*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Friday 2 October 2020

बापू तेरे देश में (कविता) - मोहम्मद मुमताज़ हसन

 

बापू तेरे देश में
(कविता)
गोरों को था मार भगाया तूने,
आज़ादी का ध्वज फहराया तूने!
दी कुर्बानी देश की खातिर ,
मिटे देशभक्ति के आवेश में!

लेकिन अब क्या हो रहा है,
बापू तेरे देश में!

राजनीति बन गई अखाड़ा,
'वोट बैंक' का बजे नगाड़ा!
तस्वीर लगा होती रिश्वतखोरी,
रखा क्या 'सत्यवादी' सन्देशमें!

कैसी मानसिकता आई है,
बापू तेरे देश में!

'सत्य-अहिंसा' का कोरा मंत्र,
चल रहा'झूठवाद' से प्रजातंत्र!
अंग्रेजों-सी मूरत दिखती
है खददरधारी वेश में!

कैसे  आएगा 'राम राज' बोलो,
बापू तेरे देश में!

'गणतंत्र'आज भयभीत दिखता,
सड़कों पर  क़ानून है बिकता!

देश पे छाए संकट के बादल,
तनाव हुआ जब धर्म-विशेष में!
खतरे में भाईचारा सदियों का
बापू तेरे देश में!

गांधी तेरे तीनों बन्दर,
गए सलाखों के अंदर!
सत्ता मिल जाती है यूं भी,
साम्प्रदायिक झगड़े-क्लेश में!

भूल गए वो मूलमंत्र तुम्हारा जो-
था  राष्ट्र के नाम सन्देश में!

ये क्या हो रहा है देखो - 
बापू तेरे देश में!
-0-
पता:
मोहम्मद मुमताज़ हसन
गया (बिहार)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

1 comment:

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ