*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query सोनिया सैनी. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query सोनिया सैनी. Sort by date Show all posts

Monday, 3 August 2020

दोस्ती (कविता) - सोनिया सैनी

दोस्ती
(कविता)
रक्त संबंध सा प्रगाढ़
पावन हृदय का साज
है, दोस्ती

दो भावपूर्ण हृदय का
पवित्र राग है ,
दोस्ती

इस संसार रूपी भवर
में ठंडी सुख की बयार
है, दोस्ती

नभ तो विस्तृत है
उससे भी अधिक
विस्तार है, दोस्ती

हर परिस्थिति में हाथो
में हाथ है, ,दोस्ती

एक दूसरे पर, बिन
मांगा अधिकार है ,
दोस्ती

मोहब्बत से भी
एक दो कदम आगे का
नाम है,
दोस्ती।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Sunday, 27 September 2020

सृजन (कविता) - सोनिया सैनी

सृजन
(कविता)
जब कवि करता है
सृजन
नव साहित्य का
जीवन के उदगीत का,
तो बिसार, स्वयं को
हो जाता है, तल्लीन
संसार को राह दिखाने को
नव पीढ़ी को, जीवन
मूल्य समझाने को,
लिप्त हो जाता है
पात्रो की संवेदना में
उस समय कवि, स्वयं
नहीं विद्यमान रहता
स्वयं में,
उसकी लेखनी
मां सरस्वती ,के संसर्ग से
रच डालती है,
नवाचार
गढ़ बैठती है
नव उत्थान, नव प्रभात।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

 

Sunday, 1 November 2020

मौन स्वीकृति (कविता) - सोनिया सैनी

 

मौन स्वीकृति
(कविता)
मेरे मौन को, 
तुम अत्याचार करने की 
स्वीकृति मत समझना।
मौन हूं, निशब्द हूं
क्युकी रिश्तों के प्रति
सवेदंशील हूं।
सहमत होना अनिवार्य तो नहीं,
हर बार
उचित अनुचित भी तो देखना
होता है।
नहीं देता ,मेरा अंतस किसी
अनुचित बात की स्वीकृति
तो नहीं हो पाती में
स्वीकृत।
कैसे कह दू
मिथ्या को सत्य
नहीं कर पाती
बस तुम्हारी खुशी के लिए
रह जाती हूं ,मौन
पर मेरे मौन को तुम
असीमित गलत बातें
थोपने की स्वीकृति
मत समझ लेना।
मेरी व्यापक सोच को
मै, नहीं बांध पाती,
 तुम्हारी छोटी सोच
के दायरे में,
ज़हर का घुट पीकर 
रह जाती हूं, मौन
रिश्तों को निभाने को,
तुम्हारे हृदय में बस 
जाने को,
पर फिर भी
मेरे मौन को तुम
अवांछित इच्छाएं थोपने
की , स्वीकृति मत समझना।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

 

Saturday, 19 December 2020

कोरोना में बिछड़ता बचपन (बालगीत) - सोनिया सैनी

 

कोरोना में बिछड़ता बचपन
(कविता)
ऑनलाइन पढ़ाई से,मिल जाए छुटकारा
कोई ना समझे,कोई ना जाने दुख हमारा।

संगी साथी के साथ पढ़ने का होता है,मजा कुछ ओर
यहां ऑनलाइन पर देखते देखते ,एक दूसरे को ढूंढ ढूंढ ऊब
गए हम दोस्त।

हे भगवान जल्दी से कोई चक्कर चला दे,इस कोराना
को तुम भगा दे,हमारी स्कूल की मस्ती और आजादी के
दिन फिर से ला दे।

लोटा दे बेखौफ खेलना,एक दूसरे के करीब से बोलना
संगी साथी के संग बाहर घूमना।

पिज़्ज़ा बर्गर आइसक्रीम कोलड्रिंक पर भी लगा है
कितना बेन,बाहर की चीजे खाने को मन रहता है, बेचैन।

घर पर लगा है बड़ो का पहरा, कोराना है फैला 
कहकर नहीं जाने देते वो बाहर,

मोबाइल टीवी देख देख कर, हो गई आंखे लाल
अब तो कोराना चला जा, खराब तो कर दिया पूरा साल।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

 

Tuesday, 24 November 2020

ताश के पत्तों का शहर (कविता) - सोनिया सैनी

ताश के पत्तों का शहर
(कविता)
ताश के पत्तों का शहर
यहां आदमी है,आदमी से बेखबर
एक की सजा दूसरे का मजा बन जाती है,
खून एक का बहे ,तो दूसरे की प्यास बुझ जाती है।


एक बढ़े आगे,तो दो कदम पीछे
धकेल, इंसानियत दिखला दी 
जाती है।
पूरा परिवार है यहां, फिर भी
ये आधुनिकता,हर एक को
तन्हा कर जाती है।

रिश्ते नाते सब है, बेमानी
यहां तो अपनों को ही
सारी दुनियादारी दिखला 
दी जाती है।

मुखौटा मासूमियत का लगाकर
मख़ोल इंसानियत का उड़ाया
जाता है।
अजी यह ,ताश के पत्तो का
शहर है।
यहां आदमी ही आदमी के लिए
ज़हर है।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

 

Wednesday, 26 August 2020

पंख (कविता) - सोनिया सैनी

पंख
(कविता)
उड़ना चाहती हूं , बेखोफ
पापा पंख मुझे ला दो।

आगे बढ़ना चाहती हूं, बेखौफ
थोड़ा सा साहस मेरा बढ़ा दो।

 कोन सा है समाज,जो कहता
बेटी को छोड़, बेटे को अच्छा
पढ़ा दो।
तो ऐसे में , पापा
उन्हें समझा दो ,में भी हूं
आपके दिल का टुकड़ा
उन्हें अच्छे से बतला दो।

नहीं रुकुगी, नहीं थकुगी
बस ,आप पंख मुझे ला दो।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Friday, 24 July 2020

वक्त का इन्साफ (कविता) - सोनिया सैनी

वक्त का इन्साफ 
(कविता)
वक्त रूपी अदालत में
सिकंदर वहीं ......
जो वक्त को नाप तोल कर
चला सही.........

वरना अरमानों की लाशे
रोज बहा करती है
आलस्य रूपी दरिया में.....

निंद्रा रूपी आंधी में
ख्वाहिशों की धज्जियां भी
रोज उड़ा करती है......

चेतना शून्य प्राणी मूक दर्शक बन
स्तंब सा बैठा रहता है ,या
धकेल दिया जाता है, पीछे
बहुत पीछे..........

सजग, सचेत मनुष्य
बढ़ जाता है, अपने लक्ष्य रूपी
सागर की और,अविरल

यही है,यही है....
वक्त का इंसाफ
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Sunday, 6 September 2020

ख्वाहिशें (कविता) - सोनिया सैनी

ख्वाहिशें
(कविता)
ख्वाहिशों की उड़ान
हर कोई उड़ना तो चाहता है।

पर नहीं चुका पता
उसका मूल्य,
मूल्य तल्लीनता का,
मूल्य पागलपन का,
मूल्य लक्ष्य के प्रति समर्पण का।

फलस्वरूप ,
ख्वाहिशें अधूरी,
आत्मा अतृप्त,
मन गमगीन,
ऐसी स्थिति में पहुंच,
छोड़ देता है मनुज
ख्वाहिशें बुनना, सपने चुनना।

   पर क्यों?

छोड़ दी जाए ,ख्वाहिशें।
हो समर्पित लक्ष्य पर,
ध्यान साधो लक्ष्य पर,
तो पास ,बहुत पास
आ जाएगी ख्वाहिशें।
या यूं कहे ,मुकम्मल
हो जाएगी ख्वाहिशें।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Friday, 8 January 2021

रिश्तों की डोर ((कविता) - सोनिया सैनी

  

रिश्तों की डोर
(कविता)
रिश्तों की डोर थामे रखना
धूप में ,बारिश में,आंधी में
तूफ़ान में, सर छिपाने
की एक जगह बनाए रखना।

उत्तम हो,समर्पित हो,
शांत हो,निस्वार्थ हो,हर एक
ये जरूरी तो नहीं, चाहे
कच्ची ही हो, पर रिश्तों
की डोर थामे रखना।

ग़म में,खुशी में,उत्सव में
विवाह में,साथ निभायेगे यही
ऐसी एक उम्मीद कायम रखना
रिश्तों की डोर थामे रखना।

यह वो खजाना है जो
दिखता तो नहीं,पर जब
रहता नहीं तो इंसानों
की बस्ती में,अकेले पत्ते सा
उड़ा दिया जाता है।
वक्त बेवक्त सता दिया
जाता है,इसलिए ही 
सही ,रिश्तों की डोर
थामे रखना।

दिलासा झूठा ही सही
खुशी कभी झूठी ,कभी
सच्ची ही सही, पर
रिश्ता होने पर ही दिखाई
जाती है,साथ सच्चा हो
या ना हो,पर फिर भी
साथ बनाए रखना
रिश्तों की डोर थामे रखना।

अपना कहने को भी चाहिए कोई
कंधा मरने पर भी चाहिए कोई
यही सोच कर, रिश्ता बनाए रखना।

ज़िन्दगी की धूप , छाव,आंधी ,तूफ़ान
के लिए, एक कोना बनाए रखना।
रिश्तों की डोर थामे रखना।।
-०-
पता:
सोनिया सैनी
जयपुर (राजस्थान)

-०-


सोनिया सैनी जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ