*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query अनिल कुमार 'निलय'. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query अनिल कुमार 'निलय'. Sort by date Show all posts

Saturday, 15 August 2020

वतन के वास्ते (कविता) - अनिल कुमार 'निलय'


वतन के वास्ते
(कविता)
बुलाये गर वतन तो जान की परवाह क्या करना?
तिरंगा हो कफन तो फिर दूजी चाह क्या करना?
वतन के वास्ते बह जाये लहू का एक-एक कतरा,
वतन की गोद के आगे दूसरी पनाह क्या करना?
सिक्के कमाने के तो हैं मौजूद हजारों रास्ते,मगर
वतनपरस्ती ही न हो जिसमें वो राह क्या करना?
सरहदें देश की जिन्हें बुलाएं,वे ख़ुशनसीब होते हैं,
कफन बाँधे जो चलते हैं उन्हें आगाह क्या करना?
अपना वतन बसर नहीं करता जिनमें सलीके से,
उन्हें मंदिर से क्या लेना,उन्हें दरगाह क्या करना?
सारी की सारी दुनिया उतर आये उनमें तो क्या?
देश का अक्स न हो जिसमें वो निगाह क्या करना?
वतन के नाम पर भी सर कटाने से जो डरे निलय!,
हो लाख महान फिर भी ऐसा शहंशाह क्या करना?
-०-
पता: 
अनिल कुमार 'निलय'
प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश)

-०-



अनिल कुमार 'निलय' की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ