*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Saturday, 11 April 2020

पहले अपने बारे लिख (ग़ज़ल) - डॉ. रमेश कटारिया 'पारस'


पहले अपने बारे लिख
(ग़ज़ल)
पहले अपने बारे लिख
फिर तू चाँद सितारे लिख

नेताओ को भ्रष्टी लिख
जनता को बेचारे लिख

बहुत लिख लिए गाँधी नेहरू
अब अन्ना हजारे लिख

आधी रात को उठ कर लिख
या फिर साँझ सकारे लिख

हर तरफ़ है आग लगी
सूखे नदिया नारे लिख

बाढ़ आयी तो नदी बह गई
टूटे हुए किनारे लिख

क्यों तू पतझड़ की सुनता है
तू तो मस्त नज़ारे लिख

जुल्फें काली काली लिख
नैनो को कजरारे लिख

आँसू को तू मीठा लिख
या सागर को खारे लिख
-०-
पता:
डॉ. रमेश कटारिया 'पारस'
ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सब के हक़ (ग़ज़ल) - राज बाला 'राज'

सब के हक़

(ग़ज़ल) 
सब के हक़ में ही अच्छा भला कीजिए
पाठ इंसानियत का पढ़ा कीजिए।

सिर्फ़ अपनी ही हाँके नहीं हर घड़ी
बात कमज़ोर की भी सुना कीजिए।

ऐरे ग़ैरो की माने न बीमारी में
डॉक्टर से ही बस मशवरा कीजिए।

वक़्त का यह तकाज़ा है बस आजकल
घर के बाहर न घूमा फिरा कीजिए।

बैठें टोली बनाकर न द्वारे कहीं
दोस्तों को भी चाहें खफ़ा कीजिए।

मिल सके पेट भर सबको भोजन यहाँ
आप राशन न इतना भरा कीजिए।

'राज' जो भी ज़रूरत के मारे दिखें
उनकी भी कुछ मदद अब किया कीजिए।
पता--
राज बाला 'राज'
हिसार(हरियाणा)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 10 April 2020

देवताओं के कार्य (कविता) - दिनेश चंद्र प्रसाद 'दिनेश'

देवताओं के कार्य
(कविता)
देवताओं की शक्ति
शायद क्षीण हो गई है
क्योंकि भक्तों की मनोकामना
पूर्ण करने में वो
अक्षम हो गए हैं
फल मिठाई खा कर
उनका मन भर गया है
लड्डू खाते-खाते शायद
गणेश जी को शुगर हो गया है
या बहुत मोटे हो गए हैं
इसीलिए भक्तों का
बिघ्न नहीं हर रहे हैं
भक्तों के बुलावे पर देवता
अब कहीं नहीं जा रहे हैं
इसीलिए उन्हें
उन जगहों पर
बैठा दिया गया है
जहां पर लोग मना करने के
बावजूद लघुशंका करते हैं
सीढ़ी और लिफ्ट के पास
पान का पिक और
गुटका खा कर फेंकते हैं
इन्हें रोकने के लिए
आप नाराज मत होइए
मैं कोई नास्तिक नहीं
सत्य घटना का
वर्णन कर रहा हूं
एक सच्ची दास्तान
सुना रहा हूं
जिनकी हम पूजा करते हैं
पूजा घर में सजाकर
उन्हें अब गंदगी
रोकने के लिए
गंदे जगहों पर
लगाया जाता है
एक जगह तो वो एक
मस्जिद के दीवारों की
रक्षा करते नजर आते हैं
अपने भक्तों की
लघुशंका से
मैं दुखी होकर
ये कविता लिख रहा हूं
कि क्या देवताओं का
यही काम रह गया है
या मनुष्यों की गलती की
सजा वो भुगत रहे हैं-०-
पता: 
दिनेश चंद्र प्रसाद 'दिनेश'
कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

जीवन भी क्या कम है (ग़ज़ल) - मृदुल कुमार सिंह

जीवन भी क्या कम है
(ग़ज़ल)
जीवन भी क्या कम है यारो
फिर कैसा ये गम है यारो|

जंग हुयी तो कोन बचेगा
हाथ सभी के बम है यारो|

खेल समय का है सब वरना
कोन किसी से कम है यारो|

पास नहीं है फूटी कौड़ी
बातों में पर दम है यारो|

सूरज बस्ती में निकलेगा
चार पहर का तम है यारोंं|

चांद सितारे दूर नहीं है
साथ चलें गर हम है यारो|

होठों पर मुस्कान "मृदुल"है

लेकिन आँखे नम है यारो|-०-
पता:
मृदुल कुमार सिंह
अलीगढ़ (अलीगढ़) 

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

हे माँ शेरावाली (कविता) - शुभा/रजनी शुक्ला



हे माँ शेरावाली 
                    (कविता)
काल के फंदे से हमको छुडाओ
हे मां शेरावाली ।।
करोना के पंजे से हमको बचालो
हे वैष्णव महारानी मां......

हे शारदे किरपा करो महामाई
बचा लो मैंया छुडा लो भैया
चरणों में तेरी जयकार जयकार रे-- हे शारदे

धरती पे कैसा वाइरस आया
मौत का खतरा छाया
मुह फैला कर मासूमों को
अपना ग्रास बनाया
तुझपे सबकी है श्रद्धा अपार
बचालो मैया छुड़ा लो मैया
चरणों में तेरे जयकार जयकार रे --- हे शारदे

2-- वैसे तो इंसा ने खुद अपने
पाव कुल्हाड़ी दे मारी
जैसी उसकी करनी थी तो
ये सजा भी कम ही है माई
सबका जीवन हुआ दुश्वार
बचा लो मैया छुड़ा लो मैया
चरणों में तेरी जयकार जयकार रे -- हे शारदे

3-- तुम हो हमारी प्यारी माता
भक्तो की दुख हरता
जिसका नहीं गर कोई जगत में
तेरे प्रेम से भरता
अपने बच्चो को तू ही सम्हाल
ओ शेरा वाली ,पहाड़ा वाली
चरणों में तेरी जयकार जयकार री हे शारदे --
-०-
शुभा/रजनी शुक्ला
रायपुर (छत्तीसगढ)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ