*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Wednesday 22 January 2020

आम लड़कियो की कहानी (कविता) - रश्मि शर्मा


आम लड़कियो की कहानी
(कविता)
लड़की पढ़ाओ,देश बढ़ाओ सब ने सुना होगा।
लड़की को मां-बाप ने पढ़ाया भी होगा।।

पढ़ाया पैसा खर्च किया फिर दहेज भी दिया होगा।
ससुराल मे अपने दिल के टुकड़े को भेजा भी होगा।।

लड़की ने अपने पैरो पर खड़े होने की ललक भी रखी होगी।
अपने बल पर कुछ कर गुजरने की ठानी होगी।।

दो परिवारो की मान- प्रतिष्ठा सम्मान बढ़ाने की सोची होगी।
क्या करे जब गाँव के कुछ कायदे कुछ सोच सामने आई होगी।।

अपनी सोच जब ससुराल पक्ष से टकराई हाेगी।
आपने सपनो को त्याग कर बड़ो की बात मानी होगी।।

अपनी पढ़ाई अपने सपने ताक पर रखना पड़ा होगा।
कितने सवालो से जूझते हुये अपने सपने इच्छा त्यागी हाेगी।।

बाप ने जो पढ़ाया लड़की ने जो पढ़ा होगा।
सब बलि ससुराल के पक्ष के व्यक्तियो के लिए चढ़ा दी होगी।।

क्या सच मे वह यह सब करके खुश होगी।
या आगे जाके अपने किये बलिदान पर पछतायी होगी।।-०-
पता:
रश्मि शर्मा
आगरा(उत्तरप्रदेश)

-०-


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ