*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***
Showing posts sorted by relevance for query अख्तर अली शाह 'अनन्त'. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query अख्तर अली शाह 'अनन्त'. Sort by date Show all posts

Thursday, 6 August 2020

हे परम प्रिय (गीत ) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

हे परम प्रिय 
(गीत )
हे  परम   प्रिय  गुलबदनी  तू,
शक्ति     मेरी   सम्मान   मेरा।
है    प्राण    प्रिये    प्राणेश्वरी,
कितना तुझको है ध्यान मेरा।।
*****
तेरे  बिन  जीवन   कानन  ये,
कब  हरा भरा  रह   पाता  है।
जिस तरह लुटाता जल जीवन,
तेरा     मेरा    वो   नाता    है।।
कलकल करती सरिता  है तू,
तन का मोहक  परिधान मेरा।।
हे    प्राण     प्रिये    प्राणेश्वरी,
कितना तुझको  है ध्यान मेरा।।
*****
जब  कभी  उदासी  का डेरा,
मन आंगन  में  लग  जाता है।
मृदु  हाॅस  तेरा  जादू  करता,
आंगन  में  खुशियाँ  लाता है।।
उल्लास  उमंगों  की  वाहक,
तू  दूर   करें  व्यवधान  मेरा।
हे    प्राण   प्रिये    प्राणेश्वरी,
कितना तुझको है ध्यानमेरा।।
*****
तू  साथी  बनकर  साथ  रहे,
जीवन के कष्ट  हरा  करती।
मैं हूँ किसान कृशकाय मगर,
तू    है    मेरी   उर्वर    धरती।।
खुशहाली   की   दाता  है तू,
है भाग बहुत  बलवान  मेरा।
हे   प्राण    प्रिये    प्राणेश्वरी,
कितना तुझको है ध्यानमेरा।।
******
सुखदुख में साथ"अनन्त" तेरा,
ऋण   कैसे   तेरा   चुकाऊँगा।
तुझको दिलकी मलिकाअपने,
मैं   बना   सतत  सुख पाऊँगा।।
तू   ज्ञान    दायिनी   देवी   है,
हरती    रहना   अज्ञान   मेरा।
हे     प्राण    प्रिये    प्राणेश्वरी,
कितना तुझको है ध्यान  मेरा।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-



अख्तर अली शाह 'अनन्त' की रचनाएं पढ़ने के लिए शीर्षक चित्र पर क्लिक करें! 

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Saturday, 22 February 2020

मर्यादा को हमसे समझो (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


मर्यादा को हमसे समझो 
(कविता)
मर्यादा को कैसे कोई ,
तज अपने जीवन में रोता।
मर्यादा को हमसे समझो,
मर्यादित जीवन क्या होता।।
*****
कर्तव्यों के प्रति सजगता ,
से जीवन सुखमय होता है।
संस्कारों के बीज मनुज ही,
अपनी संतति में बोता है ।।
सावधानी से कदम बढ़ाकर ,
जो अपने दायित्व निभाता ।
वहीं मनुज दिल में घर करता,
युगों युगों तक पूजा जाता ।।
सही रास्ता मंजिल का जो,
अपनाता वो कभी न रोता ।
मर्यादा को हमसे समझो ,
मर्यादित जीवन क्या होता ।।
*****
वृद्धजनों का मान करें हम,
मर्यादा हमको सिखलाती।
वृद्ध कौन है खोलखोल कर,
हमें जिंदगी में समझाती ।।
आयु,बल,पद,विद्या,धन से ,
जो है बड़ा वृद्ध हम मानें ।
ध्यान रखें अपने कत्यों से,
दिल न दुखे जाने अनजाने।।
कद्र हमेशा हर दादा की ,
करता दिखे हमें हर पोता ।
मर्यादा को हमसे समझो ,
मर्यादित जीवन क्या होता ।।
******
बचें सदा हम बदफैलों से.
ईश्वर भी हमसे राजी हो ।
जो न करने योग्य ना करें ,
तो अपने हित में बाजी हो।।
मान प्रतिष्ठा सदा बचाएं,
कोई ना हमको ललचाए ।
सीमा में जो रहे वही तो ,
पुरुषों में उत्तम के लाए ।।
प्रभु प्रसाद है मर्यादा तो ,
मर्यादा तो काफिर खोता ।
मर्यादा को हमसे समझो,
मर्यादित जीवन क्या होता ।।
******
सब भूलों को माफ करें हम,
कभी किसी को ना दुत्कारें ।
मधुर वचन से जीतें दिल को ,
सुखमय जीवन सदा संवारें ।।
मिले रहें मन से मन अपने,
उन्नति पथ पर कदम बढ़ाएं ।
सबके साथ साथ अपना भी,
भला करें तो जीवन पाएं ।।
"अनन्त" बाधाओं को लांघें,
गफलत में ना खाएं गोता ।
मर्यादा को हमसे समझो ,
मर्यादित जीवन क्या होता।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 21 January 2020

कद्र करो अपने जनकों की (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

कद्र करो अपने जनकों की 
(कविता)
मात पिता की गोदी में हम,
लोगों पलकर बड़े हुए।
उनके एहसानों के पैरों ,
पर चलकर के खड़े हुए।।
कर्ज नहीं लोगों जीवन भर,
हम उतार वो पाएंगे ।
याद हमेशा मात पिता यूँ,
हमको पल पल आएंगे ।।
******
दूध पिलाया है जो माँ ने,
उससे सदा निरोग रहे ।
दूध नहीं वो तो जीवन है,
जो जीवन हम भोग रहे ।।
जिसने अंगुली पकड़ हमारी,
भू पर चलना सिखलाया ।
क्या उस जैसा साया हमने,
कभी कहीं पर भी पाया ।।
*******
रात रात भर किया जागरण,
ऐसा माँ का प्यार मिला ।
माँ पाई तो सब कुछ पाया,
हमको ये परिवार मिला ।।
पिता न होते साथ अगर तो,
सोचो ,बोलो क्या होते ।
अपमानों को विष पीते और,
छिपकर इधर उधर रोते ।।
*******
जनको से हमने जमीन भी
और हौसला पाया है ।
मंजिल का सुख इसीलिए तो,
हम तक चलकर आया है ।।
कद्र करें अपने जनकों की,
काबिल हम कहलाते हैं ।
"अनन्त"जिनके कारण ही जग,
में पहचाने जाते है।। -0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 10 August 2020

ऐ भारत माँ लाल (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


ऐ भारत माँ लाल 
(कविता)
ऐ भारत माँ के लाल सुनो,
तुमको समझाने आया हूँ।।
अपने बेटों में तुम्हें नींद,
से आज जगाने आया हूँ।।

है आज जरूरत उसकी जो ,
बस उजियारे को फैलाए।
जो अंधभक्ति का तम काटे,
सच को लेकर आगे आए।।
है आज जरूरत भारत को,
अध्यात्म ज्ञान के चिंतन की।
जो भ्रमित न हो पाखंडों से,
ऐसे ही कलुष रहित मन की।।
बुद्धि पर पर्दे पड़े हैं जो,
मैं सभी उठाने आया हूँ ।।
अपने बेटों में तुम्हें नींद,
से आज जगाने आया हूँ।।

है छुआछूत का भेदभाव,
का रोग आज भी भारत को।
दीवारे गर मजबूत नहीं,
खतरा होता ही है छत को ।।
सब एक बने और नेक बने,
तो विश्वगुरु कहलाएंगे।
लड़ते जो रहे अकारण तो,
नाहक ही कुचले जाएंगे ।।
है शक्ति संगठन में भारी,
ये पाठ पढ़ाने आया हूँ।।
अपने बेटों में तुम्हें नींद,
से आज जगाने आया हूँ।।

ये तड़क भड़क देखा देखी.
ये भौतिकता निस्सार सभी।
मानव में मानवता उपजे,
गर यही नहीं बेकार सभी ।।
जो मात पिता की करने से,
सेवा पीछे हट जाएंगे।
सम्पन्न भले वो कितने हों ,
आनंद कहाँ से लाएंगे ।।
भारत ये स्वर्ग "अनन्त"बने,
इतना समझाने आया हूँ ।।
अपने बेटों में तुम्हें नींद ,
से आज जगाने आया हूँ ।।-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 16 November 2020

घर घर दीप जलाएं हम (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


घर घर दीप जलाएं हम
(कविता)

*******
ज्योतिर्मय जग कर दें तो सुख पाएं हम।
आओ मिलकर घर घर दीप जलाएं हम।।
******
दीप   जलाएं    मेटें   मिलकर  अंधियारे ,
रोशन  कर   दें  अवनी अम्बर  हम  सारे।
ये  त्यौहार  नहीं   है   सिर्फ  अकेले  का,
याद उन्हें  भी  रक्खें   जो   हैं  दुखियारे।। 
उनको  भी  खुशियों  में  भागीदार  करें ,
पल खुशियों के आए भूल न  जाएं हम।
ज्योतिर्मय जग कर दें तो सुख पाएं हम,  
आओ मिलकर घर घर दीप जलाएं हम।।
******
सुख  बांटो  तो  कई  गुना  बढ़ जाता है,
रगरग   से   ये  स्नेहसुधा   बरसाता   है।
इंसानों   की  एक  अलग  पहचान  रही ,
मिलजुल  करके खाना  इनको आता है।। 
हम दानव  के  वंशज  नहीं  न दानव  हैं,  
इंसां   हैं,  ये   इसां   को   समझाएं  हम।
ज्योतिर्मय जग कर दें तो सुख पाएं हम, 
आओ मिलकर घरघर दीप जलाएं हम।।
*******
धन प्रकाश का सुन्दरता  का वर  ले लें,
लक्ष्मी   माता  से  अपने  जेवर   ले  लें ।
विजय न्याय की होती  है  विश्वास करें , 
अन्यायी   का   उठें   उतारें  सर   ले लें।।
सहने से भी  मदद  हुई  है जालिम  की, 
इस जज्बे को फिर  परवान चढ़ाएं  हम।
ज्योतिर्मय जग कर दें तो सुख पाएं हम, 
आओ मिलकर घर घर दीप जलाएं हम।।
******
"अनन्त"साधन हीनों  को साधन दें हम .
रोजगार  देकर  आनन्दित  मन  दें  हम।
परेशान   जो   सर्दी    गर्मी  बारिश   में ,
पोषण  कर पाएं  इतना तो धन  दें  हम।।
खूब उड़ाएं  पैसा   अपनी   मौजों   पर ,
उनके जख्मों को भी तो  सहलाएं  हम।  
ज्योतिर्मय जग कर दें तो सुख पाएं हम, 
आओ मिलकर घर घर दीप जलाएं हम।। 
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें
 

Saturday, 9 May 2020

बेटियां प्यारी हैं (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


बेटियां प्यारी हैं 
(कविता)

दुराचारियों हत्यारों को ,
फांसी पे लटका दे हम ।
बोटी बोटी काट के चीलों,
कव्वो में बटवा दें हम।।
दंड देखकर देहशत में ,
अपराधी जिस दिन आएंगें।
मुक्ति मिलेगी कीचड़ से ,
जीवन निर्मल हो जाएंगें।।
****
जिसने चैन हमारा छीना,
नहीं चैना से रह पाएं।
ऐसी कर दो गति जहां,
जायें बस ठोकर ही खाएं।।
भले आसिफा हो या हो,
निर्भया बेटियां प्यारी हैं ।
एक सुरक्षित जीवन जी ,
पायें इसकी अधिकारी हैं ।।
******
यह समाज की जिम्मेदारी,
है उनको सम्मान मिले ।
उन्हें मिले जो आसपास में ,
अपने वो इंसान मिले ।।
बने जानवर जो समाज में,
रहते उनको दुत्कारो ।
जहां कहीं मिल जाए उन्हें,
नंगे करके जूते मारो।।
******
बेटी तभी बचेगी यह ,
अभियान सफल हो पाएगा।
उजले चेहरे होंगे अपने,
तभी सुकूं भी आएगा।।
इस मुरदार व्यवस्था को,
बदलें हम दिल से बागी हों।
वैचारिक इस महायज्ञ में ,
हम"अनन्त" सहभागी हों ।।-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 30 March 2020

अपनी ताकत को पहचानो (गीत) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


अपनी ताकत को पहचानो 
(गीत)
बना खलीफा तुमको भेजा गया जहाँ में ,
ऐ लोगों तुम अपनी ताकत को पहचानों ।
*****
आदम की योनी तुमने पाई लासानी ।
हर योनी इसके आगे भरती है पानी ।।
भग्यवान हो तुम जो ऐसा अवसर पाया ।
परम पिता ने खुश होकर के तुम्हें बनाया।।
पहचानोगे खुद को तब ही बात बनेगी।
झांको खुद में देखो तुम क्या हो दीवानों।।
बना खलीफा तुमको भेजा गया जहाँ में ।
ऐ लोगों तुम अपनी ताकत को पहचानों ।।
*****
खुद रब ने जिसको अपने सांचे में ढ़ाला ।
भला नहीं क्यों होगा वो उसके गुणवाला ।।
वो सामान दृष्टा बन भेद नहीं करता है ।
वो खुशियों से सबकी ही झोली भरता है ।।
करूणा दया शील संतोष आदि गुण सारे ।
हों जिसमें वो शख्स आदमी है ये जानों ।।
बना खलीफा तुमको भेजा गया जहां में।
ऐ लोगो तुम अपनी ताकत को पहचानों।।
********
आदम हैं हम,हैं"अनन्त" उसकी परछाई ।
दूर जो हमसे बैठा है ,हममें है भाई ।।
क्या है गलत सही क्या है हर पल बतलाता।
लेकिन कम अक्लों का उसपे ध्यान न जाता ।।
सबके दिल में बैठा वो,क्योंभटक रहे हम।
पा सकते हैं उसको, ये समझो नादानों ।।
बना खलीफा तुमको भेजा गया जहाँ में।
ऐ लोगों तुम अपनी ताकत को पहचानों ।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 17 February 2020

कद्र करो अपने जनकों की (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

कद्र करो अपने जनकों की 
(कविता)
मात पिता की गोदी में हम,
लोगों पलकर बड़े हुए।
उनके एहसानों के पैरों ,
पर चलकर के खड़े हुए।।
कर्ज नहीं लोगों जीवन भर,
हम उतार वो पाएंगे ।
याद हमेशा मात पिता यूँ,
हमको पल पल आएंगे ।।
******
दूध पिलाया है जो माँ ने,
उससे सदा निरोग रहे ।
दूध नहीं वो तो जीवन है,
जो जीवन हम भोग रहे ।।
जिसने अंगुली पकड़ हमारी,
भू पर चलना सिखलाया ।
क्या उस जैसा साया हमने,
कभी कहीं पर भी पाया ।।
*******
रात रात भर किया जागरण,
ऐसा माँ का प्यार मिला ।
माँ पाई तो सब कुछ पाया,
हमको ये परिवार मिला ।।
पिता न होते साथ अगर तो,
सोचो ,बोलो क्या होते ।
अपमानों को विष पीते और,
छिपकर इधर उधर रोते ।।
*******
जनको से हमने जमीन भी
और हौसला पाया है ।
मंजिल का सुख इसीलिए तो,
हम तक चलकर आया है ।।
कद्र करें अपने जनकों की,
काबिल हम कहलाते हैं ।
"अनन्त"जिनके कारण ही जग,
में पहचाने जाते है।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 13 January 2020

जल संवर्धन (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


जल संवर्धन
(कविता)
बहती हुई सरिताओं की कलकल बचाएंगे।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे ।।
*******
अपने वनों की कोई क्षति हम न सहेंगे।
करना है सुरक्षित जो जमीं करके रहेंगे ।।
जंगल हो या पहाड वृक्ष लहलहाएंगे ।
शहरों में भी हर सिम्त पेड़ सिर उठाएंगे।।
कटती हुई जमीन का हम तल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल जाएंगे।।
******
हमने ही तो जमीन को छलनी बना दिया ।
कर कर रूराख सीने में पानी सुखा दिया ।।
प्यासी धरा तड़प रही पानी के वास्ते ।
नदियां तरस गई है जवानी के वास्ते ।।
गहराई में जमीन की हलचल बचाएंगे।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे।।
*******
जिन्दा रहे ना घाट ही कुए भी अब कहाँ ।
जल चारसौ फिट नीचे बह रहा है अब यहां।।
हर गांव में आओ नए पोखर बनाया हम ।
तालाब करें जिंदा कमल फिर खिलाए हम ।।
खुशियों के जिंदगी में शेष पल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे।।
******
बढ़ती हुई ये गर्मी जमीं को जला रही ।
पानी नहीं रहा तो सेहत तिलमिला रही।।
गुम सारे हो गए हैं देखो ताल तलैया ।
बेरोजगार हो गए नावों के खिवैया ।।
हल इसका एक ही है कि जंगल बचाएंगे।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचाएंगे ।।
******
बरसात का जल व्यर्थ ही जाने न ये पाए ।
जलती धरा को और जलाने न ये पाए ।।
जब घर का रहे घर में खेत का हो खेत में।
खोजेगे निकल आएगा जल लोगों रेत में ।।
जीना है वर्तमान में पर कल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचाएंगे।।
******
दो बाल्टी की जगह एक से नहाएं हम ।
धोने में गंदे कपड़े नही जल बहाएं हम ।।
रिसता हुआ बहता हुआ जल व्यर्थ न जाए ।
कतरा हरेक पानी का जीवन को बचाए ।।
हम बूंद बूंद जल की मुसलसल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे ।।
******
पानी के लिए भीख का बर्तन लिए खड़े ।
ऐसा न हो के आए नजर छोटे और बड़े ।।
दुत्कारे जाएं एक भिखारी की तरह हम ।
दंगे हों जल के वास्ते ढ़ाते रहें सितम ।।
दस्तार नर की नारी का आँचल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचाएंगे ।।-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Wednesday, 1 January 2020

नया साल (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'


नया साल
(कविता)
नए साल का नया सूर्य यूं किरणें नहीं बिखेरे ।
गम के अंधियारें मिट जाएं खुशियां डालें ड़ेरे ।।
सुख सागर में जीवन नौका बढ़े निरंतर आगे ।
गुल्शन गुल्शन फूल खिले गुल रहे न कोई अभागे।।
समृद्धि की अमर बेल फिर जीवन पे छा जाए ।
फिर अभाव की असि न कोई जख्म कभी दे पाए।।
******
नूतन स्वर सुख के फूटे कानों में अमृत घोले ।
जीवन कानन में अवसर के मोर पपीहे बोले ।।
प्यार मिले सागर से गहरा मीत मिले सुखदायी।
दूर रहे तन मन से दर्दों की काली परछाई ।।
इतनी मिले संपदा निशदिन घर छोटा पड़ जाए।
पाँव उठाने से पहले मंजिल चलकर खुद आए ।।
*******
नवगति नवलय अवचेतन मन को कर दें स्पंदित ।
मन वीणा की मधुर रागिनी तन कर दे आल्हादित।।
आराधन करते करते आराध्य बने आराधक ।
फर्क मिटे दोनों में दाता कौन ,कौन हैं याचक ।।
पीकर अमर प्रेम की हाला देह अमर हो जाए ।
जीवन मरण चक्र से जीवन ऊपर हो मुस्काए ।।-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 19 October 2020

शैलपुत्री (घनाक्षरी) - अख्तर अली शाह 'अनन्त

 

शैलपुत्री
(घनाक्षरी)
प्यारे प्यारे  चेहरे हैं  प्यारे  प्यारे  रूप  लिए ,
हर  कोई  देख  देख  वारी  वारी   जाता  है।
हिमालय  की  पुत्री है  शैलपुत्री सख्तजान,
महिमा  को उसकी  तो,सारा जग  गाता है।।
दृढ़ता  की  है मिसाल  ,वृषभ  वाहन  रखे ,
कितनी  है   मनहर , रूप   बड़ा  भाता  है।
अपमान पति  का जो,सह नहीं पाई  जरा,
योग की अग्नि में भष्म, हुई सती माता है।।

देवताओं का किया  है चूर गर्व  देवी  वही,
हेमवती , शैलपुत्री   कहलाने    वाली   है।
पीर  हरे अपनों  की,लाज रखे सपनों की,
महामाया,  विघ्नहरे   वही  महाकाली  है।।
प्रजापति दक्षकी जो कन्यारही जानेसभी,
गिरीराजा हिमाला की सुता वो निरालीहै।
उसकी वो  हुई यहां आदर से जिसने भी,
पायाहै आशीष रूठी माताको मनालीहै।। 
******
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

 

Sunday, 8 December 2019

जल संरक्षण (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

जल संरक्षण
(कविता)

बहती हुई सरिताओं की कलकल बचाएंगे।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे ।।

अपने वनों की कोई क्षति हम न सहेंगे।
करना है सुरक्षित जो जमीं करके रहेंगे ।।
जंगल हो या पहाड वृक्ष लहलहाएंगे ।
शहरों में भी हर सिम्त पेड़ सिर उठाएंगे।।
कटती हुई जमीन का हम तल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल जाएंगे।।

हमने ही तो जमीन को छलनी बना दिया ।
कर कर रूराख सीने में पानी सुखा दिया ।।
प्यासी धरा तड़प रही पानी के वास्ते ।
नदियां तरस गई है जवानी के वास्ते ।।
गहराई में जमीन की हलचल बचाएंगे।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे।।

जिन्दा रहे ना घाट ही कुए भी अब कहाँ ।
जल चारसौ फिट नीचे बह रहा है अब यहां।।
हर गांव में आओ नए पोखर बनाया हम ।
तालाब करें जिंदा कमल फिर खिलाए हम ।।
खुशियों के जिंदगी में शेष पल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे।।

बढ़ती हुई ये गर्मी जमीं को जला रही ।
पानी नहीं रहा तो सेहत तिलमिला रही।।
गुम सारे हो गए हैं देखो ताल तलैया ।
बेरोजगार हो गए नावों के खिवैया ।।
हल इसका एक ही है कि जंगल बचाएंगे।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचाएंगे ।।

बरसात का जल व्यर्थ ही जाने न ये पाए ।
जलती धरा को और जलाने न ये पाए ।।
जब घर का रहे घर में खेत का हो खेत में।
खोजेगे निकल आएगा जल लोगों रेत में ।।
जीना है वर्तमान में पर कल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचाएंगे।।

दो बाल्टी की जगह एक से नहाएं हम ।
धोने में गंदे कपड़े नही जल बहाएं हम ।।
रिसता हुआ बहता हुआ जल व्यर्थ न जाए ।
कतरा हरेक पानी का जीवन को बचाए ।।
हम बूंद बूंद जल की मुसलसल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचायेंगे ।।

पानी के लिए भीख का बर्तन लिए खड़े ।
ऐसा न हो के आए नजर छोटे और बड़े ।।
दुत्कारे जाएं एक भिखारी की तरह हम ।
दंगे हों जल के वास्ते ढ़ाते रहें सितम ।।
दस्तार नर की नारी का आँचल बचाएंगे ।
हम जल बचाएं जल बचाएं जल बचाएंगे ।।
-0-
अख्तर अली शाह "अनन्त"
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Monday, 21 December 2020

अपराधी कहलाएँगे (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

 

अपराधी कहलाएँगे
(कविता)
अगर नहीं अब भी जागे हम ,
जख्मी तन मन पाएंगे ।
दुनिया वालों की नजरों में ,
अपराधी कहलाएगें।।
 
जब तक अंकुश नहीं लगेगा,
सत्ता की मनमानी पर ।
जब तक अज्ञानी नेता बन,
रोब कसेंगे ज्ञानी पर।। 
जब तक अंधे यहां अकल के,
चीरहरण करवाएंगे।
जब तक विद्या मंदिर में,
मधुघट छलकाए जाएंगे।। 
तब तक गम के बादल ही ,
शोले बरसाने आएंगे।
दुनिया वालों की नजरों में ,
अपराधी कहलाएंगे ।।

मेहनत से मुक्ति देकर ,
आलस को पनपाया हमने।
श्वेद बहाना भूल गए हम,
फोकट का खाया हमने ।।
बिना नींव के बांध बनाए ,
बिना सोच सड़कें रेलें।
मनमाने आदेश सुनाए ,
जनता के हित से खेले ।।
क्रांति उठेगी जब घर घर से ,
शौले कौन बुझाएंगे।
दुनिया वालों की नजरों में,
अपराधी  कहलाएगें।। 

शिक्षा देने वाले ही जब,
दर दर ठोकर खाएंगे।
आविष्कार कहाँ होंगे तब ,
कौन तरक्की लाएंगे।।
सोच अगर सेवा की होगी नहीं,
कौन तब तारेगा।
अशिक्षित अंधी जनता को ,
सागर पार उतारेगा।।
क्षमताओं की खुले आम ,
जब यूं होली जलवाएगें।
दुनिया वालों की नजरों में ,
अपराधी कहलाएंगे ।।

आरक्षण बेशक हो लेकिन ,
पैमानों को बदले हम।
जो गरीब तबके हैं उनकी,
भी सुध लें तो संभलें हम ।।
अगडों को पिछड़ों को करके ,
एक मिटा दें भेद सभी ।
छुआ छूत के जितने दानव हैं,
हो जाएं कैद सभी ।।
समरसता को जन जीवन में ,
अगर नहीं फैलाएंगे।
दुनिया वालों की नजरों में ,
अपराधी कहलाएंगे।।
 
न्याय चाहने वालों को ,
अन्याय मिले क्या अच्छा है ।
क्या उसका अधिकार नहीं,
जो चुप है सीधा सच्चा है।। 
जिसके वंशज रहे दूर ,
सीमा पर पहरेदार बने।
जिसके वंशज वक्त पड़ा तो ,
धन देकर सरदार बने ।।
जब तक ऐसे हकदारों के ,
हक लोगों झुठलाएगें।
दुनिया वालों की नजरों में ,
अपराधी कहलाएगें।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें
 

Wednesday, 22 July 2020

लाल बत्ती का सिग्नल (गीत) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

लाल बत्ती का सिग्नल
(गीत )
लाल बत्ती का सिग्नल लोगों,
थम जाओ आदेश थमाता।
नहीं थमा जो दण्डित होता,
अपराधी लोगों कहलाता ।।

जहां चौक चौराहा होता ,
आवागमन बहुत होता है ।
लोग हरेक सिम्त से आते,
हर कोई आपा खोता है ।।
टकरा करके हो ना घायल,
इसीलिए तरतीब बना दी ।
हरी लाल बत्ती चौराहे ,
चौराहों पर यूँ लगवादी ।।
वक्त दे दिया थोड़ा थोड़ा,
जिसमें ही वो बढ़ाने पाता ।
नहीं थमा जो दण्डित होता
अपराधी लोगों कहलाता ।।

लाल हरी बत्ती का हमने ,
लोगों चलन पुराना देखा ।
सिग्नल पाकर ही रेलों का,
हमने आना जाना देखा ।।
जहां लाल बत्ती दिखलादी,
क्या मजाल गाड़ी बढ़ पाए ।
हो चाहे आंधी तूफां भी,
बिना देर के गति थम जाए।
अनुशासन में रहे ड्राइवर ,
उसे यही सिखलाया जाता ।।
नहीं थमा जो दण्डित होता,
अपराधी लोगों कहलाता ।।

शहरों में भी देखा है ये ,
रेड लाइट एरिया होता ।
सोदे जहां बदन के होते ,
जीवन अपना मकसद खोता।।
जहां सिसकती है मानवता,
अश्क जहां खूं के बहते हैं ।
दानव नोंचे जिन्दा लाशें,
जख्म जहाँ रिसते रहते हैं।।
ना जाएं उस ओर कदम ये,
केवल जहां पतन मुस्काता ।
नहीं थमा जो दंडित होता ,
अपराधी लोगों कहलाता ।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Tuesday, 19 November 2019

बच्चे हैं भविष्य (गीत) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

बच्चे हैं भविष्य
(गीत)
बच्चे हैं भविष्य अनदेखी ,कभी न उनकी पीर रहे।
स्वर्णिम भारत की नजरों में सुंदर सी तस्वीर रहे ।।

बच्चे ही कल युवा बनेंगे ,युवा देश निर्माता हैं ।
अच्छे बच्चे ही तो अच्छे देश के जीवनदाता हैं ।।
संस्कारित बच्चों का होना इसलिए आवश्यक है
पढ़ना लिखना पोषण पाना बच्चों का लोगों हक है ।।
गलत राह पर चले ना जाएं अच्छी हर तासीर रहे।
स्वर्णिम भारत की नजरों में सुन्दर सी तस्वीर रहे ।।

जीवन जीने का हक उनका पहला हक कहलाता है।
बच्चे ही हैं नींव समझ क्यों हमें नहीं ये आता है ।।
इनका पोषण लालन पालन देश की जिम्मेदारी है।
पूर्व जन्म के इन्हें मारना बहुत बड़ी गद्दारी है ।।
ये होंगे तो भारत होगा कायम ये जागीर रहे ।
स्वर्णिम भारत की नजरों में सुंदर सी तस्वीर रहे।।

है विवाद संरक्षण के हित मात पिता में दुखदाई ।
कौन रिक्तता भर पाएगा कौन कहो पाटे खाई ।।
बच्चों के कल्याण के खातिर त्याग जरूरी करें।
सभी बच्चों को हानि न पहुंचे परम पिता से डरे सभी ।।
पुख्ता बच्चों के खातिर नित रक्षा की प्राचीर रहे ।
स्वर्णिम भारत की नजरों में सुन्दर सी तस्वीर रहे।।

है मौलिक अधिकार पढ़ाई भूल गए दुःख पाएंगे।
पैरोकार अंधेरों के जो ,सूरज कहाँ उगाएंगे ।।
"अनंत" शिक्षा से कतरा कर लोगों सफल नहीं होंगे ।
होगी कहां तरक्की बोलो क्या हम विकल नहीं होंगे।।
काट अंधेरा देता सूरज बनकर जब शमशीर रहे ।
स्वर्णिम भारत की नजरों में सुन्दर सी तस्वीर रहे ।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

Thursday, 31 December 2020

सुख के नगमे ही गए हैं (कविता) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

  

सुख के नगमे ही गए हैं
(कविता)
जीवन लक्ष्य रखा आंखों में हमने बस, 
इसीलिए सुख  के  नगमे  ही  गाए  हैं। 
*****
वक्त चाल से अपनी  ही चलता हरपल, 
हमको तो बस अपने  फर्ज  निभाने थे। 
जैसा आया  मौसम  भोग  लिया हमने, 
आलस   ने   पर   ढूंढे  कई  बहाने  थे।। 
अपने मन का होतो सुख नाहो तो दुख, 
मन पर अंकुश  ने ही  सुख  बरसाए हैं। 
जीवन लक्ष्य रखा आंखों  में हमने बस, 
इसीलिए  सुख  के   नग्में   ही  गए  हैं।। 
*****
अलविदा बीस, इक्कीस  विदाई देता है,
नहीं शिकायत तुमसे तुम  इतिहास बने। 
याद   करेंगे    लोग   तुम्हें   ना  भूलेंगे, 
वे सारे  तुम जिनके  खातिर खास बने।। 
कुछ व्यक्ति भगवान बने  जीवन देकर, 
कुछ  ने  सेवा कर  जीवन  उजलाए हैं। 
जीवन लक्ष्य रखा आंखों में हमने बस, 
इसीलिए  सुख  के  नगमे  ही  गए  हैं।। 
*****
घर में  रहकर  जीने  का आनंद लिया, 
छोड़ी भागम भाग  तो  राहत  पाई  है। 
काम "अनंत" दूसरों के आए  तब  ही, 
दूर    गई   दुखदर्दो   की   परछाई  है।। 
जनहित सेजो भटकगए रहबर अपने, 
सदमें ,ऐसो  ने   ही   बहुत   उठाएं हैं। 
जीवन लक्ष्य रखा आंखोंमें हमने बस, 
इसलिए सुख  के  नग्में   ही  गाए  हैं।।
-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें
 

Monday, 16 December 2019

त्राही त्राही हर ओर मची (गीत) - अख्तर अली शाह 'अनन्त'

त्राही त्राही हर ओर मची 
(गीत )

त्राही त्राही हर ओर मची ,
ऐ राम विचार करोगे कब।
जो रावण छिपे हुवे घर घर,
उनका संहार करोगे कब ।।

घर घर में अपने नामो का,
सिक्का तुम ही चलवाते हो।
हर घर में राम खड़े करके ,
बेशक तृप्ति तुम पाते हो ।।
लेकिन कैसे चुपके चुपके ,
उनमें रावण आ जाते हैं ।
बदनाम तुम्हीं को करते हैं ,
देखो कैसे इठलाते हैं ।।
जो छद्म वार करने वाले,
उनपर तुम वार करोगे कब।
जो रावण छिपे हुवे घर घर,
उनका संहार करोगे कब ।।

क्या नहीं जानते तुम सचमुच,
किरदार डॉक्टरों के बोलो ।
पहले हकीम और वैद्य दवा ,
जो देते थे उनसे तोलो ।।
ये गला काटते दुखियों का ,
केवल अपना घर भरते हैं।
रोगी को टेबल पर रखके,
पैसा लेते कब डरते हैं ।।
कर्तव्यहीन पथभ्रष्टो को ,
बोलो बेदार करोगे कब ।
जो रावण छिपे हुवे घर घर,
उनका संहार करोगे कब ।।

मर्यादा करते तार तार ,
पर राम दुपट्टा धारेंगे ।
ताबूतो में रिश्वत खाते,
कैसे ये कर्ज उतारेगे ।।
ये अबलाओं की इज्जत को ,
अपनी जूती पर रखते हैं ।
हर नीच काम करते हैं ये,
न डरते हैं न थकते हैं।।
इनके कुत्सित मंसूबों का ,
हर पग बेकार करोगे कब ।
जो रावण छिपे हुवे घर घर,
उनका संहार करोगे कब ।।

ये राम नाम तो रटते हैं ,
पर छुरी बगल में पाओगे।
जो करें मिलावट कम तोलें ,
उनसे कैसे बच जाओगे।।
वनवास नहीं ये खुद जाते,
रिश्तों को तोड़े पल भर में ।
बूढे माँ बाप कबाड़े का ,
सामान रखें क्यों कर घर में।।
अंधे जो धन के पीछे हैं,
उनसे उद्धार करोगे कब ।
जो रावण छिपे हुवे घर घर,
उनको संहार करोगे कब ।।

रक्षक जो देश के बनते हैं,
भक्षक हैं खाने वाले हैं।
कंगाल वतन को करते हैं,
जाने कैसे रखवाले हैं।।
सेवा के नाम पे आये हैं ,
हर कोई सेवक कहता है ।
ये रामराज्य के हामी हैं ,
जो वादों में बस रहता है।।
झूठे वादों का तुम "अनंत"
बोलो प्रतिकार करोगे कब
जो रावण छिपे हुवे घर घर,
उनका संहार करोगे कब ।।-0-
अख्तर अली शाह 'अनन्त'
नीमच (मध्यप्रदेश)
-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ