*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Saturday 21 December 2019

वक्त (कविता) - शुभम कुमार

वक्त
(कविता)
मानव बदला, दानव बदला।
समय बदला, वक्त बदला।।
किस्मत बदली, रहमत बदली।
भगवान बदले, भक्त बदला।।

शोहरत मिली, आदत बदली।
शुख मिली, आभाव बदली।।
घर बदला, कपड़े बदले।
लगाव बदला, स्वभाव बदली।।

बड़ा हुआ, आदत बदली।
धीरे - धीरे चाहत बदली।।
माँ के आँचल को छोड़ा।
धीरे - धीरे राहत बदली।।

दोस्त बदले, दोस्ती बदली।
गांव छोड़ा, भाषा बदली।।
भोजन बदला, जीवन बदली।
अपनों से फिर आशा बदली।।

मगर समय के इस बदलाव में,
माँ का नहीं प्यार बदला।।
समय बदला, वक्त बदला।
स्वभाव बदली, विचार बदला।।
-0-
पता: 
शुभम कुमार
मुजफ्फरपुर (बिहार)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

1 comment:

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ