*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query गोरक्ष जाधव. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query गोरक्ष जाधव. Sort by date Show all posts

Thursday, 24 September 2020

स्व-अनुशासन (कविता) - गोरक्ष जाधव


स्व-अनुशासन 
(कविता) 
हम स्व-अनुशासन भूल गए,
परिश्रम का इतिहास भूल गए,
जिए कैसे,कैसे रहे, यह,
कृति का विज्ञान भूल गए।
हम स्व-अनुशासन भूल गए।

हम छोड़कर स्वधर्म को,
कुकर्मों की सीमाओं में बंध गए,
आकाश का धर्म भूल गए,
मानवता का कर्म भूल गए।
हम स्व-अनुशासन भूल गए।

हमारी स्वार्थ की अनहोनी कुरीतियाँ,
भयावह है मानव की कृतियाँ,
आहार का आचार भूल गए,
प्रकृति का सन्मान भूल गए।
हम स्व-अनुशासन भूल गए।

संयम रखें और संकल्प करें,
नित्य नूतन स्वाध्याय से,
प्रेम-शांति के बुद्ध भूल गए,
सृष्टि का संतुलन भूल गए।
हम स्व-अनुशासन भूल गए।
कब बदलेंगी प्रकृति करवट,


उसकी है यह पहली आहट,
श्रेष्ठत्तम बनने की छोड़ दो चाहत,
हम कठपुतली है,यह सत्य भूल गए।
हम स्व-अनुशासन भूल गए।
-०-
गोरक्ष जाधव 
मंगळवेढा(महाराष्ट्र)

-०-




गोरक्ष जाधव जी की रचनाएँ पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 30 October 2020

बीज धर्म (कविता) - गोरक्ष जाधव

 


बीज धर्म
(कविता) 
मैं बीज धर्म नहीं भुला,
मैं मिट्टी की गंध नहीं भूला,
पसीने की सौगंध नहीं भूला,
सृजन का अनुबंध नहीं भूला,
मैं बीज धर्म नहीं भूला।

धूप और छाँव से,
तन के अपार घाव से,
दान का वचन नहीं भूला,
मैं बीज धर्म नहीं भूला।

प्यास की आस नहीं भूला,
भूख की पुकार नहीं भूला,
मेरा सहयोग का हस्त नहीं  डोला।
मैं बीज धर्म नहीं  भूला।

खाक में मिल कर भी
अंकुर बन उठा हूँ मैं,
आसमाँ छूने की तड़प नहीं भूला,
मैं बीज धर्म नहीं भूला।
-०-
गोरक्ष जाधव 
मंगळवेढा (महाराष्ट्र)

-०-




गोरक्ष जाधव जी की रचनाएँ पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 30 November 2020

जिंदगी (कविता) - गोरक्ष जाधव

जिंदगी
(कविता) 
जिंदगी आसान-सी है और हसीन-सी है,
हम ही उसे मुश्किल बना देते हैं।

कभी अनगिनत इच्छाओं के कारण,
कभी अनचाहे ढकोसलों के कारण,
कभी विकलांग कर्मों के कारण,
कभी भ्रमित भ्रमों के कारण,

हम ही उसे मुश्किल बना देते हैं।
वरना जिंदगी आसान-सी है और हसीन-सी है।

कभी प्रलोभित संग्रह के कारण,
कभी आंतरिक संघर्ष के कारण,
कभी अहंता अश्व पर सवार होकर,
कभी अकल्पित कल्पनाओं भार लेकर,

हम ही उसे मुश्किल बना देते हैं।
वरना जिंदगी आसान-सी है और हसीन-सी है।

जिंदगी प्रेम का धाम है,
जिंदगी सुनहरी भोर और मधुरम शाम है,
जिंदगी विश्राम का विश्राम है,
जिंदगी अंत का विराम है,

हम ही उसे मुश्किल बना देते हैं।
वरना जिंदगी आसान-सी है और हसीन-सी है।

जिंदगी साँसों की यातायात हैं,
जिंदगी धड़कनों की कायनात हैं,
जिंदगी रूह की जादूगरी है,
जिंदगी ईश्वर की बाजीगरी है,

हम ही उसे मुश्किल बना देते हैं।
वरना जिंदगी आसान-सी है और हसीन-सी है।
-०-
गोरक्ष जाधव 
मंगळवेढा (महाराष्ट्र)
 

-०-




गोरक्ष जाधव जी की रचनाएँ पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 19 December 2020

तुम और मैं (कविता) - गोरक्ष जाधव

 

तुम और मैं
(कविता) 
तुम और मैं एक धागे से बँधे हैं,
तुम निभा रही हो और छुपा मैं रहा हूँ,
फ़िर भी तुम कितनी सहज-सी,
औऱ मैं कितना असहज-सा।

तुम कुछ न कहकर मेरे साथ बहती रही,
काँटों पर भी मेरे आगे हँसते-हँसते चलती रही,
मैं चाहकर भी पर्दा करता रहा,
तुम न चाहकर भी सहयोग करती रही।

मैं निर्बंध,तुम बंधन में बँधी,
मैं मनमानी करता रहा,
तुम मेरे मन के मुताबिक चलती रही,
तुम मेरे अवगुणों को छुपाती रही,
तुम्हारे सद्गुणों की ओर मैं अनदेखा करता रहा।

मैं शासक बना, तुम निस्सीम देशभक्त,
मैं मेरा घर कहता रहा,
तुम अपना आशियाना कहती रही,
किसी भी हाल में तू मेरा हाथ थामी रही।

मैं क्या बोलूँ , क्या कहूँ,
मैं मुक्त पंछी-सा,
तुम मेरे लिए आसमाँ बनी।
-०-
गोरक्ष जाधव 
मंगळवेढा (महाराष्ट्र)
 

-०-




गोरक्ष जाधव जी की रचनाएँ पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 20 October 2020

सृजन महोत्सव : माह सितंबर २०२० की उत्कृष्ट रचनाएँ

 सृजन महोत्सव पटल की माह सितंबर २०२० की उत्कृष्ट रचनाएँ 

               आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पिछले वर्ष दीपावली के पावन पर्व पर प्रारंभ किए इस पटल पर आज तक ३२५ से अधिक साहित्यकार एवं उनकी लगभग १२०० से भी अधिक रचनाएँ प्रकाशित की जा चुकी है. सभी रचनाकारों की विभिन्न विधाओं में प्रेषित और इस पटल पर प्रकाशित रचनाएं मौलिक एवं स्तरीय है, इसमें कोई दोराय नहीं है. आप सभी सृजन धर्मियों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद, स्नेह और प्रेम मिल रहा हैं. इसके चलते आज तक लगभग ५२,००० से भी अधिक  लोगों ने इस पटल को भेट दी है.
              आज इस पटल के माह सितंबर २०२० की सर्वाधिक पसंदीदा गद्य और पद्य विधा की सर्वाधिक पसंदीदा रचनाकार को भी सृजन महोत्सव परिवार की और से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है. वह निम्न हैं -


गद्य विधा में भारत वर्ष के सरस्वती नगर (हरियाणा) की 
रीना गोयल जी की लघुकथा 'शुद्धिकरण' पर
'गद्य सृजन शिल्पी' 
सम्मान से 
पटल की ओर से सम्मानित करते हुए तथा
सम्मान पत्र सपुर्द करते हुए हर्ष हो रहा हैं.


यह रचना पढ़ने के सम्मान पत्र पर क्लिक करें
-०-
पद्य विधा में भारत वर्ष के मंगळवेढा (महाराष्ट्र) के
गोरक्ष जाधव जी की कविता 
'स्व-अनुशासन' पर
'पद्य सृजन शिल्पी'
सम्मान से 
पटल की ओर से सम्मानित करते हुए तथा
 सम्मान पत्र सपुर्द करते हुए हर्ष हो रहा हैं. 


यह रचना पढ़ने के सम्मान पत्र पर क्लिक करें
****
दोनों सृजन शिल्पियों का एवं हमारे साथ जुड़े सभी साहित्य कर्मियों का
हार्दिक आभिनंदन !!!



***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ