*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by date for query सुरेश शर्मा. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query सुरेश शर्मा. Sort by relevance Show all posts

Sunday, 4 April 2021

कोरोना काल में मनाया बिहू नृत्य (संस्मरण) - सुरेश शर्मा

कोरोना काल में मनाया बिहू नृत्य
(संस्मरण)
लौकडाउन और कोरोना की वजह से बिहू नृत्य घर के अन्दर ही मनाया गया । अप्रैल २०२०
           बिहू असम की प्राचीन सांस्कृतिक रीति रिवाज  तथा अलग- अलग भाषाओं के लोगो  की सामुहिक  उत्सवोंढ  के समूह को  दर्शाता है । दुनिया भर में बसे असम के प्रवासी लोग इसे बहुत ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाते है एवं आपस मे खुशियाॅ बांटते है ।
            बिहू असम की प्रमुख त्योहारओर मे से एक है। यह त्योहार वैशाख महीने  मे आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की वजह से बहार बिहू के नाम से भी जाना जाता ।  अप्रैल महीने के मध्य मे यानि वैशाख महीने के एक तारीख से असमिया लोग अपनी नए वर्ष की सुरूआत मानकर नये साल का जश्न मनाते है ।  साल के प्रथम दिन  घर के सभी छोटे बड़े को नये कपड़े पहनने का रिवाज है ।
      यह त्योहार मुख्य रूप से सात दिनों तक अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ मनायाजाता के । किशोरियां एवं नौजवान एक विशेष परिधान मे  बिहू नाचते  गाते हैं । जिसमे कुछ वाद्य यंत्र विशेष रूप से बजाये जाते हैं , जैसे ढोल, पेंपा ,गगना ,झाल तथा किशोरियां एक विशेष प्रकार की फूल जिसे 'कपो फूल' के नाम से जाना जाता है उसको अपने माथे पर बंधे खोपा में लगाते है और हाथों मे एक विशेष प्रकार की चूड़ी जिसे 'गाम खारू' के नाम से असम मे लोग जानते हैं उसे बिहू नृत्य करते वक्त ही पहने जाते है ।
    इस बिहू मे लोग जाति धर्म को बहुत ही पीछे छोड़ते हुए बड़े ही मस्ती और धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते है  इस पर्व को।
         मगर इसबार मैंने कुछ लोगों से पूछा तो बड़े ही निराश दिखे  लोग । बोले कोरोना वायरस की वजह से हमलोगों की सारी आशाएं आकांक्षाएं धूमिल हो गई । इस त्योहार की विशेषता यह होती है कि लोग रंग -बिरंगी कपड़े पहन कर  एक झुंड बनाकर ढोल बांसुरी और कई अन्य तरह के वाद्य यंत्रों को साथ लेकर लोगों के घर जाकर बिहू नाचते और गाते है और बडों का आशीर्वाद लेते है ।
यह त्योहार मुख्य रूप से नाच गानों का ही होता है ।
    मगर  इसबार कोरोना संकट और लौकडाउन की समस्या की वजह से सबकुछ फीका-फीका तथा चारों तरफ माहौल सुना सुना दिखा । लड़के लड़कियां सभी बिहू की त्योहार को घर के अन्दर ही मनायें तथा मस्ती करते हुए दिखाई पड़े , अन्य सालों की तरह  घर के बाहर स्टेज पर  प्रोग्राम करते हुए नही ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 25 January 2021

आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम (कविता) - सुरेश शर्मा


आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम
(कविता)
तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से ,
आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम ।
भेद भाव से परे हटकर हम सब ,
खुशियाॅ बिखेर दिल से सबको अपनाएं हम ।

तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से , 
आओ भारत मां की शोभा बढाएं हम ।
विश्व की सर्वश्रेष्ठ गणतांत्रिक देश को ,
भाई चारे के प्यारे रंगों से सजाएं हम ।

तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से ,
चारों दिशाओं को अपने गीतों से लुभाएं हम ।
एक दूजे के साथ हाथ मिलाकर ,
अपना 67वां गणतंत्र दिवस मनाएं हम।

तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से , 
एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाएं हम ।
जाती धर्म को एक सूत्र मे पिरोकर, 
अपने देश का मान-सम्मान बढाएं हम ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Saturday, 12 December 2020

चुलबुल ,चंचल, नटखट , बचपन (कविता) - सुरेश शर्मा

चुलबुल ,चंचल, नटखट , बचपन 
(कविता)

चुलबुल ,चंचल, नटखट , बचपन ,
अठखेलियां खेलने की  जिद करता है ।
कभी  तिलचट्टे से, कभी चींटियों से ,
कभी मक्खी तो कभी मधुमक्खियों से ;
युद्ध  करने की हठ करता है ।

चुलबुल, चंचल, नटखट, बचपन ,
अजब गजब का खेल खेलता है ।
कभी पेड़ो पर  लटके बंदरों की तरह ,
कभी पंजों के बल बिल्ली की तरह ;
तो कभी छाती के बल छिपकली की तरह ,
उल्टे  सीधे हरकत करता है ।

चुलबुल, चंचल, नटखट, बचपन ,
अजीबोगरीब कामो में मस्त रहता है ।
नेहरू जी के लाल गुलाब को ,
कभी  काला तो कभी नीला ;
बनाने का काम मन करता है ।
कभी  कभी  तो ,
बापू जी के  चिकने सर पर ;
बाल उगाने का भी  दिल करता है ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Monday, 14 September 2020

हिंदी प्रचार-प्रसार में साहित्यकारों की भूमिका (आलेख) - सुरेश शर्मा

हिंदी प्रचार-प्रसार में साहित्यकारों की भूमिका
(आलेख)
हमारी  मातृभाषा  हिंदी का इतिहास  बहुत  ही  पुराना तथा महत्वपूर्ण है। प्राचीन  काल  से  हीं हमारी  मातृभाषा हिन्दी की गुणगान  गूंजती  आ  रही  है । विश्व  के सैकड़ों  देशों में जब लोग पढना लिखना   सिख  रहें थे तभी  हमारे भारतवर्ष  में शिक्षण  संस्थान  एवं बड़े  बड़े  गुरुकुल  चलाए  जातें थें ।

हिन्दी  हमारी  मातृभाषा  है तथा यह  हमारे देश की प्राण  और हम हिन्दीभाषियों की पहचान है । किसी भी भाषा  को विश्वरूप देने तथा शिखर तक  पहुंचाने में  उस देश के  साहित्यकारों का बहुत बड़ा  योगदान  होता  है । उनके अथक  परिश्रम  से  ही  किसी  भी  देश की भाषा  चरम  शिखर  तक  पहुंच  कर सदियों तक  लोगों के दिलों में राज  करता  है ।
पता नहीं कैसे सोने की चिड़िया  कहलाने वाली  हमारे  देश  पर किसकी  कुदृष्टि  पड़ी और बाहरी  ताकतों के  चपेट में आ  गई ।
    सदियों तक  मुगलों और अंग्रेजों ने शासन  किया। क्रूरता  की  सारी  हदें पार कर दी, हमारी  संस्कृति  को  तहस नहस  करने  में कोई  कसर  बाकी  नहीं रखा । हमारे  पौराणिक  ग्रंथों प्राचीन मंदिरों तथा  हमारे पूर्वजों के धरोहर को नष्ट  करने  की  भरपूर कोशिश  की लेकिन  किसी  देश की संस्कृति  एवं भाषा  को मिटाना  इतना  आसान  नही  होता है। और हमारे देश के  साहित्यकारों ने सचमुच यह साबित  कर  के  दिखा दिया । हमारी  संस्कृति  और भाषा  को  कोई  भी  आसानी  से नहीं मिटा  सकता । हमारे देश के साहित्यकारों ने  लोगों के दिलों में हिन्दी  के  प्रति  सम्मान  को  जिन्दा  रखा ।
   स्वतंत्रता संग्राम  की लड़ाई  में हमारे बहुत सारे  साहित्यकार  रचनाकार एवं लेखक ने भी अपना योगदान  दिया  और अपनी देश  प्रेम  से  ओतप्रोत  रचनाओं के माध्यम  से देशवासियों  के दिल में अंग्रेजों से लड़ने  की प्रेरणा  दी और इस तरह आजादी  की जंग जीतने  में अपनी  भूमिका  निभाई । प्रताप  नारायण  मिश्र,  बद्रीनारायण  चौधरी,राधाकृष्ण ठाकुर, जगमोहन  सिंह,  प॔ अम्बिका दत्त  व्यास , बाबू  रामकृष्ण  वर्मा  आदि  साहित्यकारों ने स्वतंत्रता  आंदोलन  की  धधकती हुई  ज्वाला को  प्रचंड  रूप  दिया  तथा  विदेशियों से अपनी आजादी  छीनी ।
हमे आजादी  1947 में मिली हमे   हमारे  साहित्यकारों की लगन और मेहनत  की बदौलत  14 सितंबर  1949 को  असली  आजादी  मिली क्योकि  उसी दिन  से  हमारी मातृभाषा हिंदी  को राष्ट्रीय  सम्मान  मिला ।
      आज भारत सहित  विश्व  भर में  लगभग  80 करोड़  लोग हिंदी  भाषा बोलते हैं । हमारे  देश  में हीं  तकरीबन 52 करोड़  लोग  हिन्दी  बोलते हैं और  यह सब सिर्फ  हमारे  देश के  साहित्यकारों के  बदौलत  हीं सम्भव हो सका  है  ।

आज हिन्दी  विश्व  की  सर्वोच्च  भाषाओं में तीसरे  नंबर पर गणना  की  जाती  है । और विदेशों में हमारी मातृभाषा  को  बड़े  ही  गर्व  से  बोली  जाती है । अंततः  मैं यही  कहूंगा  कि  हमारी  मातृभाषा  हिंदी  की  सेवा कर हमारे  साहित्यकारों नें सर्वोच्च  स्थान  पर पहुंचाया हैं ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

हिंदी ही है पहचान हमारी (कविता) - सुरेश शर्मा


हिंदी ही है पहचान हमारी
(कविता)
हिन्दी प्यारी हिन्दुस्तानी हमारी ,
हम सारे है हिन्दुस्तान के वासी ।
विश्व की सारी भाषाओं मे ,
हिंदी ही हमसब को ज्यादा भाती ।

हिंदी मे है पवित्रता की निशानी ,
दिल से सीखो मन से पढो ।
विश्व मे हिंदी का कीर्तिमान अर्जित करो ,
क्योंकि हिंदी ही है पहचान हमारी ।

विश्व भर के सारे हिन्दीभाषी ,
देश विदेश मे अपना मान बढाओ ,
हिन्दी से जुड़कर उसका सम्मान बढाओ ,
हिन्दी ही है साधू और संतों की वाणी ।

जात-पात, वर्ण ,भेद-भाव को ,
दिल से हमे है आज मिटानी ।
विश्व हिंदी के शुभ अवसर पर ,
हिन्दी हो विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा 
हम सब सिर्फ इसके है अभिलाषी ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Tuesday, 8 September 2020

माँ (कविता) - सुरेश शर्मा

माँ
(कविता)
मैं तेरे समक्ष एक तुच्छ सा तिनका ,
माँ ! कैसे करूं  मैं तेरी गुणगान ।
सारे जहां मे ढूंढा ना मिला तुमसा ,
फींका  लगा दुनिया के सारे  भगवान ।

कितना भी कष्ट और दुःख दर्द क्यों ना हो ,
माँ ! तुझे  पाकर खिल जाती  मुस्कान ।
तेरी प्यारी सी ममताभरी स्पर्श में आते हीं ,
मिट जाती है दिनभर की सारी थकान ।


तुम हो तो  जीवन में खुशियों की बौछार ,
माँ ! तुम नही तो मेरी सारी दुनिया वीरान ।
तुमसे ही जुड़ी हुई है जिन्दगी की हर विकास
तुम ही हो मेरी गुरुकुल मेरी  शिक्षण संस्थान ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 18 August 2020

लौकडाउन में धरती पर भगवान ! (लघुकथा) - सुरेश शर्मा

लौकडाउन में धरती पर भगवान !
(लघुकथा)
"बापू ! आज लौकडाउन का उन्नीसवाॅ दिन है, आज भी ना माँ को भरपेट खाना मिला न ना तुम्हे, और ना ही मैं कुछ खा पाई हूं ।" 'आखिर कब हम लोग इस तरह
गुजारा करेंगे? '
" सरिता बेटी ! मुझे तो चिंता इस बात की है कि तेरी माँ बीमारी की वजह से मरे या ना मरे , मगर भूख से जरूर मर जाएगी , पता नही यह कौन सी बीमारी को चाइना वालों ने हमारे पास भेज दिया और हम सभी लोगों को तकलीफ में डाल दिया । जो लोग पैसे वाले है वह लोग तो अपनी सुख सुविधा जुटा हीं लेते है , मरते हमलोग है दिन मजदूरी करने वाले लोग ।"
" बापू ! भूख से तो हर रोज मेरे पेट में ऐंठन होने लगती है तो एक ग्लास पानी पीकर भूख मिटाती हूं ।"
"क्या करें बेटी ! समय बहुत खराब चल रहा ,देश की परिस्थिति भी बहुत खराब है।"
"बापू ! आखिर कब तक चलेगा ऐसा , सरकार की तरफ से भी कोई मदद नही मिल रही है ।"
"ऐसी बात नही है बेटी ! सरकार हर तरफ से मदद कर रही है , लेकिन हम हीं वहां तक नही पहुंच पा रहे है ।" 
'मोहल्ले मे तो हर रोज सरकारी तथा निजी संस्थाएं मदद देने के लिए चावल , दाल तथा अन्य खाने योग्य सामग्री लेकर तो आ ही रहे है, लेकिन हम ही पुलिस के मार-धार के डर से वापस घर आ जाते है ।'
"लेकिन बापू! घर का राशन खत्म हो गया है और माँ की दवाई भी कितने दिनो से नही है, आज जैसे भी हो कुछ न कुछ करना ही पड़ेगा ।"
"ठीक है सरिता बिटिया ! माँ की दवाई की पर्ची भी दे और एक झोली भी दे, आज जैसे भी हो सामान और तेरी माॅ की दवाईयाँ दोनो लेकर ही आउंगा ।"
रामलाल सरिता से झोली और अपनी पत्नी की दवाई की पर्ची लेकर घर से निकल पड़ा ।
रामलाल शहर के पास के ही एक मोहल्ले मे ही अपनी बीमार पत्नी और अपनी बेटी के साथ रहता था । वह रिक्शा चलाकर अपने छोटे से परिवार की देखभाल करता था ।
लगभग एक घंटे बाद रामलाल वापस अपने मोहल्ले मे बहुत सारा खाने का सामान तथा अपनी पत्नी की दवाई लेकर लौट आया ।
सरिता को अपने घर के दरवाजे पर किसी की आने की आहट सुनाई पड़ी, वह झट से उठी और दरवाजा खटखटाने की आवाज सुन वह दरवाजा खोल दी । दरवाजे के बाहर रामलाल बहुत सारा सामान लेकर खड़ा था । सरिता के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और आश्चर्य भी हुई ।
" बापू ! इतना सारा सामान ! तुम कहां से लेकर आए ?"
" बेटी ! इस दुनिया में बहुत सारे ऐसे फरिश्ते है जिसे हम सहज ही पहचान नही पाते है । आज ऐसे ही एक फरिश्ते ने खाने का सारा सामान और तेरी माॅ की दवाई भी खरीद कर दी ।"
सरिता यह बात सुनकर फट से घर के अन्दर जाकर भगवान के फोटो के सामने नतमस्तक होकर बोली " भगवान ! आज तेरा लाख लाख शुक्र है , नही तो पता नही हमारा क्या होता ? "
'सरिता बेटी , तुम्हारा जो यह भगवान है हमारे पास पहुंचने मे बहुत देर करते है , समय पर हमारी मदद "इस धरती का भगवान" ही करता है ।"
फिर रामलाल ने बताया कि एक दिन एक सवारी को अपने रिक्शे पर बैठाकर उनके घर छोड़ने गया था, जब वह छोड़कर वापस आ रहा था कि वह अपने रिक्शे मे एक काली रंग की छोटी सी बैंग को गिरा हुआ देखा ।
रामलाल को समझते देर नही लगी कि वह बैग उसी सज्जन का था जिसे उसने अभी अभी घर छोड़कर आया था ।वह वापस उस व्यक्ति के घर गया और वह बैग उसी सज्जन को लौटा दिया । वह सज्जन रामलाल की इमानदारी से काफी प्रभावित हुआ और रामलाल को कुछ पैसे देने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी लेने से इंकार कर दिया ।
" बेटी आज वही साहब मिल गये थे , वो मुझे देखते ही पहचान गये लेकिन मै ही उन्हे पहचान नही पाया ।
उन्होंने मुझसे से पूछा "अरे ! कहां जा रहे हो ?"
फिर मैने सबकुछ उन्हे बताया ।
उन्होंने कहा " कोई बात नही है , चिंता मत करो ।"
फिर उन्होंने दो महीने के लिए सारा राशन का सामान भी खरीद दिया और तेरी माॅ की दवाई भी खरीद कर दी । मेरे लाख मना करने के बावजूद भी उन्होंने ये सारा सामान खरीद कर मुझे घर तक भी छोड़कर गये ।
"लौकडाउन खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि तुम्हे भी कोई नौकरी लगवा देंगे बेटी !
सरिता बोली " बापू ! सचमुच वह अंकल इस धरती पर " धरती का भगवान " हीं है ।
" हां बेटी ! तू ठीक बोल रही है ।"
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Saturday, 15 August 2020

हमे कदम मिलाकर चलना होगा ! (कविता) - सुरेश शर्मा



हमे कदम मिलाकर चलना होगा !
(कविता)
सर्वश्रेष्ठ  हो जाए  देश हमारा ,
विश्व को  अब यह बताना होगा ।
कठिन , कठोर  पथ पर चलकर ,
अपने देश  का मस्तक ऊंचा करना  होगा ;
हमे कदम मिलाकर  चलना  होगा ।

अनमोल हो  जाए  देश हमारा ,
घनघोर विपदा से ना डरना होगा ।
देश हमारा  हम सबका प्यारा ,
सबको अब यह मान रखना  होगा ;
हमे कदम मिलाकर चलना होगा  ।

जात पात की आपसी  रंजिश को ,
हमें दूर हटाकर फेंकना  होगा ।
अनेकता  मे एकता वाली कथन को ,
फिर से  प्रमाणित  करना होगा ;
हमे कदम मिलाकर चलना होगा ।

देश पर  मंडराते खतरे के बादल को ,
साथ मिलकर  हटाना  होगा ।
देश पर  कोई  विपदा नाम आए ,
हमे साथ मिलकर  अब लड़ना होगा ;
हमे कदम मिलाकर चलना होगा ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 8 August 2020

खबरदार! ऐ चीन (कविता) - सुरेश शर्मा


खबरदार! ऐ चीन
(कविता)
दुनिया  के भौगोलिक  नक्शे  पर  ,
एक वार नजर गड़ाकर देख ऐ चीन !
छेड़खानी  करने  की  हिम्मत  ना करना
हमारा भारत  सबसे  सुन्दर दिखता  है ।
पूर्वोत्तर  राज्यों  की आकृति में जैसे ,
लहराता  तिरंगा  साक्षात  झलकता  है ।

विश्व  बंधुत्व की  भावनात्मक  संदेश पर ,
हर पल कटिबद्धता  में होकर  लीन ;
आगे  बढकर तत्परता  दिखाता है ।
तभी तो अपना देश सबका चहेता है ,
विश्व भर में शांति  का दूत बनकर ;
अपनी   शान्ति संदेश  बिखेरता है ।

दुश्मन हो या फिर दोस्त  सभी पर,
आँख बन्द कर  के विश्वास  करता है ।
सभी की भलाई  के लिए आगे बढकर ।
मिलकर समस्या का समाधान करता है ,
टेढी आंखे दिखाए  कोई अगर तो ;
उसकी  हस्ती  मिटाकर हीं दम लेता  है  ।

चार फुट  के तेरे बौने जवानों पर ,
अपना सात फुट का बलिष्ठ हिन्दुस्तानी ;
हर कायदे से  भारी पड़ता है ।
बाज आ अपनी हरकतों से ऐ चीन !
तेरा काला झूठ और मक्कारी वाली चाल
हिन्दुस्तान का अब हर बच्चा जानता है ।

गवाह मिलेगा इतिहास  के हर पन्ने  पर ,
भारत  पहल   हरगिज  नही  करता  है ।
बड़े  प्यार और नर्मी से पेश आता है ,
धोखे से अगर कोई खंजर घोपे तो ;
उसकी गर्दन मरोड़कर चटकाने की भी ;
हर भारतीय  हिम्मत यह  रखता है ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 16 July 2020

ज्ञान की जगत जननी मां (कविता) - सुरेश शर्मा


ज्ञान की जगत जननी मां
(कविता)
हे ज्ञान की जगत जननी मां ,
अज्ञानता को मुझसे दूर हटाकर ;
मुझमे ज्ञान संचारित कर दे ।
हाथ फैलाए तेरे आस मे हूं ,
अपनी ज्ञान से मेरी झोली भर दे ।

हे ज्ञान की जगत जननी मां ,
मुझसे कोई व्यक्ति व्यथित ना हो ;
ऐसी ज्ञान में मेरी विनम्रता दे दे ,
मेरी स्वभाव से सभी प्रभावित हो ;
ऐसी कोमलता तू मुझमे भर दे ।

हे मधुर वीणा वादिणी मां ,
अपनी वीणा की तान से ;
मुझमे मधुर संगीत का संचार कर ।
अपनी मधुर वाणी से मुग्ध कर लूँ ,
ऐसी मिठास से मुझे आवाद कर दे ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Friday, 10 April 2020

कर दो कोरोना का संहार (कविता) - सुरेश शर्मा


कर दो कोरोना का संहार
(कविता)
चीन ने एक भयंकर भूल की या फिर चली ,
अपनी पुरानी कोई अमानवीय गहरी चाल ।
ऐसी विनाशकारी षड्यंत्र मे लिप्त होकर ,
बैठे बैठे उसने किया दुनिया भर मे संचार ।

बनाएं उसने अकाल्पनिक हथियारों का जखीरा ,
कोरोना वायरस से कुख्यात हुआ उसका नाम ।
जन गन मुश्किलों से घिरे माहौल पर पड़ा प्रहार ,
आफत मे पड़ें सभी ,लाखों ने गंवाएं अपने प्राण ।

समय आया है सतर्क और सावधानी से रहने का ,
बार बार साबुन से हाथ धोना,लिए बिना अवकाश ।
नही तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा हम सभी को ,
रोक ना पाएगा कोई ,जब होगा विश्व का सत्यानाश ।

कीटाणुमुक्त होकर अपने आप पर करो अहसान ,
पास पड़ोस को भी ज्ञान दे करो सब को आगाह ।
घर से ना निकलने का इक्कीस दिन की संकल्प को ,
किसी भी कीमत पर अब करना होगा स्वीकार ।

जान है तो जहान है इस तथ्य को करो चरितार्थ ,
एक दूजे से दूरी रखकर करो जग का कल्याण ।
देशहीत मे सोंचो भाईयों ,ना करो देश का अपमान ,
कायम करो मिशाल ,कर दो कोरोना को नाकाम ।

मनोबल टूटा सबका मची दुनिया भर में हाहाकार ।
सुपर पावर अमेरिका का भी कर दिया बुरा हाल ।
हो गये कंगाल ईटली,फ्रांस,स्पेन,जर्मनी और इरान।
पीछे ना हटो कोई , अब कर दो कोरोना का संहार ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Friday, 27 March 2020

मै एक भूखा इंसान हूँ ! (कहानी) - सुरेश शर्मा

मै एक भूखा इंसान हूँ !
(लघुकथा)
उस दिन बड़ा ही सुंदर मगर अजीब सा मंजर देखने को मिला मुझे । हमारे भारतीय सेना का बहुत ही पुराना और बहुत बड़ा सा कैंप था । वहां बहुत ही सुंदर तरीके से एक बड़े से मैदान मे मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा और गिरिजाघर बनाया हुआ था । उस सेना के कैंप मे सभी धर्म के सैनिक रहा करते थे ।

सभी अपने -अपने धर्मो के अनुसार नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर अपने -अपने कार्यो मे लगे जाते । 
एक दिन एक सैनिक जो कि हिंदू धर्म का था और उसके साथ ही एक और सैनिक था जो कि मुसलमान था । हिन्दू सैनिक मंदिर के अन्दर जाकर भगवान् पर फूलो का माला चढाकर बाहर आ गया थोड़ी देर बाद वह मुसलमान सैनिक भी नमाज अदा कर मस्जिद के बाहर आ गया ।

दोनो ने आपस मे हाथ मिलाया कि तभी देखा एक अधेर उम्र का व्यक्ति बड़े -बड़े दाढी थे उसके चेहरे पे । वह व्यक्ति बड़ा ही अजीब सा हरकत कर रहा था । वह व्यक्ति पहले गुरुद्वारा मे गया फिर गुरुद्वारे से निकलकर गिरिजाघर मे गया । वो दोनो सैनिक बड़े ही दिलचस्पी से उस अजीब से व्यक्ति को देख रहा था । वह बड़ी -बड़ी दाढीवाला व्यक्ति गिरिजाघर से निकलकर मंदिर के अंदर गया और फिर थोड़ी देर के बाद मंदिर से भी बाहर आ गया । वो दोनो सैनिक अब भी वही खड़े उसी व्यक्ति को ही देख रहे थे । उनके समझ मे नही आ रहा था कि वह व्यक्ति आखिर क्या कर रहा है ।

वह दाढ़ी वाला व्यक्ति इस बार मस्जिद के अन्दर जाकर फिर मस्जिद से भी बाहर आ गया । अब उनके दोनो सैनिको को उस व्यक्ति की हरकते देखकर रहा नही गया । वो दोनो उस व्यक्ति के पास गए और पूछा । भाई तुम यह क्या कर रहे हो ? क्या बात है ? तुम हिन्दू हो या मुसलमान हो ? या फिर क्या होगा ?

वह व्यक्ति बहुत ही भूखा दिखाई दे रहा था । भूखे होने की वजह से ठीक से आवाज भी नही निकल रही थी उसके मुँह से । बड़े गौर से देखा उस व्यक्ति ने उन सैनिको को। बोला "-साहब ! आपलोग मुझे जो भी समझो ! हिन्दु समझो या मुसलमान समझो । जिस धर्म के भी समझो। उससे पहले मुझे कुछ खाने को दो ।
क्योंकि --" अभी तो मैं एक भूखा इंसान हू "!
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Thursday, 26 March 2020

पतझड़ का एक ठूंठ हूँ मै (कविता) - सुरेश शर्मा


आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम
(कविता)
पतझड़ का एक ठूंठ हू मैं ।
दहलीज की लाज रखना ,
प्रकृति ने कर दिया मेरे वश मे ।
बसंत का मौसम आए ,
पतझड़ का भी मौसम आए,

पत्ते लगे और फिर टूट जाए।
परन्तु ?
मेरा स्थान जो है वही रहे ।
क्योंकि ,
पतझड़ का एक ठूंठ हू मै ।
चाहे बसंत हो !
या पतझड़ का मौसम ,
मेरे लिए तो दोनो समान है ।
क्योंकि, 
हरियाली से मेरा कोई वास्ता नही ।
पतझड़ के पत्ते मुझमे लगते नही ।
तबतक दहलीज की लाज रखूंगा मै,
जबतक मेरा जीवन जुड़ा है धरती से ।
क्योंकि,
पतझड़ का एक ठूंठ हूँ मै ।
चाहे हो बसंत की रौनकता ,
या हो,
पतझड़ की नीरसता ।
अपने सीमित दायरे मे रहना !
प्रकृति ने कर दिया मेरे वश मे ।
कही आना-जाना नही मेरे जीवन मे ।
क्योंकि,
पतझड़ का एक ठूंठ हूँ मै ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Tuesday, 10 March 2020

राधा संग कान्हा होली खेलत (कविता) - सुरेश शर्मा


राधा संग कान्हा होली खेलत
(कविता)
राधा संग कान्हा होली खेलत
सखियां निहारे पेडों की आड़ से
चुनरिया राधा की सरकत जाए ,
रंगों की भीगी-भीगी भार से ।
लाल सुर्ख रंग गालों से टपकत
आभा की लपटे फूटे ललाट से

सखा लिए पिचकारी ढूंढत ,
साथ होली खेलन के फिराक मे ।
गोपियां बचने को छुपत फिरत ,
पेड़ों की झुरमुट और झाड़ में ।
मन मयूर डोल- डोल के झूमत ,
फागुन की मनमोहक बौछार से ।

रंग रस की गगरी जाए छलकत ,
देखो फाल्गुन आए बहार के ।
ढोल मंजीरे डफली पे थिरकत ,
राधा सखियां संग मिलाकर ताल से ।
आज इन्द्रधनुष धरती पे उतरत ,
फगुआ बुलाए अपनी सतरंगी फुहार से ।

-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Saturday, 29 February 2020

हे देश के नवजवानो ! (कविता) - सुरेश शर्मा


हे देश के नवजवानो !
(कविता)
हे देशवासियों ! हे देश के रखवालों !
कहां खो गये हो ? 
आज सारा देश धू-धू कर जल रहा है
ना जाने किसने हमपर नजर लगाई 
सुख गया ,शान्ति गया ,
हमने रातों की नींद भी गवायी ।

इसी आड़ मे कुछ लोगो ने राजनीतिक की
मशाल जलाई 
हे नवजवानो !
सुनो ओ नादानो !
तुम्हे आन्दोलनकारी बनाकर ,
उपद्रवी के नाम से आगजनी करवायी ।
और !
खेत खेलने वालो ने अपनी अंक बैठाकर ,
सतरंज की गहरी चाल चलाई ।
चाभी अपने हाथो मे रखकर ,
आपलोगों को जलती भट्टी मे झोंककर ; 
खुद तंदूर मे घी की रोटी सेंककर खायी ।

देश हमारा हम सब का है, 
ये देश की संपत्ति भी हमारी है ;
यह किसी एक की जागीर नही, 
नष्ट करने का भी किसी को हक नही ।

हंसी-खुशी हरियाली देश ,
दुश्मनो को रास ना आयी ।
आज हमारी देश की खुशहाली ,
कालनुमा ग्रहण से ग्रसित है हो आयी ।

इस तरह की उपद्रवी कृया-कलाप से ,
नही होनी है किसी की भी भलाई ।
विनाशकारी गतिविधियों से ,
निकालो अपने आपको ;
क्योंकि, 
आज देश की बागडोर है तुम्हारे उपर आयी ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Tuesday, 18 February 2020

ऐ चांद! वो तेरा हमशक्ल है (कविता) - सुरेश शर्मा


ऐ चांद! वो तेरा हमशक्ल है
(कविता)
रातों को सोने की तरकीब ढूंढता हूं,
करवटे बदल बदल के,
सिलवटे पर जाते है ;
व्यथित हो जाता सारा शरीर 
न जाने नींद कहाॅ चली गई ।
जिसके लिए मै जाग रहा हूं ,
ऐ चांद ! वो तेरा हमशक्ल ही तो है ।

नाराज क्यों हो रहा है तू ,
उसका दीदार तो कर लेने दे ;
अपनी शीतलता को थोड़ी देर 
बरकरार रखने की कोशिश कर
क्योंकि, 
तेरी ही रेशमी रोशनी मे ,
जाग रहा हूं मै जिसके लिए ;
वो कोई गैर नही !
ऐ चांद ! वो तेरा हमशक्ल ही तो है ।

इतना इतरा मत अपने आप पर,
हो सकता है तेरे चाहने वाले ;
हजारों और लाख मे है ।
मगर,
मेरा बेदाग सुन्दर -सा चांद ,
सिर्फ मेरा और मेरे पास है ।
ऐ चांद ! वो तेरा हमशक्ल ही तो है ।

ऐ चांद तू तो मुझसे लाखो मील दूर है ,
मगर ,
मेरा चांद मेरे पास है ,
मेरा नूर है ,मेरा गुरूर है ;
इसलिए उसके हर नखरे ,
मुझे मंजूर है ।
ऐ चांद ! वो तेरा हमशक्ल ही तो है ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ