*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by date for query मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'. Sort by relevance Show all posts

Sunday, 3 January 2021

माँ मुझे ना मार (कविता) -मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


माँ मुझे ना मार
(कविता)
माँ, मैं भी कुल का मान बढाऊँगी ।
माँ ,मैं भी रिश्तों के बाग सजाऊंगी।।
माँ,मुझे कोख में हरगिज न मारना।
माँ, मैं भी तेरी परछाई बन जाऊँगी ।।

माँ, क्या मैं कोख में अपनी मर्जी से आई ।
तुमसे जुदा करने वालों से तो जरा पूछ ।।
घनघोर- घटा बिन, कब बिजली चमके।
ये कोख से जुदा करने वालों से पूछ।।

माँ, मैं जब तेरी कोख में समायी ।
क्या दोष है मेरा,ये तो बता माँ।।
सूरज निकले बिन कब होता है सवेरा।
रात होने पर ही अंधेरा होता है, माँ।।

माँ, मेरी किस्मत तो मैं साथ लेकर आई।
मैं जग में तेरी परछाई बन जी लुंगी।।
ना करना कभी मुझे तूँ मारने का पाप।
आने दे जग में ,तेरा दूध ना लजाउंगी।।

बेटे-बेटी में ना करो तुम अब अन्तर।
भैया के राखी मैं ही आकर बांधूंगी।।
माँ,ये बात दादा-दादी को तुम बतलाना।
माँ, मैं राष्ट्र-समाज को दिशा दिखाउंगी ।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 1 January 2021

नया साल (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

नया साल
(कविता)
आओ जशन मनाओ नया साल आ रहा है ।
ईमान की दौलत लेकर नया साल आ रहा है ।।

मुबारक हो वतन के हर खाश-ओ-आम को ।
ढेर सारी खुशियाँ लेकर नया साल आ रहा है ।।

मुल्क की तरक्की के लिए हम सब दुआ करें ।
अमन का पैग़ाम लेकर नया साल आ रहा है ।।

ज़लज़ले-हादसों से हो वतन की हिफाजत।
भाईचारे का पैकर बनकर नया सालआ रहा है।।

हुक्मरानो जरा सोचो ये मुल्क हम सब का है ।
नफरत के बादल छांटने नया साल आ रहा है।।

जन-जन को खुशहाली की ढेरों सौगात मिले।
आवाम की आवाज़ बन नया साल आ रहा है ।।

जमाने भर की बुराइयाँ मुल्क से हो रफा दफ़ा ।
इंसानियत का तौफा बन नया सालआ रहा है।।

मुल्क में जय-जयकार की सदाएं बुलन्द हो।
नूर का उजाला लेकर नया साल आ रहा है ।।

जन-जन नैतिक मूल्यों व् कर्तव्य का पालन करें।
"नाचीज़"हसीन जज्बात ले नया सालआ रहा है।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 21 November 2020

बाल साहित्य: विश्व बाल दिवस (आलेख) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


विश्व बालदिवस के अवसर पर विशेष आलेख 

बालसाहित्य 
(आलेख)
सौभाग्य की बात है कि बाल साहित्य का सृजन आजकल बहुत ही होने लगा है पर अफसोस यह है कि बालकों तक यह साहित्य पहुंच पाता है या नही । बाल साहित्य आजकल सभी भाषाओं में लिखा जाने लगा है साथ ही बाल साहित्य की आवशयकता को भी अंगीकार किया जाने लगा है। बाल मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि बालकों के बौद्धिक व चारितत्रिक विकास में स्वस्थ व उत्तम साहित्य की नितान्त आवश्यकता है ।
आम तौर पर ऐसा साहित्य जो मात्र बच्चों को केंद्र में रख कर लिखा जावे,बच्चों की आकांक्षाओं को ध्यानपूर्वक लिखा गया साहित्य ही वास्तव में बाल साहित्य की श्रेणी में सही माना जा सकता है । ऐसा साहित्य ज्ञानवर्धन के साथ साथ कल्पना शक्ति को भी बढ़ाता है ।
अब प्रश्न ये उठता है कि बाल साहित्य कैसा हो ? इस बारे में अधिकतर बाल सर्जकों की राय है कि बालकों में संस्कार,मानवीय मूल्य व नैतिक आचरण पैदा करने वाला साहित्य हो जो बच्चों की रुचि, आदत, आवश्यकता व विचारों को केंद्र में रख कर लिखा साहित्य ही बच्चों के ज्ञानवर्धन में सहायक होता है । 
बाल साहित्य कैसा हो ? इस बारे में सर्जन कर्ताओं, मनोवैज्ञानिकों विविध विद्वानों के अपने-अपने विचार है कि बाल साहित्य रोचक एवं प्रेरक हो । कुछ लोगों का कहना है कि बालकों की बात को बालकों की भाषा मे लिखने से बालक जल्दी ग्रहण करता है । लेखक को बाल साहित्य लिखते समय बालक बन कर ही बाल मन के अनुसार लिखे तो वह बालक जल्दी ग्रहण कर लेता है ।
बाल साहित्य बालकों की जिज्ञासा को शांत कर तथा रुचियों में इजाफ़ा करे व अच्छे संस्कारों का निर्माण करे वही श्रेष्ठ बालपोयोगी होता है ।
ज्यादातर लोगों का मानना है कि सरल,सहज व समझ आने वाला साहित्य हो जो सामाजिक तथ्यों को प्रतिपादित करने वाला भी हो ।अधिकांश सृजनकर्ताओं का कहना है कि बाल साहित्य बालकों का मनोरंजन कर सके तथा मनोभावों , जिज्ञासाओं व कल्पनाओं के अनुरूप हो जिससे बालकों में आनन्द की अनुभूति हो व बालकों के सर्वांगीण विकास में सहायक हो ।
विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के शब्दों में " बालकों का अर्धचेतन पेड़ों की तरह सक्रिय होता है। जैसे पेड़ में धरती से रस खींचने की शक्ति होती है वैसे ही बच्चों के मन मे अपने चारों ओर के वातावरण से जरूरी खाद्य प्राप्त करने की क्षमता होती है " ।
कुल मिलाकर बाल साहित्य बाल मनोविज्ञान को प्रतिबिंम्बित करने वाला व बालकों के व्यक्तितत्व का चहुंमुखी विकास करने वाला हो ।
बाल मन कोमल होता है अतः बाल साहित्य का सृजन करते समय सावधानी रखनी चाहिए , जिससे बालक का सन्तुलित विकास हो क्योंकि बच्चों का संसार बड़ों के संसार से सर्वथा भिन्न होता है ।बाल साहित्य का सृजन करते वक़्त बालकों की रुचि, योग्यताएं , उम्र एवं प्रतिभा को भी ध्यान में रखना नितान्त आवश्यक है ।
बाल साहित्य बालक के मानसिक धरातल उसकी भावनाओं के स्तर के अनुरूप ही रचनाओं का रचाव हो। 
बाल साहित्य में अतीत का स्मरण व वर्तमान की समझ हो तथा भविष्य की जिज्ञासा भी हो ।
बाल साहित्य आत्मविश्वास भर सके तथा बालक भी स्वम प्रेरित हो व नवीन चेतना को स्वतः स्फुरित करने वाला हो।
हमारी संस्क्रति की परंपरा को सुरक्षित रखने व बालक मे पुरुषार्थ का महत्व जगाने में भी मददगार हो ।
बालक को बालक के स्तर का साहित्य उपलब्द्ध कराए ताकि बालक समय परिस्थितियों का मुकाबला कर सके।
आजका बालक क्या चाहता है ,सर्जन करता को सर्जन करते समय सोचना होगा की ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में जहां बालक के सामने सारे गैजेट्स खिलौनों की तरह पड़े हैं, शहरीकरण तेजी से गांवों की ओर कदम बढ़ा रहा है।
आज का बालक विज्ञान के उन सभी साधनों जैसे टी वी के चैनल ,मोबाइल व ईन्टरनैट से अपड़ैट है तो ऐसे में बाल साहित्य का स्वरूप ,बाल साहित्य की सोच ,उनकी मन स्थिति औऱ उनके चिन्तन को ध्यान में रखते हुए साहित्य सृजन होना चाहिये ।
आज बाल साहित्य की विषय वस्तु समय के साथ साथ निरन्तर बदल रही है । आज का बालक अब उन परम्परा गत संसाधनों से हट कर ई मेल, वाट्सअप , वायरस , ब्लॉग , फेसबुक , पैन ड्राइव , लैपटाप , टेबलेट ,कम्प्यूटर व बुलेट ट्रेन आदि में ज्यादा विश्वास करने लगा है।अब आज का बालक गुड्डे -गुड्डी से हट कर साहित्य चाहता है ।
आज के बालक की सोच परिपक्व हो चुकी है इसलिए रचना कर्मियों को बाल साहित्य का सृजन करते समय विषय वस्तु ,पात्र , स्थान व बालको की मानसिकता के अनुरूप ही साहित्य सृजन करना होगा ।आज बाल साहित्य लिखा तो जा रहा है पर बालकों तक पहुंच नही पा रहा है। अब बालकों को कैसे साहित्य परोसे जाएं इस पर गहन मनोवैज्ञानिक सोच की आवश्यकता है ।
बाल साहित्य का अब भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि राजस्थान के लोकपीरय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाल साहित्य अकेडमी के गठन की घोषणा कर बालकों को स्वस्थ बाल सर्जन व उपयोगी साहित्य सर्जन में भी व्रद्धि होगी तथा बाल साहित्यकारों के मान सम्मान में इजाफा होगा ।विश्व बाल साहित्य दिवस के शुभ अवसर पर मैं खुद नाचीज बीकानेरी मुख्यमंत्री जी से आशा करता हूँ कि राजस्थान बाल साहित्य अकेडमी का गठन शीघ्र हो व योग्य बाल साहित्यकारों से सुशोभित हो ताकि बाल साहित्य की पोथियां आने वाले समय मे हर बालक -बालिका के हाथ मे हो ।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 14 November 2020

"शहीद आज भी जिन्दा हैं" (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


वीर चक्र ग्रेनेडियर रफ़ीक़ खान की शहादत को सलाम व श्रधांजलि

"शहीद आज भी जिन्दा हैं"
१४ नवंबर
(कविता)
सरहद पर शहीद होने वाले शहीदों को सलाम ।
रफ़ीक़ की शहादत से समाज आज भी जिन्दा है ।।

शहीदों की कुर्बानियों को हम भुला सकते नहीं ।
शहीद मरते नहीं वे तो आज भी जिन्दा हैं ।।

इतिहास भरा पड़ा है शहादत की कहानियों से ।
शहीदों की शहादत के किस्से आज भी जिन्दा है ।।

मरने को तो मरते हैं जो आए हैं दुनिया में ।
"रफ़ीक़ " जैसे हजारों शहीद आज भी जिन्दा हैं ।।

हंसते-हंसते फांसी के फन्दे पे झूले हैं शहीद ।
वतन पर मर मिटने वाले आज भी जिन्दा हैं ।।

वतन की राह में वतन पर कुर्बान होने वाले जाँबाज ।
वतन परस्त वतन के जाँबाज आज भी जिन्दा हैं ।।

धन्य है , शहीदों को जन्म देने वाली वो माँ ।
बेटों की शहादत से वो माँ आज भी जिन्दा है ।।

कौम व् वतन को नाज़ है "रफ़ीक़" की शहादत पर ।
ए "नाचीज़ " वतन पे जां लुटाने वाले आज भी जिन्दा हैं ।।
-०-

मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 30 September 2020

भूल कर.…. (गीत) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

 

भूल कर.….
(गीत)
भूल  कर भी सपनों में  आना न कभी  ।
प्यार के फरेब में बहलाना न कभी ...
बेवफा तेरी बेवफाई का वो मन्ज़र याद है
प्यार की जूठी कस्मे खुलाना न कभी ।।
भूल कर ...............................!

जिंदगी में फूलों सी महक रही है सदा ।
राह के काँटों से भी तोड़ा है ना दोस्ताना कभी ...
तमन्ना सदा रही है , खुशियों की सौगात दूँ
दिल में लगा के आग, नयनों से रिझाना ना कभी  ।।
भूल कर............................!

सब कुछ लूटा कर भी, कभी गमगीन ना हुआ ।
परछाई बन कर भी कभी , मेरे करीब आना ना कभी .......
मेरा गम तेरी ख़ुशी , ये तो कुदरत की बात है 
सजधज कर अब ना मुझे , पग्लाना ना कभी  ।।
भूल कर ........................!

तेरा तन - बदन मौजें ले रहा , यौवन में लड़खड़ाना ना कभी ।
दर्द दिया है जो तुमने , दवा बन मेरे करीब आना ना कभी .......
दर्द -ए- दिल का ईलाज, अब तो होना है ना मुमकिन  ।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 14 September 2020

हिंदी मेरी भाषा (ग़ज़ल) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

कोरोना वायरस
(ग़ज़ल)
प्यारी - प्यारी सबसे न्यारी मेरी भाषा ।
हिंदी पर बिन्दी हिंदी प्यारी मेरी भाषा ।।

देश - विदेशों मे है जिसका गुणगान ।
सब से अच्छी सबसे प्यारी मेरी भाषा ।।

ज्ञान - विज्ञान का अखूट भण्डार है ये ।
इसलिए सब जन-जन पढते मेरी भाषा ।।

हिंदी पढेगा गर भारत का बच्चा - बच्चा।
सम्प्रेषण में भी उपयोगी होगी मेरी भाषा ।।

खेल- सिनेमा जगत ने जिसको अपनाया ।
एकता का हमें पाठ पढ़ाने वाली मेरीभाषा।

सब भाषाओं के संग जिसने मेल बिठाया ।
भाषायी ज्ञान जनजन तक लाई मेरीभाषा। 

राष्ट्र - भाषा का सम्मान जिसको मिला ।
देवनागरी लिपि जिसकी वैज्ञानिक भाषा ।।

सूफ़ी-संत-विद्वानों ने जिससे यश पाया ।
जाति-धर्म सब के मुख शोभित मेरी भाषा।

सविंधान ने जिस भाषा का गौरव बढाया।
हिंदी दिवस के रुप में मनाते वो मेरी भाषा।

अटल जी ने यू एन ओ में भी मान बढाया। 
हिंदी हैं हम वतन,हिंदी है प्यारी मेरी भाषा।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 6 September 2020

कोरोना वायरस (ग़ज़ल) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

कोरोना वायरस
(ग़ज़ल)
कहाँ से आया कोरोना वायरस ।
तुमने तो छीना जीवन का रस ।।

खेल-पढाई - स्कूलें हो गई बन्द ।
जब से येआया कोरोना वायरस ।।

घर में हो गये सारे के सारे कैद ।
बच्चे - बूढ़ों को डराए वायरस ।।

टी वी-मोबाईल अब हमारे साथी ।
नानी - दादी के घर को गए तरस ।।

दोस्त-सखा सब मिलने को तरसे ।
बार - बार डराए कोरोना वायरस ।।

मन्दिर-मस्जिद पूजागृह हुए लॉक ।
गरीब - मजदूर हो गये सारे बेबस ।।

कब स्वछन्द होके हम खेलेंगे खेल ।
जहाँ से आए वहाँ जाओ वायरस ।।

ब्याव-शादी-मौत में भी लुक - छुप ।
कब तक हमें यूँ तड़पाएगा वायरस ।।

हमारी पढाई हो गई अब ऑनलाईन ।
हम कैसे पढेंगेअब थक चुके वायरस ।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 15 August 2020

मेरा वतन हिन्दुस्तान (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'



मेरा वतन हिन्दुस्तान
(कविता)
मेरा वतन - मेरा वतन प्यारा है हिन्दुस्तान
सबसे प्यारा मेरा प्यारा वतन है हिन्दुस्तान

गगन को छूले ऊँचा शिखर जहाँ हिमालय
जहाँ से निकले नदियाँ वो मेरा हिन्दुस्तान

उतर का बड़ा मैदान नदियों से है खुशहाल
खाद्यान जहाँ निपजे वो वतन है हिन्दुस्तान

विभिन्नता मेंभीएकता जहाँ नजर आती हो
विभिन्न जाति धर्मो का प्यारा है हिन्दुस्तान

काशमीर से केरल तक एकता का संचार
पूर्व से पश्चिम एक सूत्र में बंधा हिन्दुस्तान

एक संविधान की छत्रछाया में सवा अरब
एक भाषा से जुड़ा मेरा प्यारा हिन्दुस्तान

हिन्दु मुस्लिम सिक्ख ईसाई वतन के लाल
इनकी ताकत से फले-फूले मेरा हिन्दुस्तान

मेरे वतन की महक से महके दुनियाँ सारी
'नाचीज'तकदीर से तू जन्मा वो हिन्दुस्तान
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज' जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 7 May 2020

वक्त का तकाजा (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


वक्त का तकाजा
(कविता)
बे वजह घर से न निकलो
वक्त का तकाजा है दोस्तों

अल्लाह की नेमत है जिंदगी
इसे सम्भाल कर रखो दोस्तों

अभी तो घर ही स्वर्ग समझे
कातिल कोरोना से बचें दोस्तों

गलियों में भटकने से अच्छा है
अपनों के संग घर मे रहो दोस्तों

सारी दुनियाँ अभी दहशत में है
अल्लाह से तौबा करो दोस्तो
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 29 March 2020

रिश्तों की डोर (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


रिश्तों की डोर
(कविता)
रिश्तों की डोर नाजुक ही होती है ।
सहज-सद्भाव से ही बंधी होती है।।

कुछ रिश्ते हल्के-भारी भी होते हैं ।
रिश्तों की उम्र छोटी-बड़ी होती है।।

रिश्ते तो आम तौर पर रिश्ते होते हैं।
रिश्ते निभाने की नीयत ही होती है।।

रिश्ते कुछ क्षणिक और अमिट होते हैं।
रिश्तों की प्रक्रिया भय-प्यार से होती हैं।।

रिश्ते भी आजकल नाम के ही होते हैं ।
कुछ रिश्तों की पहचान नाम से होती हैं।।

रिश्ते भी व्यक्तित्व व चरित्र से बनते हैं।
खून के रिश्ते की उम्र तो ताउम्र होती है।।

रिश्ते घर-समाज, देश दुनियाँ से जोड़ते हैं।
रिश्तों की दुनियाँ धूप-छांव जैसी होती है।।

रिश्ते कर्म-धंधे विविध भूमिका से होते हैं।
'नाचीज'रिश्ते की बुनियाद स्वार्थी होती है।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 27 March 2020

बड़ा कवि (व्यंग्य) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

बड़ा कवि
(व्यंग्य)
साहित्यकारों की फौज के बड़े कवि के काव्यपाठ को सुनकर कुछ मंझले,कुछ छोटे नोसिखिये तथाकथित कवियों ने वाह वाह तालियों से काव्यपाठ की समझ से ज्यादा कवि से नजदीकियां बढाने में अति उत्साह को दर्शाया , ऐसा लग रहा था ।
जाजम पर बैठे कुछेक के लोग घुसफुस करते,कानों ही कानों में क्या पढ़ा बड़े कवि ने - अपन की समझ से तो ऊपर से निकल गया है ।
काव्यपाठ खत्म हुआ, अल्पहार का दौर - अब स्टेज तक एक के बाद एक बधाई देते बड़े कवि का आशीर्वाद पाने में ही व्यस्त नजर आ रहे थे ...!!
अल्पहार का आनन्द लेते हुए एक मसखरे ने बड़े कवि से हंसते हुए कह ही दिया,आदरणीय क्षमा करना आपने क्या पढ़ा अपन के तो पल्ले ही नहीं पड़ा !
बड़े कवि ने भौंए खींचते,चश्मे के ऊपर से झांकते हुए कहा - आपको जल्दी से समझ आ जावेगा तो फिर हमें बड़ा कवि कौन मानेगा ?
सब स्तब्ध: .......!
बड़े कवि ने झुंझलाते -हमारे शब्दों की बुनघट कुछ ऐसी होती है कि हम इशारों में अपनी बात कह जाते हैं हर किसी को पल्ले पड़ जाए तो .....।
बड़े कवि के ज़मीर यानि अंतरात्मा की आवाज़ से कुछ वहाँ के चहेते साहित्यकारों की तरफ इशारा करते (ईनाम-इकराम की कतार में खड़े चेले चांटियों की तरफ ) ये वाह वाह , तालियाँ बजाने वाले मेरे काव्य को समझते हैं तभी तो मैं बड़ा कवि हूँ ।
******
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 10 March 2020

अबकी बार होली ऐसे (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


अबकी बार होली ऐसे
(कविता)
इन आस्था की लकड़ियों से
वर्षों से जलती आई है होली
सच भी है ,और सचाई भी है
लकड़ियां जल राख हो जाती है

कब तक लकड़ियां जलाएंगे
जंगल भी उदास हो जाएंगे
संकल्प लें,वृक्ष अबकी नहीं काटेंगे
अब तो प्रतीकात्मक होली मनाएंगे

हमारे मन का कल्मष जलाएं
अबकी बार होली ऐसे मनाएं
वर्षों से खेल रहे हैं
पानी से हम होली
न जाने कितना पानी
व्यर्थ ही कर देते हैं

पानी की एक -एक बूंद से
किसी की जान बच सकती है
इस बार हम होली ऐसे खेलें
एक - एक बूंद पानी बचाएं

पानी की हम कीमत जाने
अबकी बार होली ऐसे मनाएं
भौतिकता की दौड़ में
पीछे छूट रहे हैं रिश्ते
रिश्तों में आई कड़वाहट को
आपसी सद्भाव से बचाएं

स्नेह की गुलाल लगा कर
आपसी बैर भाव को भुलाएं
समाज में बढ़ते तमस को
आपसी प्रेम की ज्योत से हटाएं
अपनों के इत्र की खुशबू लगा
अबकी बार होली ऐसे मनाएं

सत्य का बोलबाला हो
बेईमानों की अब छंटनी करें
जन-जन के प्रयास से हम
स्वच्छ समाज स्वच्छ देश बनाएं

विषमता की अब दीवारें तोड़ें
जाति - धर्म से ऊपर उठ कर
होली के मधुर गीतों के संग
हंसी - खुशी से होली मनाएं

आओ रंगों की रंगोली सजाएं
अबकी बार होली ऐसे मनाएं
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Sunday, 8 March 2020

नारी सब पर भारी हो ! (कविता) -मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'

नारी सब पर भारी हो !
(कविता)
नारी हो तुम
सब पर भारी हो
तुम किसी की बेटी बन
घर की रौनक बन जाती हो
नारी हो तुम
सब पर भारी हो ..... !

तुम बहन के रूप में
भाई की कलाई पर
पवित्र धागा बांध
भाई से रक्षा बंधन का भाव पाती हो
नारी हो तुम
सब पर भारी हो ..... !

नानी-दादी से बनते
कई रिश्तों की सौगात से
घर-परिवार-समाज को
अद्भूत सौन्दर्य से निखारती हो
नारी हो तुम
सब से भारी हो ..... !

वैवाहिक बंधन में बंध
गृहलक्ष्मी की भूमिका में
प्रेम,समर्पण,मर्यादा से
घर संसार को रोशन करती हो
नारी हो तुम
सब से भारी हो ..... !

धरती सा धीरज तो तुम हो
प्यार, दुलार,शक्ति-विश्वास की खान
तुम जननी,जीवन का सार हो
माँ, बन,जग में महान कहलाती हो
नारी हो तुम
सब से भारी हो ..... !!!
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Friday, 28 February 2020

"छुटकारा हो बस्ते का " (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'



"छुटकारा हो बस्ते का "
(कविता)
भविष्य के जिन कंधों पर ,
भार सुरक्षित रहेगा देश का ।
उन्हीं नन्हें कंधों पर है क्यों,
भारी बोझ लदा बस्ते का ।।

अब इन नन्हें-नन्हें बच्चों के,
बचपन पर तरस कौन करे।
बाल मनोवैज्ञानिक भी सोचें।
कैसा हाल हो शिक्षा नीति का।।

किताबों के बोझ तले फिर,
दब जाता बच्चों का बचपन ।
बच्चों की दुनियाँ को भी,
मौका दो स्वच्छंद होने का।।

खेल-खेल में भी बच्चे सीखेंगे,
जीवन की सारी उपयोगी बातें।
स्कूल-ट्यूशन तक भारी बस्ता,
मौका दें प्रकृति संग विचरण का।।

बच्चे स्वयं करके कुछ सीखें,
ऐसी आशा रखें इन बच्चों से ।
बाल मन फन-फूड-फाईट से,
सपने संजोएं अपने जीवन का।।

अब बस्ता कैसे छोटा हो,
शिक्षाविद, मिल मंथन करें।
नन्हैं बच्चों का उपकार करें,
छुटकारा मिल जाए बस्ते का!!
-०-

मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 15 February 2020

सुबह-भ्रमण (बाल कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


सुबह-भ्रमण
(बाल कविता)
सुबह भ्रमण को हम जाएं ।
ठंडी - ठंडी हवा में नहाएं ।।

वो देखो-देखो कौन आए ।
बन्दरों की फौज शोर मचाए।।

नाच रहे ठुमक-ठुमक मोर ।
भ्रमण-पथ पर ये दृश्य भाए।।

नन्हीं चिड़ियों के मधुर तराने ।
मैना-तीतर मिल सुर मिलाए ।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 6 February 2020

हौले -हौले बसंत आ रहा है (कविता) - मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'


हौले -हौले बसंत आ रहा है
(कविता)
कायनात का जर्रा-जर्रा,झूमता नजर आ रहा है।
खुशियां मनाओ हौले-हौले बसंत आ रहा है।।

मौसम की करवट से, कली-कली खिलने लगी ।
ह्रदय - छुअन को आतुर, बसन्त आ रहा है।।

बाग-बगीचों की अदा ,निखरी-निखरी सी है ।
फूलों पे मंडराते भंवरों के संग, बसंत आ रहा है।।

मस्ताने मौसम में,सम्मोहन सा नजर आता है ।
उमंग-उल्हास-फाग के संग, बसंत आ रहा है।।

कली-कली खिल उठती है, चंग-रंग के संग ।
तन-मन को तरंगित करने , बसंत आ रहा है ।।

पीली-पीली सरसों ,पीले - पीले ही परिधान ।
कुदरत को सुरम्य करता , बसंत आ रहा है।।

सृजनशील - पर्यावरण ,बसंत की सुषमा बन ।
माँ-सरस्वती का प्रतीक बनने,बसन्त आ रहा है।।
-०-
मईनुदीन कोहरी 'नाचीज'
मोहल्ला कोहरियांन, बीकानेर

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ