*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query डॉ. मलकप्पा अलियास महेश. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query डॉ. मलकप्पा अलियास महेश. Sort by date Show all posts

Tuesday, 5 January 2021

अन्नदाता (कविता) - डॉ. मलकप्पा अलियास महेश

 

अन्नदाता
(कविता)
हल लेकर निकल पड़े अन्नदाता
भविष्य की सोच लेकर विधाता |

हर मौसम को झेल कर, 
एक-एक दाने समेट कर |

मौज मस्ती नहीं किया कभी
दिन रात मेहनत करते सही |

भोर उठ फसलों का दिया ग्यान,
हर वक़्त जपते हैं अनाज - धान |

गाय की विष्ठा की खुशबू पसीने के
गुस्ल समय बुआई की पहचान |

हर मौसम की रखता है जानकारी, 
फिर भी भर जाते कीट  आपतकारी |

धरती पुलक थिरकती है इसके मोह,
सुखद अहसास  करते हैं इसके ही दाह | 

नभ देख समय परखते हैं, 
धूप की छाया देख घर चलते हैं |

सदा देश की सोच में बांध, 
यही हैं देश के सूरज चाँद |
-०-
पता:
डॉ. मलकप्पा अलियास महेश
बेंगलूर (कर्नाटक)

-०-
डॉ. मलकप्पा अलियास महेश  की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 28 October 2020

कोरोना से मुक्ति (कविता) - डॉ. मलकप्पा अलियास महेश



कोरोना से मुक्ति
(कविता)
कार्तिक मास की
आमावस में लक्ष्मी भ्रमण
पर निकली कोरोना काल में |

कोरोना से फैला
तमस को मिटा प्रज्वलित
ज्योती जगाकर नयी स्फूर्ति
भर नये प्रादुर्भाव लेगी माँ |

धनथेरेस  पर खरीददारी
कर घी का दीया जलाकर
प्रत्येक कोने को प्रकाशित
करते कोरोना को मुक्ति देना है |

श्रीगणेश, लक्ष्मी पूजा
कर शांति व समृद्धि
पाना है कोरोना भगाना है |

राम, कृष्ण के भक्तों
ने तो रावण, नरकासुर
वध के प्रतीक भी खुशियों
का पर्व मनायेंगे |

हम प्रार्थना करें प्रभु से
कोरोना को संहार करने
हेतु अवतरण लेलो फिर
एक बार |
-०-
पता:
डॉ. मलकप्पा अलियास महेश
बेंगलूर (कर्नाटक)

-०-
डॉ. मलकप्पा अलियास महेश  की रचना पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ