*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts with label ग़ज़ल महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label ग़ज़ल महोत्सव. Show all posts

Monday, 9 November 2020

हो जख्म दिल में (ग़ज़ल) - राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'

 

हो जख्म दिल में
(ग़ज़ल)

हो जख्म दिल में लाख मुस्कुराना चाहिए।
आंसू भी अगर आएं तो छुपाना चाहिए।।

कितना भी गम हो दर्द हो इस जिंदगी में पर।
अफसुर्दगी चेहरे में नहीं आना चाहिए।।

अपना तजुर्बा मैं बताता हूं सभी सुनो।
बिन सोचे समझे दिल नहीं लगाना चाहिए।।

गम का खजाना दिल के तहखाने में यूँ रखो।
जो सामने दुनिया के नहीं आना चाहिए।।

जब दर्द हद से बढ़ जाए छुपकर के रोने लेना।
कुछ जख्म दिल के दिल में ही दफनाना चाहिए।।

जिस दिल में वर्षों से मैं रोज आता जाता हूं।
अब मुझको भी लगता है नहीं जाना चाहिए।।

शायद अब हो चुका है इख्तियार गैर का।
अब मुझको उनपे हक नहीं जताना चाहिए।।

हम तो नुमाइंदे हैं मोहब्बत के 'रघुवंशी'।
हमें प्यार दो हमको नहीं खजाना चाहिए।।
-०-

पता- 
राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)


-०-

राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी' जी की अन्य रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Saturday, 31 October 2020

तीर है (ग़ज़ल) - डा. जियाउर रहमान जाफरी

  

तीर है
(ग़ज़ल)
इस तरफ  भी तीर है 
मसअला गंभीर     है 

मुश्किलें जितनी  रहें 
हाथ में  तदबीर     है 

तोडना ही है       उसे 
हाँ मगर  ज़ंजीर      है 

मुस्कुराहट  होंठ     पर 
और  दिल  में पीर    है 

हर  ग़ज़ल रोती     रही 
क्या  यही तदबीर    है 

शेर अब  उससे    बढ़े 
कौन रांझा    हीर    है 

मसअले सब   हल हुए 
आज  पानी   थीर    है 
-0-
-डा जियाउर रहमान जाफरी ©®
नालंदा (बिहार)



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 26 October 2020

*दर्द-ए-दिल* (ग़ज़ल) - माताचरण मिश्र



*दर्द-ए-दिल*
(ग़ज़ल )
मैं तो  झुकता  रहा  चोट  खाता  रहा
उठ रहे दर्द को फिर भी सहता  रहा

गम बयाँ ना किया खुद समेटे रहा
बिन हँसी के भी खुद ही मैं हँसता रहा

थी ये  कोशिश अकेले ही  लड़ता  रहूँ
जीतकर भी  मैं फिर  हार सहता  रहा

उनसे मिलकर व्यथित मेरा मन हो गया
फिर भी हँस कर के उनको हँसाता रहा

वक्त ने भर  दिया घाव दिल के  मेरे
जिस  वक्त  ने  दर्द- ए- दिल था  दिया

जिसको हर पल बुलाता रहा मैं सदा
उसने पलभर में रिश्ते को ठुकरा दिया

फरेब भरी दुनिया से ना करना तू उम्मीद
जो काँटों भरी सौगात लेकर के आई थी

छला गया अपनों से जमाने में सदा
जिनके लिए लहू को बहाए थे हमने
 
मैंने  हर  वार पर  सर  झुकाए  हुए
अपने  दिल पे  सदा वार  सहता रहा-०-

पता
माताचरण मिश्र
मुंबई (महाराष्ट्र)

-०-



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 22 September 2020

साकी जाम में तेरी (ग़ज़ल) - राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'


साकी जाम में तेरी 
(ग़ज़ल)
साक़ी जाम में तेरे नशा वो नहीं,
जो नशा उन नशीली निग़ाहों में है।
दुनिया भर में हुनर क़त्ल का वो नहीं,
जो हुनर उनकी क़ातिल अदाओं में है।।
घूमा सारा ज़माना मज़ा वो नहीं,
जो मज़ा प्यार की उनकी राहों में है।
मिल सका न सुकूँ मेरे दिल को कहीं,
जो सुकूँ रघुवंशी उनकी बाहों में है।।
इस जहां में मुझे वो कशिश न मिली,
जो कशिश उनकी जुल्फों की छाव में है।
रघुवंशी ऐसी लड़की न देखी सुनी,
ये तो बस एक तस्व्वुर के गांव में है।।
-०-
पता- 
राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)

-०-

राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी' जी की अन्य रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Monday, 14 September 2020

हिंदी मेरी भाषा (ग़ज़ल) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

कोरोना वायरस
(ग़ज़ल)
प्यारी - प्यारी सबसे न्यारी मेरी भाषा ।
हिंदी पर बिन्दी हिंदी प्यारी मेरी भाषा ।।

देश - विदेशों मे है जिसका गुणगान ।
सब से अच्छी सबसे प्यारी मेरी भाषा ।।

ज्ञान - विज्ञान का अखूट भण्डार है ये ।
इसलिए सब जन-जन पढते मेरी भाषा ।।

हिंदी पढेगा गर भारत का बच्चा - बच्चा।
सम्प्रेषण में भी उपयोगी होगी मेरी भाषा ।।

खेल- सिनेमा जगत ने जिसको अपनाया ।
एकता का हमें पाठ पढ़ाने वाली मेरीभाषा।

सब भाषाओं के संग जिसने मेल बिठाया ।
भाषायी ज्ञान जनजन तक लाई मेरीभाषा। 

राष्ट्र - भाषा का सम्मान जिसको मिला ।
देवनागरी लिपि जिसकी वैज्ञानिक भाषा ।।

सूफ़ी-संत-विद्वानों ने जिससे यश पाया ।
जाति-धर्म सब के मुख शोभित मेरी भाषा।

सविंधान ने जिस भाषा का गौरव बढाया।
हिंदी दिवस के रुप में मनाते वो मेरी भाषा।

अटल जी ने यू एन ओ में भी मान बढाया। 
हिंदी हैं हम वतन,हिंदी है प्यारी मेरी भाषा।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 12 August 2020

उम्र के इस पड़ाव पर (ग़ज़ल) - सपना परिहार


उम्र के इस पड़ाव पर
(ग़ज़ल)
उम्र के इस पड़ाव पर थकना भी लाज़मी है,
अपने हिस्से में आज भी बस थोड़ी सी जमीं है।

वक्त और हालात के सभी मारे है दोस्तों,
बता ए जिंदगी तू किसके लिए थमीं है।

न रात मेरी थी कभी,न दिन उसका है अभी,
हम दोनों के हिस्से में अभी भी कुछ कमीं है।

हसरतों के बाजार से कुछ ख़्वाब खरीद लाये थे हम,
वो हकीकत न बन सके,उसके जिम्मेदार भी हमीं है।

अफ़सोस रहेगा ताउम्र इस बात का,
किसी की बदौलत आज भी इन आँखों में नमीं है।

थकने लगे हैं वो अब जिम्मेदारियों के बोझ से,
उनके काँपते हाथों में अब ताकत की कमीं है।


मुट्ठी भर खुशियाँ ही माँगते है वो उस ख़ुदा से,
वो खुशियाँ भी न जानें क्यों हमसे अनमनीं है।
-०-
पता:
सपना परिहार 
उज्जैन (मध्यप्रदेश)


-०-
मधुकांत जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ