*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query मधुकांत. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query मधुकांत. Sort by date Show all posts

Tuesday, 1 December 2020

और नहीं (लघुकथा) - मधुकांत

 

और नहीं
(लघुकथा)

पत्नी-मैं तो कल भी रात भर जागती रही।
पति-क्यों?
 पत्नी-रात बारह बजे दीपेंद्र का फोन आना था ।वह एक बजे तक नहीं आया। फिर तो नींद उचट  गई।
पति-बुढ़ापे में यह भी भारी रोग है, एक बार नींद उचट गई तो हो गई सारी रात काली। 
     (तभी फ़ोन की घंटी बजी) 
पति-लो आ गया,,,,, हेलो  दीपेंद्र,,, कल तुम्हारा फोन नहीं आया इसलिए तुम्हारी मां सारी रात जागती रही। दीपेंद्र-पापा करोना मैं अमरजेंसी ड्यूटी लग गई थी। बहुत भयानक बीमारी है,,, न जाने कौन, कब उठ जाए ,,,,,,आप कैसे हो?
 पिता-अपने देश में सब ठीक है ।बेटे तुम्हें ही अमेरिका में जाकर धन कमाने की लगी थी। 
दीपेंद्र-कुछ नहीं पापा सब मृगमरीचिका है ।एक बार अपने देश की सीमाएं खुल जाए तो विदेश की ओर मुंह भी नहीं करूंगा ।
पिता-अच्छा विचार है ।भारत माता  ने तुझे डॉक्टर बनाया और सेवा कर रहा है विदेशी लोगों की,,,।
 दीपेंद्र-(सुबकने लगता है )बस पापा ,,,सब समझ गया,,। उधर तुम अकेले, इधर मैं ,,,,क्या करेंगे इस धन का ,,,,,,और नहीं, पापा ,,,,,,,बस और नहीं,,,।
-०-
पता:
मधुकांत
रोहतक (हरियाणा)
-०-
मधुकांत जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 28 July 2020

प्रकाशक / अप्रकशक (व्यंग्य) - मधुकांत

प्रकाशक / अप्रकशक
(व्यंग्य)
रमेश --दिवाकर तुम प्रकाशक संघ की बैठक में इतनी जल्दी कैसे आ गए और अकेले कैंटीन में बैठे क्या कर रहे हो ? दिवाकर --रमेश जी यही लालच रहता है आप जैसे पुराने  प्रकाशको के साथ बैठकर कुछ सीख ले ली जाए ! रमेश ---तो बताओ तुम्हारा प्रकाशन कैसा चल रहा है?,,,, देखो एक बार बेरे को बुलाकर कुछ चाय पानी का ऑर्डर दे दो ,,,,,आज तो खाना भी नसीब नहीं हुआ । दिवाकर --रमेश जी मैं तो बाहर का कुछ खाता नहीं, आप अपनी पसंद का आदेश दे दे !
रमेश ने उंगली से बेरे को बुलाया ,दो चाय और एक प्लेट पकोड़े का आदेश दे दिया ।
--हां ,अब बताओ अपने प्रकाशन के बारे में ,,,।
दिवाकर-- क्या बताएं 2 वर्ष पूर्व 10 पुस्तकें प्रकाशित की थी! 20-20 पुस्तकें लेखकों को भेज दी ,शेष घर पर पड़ी है ! रमेश --दिवाकर यह बताओ तुम प्रकाशक क्यों बने ? दिवाकर --आप से क्या पर्दा ,कोई हमारी पुस्तकें प्रकाशित नहीं कर रहा था  तो दो पुस्तके अपनी तथा 8 पुस्तकें अपने साहित्यिक मित्रों की प्रकाशित कर ली।  रमेश-- देखो भैया, अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं !सारा माल कल ही मेरी दुकान पर भिजवा दो जो तेरी कोस्ट आई है हमसे ले लेना ,,,,परंतु पेमेंट 6 महीने बाद में दूंगा ।
दिवाकर --मुझे क्या लाभ होगा?
रमेश --अरे तेरा गोदाम खाली नहीं हो जाएगा, एक दिन कबाड़ी को बुलाकर उठवाएगा उससे तो अच्छा है । दिवाकर --रमेश जी एक बात बताओ भविष्य में इस व्यवसाय की स्थिति क्या रहेगी ? रमेश --हाथ पर हाथ रख कर बैठे रहेंगे !सरकार कहां चाहती है पुस्तके छपे ,पुस्तकालय खुले ,,,सब कुछ ई बुक्स पर पढ़ना -पढ़ाना चल पड़ा है । दिवाकर --यह बात तो सत्य है रमेश जी लेकिन अब  ओखल में सिर दे दिया है तो कोई रास्ता समझाओ। रमेश --रास्ता बहुत आसान है भैया फेसबुक पर अपने प्रकाशन की योजना बताओ  ,मक्खी की तरह लेखक भिन्न-भिन्नाते हुए आने लगेंगे ।पुस्तक के हिसाब से लेखक से खर्चा मांग लो ,कम से कम आधा
एडवांस ।कुछ पुस्तकें अपने पास  रख लो ,सरकार की खरीद-फरोख्त निकलती रहती है कुछ कमीशन सरकार लेती है बाकी अधिकारी के मुंह पर मारो ।शेष जितना बचा सकते हो उसे अपनी जेब में डालो।  दिवाकर --भाई साहब ,ये सब बातें मुझे कुछ हजम नहीं हो रही । रमेश --भैया कहीं तुम लेखक -वेखक तो नहीं रहे? दिवाकर --सब कुछ आपको बताया तो है ,अपनी दो पुस्तकें प्रकाशित करने के लिए तो मैं प्रकाशक बना ! रमेश --सब समझ गए, अब आपको साहित्य का तोड़ समझा देता हूं यदि साहित्यकार कहलाना है तो इस प्रकाशन को ताला लगा दो और प्रकाशक बनना है तो ये भावनाएं ,संवेदनाएं बंद करके घौर व्यापारी बन जाओ । दिवाकर --और मेरा लाखों रुपया,,,,,,।
   रमेश -- चिंता मत करो अपने प्रकाशन को हमारी सिस्टर कंसर्न बना दो !आपका शौक पूरा होता रहेगा और हमारा धंधा !
कटु सत्य होते हुए भी दिवाकर बेहद असहज हो गया ।चाय पकोड़े लगभग समाप्त होने को थे ।वह तेजी से उठा!-- रमेश जी आप चाय समाप्त करें मैं फ्रेश होकर आता हूं !
रमेश जी पकौड़ो का आनंद ले रहे थे और दिवाकर बाथरूम की ओर न जाकर तेजी से मेट्रो पकड़ने के लिए निकल पड़ा !
-०-
पता:
मधुकांत
रोहतक (हरियाणा)
-०-
मधुकांत जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 8 August 2020

अकादमी का भूत (व्यंग्य) - मधुकांत

अकादमी का भूत
(व्यंग्य)
लाख जतन किए परंतु सब निष्फल ।निदेशक महोदय से लेकर चपरासी तक कभी बैठक करते, कभी अकेले में चिंतन करते,,,, समझने का प्रयत्न करते,,, परंतु सब समझ से परे,,,। समझ में आए या ना आए परंतु यह कैसे घोषणा कर दें कि साहित्य अकादमी के कार्यालय में भूत का साया है ।जो साहित्य समाज को दिशा प्रदान करता है वह अपने माथे पर अंधविश्वास का कलंक कैसे लगने दें ।
       पहली -दूसरी घटना पर किसी ने विशेष ध्यान न दिया परंतु साक्षात को प्रमाण की क्या आवश्यकता। सुबह-सुबह साहित्य अकादमी के पुरस्कारों की लिस्ट गायब हुई ।दूसरी लिस्ट निकाली गई तो सारे पुरस्कार उल्टे सीधे हो गए। मुख्यमंत्री के पी ए साहब का प्रतिदिन फोन आ जाता, 'आज ही पुरस्कृत साहित्यकारों की लिस्ट भेजो ।चुनाव का बिगुल बजने वाला है ।इससे पूर्व पुरस्कारों की घोषणा हो जानी चाहिए ,,  '। तीसरी लिस्ट तैयार की गई तो
पी ए साहब दो दिन के लिए बाहर चले गए ।
       अगले दिन सारा स्टाफ निदेशक लाल पांडे के ऑफिस में  जमा हो गया ।मेज पर रखी पुरस्कारों की लिस्ट पर समीप में लुढकी पड़ी स्याही की दवा ने भूत जैसा आतंकित चित्र बना दिया । पंखे के रेगुलेटर से अचानक सपार्किंग के साथ जोरदार चिंगारी निकली और पंखे की आवाज एकदम बढ़ गई। तेज हवा से कुर्सी का टॉवल उड़कर गायब हो गया। बाथरूम के अंदर से टप टप पानी गिरने की भयानक आवाज आने लगी। ऑफिस की कुंडी में लटकता हुआ ताला जोर-जोर से हिलने लगा,,,। सब देखकर लाल पांडे की चीख निकल गई। आवाज सुनकर उनकी सचिव कविता भागी आई ,सर यह किसी भूत-प्रेत का ही काम है,,,, कुछ ना कुछ कराना पड़ेगा,,।
 तो क्या करें एक तो दफ्तर में भूत ,दूसरा मुख्यमंत्री का भूत,,, लाल पांडे घबरा गए । "चिंता क्या है सर, लिस्ट तो आपके कंप्यूटर में है एक और निकाल लीजिए ।मैं खुद जाकर दे आती हूं ,," मैम कविता ने सुझाया ।
   लाल पांडे जी अपनी उंगलियों को कंप्यूटर पर चलाने लगे। कंप्यूटर में फाइल गायब पाकर उनके माथे पर पसीना आ गया। कुर्सी के पीछे खड़ी मैम कविता भी यह देखकर भयभीत हो गई, "सर अब तो कुछ करना ही पड़ेगा। एक ओझा मेरी पहचान का है।"  "कुछ भी करो परंतु  यह समाचार प्रेस में नहीं जाना  चाहिए,,,, पी ए साहब का फोन भी आने वाला होगा ।घबराहट के कारण मेरे पेट में गुड गुड होने लगी है।मैं तो दो दिन की सिक- लीव लेकर मैं घर जा रहा हूं। कविता जी ,आप निर्णय तैयार करने वाले एक्सपर्ट की डिटेल लेकर अवॉर्ड की लिस्ट तैयार कर लेना,,  ,, और हां वह ओझा वाला उपाय भी करले" ,समझाते हुए लाल पांडे ऑफिस से बाहर आ गए ।
दोपहर को कविता मैम का फोन आया ,"सर एक ओझा को कार्यालय में बुलाया है, ,।" "पहले यह बताओ पी ए साहब का फोन तो नहीं आया,,?"
 "जी नहीं .मेरे रहते आप चिंता ना करें,, ,  ,  "। "कविता जी पत्नी गुजर जाने के बाद आपका ही सहारा है ,अब बताइए ओझा जी क्या कहते हैं ?" दबी आवाज में कविता मैंम ने समझाया ,"सर वह कहता है हमारे ऑफिस पर किसी असंतुष्ट, स्वर्गीय साहित्यकार के भूत का साया है,,,,"। "कविता जी, इनसे ऐसा उपाय पूछो जिसका तुरंत प्रभाव पड़ जाए"। "मैंने पूछा है सर ओझा जी का कहना है कोई असंतुष्ट साहित्यकार ,जो जाने अनजाने पुरस्कार मिलने से वंचित रह गया हो और उसकी अकाल मृत्यु हो गई हो,,,,, उसकी पहचान करिए ,तब इलाज किया जा सकता है "।
"साहित्यकार,,,,,, असंतुष्ट ,,,,अकालमृत्यु ," बुदबुदाते हुए कई चेहरे उनकी आंखों में घूमने लगे। "कविता जी आप तो मुझसे भी पुरानी है ।आप ही कुछ रास्ता निकालिए ,अन्यथा मैं तो लंबा बीमार पड़ जाऊंगा।" "आप चिंता ना करें सर ,मैं कुछ करती हूं" ।लाल पांडे जी को आज अनुभव हुआ  कि औरतों में पुरुष से अधिक हौसला होता है ।मोबाइल बंद होने के बाद घर और ऑफिस दोनों में चिंतन -मनन होने लगा।
            एक घंटे बाद मैम कविता ने फोन आया ,"सर मुझे याद आता है कई वर्ष पहले हमने कहानी प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें तीन निर्णायक थे। विशेषज्ञों के निर्णय से अलग हमने राजनीतिक दबाव के कारण अलग निर्णय घोषित करना पड़ा था। हमारे ऑफिस के एक सस्पेंड चपरासी ने विशेषज्ञों वाला सही निर्णय चोरी करके अखबार में भेज दिया ।तब अकादमी की खूब फजीहत हुई थी । निर्णायक मंडल ने जिस लेखक का नाम प्रथम घोषित किया था, समाचार पत्र में पढ़कर उनको सदमा बैठ गया और कुछ ही दिनों बाद  हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई थी ।ओझा जी कहते हैं शत-प्रतिशत यह वही व्यक्ति है इसी साहित्यकार की मुक्ति के लिए ओझा जी ने उपाय बताया है कि पुरस्कार की राशि उसकी पत्नी को भेज दें और ₹5000 ओझा जी ने अपनी फीस भी बताई है ।"
  "कर दो कविता जी तुरंत कर दो किसी प्रकार उस भूत से पिंड छुड़वाइए ,,,,ग्यारह और पांच सोलह हजार की बात है ,मैं किसी फंड में एडजस्ट करा दूंगा।"
   "ठीक है सर, मैं कुछ करती हूं ।"
 सायं चार बजे कविता मैम का घबराया हुआ फोन आया ,"सर पी ए साहब ने अवॉर्ड की लिस्ट मंगवाई ।मैंने आनाकानी की तो कहने लगे मैं आपके ऑफिस में आ रहा हूं । सर ,आप को भी  बुलाने के लिए कहा है ,,,,,,।"
   "अरे कविता जी आपने कहा नहीं मुझे दस्त लगे हैं। देखो, कविता जी जैसे तैसे आप संभाल लीजिए, मैं आपको दशरथ वाला एक  वचन देता हूं ,,,आप कभी भी उसे मांग लेना,,,।"
 "ठीक है सर, मैं कुछ करती हूं परंतु आप अकादमी के महामहिम है ।अपने वचन को अच्छे से याद रखना।"
 रात को कविता जी ने फोन करके विस्तार से विवरण दिया। "सर, मैंने पी ए जी को सब कुछ बता दिया ।उन्हें भी यकीन हो गया कि अकादमी में कोई भूत का साया है। उन्होंने भी तुरंत समाधान करने को कहा है। आपके तुरंत स्वस्थ होने की कामना भी की है। सर, अब तो आपके दस्तों की ट्रेन को लाल झंडी दिखाई दे गई होगी ,,,,,,परंतु मेरा वचन याद रखना।" "वेरी गुड कविता और दिवंगत लेखक की पुरस्कार राशि का क्या किया ?"
     "सर, रामचरण को भेज रखा है।"
 अगले दिन लाल पांडे जी उत्साह पूर्वक अकादमी   भवन में आए ।उनके आते ही सब उनके ऑफिस में जमा हो गए। रामचरण ने उत्साह पूर्वक बताया, " "सर लेखक की पत्नी भी स्वर्ग सिधार  गई थी। ओझा जी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि पुरस्कार की माला बनाकर उनकी मजार पर चढ़ा दो। इधर मैं उन की शांति के लिए पाठ आरंभ करता हूं ,,,,हां सुबह सुबह मेरी दक्षिणा अवश्य भिजवा देना। इसलिए सर जी मैं ओझा जी की दक्षिणा देकर अभी अभी यहां आया हूं ।"
"शाबाश रामचरण," निदेशक महोदय निश्चिंत से हो गए।
तभी पी ए साहब का फोन आ गया। कांपते हाथों से निदेशक महोदय ने फोन उठाया। "थैंक्यू लाल पांडे जी, आपने ऑफिस खुलने से पहले ही अवॉर्ड की लिस्ट मुख्यमंत्री की टेबल पर रखवा दी,,, थैंक यू अगेन ,,,।"
 'यह किसी कर्मचारी का कार्य है या ओझा का चमत्कार'-आश्चर्य और खुशी के कारण निदेशक महोदय का मुंह खुला का खुला रह गया । उनके चारों ओर खड़े कर्मचारी कुछ भी समझ न पाए कि हमारे निदेशक महोदय को अचानक यह क्या हो गया है।

-०-
पता:
मधुकांत
रोहतक (हरियाणा)
-०-
मधुकांत जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 1 April 2020

सोने के अंडे (लघुकथा) - मधुकांत

सोने के अंडे
(लघुकथा)
चुनाव से पूर्व उस क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा हुई और देखते ही देखते किसानों की जमीन का अधिग्रहण करके सहकारी शुगर मिल के नाम से एक विशाल मुर्गी की स्थापना कर दी। किसान खुश,,,,,, अब उसको कम परिश्रम ,,,थोड़े चुगे, में सोने का अंडा मिलने लगेगा।
प्रधानमंत्री स्वयं उद्घाटन करने आए थे ।उन्होंने घोषणा की अब किसानों की फसलों का पर्याप्त दाम दिया जाएगा ,जिससे किसानों की आय दुगनी हो जाएगी।
पार्टी चुनाव जीत गई ।सहकारी मिल सिटी मारने लगी ।सरकार, मंत्री, प्रशासक सबकी नजर सोने के अंडों पर रहने लगी, मुर्गी कैसे रहती है? क्या खाती है? इसकी चिंता किसी को नहीं थी।
सरकार आती रही जाती रही। सब उसके अंडों की बंदरबांट करती रही ।मुर्गी कमजोर होती चली गई और अंत में मुर्गी अंडा देने में असमर्थ हो गई।
अब सबकी नजर मुर्गी को एक झटके में हलाल करके डकारने को मचलने लगी। फिर एक दिन चुपचाप औने पौने दामों में अपने लोगों के बीच मुर्गी की बंदरबांट कर ली ।
वर्षों पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के समय लगाया गया शिलालेख सभी करदाताओं का, किसानों का मुंह चिढ़ा रहा था।

-०-
पता:
मधुकांत
रोहतक (हरियाणा)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 12 August 2020

उम्र के इस पड़ाव पर (ग़ज़ल) - सपना परिहार


उम्र के इस पड़ाव पर
(ग़ज़ल)
उम्र के इस पड़ाव पर थकना भी लाज़मी है,
अपने हिस्से में आज भी बस थोड़ी सी जमीं है।

वक्त और हालात के सभी मारे है दोस्तों,
बता ए जिंदगी तू किसके लिए थमीं है।

न रात मेरी थी कभी,न दिन उसका है अभी,
हम दोनों के हिस्से में अभी भी कुछ कमीं है।

हसरतों के बाजार से कुछ ख़्वाब खरीद लाये थे हम,
वो हकीकत न बन सके,उसके जिम्मेदार भी हमीं है।

अफ़सोस रहेगा ताउम्र इस बात का,
किसी की बदौलत आज भी इन आँखों में नमीं है।

थकने लगे हैं वो अब जिम्मेदारियों के बोझ से,
उनके काँपते हाथों में अब ताकत की कमीं है।


मुट्ठी भर खुशियाँ ही माँगते है वो उस ख़ुदा से,
वो खुशियाँ भी न जानें क्यों हमसे अनमनीं है।
-०-
पता:
सपना परिहार 
उज्जैन (मध्यप्रदेश)


-०-
मधुकांत जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 24 August 2020

गणेश चतुर्थी (गीत) - सपना परिहार


गणेश चतुर्थी
(गीत)
भाद्र पक्ष की चतुर्थी
जन्म हुआ गजराज
रंग -गुलाल उड़ रहा
और बज रहा है साज ।

प्रथम पूज्य को शीश झुकाऊ
गौरी पुत्र गणेश
भालचंद्र है जिनके सिर  पर
पिता है तुम्हारे महेश ।

एक सौ आठ है नाम तुम्हारे
तुम उनसे सुशोभित हो,
मूसक वाहन है तुम्हारी सवारी
तुम सबके मन मोहित हो ।

कार्तिकेय के भ्राता अनुज
रिद्धी-सिद्धि संग विराजत हो,
शुभ-लाभ के बिना अधूरे
पिता उनके कहावत हो।

हर वर्ष में ग्यारह दिवस तुम
हम सबके घर में आते हो ,
अगले बरस फिर आने का वादा
तुम करके चले जाते हो।

हर शुभ मंगल कार्य में
तुम्हे ही पूजा जाता है
जीवन में कुछ  भी संकट हो
जिह्वा पर नाम तुम्हारा ही आता है।
-०-
पता:
सपना परिहार 
उज्जैन (मध्यप्रदेश)


-०-
मधुकांत जी की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ