*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query सुरेश शर्मा. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query सुरेश शर्मा. Sort by date Show all posts

Sunday, 4 April 2021

कोरोना काल में मनाया बिहू नृत्य (संस्मरण) - सुरेश शर्मा

कोरोना काल में मनाया बिहू नृत्य
(संस्मरण)
लौकडाउन और कोरोना की वजह से बिहू नृत्य घर के अन्दर ही मनाया गया । अप्रैल २०२०
           बिहू असम की प्राचीन सांस्कृतिक रीति रिवाज  तथा अलग- अलग भाषाओं के लोगो  की सामुहिक  उत्सवोंढ  के समूह को  दर्शाता है । दुनिया भर में बसे असम के प्रवासी लोग इसे बहुत ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाते है एवं आपस मे खुशियाॅ बांटते है ।
            बिहू असम की प्रमुख त्योहारओर मे से एक है। यह त्योहार वैशाख महीने  मे आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की वजह से बहार बिहू के नाम से भी जाना जाता ।  अप्रैल महीने के मध्य मे यानि वैशाख महीने के एक तारीख से असमिया लोग अपनी नए वर्ष की सुरूआत मानकर नये साल का जश्न मनाते है ।  साल के प्रथम दिन  घर के सभी छोटे बड़े को नये कपड़े पहनने का रिवाज है ।
      यह त्योहार मुख्य रूप से सात दिनों तक अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ मनायाजाता के । किशोरियां एवं नौजवान एक विशेष परिधान मे  बिहू नाचते  गाते हैं । जिसमे कुछ वाद्य यंत्र विशेष रूप से बजाये जाते हैं , जैसे ढोल, पेंपा ,गगना ,झाल तथा किशोरियां एक विशेष प्रकार की फूल जिसे 'कपो फूल' के नाम से जाना जाता है उसको अपने माथे पर बंधे खोपा में लगाते है और हाथों मे एक विशेष प्रकार की चूड़ी जिसे 'गाम खारू' के नाम से असम मे लोग जानते हैं उसे बिहू नृत्य करते वक्त ही पहने जाते है ।
    इस बिहू मे लोग जाति धर्म को बहुत ही पीछे छोड़ते हुए बड़े ही मस्ती और धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते है  इस पर्व को।
         मगर इसबार मैंने कुछ लोगों से पूछा तो बड़े ही निराश दिखे  लोग । बोले कोरोना वायरस की वजह से हमलोगों की सारी आशाएं आकांक्षाएं धूमिल हो गई । इस त्योहार की विशेषता यह होती है कि लोग रंग -बिरंगी कपड़े पहन कर  एक झुंड बनाकर ढोल बांसुरी और कई अन्य तरह के वाद्य यंत्रों को साथ लेकर लोगों के घर जाकर बिहू नाचते और गाते है और बडों का आशीर्वाद लेते है ।
यह त्योहार मुख्य रूप से नाच गानों का ही होता है ।
    मगर  इसबार कोरोना संकट और लौकडाउन की समस्या की वजह से सबकुछ फीका-फीका तथा चारों तरफ माहौल सुना सुना दिखा । लड़के लड़कियां सभी बिहू की त्योहार को घर के अन्दर ही मनायें तथा मस्ती करते हुए दिखाई पड़े , अन्य सालों की तरह  घर के बाहर स्टेज पर  प्रोग्राम करते हुए नही ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 8 September 2020

माँ (कविता) - सुरेश शर्मा

माँ
(कविता)
मैं तेरे समक्ष एक तुच्छ सा तिनका ,
माँ ! कैसे करूं  मैं तेरी गुणगान ।
सारे जहां मे ढूंढा ना मिला तुमसा ,
फींका  लगा दुनिया के सारे  भगवान ।

कितना भी कष्ट और दुःख दर्द क्यों ना हो ,
माँ ! तुझे  पाकर खिल जाती  मुस्कान ।
तेरी प्यारी सी ममताभरी स्पर्श में आते हीं ,
मिट जाती है दिनभर की सारी थकान ।


तुम हो तो  जीवन में खुशियों की बौछार ,
माँ ! तुम नही तो मेरी सारी दुनिया वीरान ।
तुमसे ही जुड़ी हुई है जिन्दगी की हर विकास
तुम ही हो मेरी गुरुकुल मेरी  शिक्षण संस्थान ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 15 August 2020

हमे कदम मिलाकर चलना होगा ! (कविता) - सुरेश शर्मा



हमे कदम मिलाकर चलना होगा !
(कविता)
सर्वश्रेष्ठ  हो जाए  देश हमारा ,
विश्व को  अब यह बताना होगा ।
कठिन , कठोर  पथ पर चलकर ,
अपने देश  का मस्तक ऊंचा करना  होगा ;
हमे कदम मिलाकर  चलना  होगा ।

अनमोल हो  जाए  देश हमारा ,
घनघोर विपदा से ना डरना होगा ।
देश हमारा  हम सबका प्यारा ,
सबको अब यह मान रखना  होगा ;
हमे कदम मिलाकर चलना होगा  ।

जात पात की आपसी  रंजिश को ,
हमें दूर हटाकर फेंकना  होगा ।
अनेकता  मे एकता वाली कथन को ,
फिर से  प्रमाणित  करना होगा ;
हमे कदम मिलाकर चलना होगा ।

देश पर  मंडराते खतरे के बादल को ,
साथ मिलकर  हटाना  होगा ।
देश पर  कोई  विपदा नाम आए ,
हमे साथ मिलकर  अब लड़ना होगा ;
हमे कदम मिलाकर चलना होगा ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 8 August 2020

खबरदार! ऐ चीन (कविता) - सुरेश शर्मा


खबरदार! ऐ चीन
(कविता)
दुनिया  के भौगोलिक  नक्शे  पर  ,
एक वार नजर गड़ाकर देख ऐ चीन !
छेड़खानी  करने  की  हिम्मत  ना करना
हमारा भारत  सबसे  सुन्दर दिखता  है ।
पूर्वोत्तर  राज्यों  की आकृति में जैसे ,
लहराता  तिरंगा  साक्षात  झलकता  है ।

विश्व  बंधुत्व की  भावनात्मक  संदेश पर ,
हर पल कटिबद्धता  में होकर  लीन ;
आगे  बढकर तत्परता  दिखाता है ।
तभी तो अपना देश सबका चहेता है ,
विश्व भर में शांति  का दूत बनकर ;
अपनी   शान्ति संदेश  बिखेरता है ।

दुश्मन हो या फिर दोस्त  सभी पर,
आँख बन्द कर  के विश्वास  करता है ।
सभी की भलाई  के लिए आगे बढकर ।
मिलकर समस्या का समाधान करता है ,
टेढी आंखे दिखाए  कोई अगर तो ;
उसकी  हस्ती  मिटाकर हीं दम लेता  है  ।

चार फुट  के तेरे बौने जवानों पर ,
अपना सात फुट का बलिष्ठ हिन्दुस्तानी ;
हर कायदे से  भारी पड़ता है ।
बाज आ अपनी हरकतों से ऐ चीन !
तेरा काला झूठ और मक्कारी वाली चाल
हिन्दुस्तान का अब हर बच्चा जानता है ।

गवाह मिलेगा इतिहास  के हर पन्ने  पर ,
भारत  पहल   हरगिज  नही  करता  है ।
बड़े  प्यार और नर्मी से पेश आता है ,
धोखे से अगर कोई खंजर घोपे तो ;
उसकी गर्दन मरोड़कर चटकाने की भी ;
हर भारतीय  हिम्मत यह  रखता है ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

सुरेश शर्मा जी की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 28 November 2019

प्लास्टिक मुक्त हो भारत (कविता) - सुरेश शर्मा

प्लास्टिक मुक्त हो भारत
(कविता)

स्वच्छ भारत के स्वस्थ्य भारत का,
सपना साकार करने मे अब ;
कोई कसर नही छोडेंगे ।
अपने भारतवर्ष को हम ,
प्लास्टिक मुक्त करके ही छोडेंगे ।

सुन्दर और सुखद जीवन -यापन के लिए ,
प्लास्टिक के विरूद्ध जंग छेडेंगे ।
विनाशकारी प्लास्टिक को अब ,
नेस्तनाबूत करके ही हम दम लेंगे ।

उन्मुक्त गगन मे जीने की ,
सही राह अब दिखाएंगे ;
अपने स्वच्छ भारत की मिट्टी को ,
सभी को विचरण करने योग्य ;
बेखौफ हो शुद्ध हवा मे सांस ले सके,
ऐसा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाएंगे ।

प्रण लें आज से ही हम यह,
कगज और कपड़े का थैली अपनाएंगे;
दुनिया की गंदगी से आजाद करवाकर ,
प्लास्टिक मुक्त शुद्ध देश बसाएंगे ।

नर्क से भी बदतर हो रहे जीवन को ,
स्वर्ग जैसा सुन्दर बनाएंगे ;
अपनी भावी युवा पीढ़ी को ,
प्लास्टिक रूपी लगी लत से छुटकारा दिलाकर,
पंगु होने से हम- सभी को बचाएंगे।

हाथ से हाथ कंधे से कंधा मिलाकर ,
नव भारत का निर्माण कर ;
प्लास्टिक को दूर कर हटाएंगे ।
प्रदूषण मुक्त हो भारत हमारा ,
ऐसा सुन्दर दुनिया बसाएंगे ।

स्वच्छ वातावरण से सुगंधित हो,
जन जीवन प्रफुल्लित हो ,
घर घर मे लोग आनंदित हो ;
प्लास्टिक की बदसूरत दुनिया से हटकर
सुन्दर सा बगिया खिलाएंगे ।

अपनी भारतमाता की धरती को ,
प्लास्टिक की बीमारी से बचाएंगे ।
अपने भारतवर्ष को हम सब ,
अब प्लास्टिक मुक्त करवाएंगे ।
-०-
सुरेश शर्मा
कामरूप (आसाम)
-०-


 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Thursday, 16 July 2020

ज्ञान की जगत जननी मां (कविता) - सुरेश शर्मा


ज्ञान की जगत जननी मां
(कविता)
हे ज्ञान की जगत जननी मां ,
अज्ञानता को मुझसे दूर हटाकर ;
मुझमे ज्ञान संचारित कर दे ।
हाथ फैलाए तेरे आस मे हूं ,
अपनी ज्ञान से मेरी झोली भर दे ।

हे ज्ञान की जगत जननी मां ,
मुझसे कोई व्यक्ति व्यथित ना हो ;
ऐसी ज्ञान में मेरी विनम्रता दे दे ,
मेरी स्वभाव से सभी प्रभावित हो ;
ऐसी कोमलता तू मुझमे भर दे ।

हे मधुर वीणा वादिणी मां ,
अपनी वीणा की तान से ;
मुझमे मधुर संगीत का संचार कर ।
अपनी मधुर वाणी से मुग्ध कर लूँ ,
ऐसी मिठास से मुझे आवाद कर दे ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Saturday, 29 February 2020

हे देश के नवजवानो ! (कविता) - सुरेश शर्मा


हे देश के नवजवानो !
(कविता)
हे देशवासियों ! हे देश के रखवालों !
कहां खो गये हो ? 
आज सारा देश धू-धू कर जल रहा है
ना जाने किसने हमपर नजर लगाई 
सुख गया ,शान्ति गया ,
हमने रातों की नींद भी गवायी ।

इसी आड़ मे कुछ लोगो ने राजनीतिक की
मशाल जलाई 
हे नवजवानो !
सुनो ओ नादानो !
तुम्हे आन्दोलनकारी बनाकर ,
उपद्रवी के नाम से आगजनी करवायी ।
और !
खेत खेलने वालो ने अपनी अंक बैठाकर ,
सतरंज की गहरी चाल चलाई ।
चाभी अपने हाथो मे रखकर ,
आपलोगों को जलती भट्टी मे झोंककर ; 
खुद तंदूर मे घी की रोटी सेंककर खायी ।

देश हमारा हम सब का है, 
ये देश की संपत्ति भी हमारी है ;
यह किसी एक की जागीर नही, 
नष्ट करने का भी किसी को हक नही ।

हंसी-खुशी हरियाली देश ,
दुश्मनो को रास ना आयी ।
आज हमारी देश की खुशहाली ,
कालनुमा ग्रहण से ग्रसित है हो आयी ।

इस तरह की उपद्रवी कृया-कलाप से ,
नही होनी है किसी की भी भलाई ।
विनाशकारी गतिविधियों से ,
निकालो अपने आपको ;
क्योंकि, 
आज देश की बागडोर है तुम्हारे उपर आयी ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Friday, 3 January 2020

मेरी नटखट बिटिया (कविता) - सुरेश शर्मा




मेरी नटखट बिटिया

(कविता)

दो साल की मेरी प्यारी बिटिया,
बड़ी चुलबुल -चंचल नटखट है ।
काम करने नही देती मुझे चैन से
दिन भर शरारत करती रहती है ।

दफ्तर के किताबों को तकिया समझकर
उसपर वह सर रखकर सो जाती है ।
मेरी कलम को ब्रश समझकर
अपने बदन पर चित्र बनाने लगती है

नेहरू जी के कोट पर लगे
लाल गुलाब को ,
अपने तरीके से सजाने लगती है
कभी पीला तो कभी नीला बना देती है

बापू जी के चिकने सर पर
मेरी काली स्याहीयुक्त कलम से
बाल उगाने लगती है ।
कभी उनके सफेद चश्मे को
रंगीन बनाने लगती है

मेरी कलम और पेन्सिल को हाथ लगाते ही
बड़ी चित्रकार बन जाती है ।
मेरी कलम और किताबों के पास जाते ही
वह बड़ी विद्वान बन जाती है ।

कभी-कभी टीवी मे नृत्य देखकर
खुद ही थिरकने लग जाती है
अपने हाथ-पैर को घुमा-घुमाकर
डिस्को डांसर बन जाती है ।

तिलचट्टे को देखते ही ,
झाडू से मार गिरा देती है ।
घर के बाहर बन्दर को देखते ही ,
घर के अंदर ही लाठी घुमाने लगती ।

गुस्से से जब मै उसे घूरता ,
उल्टा वो मुझपे गुर्राने लगती है ।
दो साल की मेरी सु-कोमल बिटिया ,
चुलबुल चंचल प्यारी नटटखट है ।

-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Saturday, 4 January 2020

विदाई आपको ! 2019 जी (कविता) - सुरेश शर्मा


विदाई आपको ! 2019 जी
(कविता)
कल रात मैने पूछा 2019 जी से,
"जा रहे हो आप आज ? 
विदाई ले रहे हो हमसे आप !
आप खुशी -खुशी जाओ । "
साथ मे आपसी रंजिश और ,
दुश्मनी को भी साथ ले कर जाना ।

हम सभी के लिए फूलो सी खुश्बू 
और मुस्कुराहट बिखेरते हुए जाना ।
दोस्तो के साथ दोस्ती बरकरार रहे
ऐसा हम सभी के लिए दुआ दे जाना ।

चारों तरफ सुख शांति और खुशी हो
ऐसा माहौल हमे सौगात मे देकर जाना ।
अगर हमसे कोई गलती हो गई हो तो,
सारे शिकवे गिले भुलाकर हमे माफ कर जाना ।

अमीर -गरीब ,लंगरा -बहरा ,काला-गोरा
सभी एक-दूसरे के काम आ सके
सभी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा
मिलाकर रहे सके ऐसा तू कोई चमत्कार कर जाना ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Friday, 10 April 2020

कर दो कोरोना का संहार (कविता) - सुरेश शर्मा


कर दो कोरोना का संहार
(कविता)
चीन ने एक भयंकर भूल की या फिर चली ,
अपनी पुरानी कोई अमानवीय गहरी चाल ।
ऐसी विनाशकारी षड्यंत्र मे लिप्त होकर ,
बैठे बैठे उसने किया दुनिया भर मे संचार ।

बनाएं उसने अकाल्पनिक हथियारों का जखीरा ,
कोरोना वायरस से कुख्यात हुआ उसका नाम ।
जन गन मुश्किलों से घिरे माहौल पर पड़ा प्रहार ,
आफत मे पड़ें सभी ,लाखों ने गंवाएं अपने प्राण ।

समय आया है सतर्क और सावधानी से रहने का ,
बार बार साबुन से हाथ धोना,लिए बिना अवकाश ।
नही तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा हम सभी को ,
रोक ना पाएगा कोई ,जब होगा विश्व का सत्यानाश ।

कीटाणुमुक्त होकर अपने आप पर करो अहसान ,
पास पड़ोस को भी ज्ञान दे करो सब को आगाह ।
घर से ना निकलने का इक्कीस दिन की संकल्प को ,
किसी भी कीमत पर अब करना होगा स्वीकार ।

जान है तो जहान है इस तथ्य को करो चरितार्थ ,
एक दूजे से दूरी रखकर करो जग का कल्याण ।
देशहीत मे सोंचो भाईयों ,ना करो देश का अपमान ,
कायम करो मिशाल ,कर दो कोरोना को नाकाम ।

मनोबल टूटा सबका मची दुनिया भर में हाहाकार ।
सुपर पावर अमेरिका का भी कर दिया बुरा हाल ।
हो गये कंगाल ईटली,फ्रांस,स्पेन,जर्मनी और इरान।
पीछे ना हटो कोई , अब कर दो कोरोना का संहार ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Saturday, 12 December 2020

चुलबुल ,चंचल, नटखट , बचपन (कविता) - सुरेश शर्मा

चुलबुल ,चंचल, नटखट , बचपन 
(कविता)

चुलबुल ,चंचल, नटखट , बचपन ,
अठखेलियां खेलने की  जिद करता है ।
कभी  तिलचट्टे से, कभी चींटियों से ,
कभी मक्खी तो कभी मधुमक्खियों से ;
युद्ध  करने की हठ करता है ।

चुलबुल, चंचल, नटखट, बचपन ,
अजब गजब का खेल खेलता है ।
कभी पेड़ो पर  लटके बंदरों की तरह ,
कभी पंजों के बल बिल्ली की तरह ;
तो कभी छाती के बल छिपकली की तरह ,
उल्टे  सीधे हरकत करता है ।

चुलबुल, चंचल, नटखट, बचपन ,
अजीबोगरीब कामो में मस्त रहता है ।
नेहरू जी के लाल गुलाब को ,
कभी  काला तो कभी नीला ;
बनाने का काम मन करता है ।
कभी  कभी  तो ,
बापू जी के  चिकने सर पर ;
बाल उगाने का भी  दिल करता है ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Monday, 14 September 2020

हिंदी ही है पहचान हमारी (कविता) - सुरेश शर्मा


हिंदी ही है पहचान हमारी
(कविता)
हिन्दी प्यारी हिन्दुस्तानी हमारी ,
हम सारे है हिन्दुस्तान के वासी ।
विश्व की सारी भाषाओं मे ,
हिंदी ही हमसब को ज्यादा भाती ।

हिंदी मे है पवित्रता की निशानी ,
दिल से सीखो मन से पढो ।
विश्व मे हिंदी का कीर्तिमान अर्जित करो ,
क्योंकि हिंदी ही है पहचान हमारी ।

विश्व भर के सारे हिन्दीभाषी ,
देश विदेश मे अपना मान बढाओ ,
हिन्दी से जुड़कर उसका सम्मान बढाओ ,
हिन्दी ही है साधू और संतों की वाणी ।

जात-पात, वर्ण ,भेद-भाव को ,
दिल से हमे है आज मिटानी ।
विश्व हिंदी के शुभ अवसर पर ,
हिन्दी हो विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा 
हम सब सिर्फ इसके है अभिलाषी ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

हिंदी प्रचार-प्रसार में साहित्यकारों की भूमिका (आलेख) - सुरेश शर्मा

हिंदी प्रचार-प्रसार में साहित्यकारों की भूमिका
(आलेख)
हमारी  मातृभाषा  हिंदी का इतिहास  बहुत  ही  पुराना तथा महत्वपूर्ण है। प्राचीन  काल  से  हीं हमारी  मातृभाषा हिन्दी की गुणगान  गूंजती  आ  रही  है । विश्व  के सैकड़ों  देशों में जब लोग पढना लिखना   सिख  रहें थे तभी  हमारे भारतवर्ष  में शिक्षण  संस्थान  एवं बड़े  बड़े  गुरुकुल  चलाए  जातें थें ।

हिन्दी  हमारी  मातृभाषा  है तथा यह  हमारे देश की प्राण  और हम हिन्दीभाषियों की पहचान है । किसी भी भाषा  को विश्वरूप देने तथा शिखर तक  पहुंचाने में  उस देश के  साहित्यकारों का बहुत बड़ा  योगदान  होता  है । उनके अथक  परिश्रम  से  ही  किसी  भी  देश की भाषा  चरम  शिखर  तक  पहुंच  कर सदियों तक  लोगों के दिलों में राज  करता  है ।
पता नहीं कैसे सोने की चिड़िया  कहलाने वाली  हमारे  देश  पर किसकी  कुदृष्टि  पड़ी और बाहरी  ताकतों के  चपेट में आ  गई ।
    सदियों तक  मुगलों और अंग्रेजों ने शासन  किया। क्रूरता  की  सारी  हदें पार कर दी, हमारी  संस्कृति  को  तहस नहस  करने  में कोई  कसर  बाकी  नहीं रखा । हमारे  पौराणिक  ग्रंथों प्राचीन मंदिरों तथा  हमारे पूर्वजों के धरोहर को नष्ट  करने  की  भरपूर कोशिश  की लेकिन  किसी  देश की संस्कृति  एवं भाषा  को मिटाना  इतना  आसान  नही  होता है। और हमारे देश के  साहित्यकारों ने सचमुच यह साबित  कर  के  दिखा दिया । हमारी  संस्कृति  और भाषा  को  कोई  भी  आसानी  से नहीं मिटा  सकता । हमारे देश के साहित्यकारों ने  लोगों के दिलों में हिन्दी  के  प्रति  सम्मान  को  जिन्दा  रखा ।
   स्वतंत्रता संग्राम  की लड़ाई  में हमारे बहुत सारे  साहित्यकार  रचनाकार एवं लेखक ने भी अपना योगदान  दिया  और अपनी देश  प्रेम  से  ओतप्रोत  रचनाओं के माध्यम  से देशवासियों  के दिल में अंग्रेजों से लड़ने  की प्रेरणा  दी और इस तरह आजादी  की जंग जीतने  में अपनी  भूमिका  निभाई । प्रताप  नारायण  मिश्र,  बद्रीनारायण  चौधरी,राधाकृष्ण ठाकुर, जगमोहन  सिंह,  प॔ अम्बिका दत्त  व्यास , बाबू  रामकृष्ण  वर्मा  आदि  साहित्यकारों ने स्वतंत्रता  आंदोलन  की  धधकती हुई  ज्वाला को  प्रचंड  रूप  दिया  तथा  विदेशियों से अपनी आजादी  छीनी ।
हमे आजादी  1947 में मिली हमे   हमारे  साहित्यकारों की लगन और मेहनत  की बदौलत  14 सितंबर  1949 को  असली  आजादी  मिली क्योकि  उसी दिन  से  हमारी मातृभाषा हिंदी  को राष्ट्रीय  सम्मान  मिला ।
      आज भारत सहित  विश्व  भर में  लगभग  80 करोड़  लोग हिंदी  भाषा बोलते हैं । हमारे  देश  में हीं  तकरीबन 52 करोड़  लोग  हिन्दी  बोलते हैं और  यह सब सिर्फ  हमारे  देश के  साहित्यकारों के  बदौलत  हीं सम्भव हो सका  है  ।

आज हिन्दी  विश्व  की  सर्वोच्च  भाषाओं में तीसरे  नंबर पर गणना  की  जाती  है । और विदेशों में हमारी मातृभाषा  को  बड़े  ही  गर्व  से  बोली  जाती है । अंततः  मैं यही  कहूंगा  कि  हमारी  मातृभाषा  हिंदी  की  सेवा कर हमारे  साहित्यकारों नें सर्वोच्च  स्थान  पर पहुंचाया हैं ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Wednesday, 15 January 2020

मकर संक्रांति का महत्व (आलेख) - सुरेश शर्मा

मकर संक्रांति का महत्व
(आलेख)
मकर संक्रांति ! यह पर्व हमारे हिन्दु धर्म की पुरानी रीति रिवाज के अनुसार पौराणिक तथ्यों के आधार पर मना जिता है । यह पर्व हमारे हिन्दु धर्म के प्रमुख त्योहारो में शामिल है । भारतवर्ष के हर राज्य मे इसे मनाया जाता है 
इसकी कुछ विशेषताएँ भी है । 
इसे दूसरे त्योहारो की तरह अलग तारीखों पर नही, बल्कि हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, जब सूर्य उत्तरायन होकर मकर रेखा से गुजरता है ।

पौराणिक कथा के अनुसार ,ज्योतिष की दृष्टि से इस दिन
सूर्य धनु राशि त्याग कर मकर राशि के अन्दर प्रवेश करता है तब जाकर सूर्य के उत्तरायण की प्रक्रिया आरंभ होती है ।

भारत के अलग -अलग प्रान्तो और क्षेत्रों मै इस पर्व को अलग -अलग तरह तथा अलग अलग नाम से मनाया जाता है । 
आन्ध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक मे इस पर्व को लोग 
बड़े हर्षोल्लास के साथ संक्रांति के नाम से मनाते है । वही कर्नाटक मे इसे पोंगल के नाम से बड़ी धूमधाम से मनाते हैं ।
हरियाणा तथा पंजाब मे लोग नई और लहलहाते फसल की खुशी मे लाहौरी के नाम से खुशियाॅ मनाते हुए इस पर्व को पालन करते हैं ।
असम के लोग इस पर्व को माघ बिहू के नाम से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं । लोग तिल तथा गुड़ के लड्डू बनाकर आपस मे मिल बांटकर खाते हैं ।
कुछ प्रान्तो मे पतंगबाजी का भी आनंद उठाने का रिवाज हैं ।

वेद और पुराणो के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों मे तड़के उठकर नहाने से पुण्य की प्राप्ति भोजन होती हैं ।
ऐतिहासिक एवं पौराणिक कथायों के अनुसार इस दिन गुड़ , तिल , चिड़वा फल तथा राशि दान करने से भी पुण्य होता है । ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से सूर्य देवता प्रसन्न हो जाते है ।
अन्ततः मै यही कहूंगा कि हमे भी सदियो से चली आ रही प्रथा का पालन करना चाहिए तथा हमारी आने वाली पीढ़ी को भी इसे मानने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Monday, 25 January 2021

आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम (कविता) - सुरेश शर्मा


आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम
(कविता)
तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से ,
आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम ।
भेद भाव से परे हटकर हम सब ,
खुशियाॅ बिखेर दिल से सबको अपनाएं हम ।

तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से , 
आओ भारत मां की शोभा बढाएं हम ।
विश्व की सर्वश्रेष्ठ गणतांत्रिक देश को ,
भाई चारे के प्यारे रंगों से सजाएं हम ।

तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से ,
चारों दिशाओं को अपने गीतों से लुभाएं हम ।
एक दूजे के साथ हाथ मिलाकर ,
अपना 67वां गणतंत्र दिवस मनाएं हम।

तीन रंगों से सजी सुन्दर तिरंगे से , 
एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाएं हम ।
जाती धर्म को एक सूत्र मे पिरोकर, 
अपने देश का मान-सम्मान बढाएं हम ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी,जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

Monday, 9 December 2019

बलात्कारियों को हमे खुद सजा देनी चाहिए (आलेख) - सुरेश शर्मा

बलात्कारियों को हमे खुद सजा देनी चाहिए
(आलेख)
हमारे देश की यह बहुत बड़ी विडम्बना है कि, जुर्म औ
जुल्म दोनो ही बहुत आसानी से किये जाते है । 

जैसे कि बलात्कार ! आज यह आम बात हो गई है । हर रोज हमे सुनने को मिल ही जाता है कि आज उस शहर मे कुछ लोगों ने मिलकर एक छोटी लड़की के साथ बलात्कार किया । आज उस शहर मे सामुहिक बलात्कार हुआ । जैसे कोई जघन्य अपराध नही बल्कि एक आम बात हो गई हो।

घटना होने के बाद कुछ आवाज़े उठती है ।शोक और शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर शान्ति मार्च निकाले जाते है और फिर आवाज या तो दब जाती है या फिर दबा दिये जाते है । हमारी पुलिस मुजरिमों को पकड़ती है, उनपर मुकदमा चलाया जाता है; जबतक फैसला जनता के सामने आता है तब तक कई महीने और साल बीत जाते है । लोग धीरे-धीरे उस घटना को भूल जाते है और फिर आवाज भी दब जाती है । 

नतीजा ! आज हम देश की जनता कानून व्यवस्था और अपनी देश की प्रशासन प्रणाली पर से आहिस्ता-आहिस्ता विश्वास खोते जा रहे है । 

आये दिन देश के विभिन्न प्रान्तो से विभिन्न तरह की अप्रिय घटनाओं की खबरे आती रहती है । जैसे हिंसा, हत्या , रक्तपात , आगजनी, सड़क दुर्घटना ,अगुवा ,बच्चे की चोरी,फांसी, गाड़ियों की चोरी इत्यादि । इनमे से सबसे घिनौनी और जघन्य अपराध है बलात्कार । हा ! बलात्कार !
क्या हमारे देश मे बलात्कारियों को उचित दण्ड मिलता है ? 
बलात्कारी पकड़े जाते है ,बा-इज्जत उसको जेल मे लाखो रूपये खर्च करके देखभाल की जाती है । और फिर हमारे देश की लचकदार कानून व्यवस्था की वजह से कुछ दिन बाद उसे छोड़ दिया जाता है ।

क्या हमारे देश मे कोई ऐसी कानून नही बनाई जा सकती जिससे कि ऐसा घिनौना और जघन्य काम करने से पहले इनकी रूह तक कांप उठे । और भविष्य मे दूसरे लोग भी ऐसा घिनौना काम करने की जुर्रत ना कर सके ।
बलात्कार ! आज के सभ्य और सुशिक्षित समाज के लिए एक बदनुमा दाग है । घोर कलंक है हमारे समाज के लिए ।

आज हम अपनी बेटियों को घर से बाहर अकेले भेजने से डरते है । शाम होते ही हमे यह चिन्ता सताने लगती है कि 
हमारी बच्चियां सही सलामत घर कब पहुचे । आखिर चिंता हो भी ना क्यों , क्योंकि आज घर के बाहर हर गली चौराहे पर खूंखार भेड़िये मंडराते रहते है कि कब कोई मासूम बच्ची घर से बाहर अकेले निकले और उसे दबोचकर अपना शिकार बना ले ।

आखिर कब तक हम अपनी बच्चियों को इस तरह दरिन्दो के डर से घर मे छुपाकर रखेंगे? 

क्या हम खुद सुरक्षित नही रख सकते अपनी बच्चियों को ? क्या आज हमारा समाज इतना ही कमजोर हो गया है कि हम इन बलात्कारी दरिन्दो से अपनी बहू, बेटी और बहनो को सुरक्षित नही रख सकते ?

अब हमे फिर से इतिहास दोहराने की जरूरत है ।आज हमारी मा, बहनो और बेटियों को अबला नही सबला बनना होगा । अंग्रेजो के समक्ष सीना तानकर मुकाबला करके उनके छक्के छुड़ाने वाली वीरांगनाओ लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू और कलकत्ता बरूआ की तरह इन बलात्कारी दरिन्दो के जहरीले फन को कुचलना होगा ।

ऐसे जघन्य अपराध करने वाले बलात्कारी दरिन्दो को नारियां खुद अपने हाथो से कठोर से कठोर दण्ड देकर सबक सिखाए ताकि फिर कभी ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले इनकी रूह तक कांप उठे । 

आज हमे हमारी सुरक्षा खुद करनी होगी । ऐसे जघन्य और अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले को सामुहिक सजा देने की व्यवस्था हमे खुद अपने हाथो करनी चाहिए ।
-०-
सुरेश शर्मा
गुवाहाटी, जिला कामरूप (आसाम)
-०-

 ***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ