*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by date for query प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे. Sort by relevance Show all posts

Wednesday, 23 December 2020

तेरा मुस्कराना (ग़ज़ल) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

 

तेरा मुस्कराना
(ग़ज़ल)
गिराता है बिजली,तेरा मुस्कराना,
करे गत है दिल की,तेरा मुस्कराना।

क़यामत है आती,तेरा देखना यूँ,
ज़रूरत न छल की,तेरा मुस्कराना।

गुलाबों की खुशबूू,लगे रातरानी,
दिल की कसक की,तेरा मुस्कराना।

है यमुना की नहरें,है गंगा की कल-कल,
है निर्मलता जल की,तेरा मुस्कराना।

है सुलझी पहेली,किंचिंत जटिल ना,
ज़रूरत ना हल की,तेरा मुस्काराना।

है मंगल,मधुरता,मानस-चौपाई,
घड़ी है सुफल की,तेरा मुस्कराना

तूफान ला दे,ला दे जलजला जो,
ख़बर ना है कल की,तेरा मुस्कराना।

मीरा की भक्ति,कबिरा की वाणी,
यादें भजन की,तेरा मुस्कराना।

मुहब्बत की बातें करता है मानो,
दावत पहल की,तेरा मुस्कराना।

लूटे 'शरद' को बिना कट्टा,चाकू,
ज़रूरत क्या बल की,तेरा मुस्कराना।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 5 November 2020

करवा चौथ (कविता) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

करवा चौथ
(कविता)
प्रेमिल गहरा राज़ ले,आती करवा चौथ।
मिलन कराती देह का,भाती करवा चौथ।

चंदा बनता साक्षी,गाता नेहिल गीत,
हियकर मधुरिम चाँदनी,लाती करवा चौथ।

प्रेम बढ़े तब और भी,जब आता यह पर्व,
अंतर्मन की प्रीति को,गाती करवा चौथ।

यादों के सँग,नेहरस,की देती सौगात,
प्यार,समर्पण भेंट दे,जाती करवा चौथ।

छलनी के पीछे दिखे,मनहारी इक रूप,
अपनेपन के भाव की,पाती करवा चौथ।

सदियों से युग गा रहा,परिणय के सुधि गीत,
संस्कार,अनुराग की,थाती करवा चौथ।

इतिहासों में दर्ज़ है,मिलन और मधुमास,
गिले और शिकवे सभी,खाती करवा चौथ।

उर के भीतर जा पहुँच,बनती भावावेश,
हर दिल में देखो सदा,छाती करवा चौथ।

इक-दूजे को हैं बने,गहे हाथ को हाथ,
एक दिया तो दूसरा,बाती करवा चौथ।

कृष्ण-राधिके सा मिलन,राम-सिया सा मेल,
प्यार गहे नवरूप सो,आती करवा चौथ।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 25 October 2020

विजयादशमी (दोहे) - प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे

 

विजयादशमी
(दोहे)
विजयादशमी पर्व है,अहंकार की हार।
 नीति,सत्य अरु धर्म से,पलता है उजियार।।

मर्यादा का आचरण,करे विजय-उदघोष।
कितना भी सामर्थ्य पर,खोना ना तुम होश।।

लंकापति मद में भरा,करता था अभिमान।
तभी हुआ सम्पूर्ण कुल,का देखो अवसान।।

विजयादशमी पर्व नित,देता यह संदेश।
विनत भाव से जो रहे,उसका सारा देश।।

निज गरिमा को त्यागकर,रावण बना असंत।
इसीलिए असमय हुआ,उस पापी का अंत।।

पुतला रावण का नहीं,जलता पाप-अधर्म।
समझ-बूझ लें आप सब,यही पर्व का मर्म।।

विजय राम की कह रही,सम्मानित हर नार।
नारी के सम्मान से,ही जग में उजियार।।

उजियारा सबने किया,हुई राम की जीत।
आओ हम गरिमा रखें,बनें सत्य के मीत।।

कहे दशहरा मारना,अंतर का अँधियार।
भीतर जो रावण रहे,उसको देना मार।।

अहंकार ना पोसना,वरना तय अवसान ।
निरभिमान की भावना,लाती है उत्थान।।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 2 October 2020

गांधी दर्शन (कविता) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

गांधी दर्शन
(कविता)
(1)
मुझे गांधी ने सिखलाया,जिऊँ मैं कैसे यह जीवन
बनाऊँ कैसे मैं इस देह और मन को प्रखर,पावन
मुझे नैतिकता-पथ दिखलाके,रोशन आत्मा कर दी,
पूज्य बापू के कारण ही,महकता है मिरा मधुवन।
(2)
जिये सत् भाव लेकर गांधी,सौंपा हमको यह ही स्वर
अहिंसा-ताव लेकर बन गये,मानव से वे इक सुर
युगों तक वंदना गांधी की होगी,इस सकल जग में,
जो करुणा -सीख दी हमको,सभी करते उसी का वर ।
(3)
राष्ट्र के बन गए बापूू,बात यह उच्चता रखती
सिखाया मान मानव का,सीख सर्वोच्चता रखती
वैष्णव जन का गाकर गीत,शोषित को लगाया दिल,
जो गांधीवाद ना समझे,बात यह तुच्छता रखती।
(4)
मद्य को त्याग दो हर एक,यह गांधी ने सिखलाया
रखो ख़ुद पर सदा संयम,यही पथ हमको दिखलाया
व्यसन तज दो सभी,तो तेजमय,बन जाओगे मानव,
पूज्य बापू ने अंतर तेज का,नग़मा मधुर गाया।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 15 August 2020

राष्ट्र-वंदना (गीत) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे

 राष्ट्र-वंदना
(गीत)
भारत मां के अभिनंदन में, आओ हम जयगान करें ।
नित्य चुनौती का उत्तर दे, रक्षित मां की आन करें ।।

हमने रच डाली नव गाथा,
 लेकर खडग हाथ अपने
 नहीं हटाये बढ़े हुये पग,
 पूर्ण किये सारे सपने

माटी को निज माथ लगाकर, आओ मंगलगान करें ।
नित्य चुनौती का प्रत्युत्तर दे, रक्षित मां की आन करें ।।

शत्रु नहीं बच पाया हमसे,
 पूत हमारे वीर सभी
सेनानी हम हैं मतवाले,
 हाथ गहें शमशीर सभी

वक़्त करे यदि मांग तो हँस-हँस,  हम निज का बलिदान करें ।
नित्य चुनौती का उत्तर दे, रक्षित मां की आन करें ।।

सीमाओं पर डंटे हुये हम,
  तीन रंग का मान रखें
जन गण मन की लाज निभाते,
 क़ायम निज की शान रखें

त्याग करें,और रखें एकता, मिल-जुलकर सहगान करें ।
नित्य चुनौती का उत्तर दे, रक्षित मां की आन करें ।।

बिस्मिल,भगतसिंह हम ही हैं,
  हम ही तो आज़ाद हैं
हम ही तो हैं नेहरू-गांधी,
  हम हरदम आबाद हैं

संविधान में रखें आस्था, मिल-जुलकर उत्थान करें ।
नित्य चुनौती का उत्तर दे, रक्षित मां की आन करें ।।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Sunday, 9 August 2020

नानू (ग़ज़ल) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे


नानू 
(ग़ज़ल)
सब पर नेह लुटाते नानू ,
सबसे प्यार जताते नानू ।

कोई छोटा,बड़ा नहीं है,
सबको ही अपनाते नानू  ।

भाव भरा बर्ताव मिले तो,
तत्क्षण ही हरियाते नानू ।

पीड़ा,ग़म,मायूसी पीकर,
हरदम ही मुस्काते नानू ।

मिले कोय लाचार,दुखी यदि,
करुणा ख़ूब दिखाते नानू ।

संस्कार,अनुशासन का जल,
जी-भर ख़ूब बहाते नानू ।

अपना कोई ठेस लगा दे,
तो पल में मुरझाते नानू ।

स्वाभिमान पर हों आघातें,
तो जमकर अड़ जाते नानू ।

सबको अपनापन देकर के,
बिगड़ी बात बनाते नानू ।

क्या है अच्छा,और बुरा क्या,
सबको ही जतलाते नानू ।

कांटों में भी फूल खिलाकर,
सबको राह बनाते नानू ।

सारे घर,कुटुम्ब,मोहल्ले,
के पल में बन जाते नानू ।

'शरद' पुरानी पीढ़ी के पर,
नये रोज़ बन जाते नानू ।
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Monday, 3 August 2020

रक्षाबंधन (कविता) - डॉ. नीलम खरे


रक्षाबंधन
(कविता)
भावों का है मेला,मन चहके ,महके सावन।
लगता सबको सुखकर, प्रिय, रक्षाबंधन ।।

अहसासों की बेला,प्रीतातुर यह बंधन
नेह पल्लवित होता,उल्लासित  जीवन
कजरी,झूले,मेले,टिकुली,चटख रंग की मेंहदी
सावन का ये पर्व अनूठा,खुश भाई-दीदी

शुभ-मंगलमय गीत,पर्व का अभिनंदन ।
लगता सबको सुखकर, प्रिय, रक्षाबंधन ।।

बहना का दिल मंदिर,अंतर्मन गीता
 वीरा भी भावों में ,कोय नहीं रीता
गली,मोहल्ले,सारी बस्ती में खुशियां
महल,झोंपड़ी खुश,हर इक की खुश दुनिया

बेटी आई पीहर से,हर्षित आँगन ।
लगता सबको सुखकर, प्रिय, रक्षाबंधन ।।

बचपन की मधुरिम यादों का,यह उपवन
पावन और निष्कपट है रक्षाबंधन
धागा कच्चा,पर पक्का, ना यह टूटे
धर्म,नीति कहती है,साथ नहीं छूटे

कर पर राखी,माथे टीका, है वंदन ।
लगता सबको सुखकर, प्रिय, रक्षाबंधन ।।
-०-
डॉ. नीलम खरे
व्दारा- प्रो.शरद नारायण खरे, 
मंडला (मध्यप्रदेश)


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 26 July 2020

उजियारे को तरस रहा हूँ (गीत) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे



उजियारे को तरस रहा हूँ
(गीत)
उजियारे को तरस रहा हूं,अँधियारे हरसाते हैं !
अधरों से मुस्कानें गायब,आंसू भर-भर आते हैं !!

अपने सब अब दूर हो रहे,
हर इक पथ पर भटक रहा
कोई भी अब नहीं है यहां,
स्वारथ में जन अटक रहा

सच है बहरा,छल-फरेब है,झूठे बढ़ते जाते हैं !
अधरों से मुस्कानें गायब,आंसू भर-भर आते हैं !!

नकली खुशियां,नकली मातम,
हर कोई सौदागर है
गुणा-भाग के समीकरण हैं,
झीनाझपटी घर-घर है

जीवन तो अभिशाप बन गया,
मायूसी से नाते हैं !
अधरों से मुस्कानें गायब,आंसू भर-भर आते हैं !!

रंगत उड़ी-उड़ी मौसम की,
अवसादों ने घेरा है
हम की जगह आज 'मैं ' 'मैं ' है,
ये तेरा वो मेरा है

फूलों ने सब खुशबू खोई,पतझड़ घिर-घिर आते हैं !
अधरों से मुस्कानें गायब,आंसू भर-भर आते हैं !!
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मध्यप्रदेश)
-०-


प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे जी की अन्य रचनाएँ पढ़ने के लिए नाम के शीर्षक चित्र पर क्लिक करें !
***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 


Thursday, 23 July 2020

खुशहाल रहे (मुक्तक) - डॉ. नीलम खरे


खुशहाल रहे
(मुक्तक)
बस यही मानना मेरी है अब,खाली ना कोय थाल रहे
बस यही भावना है मेरी अब,सुख पूरित हर साल रहे
'नीलम' की चाहत खुशबू से अब,महके हर इक बस्ती,
बस यही कामना है मेरी,अब हर आँगन खुशहाल रहे ।

वक्त सदा ही मधुरिम हो,अब उसकी सीधी चाल रहे
ना पॉकिट कोई खाली हो,हर अंटी में अब माल रहे
'नीलम' की है मंशा यह,अब सुखी रहे हर नर-नारी,
बस यही कामना है मेरी,अब हर आँगन खुशहाल रहे ।
-०-
डॉ. नीलम खरे
व्दारा- प्रो.शरद नारायण खरे, 
मंडला (मध्यप्रदेश)


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 23 April 2020

जीवन घर तक (ग़ज़ल) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे


जीवन घर तक
(ग़ज़ल)
जीवन घर तक, पर सुखकर है ।
कितना प्यारा लगता दर है ।

अब विराम में भी गति लगती,
हर्ष भरा यह आज सफ़र है ।

जीवन लगता एक ग़ज़ल-सा,
खुशियों से लबरेज बहर है ।

शांत रहो,खामोश रहो सब,
अंधकार के बाद सहर है ।

ऊंचा उड़ना नहीं रुकेगा,
कायम मेरा हर इक पर है ।

वीराना भाता है अब तो,
मीठा लगता हर इक सुर है।

रहे बात यह अंतरमन में,
कभी न ठहरा सदा क़हर है ।

'शरद' अभी भी रौनक सारी,
कल मेरा अब से बेहतर है ।-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मप्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 7 April 2020

हे भगवान राम (कविता) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे


हे भगवान राम
(कविता)
रावण-संहारक,हे उध्दारक,तुम रोशन संसार करो
धर्म,नीति कम होते जाते,तुम इनका परसार करो
यह जीवन लगता है मानो, बोझ रखा सबके सिर पर,
तुम बनकर स्वामी औ' पालक,नाम नया उपहार करो ।

राम नाम लेकर के सारे,जीवन का सत्कार करो
गरिमा,मर्यादा के हक़ में,सत् की तुम जयकार करो
आज निराशा फैली भगवन्,तुम सम्बल देने आओ,
जिससे पापाचार रहे ना,तुम ऐसा उपचार करो ।

दशरथनंदन तुम परतापी,भवसागर से पार करो
हम अज्ञानी,हैं अबोध,तुम हरदम हमसे प्यार करो
पीड़ाओं ने हमको घेरा,व्यथा-वेदना मुस्काए,
आज रुदन में 'शरद' भक्त ,तुम कोरोना-संहार करो ।-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मप्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 17 March 2020

बेटी (लघुकथा) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे


बेटी
(लघुकथा)
"त्यागी जी,क्या हुआ ?"
" जी,बेटी "
"ओह ! "
"त्यागी जी,घर क्या आया ?
"जी,प्यारी सी बेटी "
"ठीक है"
"त्यागी जी,नया मेहमान क्या है,बेटा या बेटी ?"
"बेटी"
"डोंट माइंड,चलेगा "
"त्यागी जी,क्या खुशख़बरी है ?"
"जी ,लक्ष्मी आई है "
"नाइस,जब लड़की आ ही गई है,तो यही सोचना सही होगा ।"
बहुत देर से त्यागी का मित्र पाल यह सब सुन रहा था ।अंत में उससे रहा नहीं गया,तो पूछ बैठा--"यार त्यागी,तुम्हें हुआ तो बेटा है,पर तुम सबको बेटी क्यों बता रहे हो ? "
"वह इसलिए प्रिय मित्र कि मैं इन नारी-मुक्ति व नारी सशक्तिकरण के संचालकों की असलियत को पहचान सकूूं ।" त्यागी ने टका- सा जवाब दिया ।-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मप्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 10 March 2020

मज़े लो होली में (कविता) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे



बेटी
(लघुकथा)
कोरोना की मार मज़े लो होली में ।
करे पड़ोसन प्यार मज़े लो होली में ।।
सभी जगह है अफरातफरी मची हुई,
हिंसा है हथियार मज़े लो होली में ।

सच्चाई से दूर रहो,तब ही जीवन,
झूठ-कपट है सार मज़े लो होली में ।

रहो मूंछ नीचे करके तब खुशहाली,
बीवी से है हार मज़े लो होली में ।

जीवन में रौनक हो तब ही जय होवे,
साली है उपहार मज़े लो होली में ।

है खाली पॉकिट तो होगा दुख भाई,
पैसे का संसार मज़े लो होली में ।

घर की मुखिया है औरत यह मान भी लो,
बेलन की टंकार मज़े लो होली में।

नेता हो तो कुर्सी लो,तब यह पक्का,
जेलों के आसार मज़े लो होली में।-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मप्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 8 March 2020

बेटियाँ (कविता) - डॉ.नीलम खरे


बेटियाँ
(कविता)
हैं मान बेटियां ,
सम्मान बेटियां ।

गर्व का विषय,
गुणगान बेटियां।

लज्जा का आवरण,
अभिमान बेटियां ।

समझो न कम उन्हें,
बलवान बेटियां ।

हरदम सरल-सहज,
आसान बेटियां ।

संकल्प है प्रबल,
जयगान बेटियां ।

यश-कीर्ति पले,
उत्थान बेटियां ।

दुनिया बने नई,
अरमान बेटियां ।

छल,फ़रेब से,
अनजान बेटियां ।

धर्म,नीति की,
हैं जान बेटियां ।

बेटे के संग में,
सहगान बेटियां !

योग,साधना,
हैं ध्यान बेटियां !

ओलंपिक की बात तब,
सम्मान बेटियां !

परिवार दर्द में,
तो भान बेटियां !

नीति का सृजन,
हैं शान बेटियां !

अन्नपूर्णा,
हैं धान बेटियां !

हैं संस्कार की,
पहचान बेटियां !

दो कुल हँसें "नीलम"
हैं आन बेटियां !-०-
डॉ.नीलम खरे
व्दारा- प्रो.शरद नारायण खरे, 
मंडला (मध्यप्रदेश)


***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

नारी का देवत्व (दोहे) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे


नारी का देवत्व
(दोहे)
नारी सच में धैर्य है,लिये त्याग का सार !
प्रेम-नेह का दीप ले, हर लेती अँधियार !!

पीड़ा,ग़म में भी रखे,अधरों पर मुस्कान !
इसीलिये तो नार है,आन,बान औ' शान !!

नारी तो है श्रेष्ठ नित ,हैं ऊँचे आयाम !
इसीलिये उसको "शरद", बारम्बार प्रणाम !!

नारी ने नर को जना,इसीलिये वह ख़ास !
नारी पर भगवान भी,करता है विश्वास !!

नारी से ही धर्म हैं,नारी से अध्यात्म !
नारी से ही देव हैं,नारी से परमात्म !!

नारी से उपवन सजे,नारी है सिंगार !
नारी गुण की खान है,नारी है उपकार !!

नारी शोभा विश्व की,नारी है आलोक !
नारी से ही हर्ष है,बिन नारी है शोक !!


नारी फर्ज़ों से सजी,नारी सचमुच वीर !
साहस,कर्मठता लिये,नारी हरदम धीर !!

जननी की हो धूप या,भगिनी की हो छांव !
नारी ने हर रूप में,महकाया है गांव !!

नारी की हो वंदना,निशिदिन स्तुति गान !
नारीके सम्मान से,ही है नित उत्थान !!
-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मप्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 2 March 2020

नासूरी नगमा (गीत) - प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे


नासूरी नगमा
(गीत)
रोदन करती आज दिशाएं,मौसम पर पहरे हैं !
अपनों ने जो सौंपे हैं वो,घाव बहुत गहरे हैं !!

बढ़ता जाता दर्द नित्य ही,
संतापों का मेला
कहने को है भीड़,हक़ीक़त,
में हर एक अकेला

पावस तो अब शेष रही ना,बादल भी ठहरे हैं !
अपनों ने जो सौंपे वो,घाव बहुत गहरे हैं !!

मायूसी है,बढ़ी हताशा,
शुष्क हुआ हर मुखड़ा
जिसका भी खींचा नक़ाब,
वह क्रोधित होकर उखड़ा

ग़म,पीड़ा औ' व्यथा-वेदना के ध्वज नित फहरे हैं !
अपनों ने जो सौंपे हैं वो घाव बहुत गहरे हैं !!

व्यवस्थाओं ने हमको लूटा,
कौन सुने फरियाद
रोज़ाना हो रही खोखली,
ईमां की बुनियाद

कौन सुनेगा,किसे सुनाएं,यहां सभी बहरे हैं !
अपनों ने जो सौंपे है वो घाव बहुत गहरे हैं !!

बदल रहीं नित परिभाषाएं,
सबका नव चिंतन है
हर इक की है पृथक मान्यता,
पोषित हुआ पतन है

सूनापन है मातम दिखता,उड़े-उड़े चेहरे हैं !
अपनों ने जो सौंपे हैं वो घाव बहुत गहरे हैं !!-०-
प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे
मंडला (मप्र)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ