*** हिंदी प्रचार-प्रसार एवं सभी रचनाकर्मियों को समर्पित 'सृजन महोत्सव' चिट्ठे पर आप सभी हिंदी प्रेमियों का हार्दिक-हार्दिक स्वागत !!! संपादक:राजकुमार जैन'राजन'- 9828219919 और मच्छिंद्र भिसे- 9730491952 ***

Saturday 26 October 2019

अच्छे दिन की आस (कविता) - राम नारायण साहू 'राज'


अच्छे दिन की आस
(कविता)

पहले खुद नियम का पालन करो ,
फिर दूसरे को सिखाओ
पहले खुद एक कदम बढ़ाओ
फिर औरो को बताओ
पहले आप खुद बदलो
फिर औरो को बदलो
अच्छे दिन की आस जल्द पूरी हो जायेगी ||

चाहे माँ या बेटी हो या हो कोई और
सबकी रक्षा खुद करो
फिर औरो से कहो
फैसला पहले खुद करो ,
फिर औरो को फैसला दो
अच्छे दिन की आस जल्द पूरी हो जायेगी ||

अन्याय होता देखकर
डरो और चुप न रहो
पहले खुद आवाज उठाओ फिर औरो से कहो
गलत रास्ते में चलने वाले को छोड़ो
पहले आप रस्ते पे आओ
फिर औरो से कहो
अच्छे दिन की आस जल्द पूरी हो जायेगी ||

फैली और पड़ी गंदगी को साफ करना है तो
पहले आप झाडू उठाओ
फिर औरो से कहो
नियमो का पालन बताने से क्या होगा
पहले खुद करो
फिर औरो से कहो
अच्छे दिन की आस जल्द पूरी हो जायेगी ||

संस्कार और व्यवहार सिखाने से पहले
आप खुद सीखो ,
फिर औरो को सिखाओ
हथियार छोड़ शांति से बात करना
पहले आप सीखो
शांति की बात फिर बताओ
अच्छे दिन की आस जल्द पूरी हो जायेगी ||
-०-
राम नारायण साहू 'राज'
रायपुर (छत्तीसगढ़)

-०-

***
मुख्यपृष्ठ पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment

सृजन रचानाएँ

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

गद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०

पद्य सृजन शिल्पी - नवंबर २०२०
हार्दिक बधाई !!!

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित

सृजन महोत्सव के संपादक सम्मानित
हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ