*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'. Sort by date Show all posts

Wednesday, 2 September 2020

आखिर वह कौन थी? (यात्रा वृत्तांत - भाग ३ ) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

आखिर वह कौन थी?
(यात्रा वृत्तांत - भाग ३ )
क्रमशः २० मई २०२० से आगे ...
पूर्वावलोकन----अब तक आप लोगो ने पढ़ा कि किस प्रकार किन परिस्थितियों में मैंने माता रानी के तथा काल भैरव के दर्शन किया, परंतु मेरी यात्रा यही समाप्त नहीं हुई, परिस्थिति विशेष के कुछ और अनुभव होना बाकी था। 
अब मैं ज्यौं ज्यौं नीचे की तरफ बढ़ा जा रहा था, त्यों त्यों थकान पीड़ा तथा हताशा का शिकार हो चला था। मेरा आत्मबल हीन हो गया, मैंने परिस्थितियों के आगे घुटने टेक दिए पूर्ण रूप से विवशता मुझ पे हावी हो गई, न जाने क्यों मेरी अन्तरात्मा से ये आवाज आ रही थी कि अब मैं घर नहीं पहुंच पाऊंगा। मेरे पांव कमर घुटने में बुरी तरह जकड़न पैदा हो गई थी, एकएक कदम चलना दूभर हो चला था, नंगे पांव सुन्न हो नीले पड़ते जा रहे थे , इन परिस्थितियों में सिवा रेलिंग पकड़ रोने
के अलावा कोई चारा शेष नहीं बचा था क्यौ कि मेरा सहयात्री आगे निकल दूसरे पड़ाव पर मेरा इंतजार कर रहा था, और मैं यहां अकेला अपनी परिस्थितियों से जूझ रहा था। मेरा कोई मददगार उस बीरानेंमें नहीं दीख रहा था, मेंरे जीवन काल की सारी घटनाएं फिल्मी रील की तरह घूम रही थी, उस बेखुदी के आलम में आंखों में आंसू, और जुबां पे जय माता दी का नाम था, अक्सर ऐसाही होताहै जब प्राण संकट में हो अपने ईष्ट की याद आती है और हताश मना पुकार उठता है नाम और मिल जाता है सहारा, मेरी आंखें भय पीड़ा एवम् थकान से बंद थी। तभीएकआत्मीय संबोधन मधुर आवाज मेरे कर्ण पटल 
से टकराई थी, और वातावरण में एक अजीब सुगंध फैल गई मानो सैकड़ों आम्रमंजरिया एक साथ खिल उठी हो । 
#अंकल जी आप रो रहे हैं, आपको बहुत दर्द है, मेरे कंधों पे हाथ रखिये अभी नीचे उतार दूंगी। #
उस आवाज को सुनकर मैं चैतन्य हुआ था, और आंखें खुली तो सामने एक सोडली नव यौवना को अपनी तरफ करूणामय नेत्रों से तकते पाया था, उस समय मेरी श्रद्धा मेरा विश्वास मेरा भरोसा मूर्ति मान हो मेरे सामने खड़ी मुस्कुरा रही थी, और मैं सम्मोहित हो उसे ही तक रहा था। उसकी स्नेहिल वाणी सुनकर भी मेरे मन में हाथ थामने अथवा कंधे का सहारा लेने की इच्छा नहीं जगी, अचानक मेरे मुह से बोल फूट पड़े जा बेटी तूं जिस भी कुल से हो ईश्वर तेरा कल्याण करे, तूं सदा सुखी रहे बेटी मैं धीरे धीरे खुद ही चला जाउंगा। 
मैं उठा और मेरा चोला चैतन्य हो उठा, मेरे कदम नीचे की तरफ़ बढ़ चले, वह मेरे पीछे कुछ सिढ़ियों तक आई थी, ज्योंही मैंने अपनी बाई तरफ देखा वह कन्या गायब थी, ऊपर से नीचे देखा तो लगा मैं नीचे आ गया हूँ। कुछ ही देर में उतर जाऊंगा, इतना सोंचते ही मेरे हृदय में साहस का संचार हुआ, धीरे धीरे चलते मैं कटरा आ पहुचा अपने मित्र के पास। आगे की यात्रा बस द्वारा जारी रखते हुए दिल्ली के रास्ते मथुरा पहुंचा था, लेकिन बस में बैठने के बाद अब भी मेरी स्मृति में वही घटना क्रम चल रहा था, मैं अब भी निर्णय नही ले पा रहा था कि वह मेरा भ्रम था या यथार्थ। आप भी विचार करें।
-०-
क्रमशः ........... २० जून २०२० (आखिर वह कौन थी? (यात्रा वृत्तांत - भाग ४ )
 -०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 20 April 2020

आखिर वह कौन थी? (यात्रा वृत्तांत - भाग २ ) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

आखिर वह कौन थी?

(यात्रा वृत्तांत - भाग २ )
क्रमशः २० मार्च २०२० से आगे ...
मैं जैसे तैसे नीचे उतर रहा था, रास्ते की कठिनाइयाँ बढ़ती जा रही थी, रास्ते कीचड़ तथा फिसलन भरे थे, 
रास्ते में इक्के दुकाने फंसे बदनसीब यात्री ही दिखाई दे रहे थे, उस फिसलन युक्त रास्तों पर मैं कइकइ बार फिसला गिरा, लेकिन चोट कभी नही लगी, ऐसा लगता जैसे कोई अदृश्य ताकत मुझे संभाल रही हो, यह तो अवश्य माँ की ही कृपा रही होगी। जिसने मुझे बार बार संरक्षण दिया, लेकिन उसी समय घटित एक घटना ने मेरे मन को झकझोर दिया। 
बार बार कीचड़ में फिसलने से मैंने अपने पांवों के जूते उतार फेंके थे नंगे पांव ही नीचे बढ़ चला था, उबड़ खाबड़ पहाड़ी रास्ते, तथा बर्फीले बारिस से भीगनें से मेरे पांवों के घुटने कमर तथा पंजों में सूजन जकड़न हो गई थी रास्ता चला नही जा रहा था। फिर भी जै माता दी नाम के सहारे विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करते अपनी मंजिल तय करता जा रहा था। कि अचानक से मैंने जो दृश्य देखा उसने मुझे भीतर तक हिला दिया, 
शायद ये विपरीत परिस्थि में मां द्वारा मेरे हृदय की परीक्षा थी, 
मैंने देखा कि जंहा मैं खड़ा था, वहा से लगभग बीस पच्चीस सीढियाँ उपर आठ से दश वर्षीय बालक जोर जोर से रो रहा था, उसकी करूण आवाज ने मेरे पैरों को थाम लिया था, और मैं पीछे लौटने पर मजबूर था मैं अपने दिल की आवाज की अनसुनी नही कर पाया, और वापस चल कर बच्चे के पास जा पहुचा था, मैंने देखा बच्चा भीगे होने के कारण ठंढ से थर थर कांप रहा था, हवा के तीव्र वेग एवम् सरसराहट से भयभीत हो रो रहा था। उन विपरीत परिस्थितियों में ही मैं समझ पाया था कि एक माँ और बाप के दिल में अपनी औलादों के प्रति कितना गहराप्रेम छुपा होता है, उसके माँ बाप अपना भींगा कम्बल तथा शाल निचोड़ कर उसे ही बच्चे को ओढ़ा कर उसकी प्राण रक्षा का प्रयास कर रहे थे, जब कि वे खुद ही ठंढ जाड़े थरथरा रहे थे। 
मैंने उनके नजदीक पहुँच उनसे बच्चे के रोने का कारण जानना चाहा तथा उनकी मदद की पेशकश की तो उन्होंने विनम्रता पूर्वक इन्कार कर दिया, तथा बतायाकि अंकल जी यह बच्चा, हवा के वेग से डर कर रो रहा है, आप जाइये आप तो खुद ही परेशान है, माँ की कृपा रही तो इसे कुछ भी नही होगा, 
उस विपरीत परिस्थितियों में भी माँ के प्रति एसी अगाध श्रद्धा देख मेरा मन करूणा से भर आया। आंखें छलक उठी, मैंने मन ही मन उनके जोश जज्बे विश्वास एवम् भरोसे को सिर झुका कर नमन किया, और चल पड़ा बोझिल कदमों से नीचे की ओर, ईस घटना के द्वारा संभवतः माँ ने मेरे हृदय के मानवीय संवेदना की गहराई की परीक्षा ली होगी।
-०-
क्रमशः ........... २० मई २०२० (आखिर वह कौन थी? (यात्रा वृत्तांत - भाग ३ )
 -०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 5 April 2020

दीपोत्सव (कविता) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

दीपोत्सव
(कविता)
इन दुख की काली रातों में,दीपों से धरा सजाना है।
कोई कोना छूटे ना,इस तम को जंग से मिटाना है।
तन को मन को आलोकित कर,जग आलोकित कर जाना है।
जो अंधेरों में मन मारे बैठे हैं,इक आस दीप जलाना है।।१।।इन दुःख।।

जीवन की अंधेरी ‌राहों में, कांटों के उपर चलनां है।
उम्मीदों का जला‌ के एक दिया,हर खतरे से बच के निकलना है ।
ना ठोकर खाये कोई राह में ,दीपक बाती सा जलना है।
कर्मों के पथ आलोकित हो,हर दिल में उजाला करना है।।२।।इन दुख की।।
नीले अंबर की छांव में, दुख से कातर हर गांव में।
बांधे घुंघरू पांवों में छम छम नाच दिखाना है ।
ना दुखिया हो जीवन में कोई, खुशियों के गीत सुनाना है।
हर तरफ खुशी के रेले हो, हर दिल का साज‌ बजाना है।। ३।।इन दुख की।।
खेतों में खलिहानों में, झोपड़ियों महलों के कंगूरों पे।
हर मंदिरों के कलशोंपे,हर मस्जिद की मीनारों पे।
हर तरफ रोशनी फैली हो, दीपों से टिम टिम लड़ियों के।
कहीं अंधेरे रह ना पायें चर्चों और गुरूद्वारों में।।४।। ।।। इन दुःख।।।
हर तरफ खुशी के मंजर हो,ना जंग में गम का अंधेरा हो।
आशा की किरणें फूट पड़े,हर जीवन में नया सबेरा हो।
आओ मिलकर खुशियां बांटें, हिम्मत है सबको बधाई हो।।५।।इन दुःख की।।
-०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 9 March 2020

इंसान चुप क्यूँ है--- (कविता) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

इंसान चुप क्यूँ है---

(कविता)
आज इंसानियत से इंसान,
इतना दूर क्यू है।
दया धर्म की बातें करता है,
फिर इतना मगरूर क्यों है।
आज इस वतन की फिज़ाओं में,
ज़हर घुलाक्यू है।
इस चमन को,
आज माली से गिला क्यूँ है।। 1।।

शिया सुन्नी वहाबी के, झगड़े क्यूँ है।
हिन्दू मुशलिम आपस में, लड़े क्यूँ है।
मन्दिर मस्जिद में क्यूँ, चीख़ें है इंसानों की,
उनके भीतर बारूदो का धुआं क्यूँ है।
चलते चलते इंसानों के कदम ठिठके है,
ख़ुदा भगवानों के दर पे पहरा क्यूँ है।
क्या भगवान भी डरता है अब इंसानों से,
नां जाने आज वो सहमा क्यूँ है।
बताओ आज भीड़ में लाशें क्यूँ है,
इंसानी लहू बहता है सड़कों पर,
उसकी मौत पर तमाशे क्यूँ है।
बड़े गहरे हैं दाग दामन के,
सभी कुछ देख कर इंसान चुप रहता क्यूँ है।। 2।।
 
अपने मतलब की खातिर, वो इन्सान से हैवान बना।
इंसानियत छोड़ कर, इंसान से शैतान बना।
अपने फर्ज भूल कर, वो राजनीति करता है।
गुनाह करते वो मालिक से न डरता है।
वोकौम परस्त बन कर
वतनपरस्ती भूल बैठाहै।
वो इबादतें करता नहींअब मादरेवतन की।
मजहबी आड़ ले गुनाह वो कर बैठा हैं,
इंसानियत कीसीख भूल बैठाहै है।। 3।।
 -०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 5 May 2020

त्रासदी (कविता) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

त्रासदी
(कविता)
कांप रही है धरा,डोल उठा है गगन ।
देख तांडव मौतों का ,सिहर उठा है ‌जीवन।
महामारियां हैं आ रही, टूटते पहाड़ हैं।
कभी बादल फट रहे, ये मौत की दहाड़ है।
ध्वस्त‌ हुई बस्तियां,बिखर रही हैं लाशें।
मानवता रो रही, थम रही हैं सांसें।
प्रकृति क्रुद्ध हो रही,अपना धैर्य खो रही।
मानव की नादानियों का दंड प्रकृति दे रही।
अपने ही कुकर्मों का दंश,ये मानव झेल रहा।
समझ बूझ लुप्त हुई, मौत से वो खेल रहा।
काटता है बन जंगल ,पर्वतों को तोड़ रहा।
बड़े बड़े बांध बना जल धारा मोड़ रहा।
रोक रोक जलधारा, नदियों को मार रहा।
पानी बिन मर रहा,मदद को पुकार रहा।
बन जंगल कटने से बन्य जीव मर रहे।
खत्म हुई हरियाली, सपने बिखर रहे।
नित आंधियां है चल रही,बज्रपात हो रहा।‌‌ ‌
फ़ूटी सी किस्मत ले,ये मानव रो रहा।
प्रकृति और इंसान में,जंग मानों छिड़ गई।
प्रतिघात घात चल रहा, धरती अखाड़ा बन रही।
प्रकृति जन्यआपदा का जनक मानव ही बना।
मिट रहा निज कर्म से,कर्म फल है भोगना।
-०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 17 March 2020

गौरया (कविता) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

गौरया
(कविता)
मेरे घर की मुंडेर पर गौरैया रहती थी।
रोज सबेरे अपनी भाषा में,आके वो कुछ कहती थी।
चीं चीं चूं चूं करती थी वह, रोज मांगती दाना पानी।
गौरैया को देख मुझे,
आती बचपन की याद कहानी।
आती थी वो नील गगन से,
झुंडों में पंख पसारे।
कभी फुदकती घर आंगन में,
कभी फुदकती द्वारे
चावल औ दानों के टुकड़े,
बीन बीन ले जाती थी।
बैठ घोसलों के भीतर, बच्चोंकी भूख मिटाती थी।
आहट सुन गौरैया की,
बच्चे खुशियों से चिल्लाते थे।
माँ की ममता दानों के टुकड़े,
पाकर निहाल हो जाते थे।
गौरैया का निश्छल प्रेम देख,
मेरी आंखें भर आई थी।
जाने अंजाने माँ की मूरत,
आंखों में मेरी समाई थी।
उस दिन माँ की यादों ने,
मुझको खूब रूलाया था।
एक अबोध नन्ही चिड़िया ने,
प्रेम का पाठ पढ़ाया था।
नहीं प्रेम की कीमत कोई,
और नही कुछ पाना।
अपना सब कुछ लुटा लुटा,
इस दुनिया से जाना।
प्रेम में जीना प्रेम में मरना,
प्रेम मे ही मिट जाना।
ढाई आखर प्रेम का मतलब,
गौरैया से जाना -०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 25 March 2020

आखिर वह कौन थी? (यात्रा वृत्तांत - भाग १ ) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'

आखिर वह कौन थी?

(यात्रा वृत्तांत - भाग १ )
आखिर वह कौन थी?
शैर कर दुनियाँ की गाफिल,
जिंदगानी फिर कहाँ।
जिंदगी भी गर रही,
तो नौजवानी फिर कहाँ।
किसी अग्यात शायर का कथन याद दिलाता है कि जब तक जिन्दगी और जवानी है , शैर कर वरना जिन्दगी और जवानी बार बार नहीं मिलते।
कभी कभी व्यक्ति जब अत्यंत भावुक होताहै, तब उन भावनात्मक क्षणों में लिए गए निर्णय बड़े आह्लादकारी सिद्ध होते हैं, हमारी भारतीय सांसकृतिक परंपराओं में तीर्थाटन एवं त्योहारों का विशिष्ट में महत्व है, क्योंकि उन परंपरा के निर्वहन तथा तीर्थयात्राओं से
स्वस्थ्य मनोरंजन के साथ जीवन को एक नई चेतना, नया उत्साह, नई ऊर्जा मिलती है। मेरी तीर्थ यात्रा के दौरान घटी एक घटना ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर वो हाथ किसके थे जो जीवन मृत्यु के बीच झूल रहे मुझ अकिंचन को सहारा देने आगे बढ़े थे, मेरे साथ साथ आप भी सोचें
इसी लिए आप सभी को इस सत्य घटित घटना से परिचित कराना चाहता हूं।
जो मेरी वैष्णोंधाम तीर्थ यात्रा के दौर में घटित हुई थी जो आज भी हृदय में सिहरन पैदा करतीहै।
कुछ समय पहले मेरी पत्नी कुछ रिस्ते वालों के साथ वैष्णोंधाम तीर्थ यात्रा में गई थी, उन्ही के द्वारा माँ वैष्णवी की महिमा तथा हिमालय की प्राकृतिक छटा का वर्णन सुनतें सुनते मेंरे मन में भी मां के दर्शन की तीव्र अभिलाषा जाग उठी, और मैं भी मां के दरशन हेतु लालायित रहने लगा, और मेरे मन की अभिलाषा तीव्र होती गइ,
कुछ समय बाद वह समय भी आया जब माँ ने मुझे बुलाया,
मुझे आज भी याद है उस शुभ दिन की शुभ घड़ी एवम् शुभ घटना जिसने मेरा जीवन दर्शन ही बदल दिया।
दिनांक 2फरवरी सन् 2013की वह घटना जब हम मित्रों के प्रस्ताव पर तीर्थययात्रा के लिए घर से चले थे।
हम लोग रेल तथा बस से यात्रा करते हुए वाराणसी से दिल्ली के रास्ते जम्मू (कटरा) पहुंचे थे, वहाँ की प्राकृतिक छटायेंउचीं उंची पर्वत श्रृखलायें हरी-भरी घाटियाँ तीर्थयात्रियों को अपने मोह पाश में बांध रही थी। मेरा मन आह्लादित था, यात्री टोलियों के साथ जै माता दी के साथ गूंजता परिसर भक्ति मय वातावरण मेरे मन में माता वैष्णों के प्रति अगाध श्रद्धा के भावों का सृजन कर रहे थे, हृदय आत्म विभोर हो गया था।
दिन के लगभग 11•30बजेहमनेंअपनें मित्र के साथ अन्य यात्री टोलियों के साथ चढ़ाई सुरू किया,
सारी स्थितियां सामान्य थी,
चटख धूप खिली हुइ थी, वातावरण में बासन्ती एहसास घुला हुआ था, भक्तों का साथ जै माता दी के नारों नें मन केभीतर श्रद्धा और विश्वास जगा दिया था
यात्रा के दौरान जब मैं बूढ़े बिमार असहाय लोगों को भी जय माता दी के नारे के साथ धीरे धीरे चढाई करते देखता तो, माँ की महिमा के साथ यात्रियों के श्रद्धा भाव देख मेरा भावुकतापूर्ण मन व्याकुल हो उठता, आंखें छलछला उठती, कंठ अवरूद्ध हो जाता, कई कई बार ऐसा भी हुआ जब मैं भावुक पलों में फूट फूट रोया भी, जैसे तैसे चढ़ाई पूरी कर रात के 9•30बजेमैं माँ के मंदिर प्रांगण में पहुंचा था, उससमय आरती हो रही थी, माँ के नाम पे जै कारे लग रहे थे। कि अचानक मौसम नें पलटी मारी थी, तूफानी बादलों ने डेरा डाल दिया था।
अब तूफानी हवाओं ने कहर ढाना सुरू कर दिया था, जिसे जहाँ जगह मिली वही दुबक लिया था, हर वक्त लाखोंकी लगने वाली भीड़ छट गई थी, उस समय मैं तथा कुछ अन्य गिने चुने यात्री मां के दरशनों की हसरतों के साथ मां के दरवाजे को ताक रहे थे,
इसे माँ की कृपा कहें या
यात्रियों का नगण्य संख्या बल दर्शन का ऐसा अवसर पा मेरी आत्मा निहाल हो गई, मन तृप्त हो गया, उसमें अब कोई कामना शेष नहीं थी, न कुछ खोने का भय न कुछ पाने आस,।
पानी की तेज बौछारों और तेज हवाओं ने मौसम को ठंढ से भर दिया था, अब थका हारा तन सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहा था, और बिश्राम कक्ष में भोजन के पश्चात बेसुध हो लेट गया था,
सबेरे उठ दैनिक क्रिया के बाद हमने उस बिपरीत परिस्थिति में काल भैरव के दर्शन करने का दुस्साहस पूर्ण फैसला ले लिया था, जो माँ वैष्णोंधाम धाम से लगभग चार की०मी०उपर था। शर्द मौसम के कारण सदा भीड़ से भरा रहने वाला बाबा भैरव का दरबार आज खाली था,
कुल जमा 20-25यात्री ही थे, हम लोगो ने जैसे तैसे हांकते कांपते भीगते भैरव बाबा के दर्शन तो कर लिया,
लेकिन पर्वत चोटी की आखिरी उंचाई, ठंढी हवा का तीव्र वेग बादलों की सघनता काएहसास हमें अन्तरिक्ष यात्री होने का भ्रम पैदा कर रहे थे, धुन्ध के अलावा कुछ भी नहीं दिख रहा था, दिल बैठा जा रहा था घबराहट हो रही थी, हमारे पैसे कपड़े तथा लगेज सब नीचे क्लाक रूम में ही जमा ह़ो गये थे, पास के सारे पैसे खत्म थे। हम उपर रूक नही सकते थे इसीलिए उन परिस्थितियों में ही नीचे उतरने का घातक निर्णय लेना पड़ा।
दिनांक 4---2---2013 को सबेरे सात बजे से नीचे उतरना प्रारंभ कर दिया था।
-०-
क्रमशः ........... २० अप्रैल २०२० (आखिर वह कौन थी? (यात्रा वृत्तांत - भाग २ )
 -०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 15 August 2020

लोक नायक रघु काका (कहानी) - सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'


लोक नायक रघु काका
(कहानी)
(दो शब्द रचनाकार के------ अलाव घास फूस तथा‌ लकडी  के उस ढेर को कहते हैं जो जाड़े के दिनों में दरवाजों पर जलाया जाता है, जिससे लोग हाथ सेकते है जिसके अलग अलग भाषाओं में अनेक नाम हैं,जैसे , कौड़ा, तपनी, तपंता ,धूनी आदि न जाने ऐसे कितने नाम अनेक भाषाओं में,जिसे जाड़े से मुक्ति के लिए लगभग हर दरवाजे पर लकड़ी तथा घासफूस का ढेर जलाया जाता है ,ठंढ़ से मुक्ति पाने के लिए,यही वो जगह है जहां  कथा  कहानियों की अविरल धारा बहती थी। यहीं गीता रामायण महाभारत की कथाओं  का आकर्षण खींच लाता था लोगों को, अगर अलाव न होते तो आज सारी दुनियां मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचनाओं से  बंचित ही‌ रहती,और कफ़न जैसी काल जयी रचना का जन्म न हो पाता। शायद  इस कथा का जन्म भी यहीं हुआ था। इसके उद्गम स्थल का उद्गम श्रोत भी अलाव ही है।) ‌

हमारे बगल वाले गांव के ही रहने वाले थे रघु काका, उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे थे। हमारे दादा जी जब कभी अलाव के पास बैठ रघु काका के बहादुरी पर चर्चा छेड़ते तो लगता जैसे वे उनके साथ बीते दिनों की स्मृतियों में कहीं खो जाते। क्योकि वे उनके बिचारों के प्रबल समर्थक थे और इसके साथ हम बच्चों के ज़ेहन में रघू काका का ब्यक्तित्व तथा उनके निष्कपट ब्यवहार की यादें बस‌ जाती, तभी वे हमारे लोक कथा के नायक बन उभरे। यद्यपि आज वो हमारे बीच नहीं रहे, दिल की लगी गहरी भावनात्मक चोट ने उन्हें बिरक्ति के मार्ग पर पर ढकेल दिया, लेकिन वे और उनका चरित्र हमारी स्मृतियों में बसा हुआ आज भी कहानी बन कर पल रहा है। अब जब कभी स्मृतियों के झरोखे खुलते हैं, तो उनकी यादें  बरबस ही फिर ताजा हो उठती है, तथा उनके द्वारा बचपन में सुनाये गये गीतों के स्वर लहरियों की ध्वनितरंगे  कानों में मिसरी सी घोलती गूंजउठती है। उनका प्रेमपगा ब्यवहार संस्मरण बन जुबां ‌पे मचल उठता है।
रघू काका ने पराधीन भारत माता की अंतरात्मा की पीड़ा, बेचैनी की  छटपटाहट को बहुत ही नजदीक से अनुभव किया था।वे भावुक हृदय इंसान थे।वो उस समुदाय से आते थे,जो अब भी यायावरी करता जरायम पेशा से जुड़ा हुआ है। जहां आज भी अशिक्षा, नशाखोरी, देह व्यापार गरीबी तथा कुपोषण के जिन्न का नग्नतांडव देखा जा सकता है सरकारों द्वारा उनके विकास की बनाई गई हर योजना उनके दरवाजे पहुंचने के पहले ही दम तोड़ती नजर आती है। उनके कुनबों के लोगों का जीवन आज भी आज यहां तो कल वहां सड़कों के किनारे सिरकी तंबुओं में बीतता है।ढोल बजाकर गाना भीख मांग कर खाना तथा आपराधिक गतिविधियों का संचालन ही उस समुदाय का पेशा था। उसी समुदाय की उन्हीं परिस्थितियों से धूमकेतु बन उभरे थे रघू काका जिनका स्नेहासिक्त  जीवन व्यवहार उन्हें औरों से अलग स्थापितकर देता।वो तो किसी और ही मिट्टी के बने थे।वो भी अपनीरोजी-रोटी की तलाश में वतन से दूर साल के आठ महीने टहला करते, बहुत दूर दूर तक उनका जाना होता।
लेकिन वे बरसात के दिनों का चौमासा अपने गांव जवार में ही बिताते। वो बरसात के दिनों में गांवों-कस्बों में घूम घूम आल्हा कजरी गाते सुनाते, इश्वर ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य का मालिक बनाया था।शरीर जितना स्वस्थ्य हृदय उतना ही कोमल चरित्र बल उतना ही निर्मल,बड़ी बड़ी सुर्ख आंखें, घुंघराले काले बाल  रौबदार घनी काली मूंछें, चौड़ा सीना लंबी कद-काठी,मांसल ताकतवर भुजाओं का मालिक बनाया था उन्हें,बांये कांधे पर लटकती ढोल थामें दांये कांधे पर अनाज की गठरी ही उनकी पहचान थी, वे बहुत ज्यादा की चाह न रख बहुत थोड़े में ही संतुष्ट रहने वाले इंसान थे। वे भले ही चौपालों में गीत गा कर पेट भरते रहे हो, लेकिन हृदय दया से परिपूर्ण था, और हम बच्चों के तो वो महानायक हुआ करते थे, लोकगायक होने के नाते वे भावुक हृदय के मालिक थे।
वो बरसात में जब हमारे चौपालों में आल्हा या कजरी गीतों के सुर भरते तो मीलों दूर से लोग उनकी आवाज़ सुन उसके आकर्षण से बंधे खिंचे चले ‌आते और चौपालों में भीड़ मच जाती, वे भावों के प्रबल चितेरे थे, कभी आल्हा-ऊदल केशौर्य चित्रण करते जोश में भर नांच उठते तो कभी कजरी गीतों में राम की बिरह बेदना का चित्रण करते रो पड़ते। अथवा सुदामा द्रोपदी के चीर हरण कथा सुना लोगों को रोने पर बिबस कर देते।वे जब कभी रामचरितमानस की चौपाइयों में
बानी जोड़ ‌गाते-----------
लछिमन कहां जानकी होइहै, ऐसी बिकट अंधेरिया ना।
घन घमंड बरसै चहुओरा, प्रिया हीन तरपे मन मोरा।
ऐसी बिकट अंधेरिया ना।। (अरण्यकांड रामचरित मानस ) से
                तो उनकी भाव बिह्वलता से सबसे ज्यादा प्रभावित महिला ‌समाज ही‌ होता और उसके ‌बाद चौपालों में बिछी चादर पर कुछ पलों में ही अन्नपूर्णा और लक्ष्मी दोनों ही बरस पड़ती,और गांवों घरों की‌ महिलाएं अन्न के रूप में स्नेहबर्षा से उनकी झोली भर देती।जिसे बाजार में बेच वे नमक तेल लकड़ी तथा आंटे का प्रबंध कर लेते, और उनकी गृहस्थी की गाड़ी ‌आराम से चल जाती।वे जब भी बाजार से लौटते तो हम बच्चों के लिए रेवड़ियों तथा नमकीन का उपहार लाना कभी भी नहीं भूलते, हम बच्चों से मिलने का उनका अपना खास अंदाज था ।वे जब हमारे झुण्डों के करीब होते तो खास अंदाज में ‌ढ़ोलक पर थाप देते, हम बच्चों का झुंड उस ढ़ोलक की चिर परिचित आवाज के ‌सहारे आवाज की दिशा में दौड़ लगा देते,उनकी तरफ कोई गले का हार बन उनसे लिपट जाता तो कोई पांवों में जंजीर बन, इसी बीच कोई शरारती बच्चा उनके हाथ का थैला छीन भागता तो तो दौड़ पड़ते उसके पीछे पीछे,और नमकीन का थैला ले सबको बराबर बराबर बांट देते ।
निम्न‌ कुल में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने अपना एक अलग‌ ही आभामंडल विकसित कर लिया था।इसी लिए वे उच्च समाज के महिला पुरुषों के आदर का, बन कर उभरे थे।मुझे आज भी वो समय‌ याद है,जब देश अंग्रेजी शासन की ग़ुलामी से आजादी का आखिरी संघर्ष कर रहा‌ था। महात्मा गांधी की अगुवाई में अहिंसात्मक आंदोलन अपने चरमोत्कर्ष पर था, हज़ारों लाखों भारत माता के अनाम लाल  हंसते हुए फांसी का फंदा चूम शहीद हो चुके थे।इन्ही परिस्थितियों ने रघू काका के हृदय को आंदोलित और  उद्वेलित कर दिया था । वे भी अपनी ढ़ोल‌क ले कूद पड़े थे दीवानगी के आलम में आजादी के संघर्ष में अपनी भूमिका निभाने, तथा अपना योगदान देने।अब उनके गीतों के सुर लय ताल बदले हुए थे,वे अब प्रेम बिरह के गीतों के बदले देश प्रेम के गीत गाकर नौजवानों के हृदय में देशभक्ति जगाने लगे थे, अब उनके
गीतों में भारत मां के उर अंतर की‌ वेदना मुख्रर हो रही थी।
              इसी क्रम में एक दिन वे गले में ढोल लटकायेआजादी के दीवानों के दिल में जोश भरते जूलूस की अगुवाई ‌कर रहे थे। उनके देशभक्ति के भाव‌ से  ओत-प्रोत ओजपूर्ण गीत सुनते सुनते जनता के हृदय में देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा था,देशवासी भारत माता की जय , अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे लगा रहे थे।तभी अचानक उनके जूलूस का सामना अंग्रेजी गोरी फौजी टुकड़ी से हो गया था । अपने अफसर के आदेश पर फौजी टुकड़ी टूट पड़ी थी निहत्थे भारतीय आजादी के दीवानों  पर, सैनिक उन निहत्थों पर‌ घोडे़ दौड़ाते हुए हंटरो तथा बेतों से पीट रहे थे।तभी अचानक उस जूलूस का नजारा बदल गया,  भारतीयों के खून की प्यासी फौजी टुकड़ी का अफसर  हाथों से तिरंगा थामे बूढ़े आदमी को जो उस जूलूस का ध्वजवाहक था, को अपने आक्रोश के चलते  हंटरो से पीटता हुआ  पिल  पड़ा था उस पर। वह बूढ़ाआदमी दर्द और पीड़ा  से बिलबिलाता बेखुदी के आलम में भारत माता की जै के नारे लगाता चीख चिल्ला रहा था,वह अपनी जान देकर भी ध्वज झुकाने तथा हाथ उसे छोड़ने के लिए तैयार न था, और रघू काका उस बूढ़े का अपमान सह नहीं सके, फूट पड़ा था उनके हृदय का दबा आक्रोश,उनकी आंखों में खून उतर आया था ।
उन्होंने झंडा झुकने नहीं दिया , उस बूढ़े को पीछे ढ़केलते हुए अपनी पीठ आगे कर दी थी,  आगे बढ़ कर सड़ाक सड़ाक सड़ाक  पीटता जा रहा था अंग्रेज अफसर ,तभी रघूकाका ने उसका हंटर पकड़ जोर से झटका दे घोड़े से नीचे गिरा दिया था । जो उनके चतुर रणनीति का हिस्सा थी। उन्होंने अपनी ढोल को ही अपना हथियार बना अंग्रेज अफसर के सिर पर दे मारा था, अचानक इस आक्रमण ने उसको संभलने का मौकानहीं दिया ‌था । वह अचानक हमले से घबरा गया ,फिर तो जूनूनी अंदाज में पागलों की तरह पिल पड़े थे उस पर  और मारते मारते भुर्ता बना दिया था उसे,उसका रक्तसना उसका चेहरा बड़ा ही बीभत्स तथा विकृत भयानक दीख रहा था।वह चोट से बिलबिलाता गाली देते चीख पड़ा था,(ओ साला डर्टीमैन टुम अमको मारा ,अम टुमकों जिन्डा नई छोरेगा,)और फिर तो उस गोरी टुकड़ी के पांव उखड़ ‌गये, थें।और वह पूरी टुकड़ी जिधर से आई थी उधर ही भाग गई थी ,और रघु काका ने‌अपनी‌ हिम्मत से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक नया अध्याय ‌लिख दिया था आज की जीत का सेहरा‌ रघु काका के सिर सजा था और उनका सम्मान और कद लोगों के बीच बढ़ गया ‌था वे लोगों की श्रद्धा का केन्द्र ‌बन बैठे थे।
                            लेकिन कुछ ही दिन बाद रघु काका अपने ही‌ स्वजन बंधुओं के ‌धोखे का शिकार बने थे,वे मुखबिरी व गद्दारी के चलते रात के छापे में पकड़े गये थे , लेकिन उनके चेहरे पर भय आतंक व पश्चाताप का कोई भाव नहीं,वे जब घूरते हुए अंग्रेज अफसर की तरफ दांत पीसते हुए देखते तो,उसके शरीर में झुरझुरी छूट जाती।‌उस दिन उन पर अंग्रेज थानेदार अफसर ने बड़ा ‌ ही बर्रबर अत्याचार किया था , लेकिन वह रघु के‌ चट्टानी हौसले‌‌को तोड़ पाने में ‌विफल रहा ,वह हर उपाय‌ शाम दाम दंड भेद अपना चुका था  , लेकिन असफल रहा था मुंह खुलवाने में,। न्यायालय से रघु काका को लंबी‌जेल की सजा सुनाई गई थी , और उन्हें कारा गृह की अंधेरी तन्हाई काल कोठरी में डाल दिया ‌गया था, लेकिन वहां जुल्म सहते हुए भी उनका जोश जज्बा और जुनून कम नहीं हुआ।उनके जेल जाने पर उनके एकमात्र वारिस बचे पुत्र  राम खेलावन ‌ के पालन पोषण की‌जिम्मेदारी  समाज के वरिष्ठ मुखिया लोगों ने अपने उपर ले लिया था । राम खेलावन ने भी अपनी विपरित परिस्थितियों के नजाकत को समझा था ,और अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत के ‌साथ की थी, तथा उच्च अंकों से परीक्षा ‌पास कर निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ते हुए अपने ही जिले के शिक्षा विभाग में उच्च पद पर आसीन हो गये थे ।वे जिधर भी जाते, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र होने के नाते उनको भरपूर सम्मान मिलता, जिससे उनका हृदय आत्मगौरव के प्रमाद से ग्रस्त हो गया था ,वे भुला चुके थे अपने गरीबी के दिनों को,।

अब देश स्वतंत्रत हो गया था,रघु काका जैसे लाखों अनाम शहीदों की कुर्बानी रंग लाई थी तथा रघु काका की‌त्याग तपस्या सार्थक ‌हुई , उनकी सजा के दिन पूरे हो चले थे,आज उनकी रिहाई का दिन था, जेलके मुख्य द्वार के सामने आज बड़ी ‌भीड़ थी, लोग अपने नायक को  अपने सिर पर बिठा‌अभिनंदन करने को आतुर दिख रहे थे। उनके बाहर आते ही वहां उपस्थित अपार जनसमूह ने हर हर महादेव के जय घोष तथा करतलध्वनि से मालाफूलों से लाद कर  कंधे पर उठा अपने दिल में बिठा लिया था । लोगों से इतना प्यार और सम्मान पा छलक पड़ी थी रघु काका की आंखें,।
इस घटनाक्रम से यह तथ्य बखूबी‌साबित हो गया कि जिस आंदोलन को समाज के संभी बर्गो का समर्थन मिलता है, वह आंदोलन जनांदोलन बन जाता है, जो व्यक्तित्व सबके हृदय में बस मानस पटल पर छा जाता है , वह जननायक बन सबके दिलों पर राज करता है।
 इस प्रकार समय चक्र मंथर गति से चलता रहा चलता रहा,और रघु काका जेल में बिताए यातना भरे दिनों  अंग्रेज सरकार  द्वारा मिली यातनाओं को भुला चले थे। और एक बार फिर अपने स्वभाव के अनुरूप कांधे पर ढोलक टांगें जिविकोपार्जन हेतु घर से
निकल पड़े थे,यद्यपि उनके पुत्र राम खेलावन अच्छा पैसा कमाने लगे थे,वो नहीं चाहते थे कि रघु काका अब ढोल टांग भिक्षाटन को जाय, क्यो कि इससे उनमें हीनभाव पैदा होती लेकिन रघु तो रघु काका ठहरे,उन्हें लगता कि गांव जवार की गलियां बड़े बुजुर्गो का प्यार बच्चों की‌ निष्कपट हंसी अपने ‌मोह पास में बांधे अपनी तरफ खींच रहीं हों,इन्ही बीते पलों की स्मृतियां उन्हें अपनी ओर खींचती ,और उनके कदम चल पड़ते गांवों की गलियों की ओर,।
                             आज महाशिवरात्रि का पर्व है, सबेरे से ही लोग-बाग जुट पड़े हैं भगवान शिव का जलाभिषेक करने, तथा शिवबराती बन शिव विवाह के साक्षी बनने, महाशिवरात्रि पर पुष्प अर्पित करने, मेला अपने पूरे यौवन पर, था,पूरी फिजां में ही दुकानों पर छनती कचौरियो जलेबियों की तैरती सोंधी-सोंधी गंध जहां श्रद्धालु जनों की क्षुधा को उत्तेजित कर रही थी,तो कहीं बेर आदि मौसमी फलों ‌से दुकानें पटी पड़ी थी,और कहीं घर गृहस्थी के सामानों से सारा बाज़ार पटा पड़ा था, तो कहीं जनसमूह भेड़ों मुर्गों  तीतर बुलबुल के लड़ाई का कौशल देखने में मसगूल था, कहीं लोक कलाकारों के लोक नृत्य तथा लोकगीतों की स्वरलहरियां लोगों के बढ़ते कदमों को अनायास रोक रही थी,इन्ही सबके बीच, मंदिर प्रांगण से गाहे-बगाहे उठने वाले हर-हर महादेव के जयघोष की तुमुल ध्वनि वातावरण में एक नवीन चेतना एवं ऊर्जा का संचार कर रही थी।
                                उन सबसे अलग -थलग पास के प्रा०पाठशाला पर कुछ अलग‌‌ ही ऱंग बिखरा पड़ा था महाशिवरात्रि के अवकाश में विद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता चल‌ रही थी, निर्णायक मंडल के
मुख्य अतिथि जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी श्री राम खेलावन को बनाया गया था। क्यो कि उनके ऊंचे पद के साथ एक स्वतंत्रता सेनानी का पुत्र होने का सम्मान भी जुड़ा था, जो उस समय मंचाशीन थे, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर्ता को संम्मानित भी राम खेलावन के हाथों होना था। प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक धुरंधर प्रतियोगी अपनी कला प्रदर्शित कर‌ रहे थे।
ऐसे में सर्वोच्च प्रतिभागी का चयन ‌मुस्किल हो रहा था, एक कीर्तिमान स्थापित होता असके अगले पल ही‌ टूट जाता। उसी मेले में सबसे अलग-थलग जमीन पर आसन ज़माये अपनी ढोल की थाप पर रघूकाका ने आलाप लेकर अपनी सुर साधना की‌ मधुर तान छेड़ी तो, जनमानस विह्वल हो आत्ममुग्ध हो गया। उनकी आवाज़ का जादू तथा भाव प्रस्तुति का ज्वार सबके सिर चढ़ कर इस कदर बोल उठा कि,वाह बहुत खूब, अतिसुंदर, अविस्मरणीय, लोगों के जुबान से शब्द मचल रहे थे,कि तभी आई प्राकृतिक आपदा में सब ऱंग में भंग कर दिया।सब गुड़गोबर हो गया। पहले लाल बादल फिर उसके बाद तड़ितझंझा तथा काले मेघों के साथ ओलावृष्टि ने वो तांडव मचाया कि मेले में भगदड़ मच गई। जिसे जहां ठिकाना मिला वहीं दुबक लिया।उसी समय अपनी जान बचाने रघूकाका भी भाग चलें पाठशाला की तरफ, पाठशाला प्रांगण में घुसते ही सबसे पहले  मंचाशीन रामखेलावन से ही रघूकाका की नजरें चार हुई थी, लेकिन दो अपरिचितों की तरह, रघूकाका को देखते ही रामखेलावन ने अपनी निगाहें चुरा ली थी, उनके कलेजे की धड़कन बढ़ गई, मुंह सूखने लगा कलेजा मुंह को आ गया। वे अज्ञात ‌भय तथा आशंका से थर-थर कांप रहे थे, पसीने से तर-बतर बतर हो गये । उन्हें डर था कि कहीं ‌यह बूढ़ा मुझसे अपना रिस्ता सार्वजनिक कर के अपमानित न कर दे, इसलिए इन परिस्थितियों से बचने हेतु लोटा उठाये शौच के‌ बहाने रामखेलावन विद्यालय के ‍पिछवाडे छुप  आकस्मिक परिस्थितियों से बचने का‌ प्रयास कर रहे थे।रघूकाका की अनुभवी निगाहों ने रामखेलावन के‌ हृदय में उपजे भय तथा अपने प्रति‌ उपजे‌ अश्रद्धा के भावों को पहचान लिया था ।वो लौट पड़े थे थके थके पांवों बोझिल कदमों से, मेले की तरफ़,दिल पे लगी आज की भावनात्मक चोट  अंग्रेजों द्वारा दी गई यातना की चोट से ज़्यादा गहरी एवम् दुखद‌ थी, जिसने आज उनके सारे हौसलों को तोड़ कर अरमानों का गला घोट दिया था।
अब तूफ़ान थम चुका था। उनके सारे सपने बिखर गये थे। वे वापस  लौट चलें थे, अपने गांव की उन गलियों की ओर जिसके निवासियों ने उन्हें अपार स्नेह दिया था। वहीं पर उनके अपने ने घृणा नफरत का उपहार दिया था।उन्हें प्रांगण से ‌बाहर निकलता देख रामखेलावन की जान में जान आई थी,और तुरंत मंचाशीन हो अपनी कुर्सी संभाल चुके थे। प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया था , लेकिन उनके हृदय का सारा उत्साह जाता रहा था, उन दोनों बाप बेटों के मन में अपने ही विचारों के अंतर् द्वंद की आंधियां चल रही थी, दोनो की व्यथा अलग अलग थी, रामखेलावन सोच रहे थे कि यही स्थिति रही तो एक न एक दिन बूढ़ा बेइज्जती कर ही देगा। पिता जी के आचरण से मुझे अपमानित होना पड़ेगा। उन्होंने अपने मन‌मे झूठी शानो-शौकत तथा बड़प्पन का दंभ पाल लिया था।वे शायद यह भूल चुके थे कि वह आज जो कुछ भी है ,वह रघूकाका के त्याग तपस्या व ब्यवहार का परिणाम था,उसी के चलते ऊंचा ओहदा ऊंची कुर्सी मिली थी।वे आज दृढ़ निश्चय कर घर को चले थे कि  अब और नहीं वे आज ही बुढऊ की ढोल खूंटी पर टांग देंगे।एक तरफ जहां रामखेलावन के‌ के हृदय में आक्रोश की ज्वाला क्षोभ का लावा उबाल मार रहा था , वहीं रघूकाका किसी हारे हुएजुआरी की तरह  ‌बोझिल कदमों से घर लौट रहे थे
ऐसा लगा जैसे ‌जीवन के जुये में एक ही दांव पर वेअपना सबकुछ अपनी ‌सारी पूंजी एक बार में ही हार बैठे हों। आज चोट बलिष्ठ शरीर पर नहीं भावुक दिल पर लगी थी।,वे सोच रहे थे कि काश उस दिन अंग्रेजों की एक गोली उनके छाती में उतर गई होती तो अपमान जनक जिंदगी से संम्मानजनक मौत भली होती।इस प्रकार भावनाओं के भंवर मे‌डूबते उतराते ही रघूकाका घर पहुंचे थे।तब तक राम खेलावन का तांगा भी घर के दरवाजे पर आ लगा था,।
                      लालटेन की‌ पीली जलती हुई लौ की रोशनी के साये में उन दोनों बाप-बेटे का‌ सामना हुआ था,
एक ही रोशनी में बाप बेटों का रंग अलग अलग दिख रहा‌था। रघूकाका का चेहरा जहां जूड़ी के बुखार के मरीजों की तरह पीला म्लान एवम् उतरा दीख रहा था
वहीं रामखेलावन के चेहरे की‌ भाव भंगिमा बता‌ रही थी कि आक्रोश की आग‌मे जलते दजहकतेअंगारों सी लालिमा लिए रामखेलावन रूपी उगता सूरज आज अवश्य कहर ढ़ायेगा।
                   रघूकाका के सामने आते ही ना दुआ ना सलाम फट पड़े थे बारूद के गोले की तरह, रामखेलावन----------
(का हो बुढ़ऊ!  काहे हमरे इज्जत के कबाड़ा करत हउआ,अब तक ई ढोल रख द, तोहार सारी कमी हम पूरा करब,)।   अब रघूकाका से भी रहा नहीं गया----
उनके हृदय में पक कर मथ रहा भावनाओं का‌ फोड़ा फूट‌ पडा़ और वे भी अपने ‌ताव में आ गये और बोल पडे़
(राम खेलावन जी आज ई जे कुर्सी  तोहके मिलल ह, ई
एही ढोल के कमाई ह, हमें खुशी तो तब होत जब तूं सारे समाज के सामने सीना तान के कहता कि हम‌ एगो आल्हा गावे‌ वाला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लडिका हई, जेवन अपने मेहनत अ इनके ‌परिश्रम के पसीना से इहा तक पहुंचल हइ,। औ अपने समाज के उदाहरन‌ बनता, लेकिन जे समाज में अपना बाप के बाप ना कहि‌ सकल उ बेटा के रिस्ता का निभाई,जा बेटा‌ तू आपन सम्मान के‌ जिनगी में सुखी रहा, हमें हमरे हाल पे छोडि दा  तू भले छूटि जईबा लेकिन  ई समाज अ ढोलक हम ना छोडि पाईब)इस‌प्रकार रघूकाका के ब्यंगबाणो ने रामखेलावन को आहत तो किया ही ,निरूत्तर भी,और बह चली उस सेनानी की आंखों से अश्रु धारा और फिर एक बार लौट चलें अपनी‌ सहचरी  ढोल को कंधे पे‌ लटकाये नीम स्याह काले घने अंधेरे के बीच जीवन की पथरीली राहों परअपने जीवन की नई राह तलाशने, उस राह पे चल पड़े उल्टे पांव जिस राह से चलकर वे घर आये थे।
               उन्होंने उस नीम अंधेरी घनी  कालीआजकी ‌रात  अपने मन में मचलते अंतर्दद्व के साथ शिवान में खेतों बीच बने भग़्न शिवालय में ‌बिताने का निश्चय कर लिया था आखिर वे जाते भी तो कहां राम खेलावन की उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई थी,वो सोच रहे थे कि कल की मंजिल सुबह की सूर्योदय के साथ नई उम्मीद के सहारे ढ़ूढ़ ही लेंगे ।
वो मंदिर के बरामदे में बैठे कुछ सोच रहे थे, गतिशील समय के साथ रात गहराती जा रही‌थी,और उसी गहराती रात के साथ रघूकाका के हृदय का अंतर्दद्व तीव्र हो चला था,और ओ उसी अंतर्दद्व में फंसे अपनी स्मृतियों डूबते चले गयेथे। जब विचारों की गहनता बढ़ी तो रघूकाका के‌ स्मृतिपटल पर पत्नी का  चेहरा नर्तन कर उठा, ऐसा लगा जैसे वे उन बीते पलों से संवाद कर उठे हो , उन्हें पत्नी के साथ बिताए ‌पल हंसाने व रूलाने लगे थे, सहसा उनके स्मृतियों में पत्नी के मृत्यु के समय का दृश्य उभर आया था,और जीवन के आखिरी पल में कहे पत्नी के शब्द याद आ रहे थे।(आखिरी समय में उनकी पत्नी ने प्यार से उनका हाथ थामते हुए आशा भरी नजरों से उन्हें देखते हुए कहा,*देखो जी रामखेलावन अभी बच्चा है इसे पाल पोस कर अच्छा इंसान ‌बनाना , मेरे मरने पर इसी के‌ सहारे जीवन बिताना, अपना बुढ़ापा काटना, लेकिन दूसरी शादी मत करना।*) इसके बाद वह कुछ नहीं कह पाई क्यो कि रघूकाका ने उसको ओंठो पर अपना हाथ रख दिया।अब जीवन के आखिरी पलों में बिछोह‌ पीड़ा का भाव रघूकाका के हृदय में कटार की तरह चुभ रहे थे, जिसे सहने में वे असहाय नजर आ रहे थे। और फिर अगली सुबह उनकी पत्नी उनको रोता बिलखता छोड़ नश्वर संसार से बिदा हो गई।
                           पत्नी के क्रिया कर्म के बाद रघूकाका ने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया रामखेलावन को पढ़ा लिखा अच्छा इंसान बना पत्नी ‌की आखिरी इच्छा पूरी करने का। रामखेलावन की परवरिश में उन्होंने कोई कमी नहीं की , लेकिन रामखेलावन के आज के ब्यवहार से आज वे टूट गये थे।इन्ही परिस्थितियों में जब स्मृतियो के सागर में तूफान मचा तो उन्हें लगा जैसे स्मृतिपटल का पर्दा फाड़ प्रगट हो उनकी पत्नी उनके आंसू पोंछ टूटे हृदय को दिलासा दे रही हो और रघूकाका बर्दाश्त नहीं कर सके थे अपने हृदय की‌ पीडा़ को,और उनके हृदय की पीड़ा आर्तनाद बन कर फूट पड़ी थी, और वे बिचारो में खोये हुए बुदबुदा उठे थे।-----------------
हाय प्रिये तुम कहां‌खो गई,अब मैं तुमसे मिल न‌ सकूंगा।
अपने दुख सुख मन की पीड़ा,कभी किसी से कह‌ न सकूंगा।
घर होगा परिवार भी‌ होगा, दिन होगा रातें भी होगी।
रिस्ते होंगे नाते होंगे, सबसे फिर मुलाकातें होंगी।
जब तुम ही न होंगी‌ इस जग में, फिर किससे दिल की बातें होंगी।
।।हाय प्रिये।।।1।।
तुम ऐसे आइ‌ मेरे जीवन में, जैसे ‌बहारें आई थी।
दुख सुख‌मे साथ चली मेरे, कदमों से ‌कदम मिलाई थी ।
थका हारा जब होता‌ था, सिरहाने तुमको पाता था।
कोमल स्पर्श और हाथ तुम्हारा,सारी पीड़ा हर लेता था
।।।हाय प्रिये।।।2।।।
जीवन ‌के झंझावातों में, दिन रात थपेड़े खाता था ।
उनसे टकराने का साहस तुमसे ही तो पाता था ।
रूखा‌ सूखा जो कुछ मिलता, उसमें ही खुश रह लेतीथी।
अपना ग़म अपनी पीड़ा, मुझसे कभी नं कहती थी ।
।।।हाय प्रिये ।।3।।
तुम मेरी जीवन रेखा‌ थी ,तुम मेरा हमराज थी।
और मेरे गीतों गजलों की,‌तुम ही तो आवाज थी ।
नील गगन के पार चली, शब्द मेरे खामोश‌ हो गये ।
ताल मेल सब कुछ बिगड़ा, और मेरे सुर साज खो गये।
               ।।।3।।।
अब शेष बचे दिन जीवन के, यादों के सहारे काटूंगा ।
अपने ग़म अपनी पीड़ा को, मैं किससे अब बांटूंगा ।
तेरी याद लगाये सीने से, बीते पल में मैं खो जाऊंगा।
ओढ़ कफ़न की चादर इक‌दिन , तेरी तरह ही सो जाऊंगा ।।4।।
इस प्रकार आर्तनाद करते करते, बुदबुदाते रघूकाका के ओंठ कब शांत हो गये पता नहीं चला,।वो गहननिंद्रा में
निमग्न हो गये, काफी‌ दिन चढ़ जाने पर ही चरवाहे बच्चों की‌ आवाजें सुन कर जागे थे,और अगल बगल छोटे बच्चों का‌ समूह खेलते पाया था,जिनकी मधुर आवाज से ही उनका मन खिलखिला उठा था,और वे एक बार फिर
सारी दुख चिंताये भूल कर बच्चों मे‌ बच्चा बनते दिखे।
और मेले से खरीदी रेवड़ियां और बेर फल बच्चों में बांटते दिखे ।तब से वह भग्न शिवालय ही उनका आशियाना बना।अब वे‌ विरक्त संन्यासी का जीवन गुजार ‌रहे थे, उन्हें जिंदगी को एक नये सकारात्मक दृष्टिकोण ‌से देखने
जरिया मिल गया था , औरएक दिन जीवन के मस्तीभरे क्षणों के बीच उन्हीं खंडहरों में रघूकाका का पार्थिव शरीर मिला था, उस दिन, सहचरी ढोल सिरहाने पड़ी आंसू बहा रही थी, कलाकार मर चुका था कला सिसक रही थी, उनके शव को चील कौवे नोच रहे थे,शायद यही उनकी आखिरी इक्षा थी  कि मृत्यु हो तो उनका शरीर उन‌भूखे बेजुबानों के काम‌आ जाय । वे लाख प्रयास के बाद भी उस समाज का परित्याग कर चुके थे , जहां अपनों से नफ़रत गैरों से बेपनाह मुहब्बत मिली थी, प्यार मुहब्बत और नफरतों का ये खेल ही उनके  दुख का कारण बना था । आज सुहानी सुबह उदास थी,और चरवाहे बच्चों की आंखें नम थी, जो कल तक रघूकाका के साथ खेलते थे ।इस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेना के‌ एक महावीर ‌योद्धा का चरित्र एक‌ किंवदंती बन कर रह गया , जिनका उल्लेख इतिहास के किताबों में नहीं मिलता।
उपसंहार------यद्यपि मृत्यु के पश्चात पार्थिव शरीर पंच तत्व में बिलीन हो जाता है।मात्र रह जाती है, जीवन मृत्यु के‌ बीच बिताए ‌पलों की कुछ खट्टी मीठी यादें जो घटनाओं के रूप धारे स्मृतियों के झरोखों से झांकती कभी कथा, कहानी, संस्मरण, रेखाचित्र, की विधाओं में सजी पाठकों श्रोताओं के दिलो-दिमाग  को अपने इंद्र धनुषी रंगों से आलोकित एवम् स्पंदित करती नजर आती है।तो कभी‌ भावुक‌हृदय को झकझोरती भी है।
-०-
पता:
सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद'
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)


सूबेदार पाण्डेय 'आत्मानंद' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ