*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Wednesday, 23 September 2020

सृजन महोत्सव द्वैमासिक पत्रिका का प्रवेशांक प्रकाशित

सृजन महोत्सव द्वैमासिक पत्रिका का प्रवेशांक प्रकाशित
         सभी विद्वजन, हिंदी प्रेमी साहित्यकार, शिक्षक मित्र एवं छात्र मित्रों को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 'सृजन महोत्सव द्वैमासिक पत्रिका का सितंबर-अक्तूबर २०२० ई-प्रवेशांक दिनांक २२ सितंबर २०२० के दिन ऑनलाइन प्रकाशित किया गया. इसके पूर्व इस पत्रिका के प्रधान संपादक राजकुमार जैन 'राजन' जी ने इस अंक के मुखपृष्ठ को साझा किया था. मुखपृष्ठ देखकर सभी को उत्सुकता थी कि अंक कब मिलेगा, लेकिन २२ सितंबर के दिन दोपहर में ही इस अंक का ई-अंक सभी को प्रेषित करने पर सभी अंक प्राप्त कर्ताओं की और से आनंद व्यक्त किया गया. इस अंक में प्रकाशित सभी साहित्यकारों को हार्दिक बधाइयाँ!!!
          इसी दिन कई मान्यवरों ने पत्रिका के प्रकाशन के लिए प्रधान संपादक राजकुमार जैन 'राजन' जी एवं मच्छिंद्र बापू भिसे 'मंजीत' जी को बधाई देते हुए अभिनंदन किया. इस पत्रिका के अंक को सभी की सुविधा के लिए विभिन्न माध्यमों से पहुँचाने की कोशिश की जा रही है.

इस अंक को पीडीऍफ़ (pdf) में पाने के लिए नीचे दिए मुखपृष्ठ पर क्लिक कीजिए.

***
 
इस अंक को किताब की तरह पढ़ने के लिए नीचे दिए मुखपृष्ठ पर क्लिक कीजिए.

*** 

इस अंक के प्रत्येक पृष्ठ को चित्र (Image/Jpeg) में प्राप्त करने के लिए नीचे दिए
मुखपृष्ठ पर क्लिक कीजिए. यह सुविधा मात्र अगले अंक प्रकाशित होने तक रहेगी.


***
एक पहल सृजन महोत्सव ई-पत्रिका मित्रों! सृजन महोत्सव ई- पत्रिका का प्रवेशांक आपकी सेवा में प्रेषित करते हुए हम प्रफुल्लित हैं।हमारा उद्देश्य हिंदी भाषा के उन्नयन के साथ नए लेखकों को पूरा प्रोत्साहन देना व पाठकों तक अच्छा साहित्य पहुँचाना भी है। आशा है आप इस पूरी पत्रिका का स्वयं तो अवलोकन करेंगे ही, कम से कम अपने पाँच मित्रों को भी यह अंक अग्रेषित कर हमारे इस निस्वार्थ अभियान में सहभागी बन सहयोग प्रदान करेंगे।

आपकी प्रतिक्रिया, सुझाव, समीक्षा का हमें इंतज़ार रहेगा जिससे हम आने वाले अंक और भी बेहतर व पाठकों की रुचि के अनुसार बना सकें। यदि आपकी रचना इस अंक में प्रकाशित हुई है और उसे फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट करें तो पत्रिका के कवर पृष्ठ सहित अपनी रचना पोस्ट करें। अन्य पाठक/रचनाकार भी अपनी प्रतिक्रिया के साथ फेसबुक (fb) पर पोस्ट कर सकते हैं। आपकी टिप्पणी के अंत में हमारे मोबाइल नंबर अवश्य दें, जिससे अन्य रुचिवान लोग भी जुड़ सकें।अपनी परिचित पत्र -पत्रिकाओं में समीक्षा देकर भी आप इस अभियान के सहभागी बन सकते हैं।
हार्दिक शुभकामनाओं सहित, 
सादर, 
राजकुमार जैन 'राजन'
प्रधान संपादक
9828219919 
मच्छिंद्र बापू भिसे 'मंजीत' 
संपादक
9730491952 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 22 September 2020

अग्रदूत (कविता) - अमित डोगरा

अग्रदूत
(कविता)
अनहद नाद  का दूत हूं मैं,
मेरा किसी से
कोई रिश्ता नाता नहीं ,
मैं केवल सत्य
और सच्चाई का दूत हूं,
जब-जब धर्म की हानि होती है ,
तब तब मैं पृथ्वी पर
अवतरित होता हूं ,
कभी मैं राम बनकर
रावण का वध करता हूं ,
तो कभी कृष्ण बनकर
कंस जैसे अत्याचारियों का दमन करता हूं,
कभी मैं मीरा बनकर
भक्ति रस में खो जाता हूं,
तो कभी मैं नानक बनकर
जगत में मानवता का संदेश देता हूं ,
तो कभी मैं गोविंद सिंह बनकर
शत्रुओं को खुदेड़ता हूं ,
तो कभी अल्लाह का बंदा बन कर
अल्लाई नूर बांटता हूं ,
फिर भी इस बुद्धिजीवी युग के लोग
मुझे मिथ कहते हैं,
मैं मिथ नही,
केवल मैं ही सत्य हूं ,
और मैं ही सत्य रहूंगा  
-०-
पता:
अमित डोगरा 
पी.एच डी -शोधकर्ता
अमृतसर

-०-

अमित डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

रोपा पिछड़ा धान (कविता) - शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’

मन का वृंदावन
(कविता)
बादल निकले हुए सैर पर,
खा सागर का पान |

घोर असंगति, प्रश्नावलियों
की वाचकता दूर,
किसी खेत के कोने पर हो
जैसे फैला घूर,
हिल-हिल झूम रहा पुलई सँग,
रोपा पिछड़ा धान |

फूट-फूट रोई गौरैया,
टूट गए हैं पंख,
घोंघा लादे घूम रहा है,
नदी किनारे शंख,
गजरा गया हुआ है करने,
खुशबू-कन्यादान |

उन्नतियों की चौपाटी पर,
तड़प रहा है पेट,
दिन भर खुरपी से बतियाता,
गमछा बाँधा मेट,
सेवा बोल रही है भागा,
लेकर कौआ कान |

तथ्यात्मक रचना के पीछे,
दौड़ रहा नवगीत,
और चुटकुले बैठ मंच पर,
चाट गए नवनीत,
कविता काफी हाउस बैठी ,
भूल गया पथ गान |
-०-
पता: 
शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’
मेरठ (उत्तरप्रदेश)
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

काल (कविता) - राजीव डोगरा 'विमल'


काल 
(कविता)
मैं तूफानों से निकला हूं
मुझे आंधियों से
अब कोई डर नहीं,
मैं महाकाल से मिला हूं
मुझे काल से
अब कोई डर नहीं ,
मैं अपने अस्तित्व को
मिटा चुका हूँ,
मुझे जीवन से अब
कोई मोह नहीं।
मैं माँ काली से प्रेम
पा चुका हुँ,
मुझे दुनिया वालों से
अब कोई स्नेह नहीं।
-०-
राजीव डोगरा 'विमल'
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
-०-



राजीव डोगरा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

साकी जाम में तेरी (ग़ज़ल) - राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'


साकी जाम में तेरी 
(ग़ज़ल)
साक़ी जाम में तेरे नशा वो नहीं,
जो नशा उन नशीली निग़ाहों में है।
दुनिया भर में हुनर क़त्ल का वो नहीं,
जो हुनर उनकी क़ातिल अदाओं में है।।
घूमा सारा ज़माना मज़ा वो नहीं,
जो मज़ा प्यार की उनकी राहों में है।
मिल सका न सुकूँ मेरे दिल को कहीं,
जो सुकूँ रघुवंशी उनकी बाहों में है।।
इस जहां में मुझे वो कशिश न मिली,
जो कशिश उनकी जुल्फों की छाव में है।
रघुवंशी ऐसी लड़की न देखी सुनी,
ये तो बस एक तस्व्वुर के गांव में है।।
-०-
पता- 
राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)

-०-

राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी' जी की अन्य रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें.

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ