*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Sunday, 27 October 2019

हिन्दी वर्णमाला के व्यंजनों की गज़ल (गज़ल) - डॉ० अशोक ‘गुलशन’


हिन्दी वर्णमाला के व्यंजनों की गज़ल
(ग़ज़ल)

कभी किसी के साथ भूलकर मत अन्याय करें,
खण्डित रहे न कोई सबको एकाकार करें|

गलत-सही का ज्ञान रहे हम इतना ध्यान रखें,
घड़ी-घड़ी हम कदम बढ़ाकर मंजिल पार करें|

ङ से भी रखें वास्ता यह भी अक्षर प्यारा,
चलो चलें जग से दुष्टों का हम नाश करें|

छलें  किसी को नहीं और धोखे से दूर रहें,
जले प्यार का दीपक उर में यह प्रयास करें|

झगड़ा-झंझट से अब हम सब कोसों दूर रहें,
ञ से प्रेरित होकर दुःख में भी परिहास करें|

टन –टन करती घड़ी हमेशा आगे बढ़ा करे,
ठण्डक लगे नहीं हम इसका भी उपचार करें|

डली – पान - तम्बाकू का हम सेवन नहीं करें,
ढककर रखें अन्न-जल हम सब इतना ख्याल करें|

ण से हो परहेज नहीं यह अक्षर पावन-प्यारा,
तपन हृदय कि दूर करें हम मन भी शान्त करें|

थकन भूलकर मेहनत से अब मिलकर काम करें,
दर्द सभी का हरें दुखी का दुःख में साथ करें|

धर्म यही कहता है सबका हम सत्कार करें,
नहीं कभी भी रोयें खुशियों का भण्डार भरें|

परशुराम बन करके जीवन का उद्धार करें,
फल की इच्छा रखें नहीं हम केवल काम करें|

बन्धु समझकर सबको सबसे सद्व्यवहार करें,
भक्ति-भाव से सब धर्मों का हम सम्मान करें|

मन के सारे भेद मिटाकर सबसे प्यार करें,
‘यहाँ सभी हैं एक’ मन्त्र का हम उच्चार करें |

रहे न कोई दुश्मन मन में ऐसा भाव रहे,
लगन और मेहनत से हम सब सारे काम करें|

वक्त कभी बेकार न जाये यह प्रयास करें,
शहर-गाँव में ज्ञान-दीप से हम प्रकाश करें|

ष से है षटकोण न भूलें यह भी याद करें,
सभी रहें मिल जुलकर समता का हम पाठ करें|

हम अपने भारत का मिल करके सम्मान करें,
क्षमा करें छोटों को अग्रज पर अभिमान करें|

त्र पढ़ करके तीन लोक तक जन कल्याण करें,
ज्ञ से ज्ञान बाँटकर जग में हम उपकार करें|
-०-
संपर्क 
डॉ० अशोक ‘गुलशन’
बहराइच (उत्तरप्रदेश)
-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

2 comments:

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ