाते।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 4 August 2020

आदत है अब (कविता) - राजीव डोगरा


आदत है अब
(कविता)
दर्द लिखने की आदत है अब
क्योंकि दर्द को
सहने की आदत हैं अब।
टूटकर बिखरा हूँ बहुत
मगर फिर भी
जीने की आदत है अब।
बहुत समझाया है सब को
मगर अब खुद को
समझाकर चुपचाप
बैठने की आदत है अब।
अपनों को गैर
गैरो को अपना
बनाया है बहुत
अब खुद से और खुदा से
रिश्ता निभाने की
आदत है अब।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 14 May 2020

जिंदगी तेरा कोई पता नहीं (कविता) - राजीव डोगरा


जिंदगी तेरा कोई पता नहीं
(कविता)
ज़िंदगी तेरा कोई पता नहीं
कब आती हो और
कब चली जाती हो,
लोग सोचते हैं शायद
किसी का कसूर होगा,
मगर आती हो तो
हज़ारो बेकसूरों को भी
अपने साथ ले जाती हो।
कोई तड़फता है
अपनों लिए
कोई रोता है,
औरों के लिए
पर तुम छोड़ती नहीं
किसी को भी
अपने साथ ले जाने को।
जब मरता है कोई एक
तो अफ़सोस-ऐ-आलम
कहते है सब
पर जब मरते है हज़ारों
तो ख़ौफ़-ऐ- क़यामत
कहते हैं सब।
तू भी कभी
तड़फती रूहों को
अपने गले लगाए,
ज़रा रोए कर
मरते हुए किसी चेहरें को
खिल-खिला कर
ज़रा हँसाए कर।
मानता हूँ की ख़ौफ़
तेरे रोम-रोम में बसा हैं
फिर भी किसी मरते हुए
इंसा के माथे को चूम
ज़रा-ज़रा सा मुस्काया कर।
ज़िंदगी तेरा कोई पता नहीं
कब आती हो और
कब चली जाती हो।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 3 May 2020

देखा है मैंने तुमको (कविता) - राजीव डोगरा


देखा है मैंने तुमको
(कविता)
हे ! ईश्वर
सिद्धों की वाणी में
नाथों के चिमटे में
योगियों के योग में
देखा है मैंने तुमको
हर एक इंसान में।

कुंडलिनी के जागरण में
सहस्त्रार के गमन में
त्रिनेत्र की ऊर्जा में
आज्ञा चक्र की आज्ञा में
हर पल महसूस किया है
मैना तुम्हें
उस विद्युत ऊर्जा में।

मूलाधार की सौंदर्य लहरी में
विशुद्धा की शुद्धता और स्वच्छता में
अनाहत के आनंदमई भेदन में
जाना है मैंने तुमको
स्वाधिष्ठान की पंच विद्याओं में
मणीपूरक की तेजसि्वता में।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 12 April 2020

मृत्यु का अघोष (कविता) - राजीव डोगरा


उदासियां
(कविता)
अघोष करता रहा मृत्यु का
अट्टहास करता रहा काल से,
जब कुछ भी न बचेगा तो
हे! प्रभु
लीन हो जाऊँगा तुम में।

मृत्यु के कण-कण में
मैं विराजमान रहा,
क्षण-क्षण मरता हुआ भी
पल-पल काल के
जकड़े पंजों में पलता रहा।

लोगों ने इतना तोड़ा-मरोड़ा
फिर भी
जीवन के वृक्ष पर
मानवता की आड़ ले,
भावनाओं के फूलों की तरह
हर दम खिलता रहा।

अघोष करता रहा हर पल
स्वयं में मृत्यु का,
लोगों को लगा
मैं हार कर मर चुका हूं।
मगर फिर भी जीता रहा,
खामोशियों के भीतर
हर दम अट्टहास करता हुआ।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 29 March 2020

उदासियां (कविता) - राजीव डोगरा


उदासियां
(कविता)
कभी-कभी उदासियां
बहने लगती है इन अश्कों में।
जो बातें कही नहीं जाती
वे बह जाती है
अक्सर इन अश्कों में।

मत पूछा करो
इन खामोशियों की वजह
इन तनहा रस्तों से।
बहुत कुछ खोया है
बहुत कुछ पाया है
अक्सर इन गुमनाम रास्तों से।

मत पूछिए
वफ़ा की बातें हम से।
बहुत दिल लगाया है
और बहुतो से
दिल से निभाया है,
मगर फिर भी अक्सर
दर्द ही मिला है
हमें अक्सर सस्ते में।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 14 March 2020

दफ़न दर्द (कविता) - राजीव डोगरा


दफ़न दर्द
(कविता)
दर्द लिखते लिखते
यूं ही बेदर्द हो चले।
मोहब्बत के सफर में
हम भी हर किसी के
हमदर्द हो चले।
दफन किया जब
दर्द को हमने सीने में
तो अंदर ही अंदर से
हम टूटते चलेगे।
और लबों पर हमारे
दर्द भरे
अफसाने फूटते चलेंगे।
बयां किया जब
दर्द को हमने,
तो लोग हमसे
रूठ के चलेगे।
और अपने,पराए लोग
हम से छुटते चलेगे।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 28 February 2020

परीक्षा आई (बाल कविता) - राजीव डोगरा


परीक्षा आई
(बाल कविता)
परीक्षा आई परीक्षा आई
मन हमारा बड़ा घबराए।
कहीं हम फेल न हो जाए
पर एक थी चीकू रानी
पढ़ती थी कक्षा में हमारी।
थी भी वो बड़ी सयानी
परीक्षा आने पर भी
वो हंसती मुस्काती,
कक्षा में हमेशा प्रथम आती।
हमने भी अब मन में ठानी
और जाकर उस से
पूछी सारी कहानी।
बताओ हमें भी चीकू रानी
कैसी कक्षा में तुम प्रथम आती?
परीक्षा वाले दिन भी मुसकाती?
हंसती मुस्कुराती बोली चीकू रानी
स्कूल का काम मैं रोज करती
सुबह-शाम दोहराई भी करती।
इसीलिए मैं नहीं घबराती
और कक्षा भी में प्रथम आती हैं।
हमने भी अब मन में ठानी
रोज पढ़ेगे दिल लगा कर।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 15 February 2020

सुकून मिले (कविता) - राजीव डोगरा


सुकून मिले
(कविता)
कभी छू कर,देखूं तेरी रूह को
तो मुझे भी सुकून मिले,
कि तू मेरा हैं जिस्म से नहीं रूह से।

कभी दिल लगा कर,
देखो मेंरे एहसासों को
तो मुझे भी सुकून मिले,
कि इन एहसासों में सिर्फ मैं बसते हूँ।

कभी स्पर्श करो,
मेरी बेचैन करती यादों को
तो मुझे भी सुकून मिले,
कि इन यादों में बस,
मैं ही याद आता हूं तुमको।

कभी आगोश में लो,
मेरी मुस्कुराहट को
तुम मुझे भी सुकून मिले,
कि इस मुस्कुराहट के पीछे
हर पल मैं रहता हूं।
-०-
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-




***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ